सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरदारशहर में विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को अधिकारों की दी जानकारीः सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरदारशहर में विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को अधिकारों की दी जानकारीः सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, सरदारशहर द्वारा भुरजी कुआं स्थित शिव बाड़ी बाबोसा महाराज मंदिर परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Rajasthan State Legal Services Authority, जयपुर तथा District Legal Services Authority Churu के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी नेहा चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “Give To Gain” (दान से लाभ) पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य वक्ता कंचन देवी एवं पीएलवी नेहा चौहान ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और उदारता की भावना आवश्यक है। शिविर में उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत मिलने वाली 11 मूलभूत आवश्यक सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए सभी ने संकल्प लिया कि न तो दहेज लेंगे और न ही देंगे। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके विरुद्ध होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं सेना, अंतरिक्ष, चिकित्सा और राजनीति जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, इसलिए समाज को उनके सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होना चाहिए। इस विधिक जागरूकता शिविर से करीब 70 नागरिक लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी से विधिक सेवा केंद्र की निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने और एक जागरूक नागरिक बनने की अपील की गई।
सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरदारशहर में विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को अधिकारों की दी जानकारीः सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरदारशहर में विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को अधिकारों की दी जानकारीः सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, सरदारशहर द्वारा भुरजी कुआं स्थित शिव बाड़ी बाबोसा महाराज मंदिर परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Rajasthan State Legal Services Authority, जयपुर तथा District Legal Services Authority Churu के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी नेहा चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “Give To Gain” (दान से लाभ) पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य वक्ता कंचन देवी एवं पीएलवी नेहा चौहान ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और उदारता की भावना आवश्यक है। शिविर में उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों और
कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत मिलने वाली 11 मूलभूत आवश्यक सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए सभी ने संकल्प लिया कि न तो दहेज लेंगे और न ही देंगे। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके विरुद्ध होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं सेना, अंतरिक्ष, चिकित्सा और राजनीति जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, इसलिए समाज को उनके सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होना चाहिए। इस विधिक जागरूकता शिविर से करीब 70 नागरिक लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी से विधिक सेवा केंद्र की निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने और एक जागरूक नागरिक बनने की अपील की गई।
- सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरदारशहर में विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को अधिकारों की दी जानकारीः सरदारशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, सरदारशहर द्वारा भुरजी कुआं स्थित शिव बाड़ी बाबोसा महाराज मंदिर परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Rajasthan State Legal Services Authority, जयपुर तथा District Legal Services Authority Churu के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी नेहा चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “Give To Gain” (दान से लाभ) पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य वक्ता कंचन देवी एवं पीएलवी नेहा चौहान ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और उदारता की भावना आवश्यक है। शिविर में उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत मिलने वाली 11 मूलभूत आवश्यक सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए सभी ने संकल्प लिया कि न तो दहेज लेंगे और न ही देंगे। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके विरुद्ध होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं सेना, अंतरिक्ष, चिकित्सा और राजनीति जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, इसलिए समाज को उनके सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होना चाहिए। इस विधिक जागरूकता शिविर से करीब 70 नागरिक लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी से विधिक सेवा केंद्र की निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने और एक जागरूक नागरिक बनने की अपील की गई।2
- Churu के तारानगर रोड स्थित Sheetla Mata Temple Churu में 11 मार्च को शीतला अष्टमी के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गोयनका स्कूल से वीर हनुमान मंदिर तक सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। मंदिर प्रबंध कार्य समिति के अध्यक्ष रामावतार सैनी ने बताया कि मंदिर परिसर में रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा और रात 2 बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी और मंदिर समिति के सदस्य विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।1
- बीदासर। ढाणी कालेरान कि रोही में एक गरीब परिवार की विधवा महिला आचुकि देवी पत्नी नानूराम मेघवाल की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर का सारा सामान और झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर बीदासर से दमकल वाहन लेकर चालक आरिफ साईं ने मौके पर पहुंचकर अपने सहयोगी और स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आगजनी के समय विधवा महिला ढाणी में नही थी, आस पास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। जिस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही गरीब महिला को आर्थिक सहायता के लिए लोगों ने सरकार और आमजन से मदद की गुहार लगाई है। #Churu #Bidasar #Rajasthan1
- आज जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी SP कावेंद्र सिंह सागर ने श्री डूंगरगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली जिसमें उपखंड मे हो रही दुर्घटना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।1
- सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर शिक्षा और समानता का संदेश, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान, चिड़ावा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत बोलीं— समय की बर्बादी छोड़ सकारात्मक कार्यों से ही आएगा सामाजिक परिवर्तन, झुंझुनूं महिला शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कॉलेज में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के संदेश गूंजे तथा विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीप जलाया, जब समाज में अनेक सामाजिक बाधाएं थीं। उनका संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और समय की अनावश्यक बर्बादी से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या रिचा कुलश्रेष्ठ ने की। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन साहस, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक सोच और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया और जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए सावित्रीबाई फुले के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व में आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। प्रस्तुतियों ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रभुशरण तिवारी, शंभु पंवार, मनोज शर्मा, महेश आजाद, निर्मला शर्मा, पूनम जांगिड़, पूनम नुनिया, गुड्डी सोमरा, अभिषेक मुरारका सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में शिक्षा और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला पर्यावरण सुधार समिति के मुख्य कार्यवाहक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया1
- झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए सीकर के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाकिर उर्फ कोल्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सीकर और झुंझुनूं जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और मारपीट के 23 मामले दर्ज हैं।1
- Post by @nilesh Verma-19971
- प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी । सरदारशहर जर्जर भवन में चल रही नगर परिषद, बढ़ती आबादी के बीच जगह की कमी से जूझ रहा प्रशासनः नगरपालिका से नगर परिषद बनने के बाद बढ़ा कामकाज, लेकिन पुराने भवन में ही सीमित संसाधनों के साथ चल रहा संचालन शहर की नगरपालिका को करीब तीन वर्ष पहले नगर परिषद का दर्जा दिया गया था। नगर परिषद बनने के बाद शहर का दायरा, विकास कार्यों की संख्या और प्रशासनिक जिम्मेदारियां लगातार बढ़ी हैं। इसके बावजूद परिषद का मौजूदा भवन अब भी पुराने ढांचे और सीमित संसाधनों के साथ संचालित हो रहा है। भवन में जगह की कमी के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों को कई तरह की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद परिसर में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी सीमित स्थान में बैठकर अपना कार्य करने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार परिषद भवन में बेसमेंट, भूमि शाखा तथा निर्माण शाखा के अधिकारी परिषद में बने एक ही बड़े हाल में बैठकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वहीं तकनीकी शाखा से जुड़े करीब छह अधिकारी भी इसी परिसर में कार्यरत हैं, जिनके लिए अलग-अलग कक्षों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कार्य व्यवस्था प्रभावित होती नजर आती है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती जनसंख्या और नगर परिषद बनने के बाद कामकाज के विस्तार के चलते परिषद में आने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टे, निर्माण स्वीकृति, नामांतरण सहित अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक परिषद पहुंचते हैं। ऐसे में एक ही स्थान पर कई शाखाओं के संचालन के कारण भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर-उधर बैठकर ही अपना काम निपटाना पड़ता है। परिषद भवन की स्थिति को लेकर यह भी चर्चा सामने आती रही है कि भवन काफी पुराना और जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। सूत्रों के मुताबिक भवन को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जर्जर घोषित किए जाने की बात भी कही जाती है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इसके बावजूद कर्मचारी और अधिकारी इसी भवन में बैठकर रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्य करने को मजबूर हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब सरदारशहर को नगर परिषद का दर्जा मिल चुका है तो उसी अनुरूप परिषद के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त और पर्याप्त स्थान वाला भवन भी होना चाहिए। इससे न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, बल्कि आमजन को भी अपने कार्यों के लिए अलग-अलग शाखाओं में व्यवस्थित सुविधा मिल सकेगी। शहर के जानकारों का मानना है कि यदि परिषद के लिए नया भवन बनाया जाता है या वर्तमान भवन का विस्तार किया जाता है तो इससे प्रशासनिक कार्यों की गति बेहतर होगी और आमजन को भी राहत मिल सकेगी। फिलहाल सीमित स्थान और बढ़ते कामकाज के बीच नगर परिषद प्रशासन को व्यवस्थाओं को संतुलित करते हुए काम करना पड़ रहा है।3