Shuru
Apke Nagar Ki App…
uttarpradeshplusott समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' में ईडी (ED) की छापेमारी जारी है। लखनऊ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर जौहर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। आजम खान रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इस बीच पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह महू ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान यूनिवर्सिटी आने वाले छात्रों की भी तलाशी ली जा रही है।
Irfan Pathan
uttarpradeshplusott समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' में ईडी (ED) की छापेमारी जारी है। लखनऊ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर जौहर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। आजम खान रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इस बीच पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह महू ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान यूनिवर्सिटी आने वाले छात्रों की भी तलाशी ली जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- uttarpradeshplusott समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' में ईडी (ED) की छापेमारी जारी है। लखनऊ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर जौहर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। आजम खान रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इस बीच पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह महू ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान यूनिवर्सिटी आने वाले छात्रों की भी तलाशी ली जा रही है।1
- बदायूं/बिल्सी: बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स की एजेंसी में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और वहां रखा कीमती सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। दुकान मालिक ने दी जानकारी पीड़ित एजेंसी मालिक अशोक सिसौदिया ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनकी दुकान की दीवार में छेद कर दिया और अंदर घुस आए। चोर दुकान से निम्नलिखित सामान चुरा ले गए: एक इनवर्टर (3.5 किलोवाट) दो बैटरियां इलेक्ट्रिक स्कूटी की 5 लीथियम बैटरियां प्रशासन से खुलासे की मांग घटना के संबंध में दुकान स्वामी द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दे दी गई है। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस चोरी का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बदायूं के बिल्सी नगर में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा का नगर भ्रमण हुआ। यह यात्रा काशी से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए आज बिल्सी नगर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन और गुरु रविदास महाराज के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। बिल्सी पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ओमप्रकाश सागर तथा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने गुरु रविदास महाराज के जयकारे लगाए। कलश यात्रा के बिल्सी नगर भ्रमण के दौरान तेजस्वी सागर, विनय कुमार सागर, शेखर सक्सेना, राहुल सोलंकी, टीटू जैन, अतुल वार्ष्णेय, शाहनवाज अल्वी, शानू चंद्र सेन माहेश्वरी, उमेश वार्ष्णेय और दीपक चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आप तक LIVE 24 NEWS — हर खबर पर पैनी नजर।1
- थाना दातागंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तगण को लूटे हुये माल तथा घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी सहित गिरफ्तार किया गया थाना दातागंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तगण को लूटे हुये माल तथा घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी सहित गिरफ्तार किया गया । *घटना का विवरण:-* दिनांक 19.08.2026 को वादी नेत्रपाल पुत्र किशनपाल निवासी कस्बा म्याऊं थाना अलापुर, बदायूँ की थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम डहरपुर टोल प्लाजा के पास 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी रोककर गाडी सीज करवाने की धमकी देकर 50000/- रूपये की माँग करते हुये वादी उपरोक्त से जबरदस्ती 19200/- रूपये नगद व 800/- रूपये आनलाइन यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कराने एवं एक मोबाइल फोन लूट लेने की घटना कारित की गयी। जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना दातागंज पर मु0अ0स0 289/2026 धारा 308(2)/309(6) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. हरिओम मथुरिया पुत्र रामसरन निवासी मोहल्ला नाहर खाँ सराय लालपुल चौराहा थाना कोतवाली बदायूँ 2. यश जोशी पुत्र सुभाष चन्द्र जोशी निवासी मोहल्ला जोशी, चौधरी सराय थाना कोतवाली बदायूँ को आज दिनांक 20.08.2026 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा लूटे गये एक अदद मोबाइल, 10200 रूपये नगद मय घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी (DL3CBS6126) सहित बसेला तिराहे से गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 309(6) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 310(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार किये गये अभि0गण का नाम –* 1. हरिओम मथुरिया पुत्र रामसरन निवासी मो0 नाहर खाँ सराय लालपुल चौराहा थाना कोतवाली, बदायूँ। 2. यश जोशी पुत्र सुभाष चन्द्र जोशी निवासी मो0 जोशी चौधरी सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूँ। *गिरफ्तारी का स्थान –* बसेला तिराहा थाना दातागंज, बदायूँ। *बरामदगी का विवरण –* 1. एक अदद मोबाइल 2. 10200 रूपये नगद 3. घटना मे प्रयुक्त वैगनआर गाडी (DL3CBS6126) गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम -* प्रभारी निरीक्षक दातागंज श्री वेदपाल सिंह मय टीम2
- 🚨 गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का 24 घंटे में खुलासा ➡️ खुद को हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताकर वाहन रोकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार 🔴 बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9837280889 🚨 गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का 24 घंटे में खुलासा ➡️ खुद को हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताकर वाहन रोकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ➡️ पशुओं व मुर्गों से भरी गाड़ियों के चालकों को धमकाकर अवैध वसूली का आरोप ➡️ एक मामले में चालक से मांगे थे 50 हजार रुपये ➡️ पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचा ➡️ वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, मोबाइल और 10,200 रुपये नकद बरामद ➡️ दोनों आरोपी बदायूं शहर के रहने वाले बताए गए ➡️ अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी 📍 मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का लूटकांड के खुलासे के बाद पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप।2
- तुलसी स्मारक पर गूंजा भक्ति का स्वर, भव्य आरती से जगमगाया सोरों तुलसी स्मारक पर गूंजा भक्ति का स्वर, भव्य आरती से जगमगाया सोरों तुलसी जयंती पर हरि की पैड़ी स्थित स्मारक में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने आरती में लिया हिस्सा सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में गोस्वामी तुलसीदास जी की 515वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शाम को हरि की पैड़ी स्थित गोस्वामी तुलसीदास स्मारक पर भव्य आरती का आयोजन हुआ। भव्य आरती से पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधि-विधान से तुलसी स्मारक की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में दिव्यानंद जी महाराज, मानवेंद्र गिरि जी महाराज सिद्ध बाबा, कृष्णकांत वशिष्ठ, कमलनयन चौधरी, अक्षय कुमार चौधरी, पंडित राघव बरवारिया चाकर जी, श्यामसुंदर तिवारी, भोला तिवारी, कैलाश चंद्र कटारे, मुकेश निर्भय, सक्षम द्विवेदी, अध्ययन सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने तीर्थ नगरी के माहौल को पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा से भर दिया।2
- जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला विद्यालय के पास का रास्ता1
- जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला विद्यालय के पास का रास्ता जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला विद्यालय के पास का रास्ता1