logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव तक निकलेगी भव्य शिवभक्ति पदयात्रा, 3 अगस्त को गूंजेगा हर-हर महादेव कवर्धा: सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक भव्य शिवभक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक लेकर मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने पदयात्रा मार्ग व मंदिर परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पदयात्रा के दौरान अमरकंटक से लाए गए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोरमदेव का महाअभिषेक किया जाएगा तथा कवर्धा की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।

8 hrs ago
user_KT CHHATTISGARH NEWS
KT CHHATTISGARH NEWS
Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago
6bbc9d49-e690-4ea1-b07e-b0a477738962
2d7e8a98-a8bb-4fef-980a-c098a16038d3

बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव तक निकलेगी भव्य शिवभक्ति पदयात्रा, 3 अगस्त को गूंजेगा हर-हर महादेव कवर्धा: सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक भव्य शिवभक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक लेकर मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने पदयात्रा मार्ग व मंदिर परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पदयात्रा के दौरान अमरकंटक से लाए गए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोरमदेव का महाअभिषेक किया जाएगा तथा कवर्धा की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • दशकों का इंतजार खत्म, टंडवा-बैकुंठ सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन, ₹8.31 करोड़ की सौगात तिल्दा-नेवरा। तिल्दा विकासखंड के ग्राम टंडवा में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित टंडवा-बैकुंठ सड़क निर्माण परियोजना का भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर करीब ₹8.31 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शुभारंभ किया। इस दौरान रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, सरपंच योगिता कृष्ण वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। भूमिपूजन के तहत टंडवा से बैकुंठ तक 2.65 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹3.87 करोड़ तथा दैहानपारा टंडवा से झोपड़ापारा बैकुंठ तक 2.67 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹4.44 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वर्षों से जर्जर इस मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने बताया कि यह परियोजना वर्ष 2018 में स्वीकृत हुई थी, लेकिन बीच में कार्य अटक गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब इसे पुनः स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंडवा में नवनिर्मित प्रार्थना शेड, अतिरिक्त शैक्षणिक कक्ष और साइकिल स्टैंड का भी लोकार्पण किया गया। मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वहीं सरपंच योगिता कृष्ण वर्मा ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    4
    दशकों का इंतजार खत्म, टंडवा-बैकुंठ सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन, ₹8.31 करोड़ की सौगात
तिल्दा-नेवरा।
तिल्दा विकासखंड के ग्राम टंडवा में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित टंडवा-बैकुंठ सड़क निर्माण परियोजना का भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर करीब ₹8.31 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शुभारंभ किया। इस दौरान रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, सरपंच योगिता कृष्ण वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
भूमिपूजन के तहत टंडवा से बैकुंठ तक 2.65 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹3.87 करोड़ तथा दैहानपारा टंडवा से झोपड़ापारा बैकुंठ तक 2.67 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹4.44 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वर्षों से जर्जर इस मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने बताया कि यह परियोजना वर्ष 2018 में स्वीकृत हुई थी, लेकिन बीच में कार्य अटक गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब इसे पुनः स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंडवा में नवनिर्मित प्रार्थना शेड, अतिरिक्त शैक्षणिक कक्ष और साइकिल स्टैंड का भी लोकार्पण किया गया। मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वहीं सरपंच योगिता कृष्ण वर्मा ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सरकारी भुइयाँ पर अवैध कब्जे की शिकायत कर सीमांकन एवं कार्रवाई की मांग की तिल्दा-नेवरा, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड द्वारा तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 स्थित गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी भुइयाँ (खसरा क्रमांक 97/1) पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की गई है। पार्टी के अनुसार लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में अब सरकारी भूमि बहुत कम बची है और उक्त भूमि को भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित किया जाए तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाती रहेगी।
    4
    जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सरकारी भुइयाँ पर अवैध कब्जे की शिकायत कर सीमांकन एवं कार्रवाई की मांग की
तिल्दा-नेवरा, रायपुर।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड द्वारा तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 स्थित गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी भुइयाँ (खसरा क्रमांक 97/1) पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की गई है।
पार्टी के अनुसार लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में अब सरकारी भूमि बहुत कम बची है और उक्त भूमि को भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित किया जाए तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाती रहेगी।
    user_Bhupendra tkahur CKS
    Bhupendra tkahur CKS
    Occupational safety and health टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दे ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ विधायक बिल्हा के हाथो हुवा सम्पन्न आज मंगलवार की शाम 7:20 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ श्री धर्म लाल कौशिक, माननीय विधायक बिल्हा के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, उद्यानिकी विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के उपस्थिति में आज मंगलवार दिनांक 28.07.2026 को किया गया । बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में कुल 50 एकड़ रकबे में पौधरोपण किया जाना है। जिसमें से 25 एकड़ रकबे में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण के तहत फलदार पौधों का रोपण एवं 25 एकड़ रकबे में ऑयल पाम पौधों का रोपण किया जाना है। यह कार्य उद्यानिकी विभाग द्वारा कलेक्टर महोदय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) एवं वी.बी.जी. राम जी के अभिसरण में किया जा रहा है। उक्त कार्य का उद्देश्य ग्राम पंचायत देवकिरारी को एक आदर्श नर्सरी के रूप में विकसित करने के साथ-साथ फलदार पौधों एवं ऑयल पाम के पौधों का रोपण करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा तथा वी.बी.जी. राम जी के अंतर्गत फलदार पौधों का उत्पादन कर हरियर छत्तीसगढ़ वृक्षारोपण में भी सहयोग मिलेगा एवं फलदार पौधों के रकबे में वृद्धि होगी। ऑयल पाम पौधरोपण के तहत प्राप्त उत्पादन (बंच) का विक्रय कर महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी तथा समूह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर होंगे। पर्यावरण की दृष्टि से कुल 8542 पौधों का रोपण किया जाना है। इससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आसपास के स्थानीय लोगों में भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी।
    1
    ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दे
ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ विधायक बिल्हा के हाथो हुवा सम्पन्न 
आज मंगलवार की शाम 7:20 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ श्री धर्म लाल कौशिक, माननीय विधायक बिल्हा के द्वारा  स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, उद्यानिकी विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के उपस्थिति में आज मंगलवार दिनांक 28.07.2026 को किया गया ।
बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में कुल 50 एकड़ रकबे में पौधरोपण किया जाना है। जिसमें से 25 एकड़ रकबे में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण के तहत फलदार पौधों का रोपण एवं 25 एकड़ रकबे में ऑयल पाम पौधों का रोपण किया जाना है।
यह कार्य उद्यानिकी विभाग द्वारा कलेक्टर महोदय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) एवं
वी.बी.जी. राम जी के अभिसरण में किया जा रहा है।
उक्त कार्य का उद्देश्य ग्राम पंचायत देवकिरारी को एक आदर्श नर्सरी के रूप में विकसित करने के साथ-साथ फलदार पौधों एवं ऑयल पाम के पौधों का रोपण करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा तथा वी.बी.जी. राम जी के अंतर्गत फलदार पौधों का उत्पादन कर हरियर छत्तीसगढ़ वृक्षारोपण में भी सहयोग मिलेगा एवं फलदार पौधों के रकबे में वृद्धि होगी।
ऑयल पाम पौधरोपण के तहत प्राप्त उत्पादन (बंच) का विक्रय कर महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी तथा समूह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर होंगे।
पर्यावरण की दृष्टि से कुल 8542 पौधों का रोपण किया जाना है। इससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आसपास के स्थानीय लोगों में भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    8 hrs ago
  • लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
    1
    लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • : सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सीमांकन और कार्रवाई की उठाई मांग तिल्दा-नेवरा, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड ने ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 1 में स्थित सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने खसरा क्रमांक 97/1 की सरकारी भूमि का तत्काल सीमांकन कराने और अवैध कब्जा पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि सीमित बची है, इसलिए इसे भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन तथा अन्य जनहित के कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित रखने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।
    4
    :
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सीमांकन और कार्रवाई की उठाई मांग
तिल्दा-नेवरा, रायपुर।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड ने ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 1 में स्थित सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने खसरा क्रमांक 97/1 की सरकारी भूमि का तत्काल सीमांकन कराने और अवैध कब्जा पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पार्टी का आरोप है कि गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि सीमित बची है, इसलिए इसे भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन तथा अन्य जनहित के कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित रखने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी सोमवार की रात 8 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे निरंतर एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक लंबित प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कुल 75,667 प्रकरण लंबित थे। जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक 30,831 नए प्रकरण संस्थित हुए। इन प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 27 जुलाई 2026 तक कुल 32,747 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया, जिससे दिनांक 27/07/2026 की स्थिति में लंबित प्रकरणों की संख्या घटकर 73,751 हो गई। इन प्रयासों के फलस्वरूप जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक में लंबित प्रकरणों की संख्या में 2.53 प्रतिशत की शुद्ध कमी दर्ज की गई। विशेष रूप से उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इस अवधि में निराकरण दर 106.21 प्रतिशत रही, जो यह दर्शाती है कि नए संस्थित प्रकरणों की तुलना में अधिक संख्या में पुराने लंबित प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान लंबित प्रकरणों की संख्या में वृद्धि हुई थी। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अपनी खंडपीठ में अधिक संख्या में प्रकरणों की सुनवाई की। 1 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के मध्य मात्र 19 कार्य दिवसों में उन्होंने 2111 प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर न्यायिक कार्यों में गति प्रदान की। यह उपलब्धि माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के दूरदर्शी नेतृत्व, उच्च न्यायालय के सभी माननीय न्यायाधीशों की प्रतिबद्धता तथा न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के समर्पित एवं समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। इन प्रयासों से न केवल न्यायिक व्यवस्था की कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण एवं मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।
    1
    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी
सोमवार की रात 8 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार 
माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे निरंतर एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक लंबित प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कुल 75,667 प्रकरण लंबित थे। जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक 30,831 नए प्रकरण संस्थित हुए। इन प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 27 जुलाई 2026 तक कुल 32,747 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया, जिससे दिनांक 27/07/2026 की स्थिति में लंबित प्रकरणों की संख्या घटकर 73,751 हो गई। इन प्रयासों के फलस्वरूप जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक में लंबित प्रकरणों की संख्या में 2.53 प्रतिशत की शुद्ध कमी दर्ज की गई। विशेष रूप से उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इस अवधि में निराकरण दर 106.21 प्रतिशत रही, जो यह दर्शाती है कि नए संस्थित प्रकरणों की तुलना में अधिक संख्या में पुराने लंबित प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान लंबित प्रकरणों की संख्या में वृद्धि हुई थी। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अपनी खंडपीठ में अधिक संख्या में प्रकरणों की सुनवाई की। 1 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के मध्य मात्र 19 कार्य दिवसों में उन्होंने 2111 प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर न्यायिक कार्यों में गति प्रदान की।
यह उपलब्धि माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के दूरदर्शी नेतृत्व, उच्च न्यायालय के सभी माननीय न्यायाधीशों की प्रतिबद्धता तथा न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के समर्पित एवं समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। इन प्रयासों से न केवल न्यायिक व्यवस्था की कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण एवं मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    16 hrs ago
  • उद्घाटन से पहले ही टूटी रायपुर-विशाखापट्टनम सड़क, नालियां धंसी भ्रष्टाचार का नया नमूना बना रायपुर विशाखापत्तनम रोड नवापारा राजिम।रायपुर से विशाखापट्टनम तक बन रही सड़क परियोजना एक बार फिर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की वजह से सुर्खियों में है। इस रोड का उद्घाटन तक नहीं हुआ, लेकिन जगह-जगह सड़क उखड़ गई है और बड़ी-बड़ी दरारें नजर आ रही हैं। सड़क के दोनों ओर बनी नालियां भी जगह-जगह धंसकर गिर चुकी हैं। यह वही बहुचर्चित परियोजना है जिसमें पहले भी गड़बड़ी को लेकर कई अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क कागजों में ही मजबूत दिख रही है, जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। बारिश शुरू होते ही सड़क की पोल खुल गई और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणो आरोप है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री लगाई गई है। कुछ लोगों ने कहा कि उद्घाटन से पहले ही टूट गई, तो 5 साल कैसे चलेगी? अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शासन इस मामले में संबंधित कंपनी ठेकेदार और अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करता है। क्या गुणवत्ता सुधारने के लिए रोड को फिर से बनाया जाएगा या यह भी फाइलों में ही दफन हो जाएगी। जनता को अब ठोस जवाब और जवाबदेही चाहिए।
    1
    उद्घाटन से पहले ही टूटी रायपुर-विशाखापट्टनम सड़क, नालियां धंसी
भ्रष्टाचार का नया नमूना बना रायपुर विशाखापत्तनम रोड
नवापारा राजिम।रायपुर से विशाखापट्टनम तक बन रही सड़क परियोजना एक बार फिर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की वजह से सुर्खियों में है। इस रोड का उद्घाटन तक नहीं हुआ, लेकिन जगह-जगह सड़क उखड़ गई है और बड़ी-बड़ी दरारें नजर आ रही हैं। सड़क के दोनों ओर बनी नालियां भी जगह-जगह धंसकर गिर चुकी हैं। यह वही बहुचर्चित परियोजना है जिसमें पहले भी गड़बड़ी को लेकर कई अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क कागजों में ही मजबूत दिख रही है, जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। बारिश शुरू होते ही सड़क की पोल खुल गई और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणो आरोप है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री लगाई गई है। कुछ लोगों ने कहा कि उद्घाटन से पहले ही टूट गई, तो 5 साल कैसे चलेगी? अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शासन इस मामले में संबंधित कंपनी ठेकेदार और अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करता है। क्या गुणवत्ता सुधारने के लिए रोड को फिर से बनाया जाएगा या यह भी फाइलों में ही दफन हो जाएगी। जनता को अब ठोस जवाब और जवाबदेही चाहिए।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • खैरागढ़ पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई: 489 ग्राम गांजा और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: जिले में जुआ, सट्टा, शराब और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी जालबाँधा की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को चौकी जालबाँधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 'रवि सिंहा ठेला' के पास घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक को रोककर जांच की। ₹85,000 का मशरूका बरामद तलाशी के दौरान बजाज पल्सर बाइक (CG 08 BA 4227) की डिग्गी में रखी हरे रंग की पॉलीथिन से 489 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹5,000 आंकी गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक (कीमत लगभग ₹70,000) और आरोपियों के पास मौजूद 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹10,000) को भी जब्त कर लिया है। जब्त कुल मशरूका की कीमत करीब ₹85,000 बताई जा रही है। जेल भेजे गए आरोपी मामले में पुलिस चौकी जालबाँधा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: प्रदीप सिंहा (19 वर्ष), पिता - मनोज सिन्हा, निवासी - ग्राम मंडराकुही, थाना खैरागढ़। रितेश सिंह (21 वर्ष), पिता - पम्पेश्वर सिंह, निवासी - ग्राम सलोनी, थाना खैरागढ़। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    खैरागढ़ पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई: 489 ग्राम गांजा और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: जिले में जुआ, सट्टा, शराब और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी जालबाँधा की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को चौकी जालबाँधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 'रवि सिंहा ठेला' के पास घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक को रोककर जांच की।
₹85,000 का मशरूका बरामद
तलाशी के दौरान बजाज पल्सर बाइक (CG 08 BA 4227) की डिग्गी में रखी हरे रंग की पॉलीथिन से 489 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹5,000 आंकी गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक (कीमत लगभग ₹70,000) और आरोपियों के पास मौजूद 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹10,000) को भी जब्त कर लिया है। जब्त कुल मशरूका की कीमत करीब ₹85,000 बताई जा रही है।
जेल भेजे गए आरोपी
मामले में पुलिस चौकी जालबाँधा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
प्रदीप सिंहा (19 वर्ष), पिता - मनोज सिन्हा, निवासी - ग्राम मंडराकुही, थाना खैरागढ़।
रितेश सिंह (21 वर्ष), पिता - पम्पेश्वर सिंह, निवासी - ग्राम सलोनी, थाना खैरागढ़।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Kailash chaturvedi
    Kailash chaturvedi
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.