तुलसी स्मारक पर गूंजा भक्ति का स्वर, भव्य आरती से जगमगाया सोरों तुलसी स्मारक पर गूंजा भक्ति का स्वर, भव्य आरती से जगमगाया सोरों तुलसी जयंती पर हरि की पैड़ी स्थित स्मारक में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने आरती में लिया हिस्सा सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में गोस्वामी तुलसीदास जी की 515वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शाम को हरि की पैड़ी स्थित गोस्वामी तुलसीदास स्मारक पर भव्य आरती का आयोजन हुआ। भव्य आरती से पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधि-विधान से तुलसी स्मारक की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में दिव्यानंद जी महाराज, मानवेंद्र गिरि जी महाराज सिद्ध बाबा, कृष्णकांत वशिष्ठ, कमलनयन चौधरी, अक्षय कुमार चौधरी, पंडित राघव बरवारिया चाकर जी, श्यामसुंदर तिवारी, भोला तिवारी, कैलाश चंद्र कटारे, मुकेश निर्भय, सक्षम द्विवेदी, अध्ययन सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने तीर्थ नगरी के माहौल को पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा से भर दिया।
तुलसी स्मारक पर गूंजा भक्ति का स्वर, भव्य आरती से जगमगाया सोरों तुलसी स्मारक पर गूंजा भक्ति का स्वर, भव्य आरती से जगमगाया सोरों तुलसी जयंती पर हरि की पैड़ी स्थित स्मारक में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने आरती में लिया हिस्सा सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में गोस्वामी तुलसीदास जी की 515वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शाम को हरि की पैड़ी स्थित गोस्वामी तुलसीदास स्मारक पर भव्य आरती का आयोजन हुआ। भव्य आरती से पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर
आए। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधि-विधान से तुलसी स्मारक की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में दिव्यानंद जी महाराज, मानवेंद्र गिरि जी महाराज सिद्ध बाबा, कृष्णकांत वशिष्ठ, कमलनयन चौधरी, अक्षय कुमार चौधरी, पंडित राघव बरवारिया चाकर जी, श्यामसुंदर तिवारी, भोला तिवारी, कैलाश चंद्र कटारे, मुकेश निर्भय, सक्षम द्विवेदी, अध्ययन सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने तीर्थ नगरी के माहौल को पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा से भर दिया।
- कासगंज, उत्तरप्रदेश मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली तीन तमंचे और मांस बरामद कासगंज, उत्तरप्रदेश मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली तीन तमंचे और मांस बरामद1
- तुलसी स्मारक पर गूंजा भक्ति का स्वर, भव्य आरती से जगमगाया सोरों तुलसी स्मारक पर गूंजा भक्ति का स्वर, भव्य आरती से जगमगाया सोरों तुलसी जयंती पर हरि की पैड़ी स्थित स्मारक में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने आरती में लिया हिस्सा सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में गोस्वामी तुलसीदास जी की 515वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शाम को हरि की पैड़ी स्थित गोस्वामी तुलसीदास स्मारक पर भव्य आरती का आयोजन हुआ। भव्य आरती से पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधि-विधान से तुलसी स्मारक की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में दिव्यानंद जी महाराज, मानवेंद्र गिरि जी महाराज सिद्ध बाबा, कृष्णकांत वशिष्ठ, कमलनयन चौधरी, अक्षय कुमार चौधरी, पंडित राघव बरवारिया चाकर जी, श्यामसुंदर तिवारी, भोला तिवारी, कैलाश चंद्र कटारे, मुकेश निर्भय, सक्षम द्विवेदी, अध्ययन सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने तीर्थ नगरी के माहौल को पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा से भर दिया।2
- हमारा भारत विश्व गुरु बन चुका है यहां के यशस्वी लोगों के कारण1
- uttarpradeshplusott समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' में ईडी (ED) की छापेमारी जारी है। लखनऊ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर जौहर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। आजम खान रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इस बीच पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह महू ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान यूनिवर्सिटी आने वाले छात्रों की भी तलाशी ली जा रही है।1
- फर्रुखाबाद हमारे सपने न्यूज विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जेई अजीत राजपूत ने महिला से कनेक्शन के नाम पर रिश्वत के मांगे थे 10 हजार विजिलेंस टीम ने शिकायत पर जेई व लाइन मैन को रंगे हाथों पकड़ा रिश्वत खोरी की जेई की काफी दिनों से हो रही थी शिकायतें जेई अजीत राजपूत गुरौरा विद्युत उपकेंद्र पर है तैनात विजिलेंस टीम कोतवाली फतेहगढ़ में लेजाकर कर रही पूछ ताछ विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ भोलेपुर बिजली विभाग कार्यालय से पकड़ा1
- तीन दबंग कांस्टेबल वसूली करते पकड़े गए शहर में तीन दबंग कांस्टेबलों के कथित रूप से वसूली करते पकड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीनों कांस्टेबल लोगों को कार्रवाई का डर दिखाकर रुपये मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान तीनों कांस्टेबलों को कथित वसूली करते हुए पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। आरोपों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर तीनों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- *चित्रकूट बाढ़ अपडेट* --रामघाट में नाव चलना शुरू, यूपी एमपी बॉर्डर ब्लॉक पुरानी लंका तिराहे के पास पहुंची नावे, कामदगिरि मंदिर मार्ग में पानी पहुंचा.. दुकानदार सामान निकालना किए शुरू.. लगातार बढ़ रहा है मंदाकिनी का जलस्तर, चित्रकूट के लगभग 200 दुकानों के अंदर पानी घुसा, सैकड़ो घरों में पानी पहुंचा सड़कों पर नाव चल रही1
- जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों पर लगाए हत्या के गम्भीर आरोप अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात करीब आठ बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक चार दिन पहले अपने जीजा के घर आया था। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, ताजपुर नगरिया निवासी पूरन पुत्र रामसिंह का साला ओमप्रकाश नि0 कुमेहर राजस्थान चार दिन पहले गांव आया था। बुधवार रात वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुलदेवी मंदिर के पास था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों में चर्चा है, कि तीन लोगों ने युवक को गोली मारी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है, कि आरोपियों में कुछ उसी गांव के हैं, जबकि एक आरोपी उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।1