जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सरकारी भुइयाँ पर अवैध कब्जे की शिकायत कर सीमांकन एवं कार्रवाई की मांग की तिल्दा-नेवरा, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड द्वारा तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 स्थित गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी भुइयाँ (खसरा क्रमांक 97/1) पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की गई है। पार्टी के अनुसार लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में अब सरकारी भूमि बहुत कम बची है और उक्त भूमि को भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित किया जाए तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाती रहेगी।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सरकारी भुइयाँ पर अवैध कब्जे की शिकायत कर सीमांकन एवं कार्रवाई की मांग की तिल्दा-नेवरा, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड द्वारा तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 स्थित गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी भुइयाँ (खसरा क्रमांक 97/1) पर कथित अवैध
कब्जे की शिकायत की गई है। पार्टी के अनुसार लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में अब सरकारी भूमि बहुत कम बची है और उक्त भूमि को भविष्य में
सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित किया जाए तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो दोषियों
के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाती रहेगी।
- जन्मदिन से पहले पार्षद रानी सौरभ जैन ने विद्युत कर्मचारियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना का दिया संदेश तिल्दा-नेवरा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल करते हुए तिल्दा-नेवरा विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास बारिश के मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन तिल्दा-नेवरा स्थित बिजली कार्यालय पहुंचीं, जहां विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों के साथ उन्होंने कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। रानी सौरभ जैन ने कहा कि तेज बारिश और रात के समय भी विद्युत कर्मचारी भीगते हुए फाल्ट सुधारने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहते हैं। जब अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब ये कर्मचारी विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रेनकोट वितरण उनकी मेहनत को सम्मान देने और कार्य के दौरान कुछ राहत पहुंचाने का एक छोटा-सा प्रयास है। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के प्रतिनिधि राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, डॉ. एल.पी. साहू, आकाश पंजवानी, दीपक चौथवानी, भाजपा नेता विजय ठाकुर, एल्डरमैन पवन अग्रवाल, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।3
- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सरकारी भुइयाँ पर अवैध कब्जे की शिकायत कर सीमांकन एवं कार्रवाई की मांग की तिल्दा-नेवरा, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड द्वारा तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 स्थित गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी भुइयाँ (खसरा क्रमांक 97/1) पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की गई है। पार्टी के अनुसार लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में अब सरकारी भूमि बहुत कम बची है और उक्त भूमि को भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित किया जाए तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाती रहेगी।4
- मन की बात शिक्षा, संस्कृति, नवाचार और प्रेरणादायक कहानियां को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम - योगिता सिन्हा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने सुनी मन की बात मन की बात शिक्षा, संस्कृति, नवाचार और प्रेरणादायक कहानियां को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम - योगिता सिन्हा मन की बात प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम : योगिता सिन्हा नवापारा नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा के नेतृत्व में सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के 136 वे एपिसोड का संबोधन टीवी चैनल के माध्यम से सुना। संबोधन पश्चात भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि हर महीने के आखिरी रविवार की सुबह 11:00 बजे का समय देश के करोड़ों लोगों के लिए खास होता है। इसकी वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये आज एक बार फिर प्रधानमंत्री देशवादियों से सीधे सवाद कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल दिवस के मौके पर शहीदों को याद किया। इस एपीसोड में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत एवं रक्षा ताकत से लेकर जल संरक्षण तक की बात की। पिछले कई सालों में मन की बात सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा बल्कि समाज,शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार और देशभर के प्रेरणादायक लोगों की कहानियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बना है। यही कारण है कि हर नए एपिसोड से लोगों के बीच या उत्सुकता रहती है कि इस बार प्रधानमंत्री किन मुद्दों पर जिक्र करेंगे और देश को क्या नया संदेश देंगे। मन की बात की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रसार भारती द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक से कराए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि इस कार्यक्रम में कम से कम एक बार सुनने वालों की संख्या 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है। अध्ययन के मुताबिक देश के लगभग 96% आबादी इस कार्यक्रम से परिचित हैं। मन की बात सुनने प्रेम साधवानी, पूजा सायरानी, रोशनी साहू, योगेश्वरी साहू, भावना यादव, तुषार साहू उपस्थित रहे।2
- अगर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर वाकई गंभीर है, तो संसद में चर्चा से क्यों बच रहा है?विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ | Shuru App रिपोर्टर: दिनेश पटेल नई दिल्ली | राष्ट्रीय --- हेडलाइन: पेपर लीक पर विपक्ष की मंशा पर सवाल सरकार बोली "चर्चा के लिए तैयार", तो फिर संसद में बहस से क्यों परहेज? सब-हेडलाइन: सभी राज्यों के मुद्दे आएंगे सामने, जवाबदेही सिर्फ एक की नहीं होगी --- न्यूज़ : नई दिल्ली। देशभर में परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रही राजनीति के बीच अब एक अहम सवाल उठ रहा है - अगर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर वाकई गंभीर है, तो संसद में चर्चा से क्यों बच रहा है? सरकार का पक्ष: "हम चर्चा के लिए तैयार" केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद में खुली बहस के लिए तैयार है। सरकार का मानना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस विषय पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए और ठोस समाधान निकाले जाने चाहिए। फिर विपक्ष क्यों नहीं ले रहा हिस्सा? इसी बीच विपक्ष द्वारा सदन में इस मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा न लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में देश के अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। यदि संसद में इस पर बहस होती है तो सिर्फ एक सरकार की नहीं, बल्कि सभी राज्यों और सभी दलों की जवाबदेही पर बात होगी। ऐसे में चर्चा से परहेज करना विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। छात्रों के हित में खुली बहस जरूरी शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों का मानना है कि पेपर लीक एक राष्ट्रीय समस्या है और इसका समाधान तभी संभव है जब सभी पक्ष मिलकर संसद के पटल पर इस पर चर्चा करें। सरकार द्वारा चर्चा का प्रस्ताव रखे जाने के बाद भी विपक्ष का इस मुद्दे से दूरी बनाना इस बात का संकेत है कि वो समाधान से ज्यादा राजनीति करना चाहता है। अब देखना होगा कि विपक्ष छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा में शामिल होता है या नहीं।1
- दशकों का इंतजार खत्म, टंडवा-बैकुंठ सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन, ₹8.31 करोड़ की सौगात तिल्दा-नेवरा। तिल्दा विकासखंड के ग्राम टंडवा में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित टंडवा-बैकुंठ सड़क निर्माण परियोजना का भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर करीब ₹8.31 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शुभारंभ किया। इस दौरान रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, सरपंच योगिता कृष्ण वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। भूमिपूजन के तहत टंडवा से बैकुंठ तक 2.65 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹3.87 करोड़ तथा दैहानपारा टंडवा से झोपड़ापारा बैकुंठ तक 2.67 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹4.44 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वर्षों से जर्जर इस मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने बताया कि यह परियोजना वर्ष 2018 में स्वीकृत हुई थी, लेकिन बीच में कार्य अटक गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब इसे पुनः स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंडवा में नवनिर्मित प्रार्थना शेड, अतिरिक्त शैक्षणिक कक्ष और साइकिल स्टैंड का भी लोकार्पण किया गया। मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वहीं सरपंच योगिता कृष्ण वर्मा ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।4
- महादेव घाट के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी महादेव घाट क्षेत्र में लक्ष्मण घुले के पास एक अज्ञात युवक की मिली लाश रायपुर। महादेव घाट क्षेत्र में लक्ष्मण घुले के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।1