Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीदासर क्षेत्र के बाढसर गांव के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल। बीदासर। पुलिस चौकी कातर क्षेत्र के गांव बाढसर के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार होकर बाढसर से कातर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिससे एक युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को तुरंत कातर लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक सवार साजनवासी के बताए जा रहे है। #Churu #Bidasar
Ismail solanki
बीदासर क्षेत्र के बाढसर गांव के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल। बीदासर। पुलिस चौकी कातर क्षेत्र के गांव बाढसर के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार होकर बाढसर से कातर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिससे एक युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को तुरंत कातर लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक सवार साजनवासी के बताए जा रहे है। #Churu #Bidasar
More news from राजस्थान and nearby areas
- Churu में साउथ कोरिया से World Taekwondo की अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट डिग्री हासिल करने वाले छह खिलाड़ियों को जिला कलेक्टर Abhishek Surana ने सम्मानित किया। कलेक्टर आवास पर आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ताइक्वांडो कोच कविंद्र राठौड़ ने बताया कि खिलाड़ी पिछले तीन वर्षों से ताइक्वांडो खेल में लगातार मेहनत कर रहे हैं और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चूरू और राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस अवसर पर कनिष्क ढूकिया, आरव, मोहित तंवर, गजेंद्र जाखटिया, वरुण जाखटिया और युवल चौधरी को कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।#ChuruNews, #RajasthanNews, #Taekwondo, #BlackBelt, #WorldTaekwondo, #Churu, #SportsNews, #YoungPlayers, #RajasthanSports, #Achievement, #Shekhawati, #LocalNews, #SportsAchievement, #LatestNews, #NewsUpdate #INTERVIEWERINDIA #ChuruNews #ChuruReport #Churu1
- बीदासर। ढाणी कालेरान कि रोही में एक गरीब परिवार की विधवा महिला आचुकि देवी पत्नी नानूराम मेघवाल की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर का सारा सामान और झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर बीदासर से दमकल वाहन लेकर चालक आरिफ साईं ने मौके पर पहुंचकर अपने सहयोगी और स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आगजनी के समय विधवा महिला ढाणी में नही थी, आस पास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। जिस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही गरीब महिला को आर्थिक सहायता के लिए लोगों ने सरकार और आमजन से मदद की गुहार लगाई है। #Churu #Bidasar #Rajasthan1
- झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए सीकर के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाकिर उर्फ कोल्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सीकर और झुंझुनूं जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और मारपीट के 23 मामले दर्ज हैं।1
- सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरदारशहर में विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को अधिकारों की दी जानकारीः सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, सरदारशहर द्वारा भुरजी कुआं स्थित शिव बाड़ी बाबोसा महाराज मंदिर परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Rajasthan State Legal Services Authority, जयपुर तथा District Legal Services Authority Churu के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी नेहा चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “Give To Gain” (दान से लाभ) पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य वक्ता कंचन देवी एवं पीएलवी नेहा चौहान ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और उदारता की भावना आवश्यक है। शिविर में उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत मिलने वाली 11 मूलभूत आवश्यक सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए सभी ने संकल्प लिया कि न तो दहेज लेंगे और न ही देंगे। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके विरुद्ध होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं सेना, अंतरिक्ष, चिकित्सा और राजनीति जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, इसलिए समाज को उनके सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होना चाहिए। इस विधिक जागरूकता शिविर से करीब 70 नागरिक लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी से विधिक सेवा केंद्र की निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने और एक जागरूक नागरिक बनने की अपील की गई।2
- महिला दिवस पर पुलिस की जागरूकता पहल: महिलाओं को बताए अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के तरीके बगड़ | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस थाना बगड़ की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनू ग्रामीण हरिसिंह धायल (RPS)के निर्देशन में थाना बगड़ की थानाधिकारी अंबिका चौधरी (RPS प्रोबेशनर) ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम बगड़ के स्पोर्ट्स जोन अकादमी, पीरामल फाउंडेशन बगड़ और गर्ल्स पावर महिला मंडल चिड़ावा के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और नई आपराधिक धाराओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को राजकॉप सिटीजन एप के उपयोग के बारे में बताया और इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपात स्थिति में डायल 112 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों और ऑनलाइन निवेश घोटालों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अज्ञात कॉल, लिंक या निवेश के झांसे में आने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से सतर्क रहने, तकनीक का सुरक्षित उपयोग करने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।1
- दुबई में फंसे 200 भारतीयों के लिए 'मसीहा' बना राजस्थान का लाल 11 गाड़ियां भेजकर अपने फार्महाउस में दी पनाह नागौर जिले के मेड़ता सिटी के रहने वाले धीरज जैन, जो पिछले 11 वर्षों से यूएई में एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर हैं, उन्होंने संकट में फंसे अपने देशवासियों के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए हैं। धीरज ने बताया कि युद्ध की स्थिति के कारण अचानक फ्लाइट्स और होटल बुकिंग्स कैंसल होने लगीं। कई भारतीय पर्यटक सीमित बजट के साथ वहां गए थे, और अचानक आए इस संकट ने उनके सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी कर दी थी। सोशल मीडिया पर नंबर जारी कर कहा- 'घबराएं नहीं, मैं हूँ न' जैसे ही धीरज को पता चला कि भारतीय लोग सड़कों और एयरपोर्ट्स पर परेशान हो रहे हैं, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर जारी कर दिया। उन्होंने मैसेज दिया कि जिस भी भारतीय के पास रुकने का ठिकाना नहीं है, वह बेझिझक उनके अजमान स्थित फार्महाउस पर आ सकता है। मैसेज वायरल होते ही उनके पास फोन कॉल्स की बाढ़ आ गई। खुद भेजी 11 गाड़ियां, 200 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया धीरज जैन केवल रहने की जगह देकर ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने देखा कि कई लोगों के पास फार्महाउस तक पहुँचने के लिए साधन भी नहीं हैं। उन्होंने तुरंत अपनी 11 गाड़ियां दुबई और आसपास के शहरों में भेजीं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित अपने ठिकाने पर बुलवाया। फिलहाल उनके फार्महाउस पर करीब 200 भारतीय ठहरे हुए हैं, जिनके खाने-पीने और रहने का पूरा खर्च धीरज खुद उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वे 300 लोगों तक के रहने का इंतजाम कर सकते हैं। 'देश लौट सकता था, पर अपनों को अकेला नहीं छोड़ सका' धीरज जैन का कहना है कि उनके परिवार वाले भारत में उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। वे चाहते तो खुद के लिए निजी व्यवस्था कर भारत लौट सकते थे, लेकिन उन्होंने सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, "इस संकट की घड़ी में अपने देशवासियों की मदद करना मेरा पहला कर्तव्य है।" दिलचस्प बात यह है कि भारतीयों के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिक भी उनसे मदद मांग रहे हैं और धीरज यथासंभव उनकी सहायता कर रहे हैं।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- बीदासर क्षेत्र के गांव घंटियाल के मुक्तिधाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। #fire #churu #bidasar2