बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बदायूं के बिल्सी नगर में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा का नगर भ्रमण हुआ। यह यात्रा काशी से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए आज बिल्सी नगर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन और गुरु रविदास महाराज के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। बिल्सी पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ओमप्रकाश सागर तथा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने गुरु रविदास महाराज के जयकारे लगाए। कलश यात्रा के बिल्सी नगर भ्रमण के दौरान तेजस्वी सागर, विनय कुमार सागर, शेखर सक्सेना, राहुल सोलंकी, टीटू जैन, अतुल वार्ष्णेय, शाहनवाज अल्वी, शानू चंद्र सेन माहेश्वरी, उमेश वार्ष्णेय और दीपक चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आप तक LIVE 24 NEWS — हर खबर पर पैनी नजर।
बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बदायूं के बिल्सी नगर में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा का नगर भ्रमण हुआ। यह यात्रा काशी से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए आज बिल्सी नगर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन और गुरु रविदास महाराज के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। बिल्सी पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ओमप्रकाश सागर तथा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने गुरु रविदास महाराज के जयकारे लगाए। कलश यात्रा के बिल्सी नगर भ्रमण के दौरान तेजस्वी सागर, विनय कुमार सागर, शेखर सक्सेना, राहुल सोलंकी, टीटू जैन, अतुल वार्ष्णेय, शाहनवाज अल्वी, शानू चंद्र सेन माहेश्वरी, उमेश वार्ष्णेय और दीपक चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आप तक LIVE 24 NEWS — हर खबर पर पैनी नजर।
- बदायूं/बिल्सी: बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स की एजेंसी में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और वहां रखा कीमती सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। दुकान मालिक ने दी जानकारी पीड़ित एजेंसी मालिक अशोक सिसौदिया ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनकी दुकान की दीवार में छेद कर दिया और अंदर घुस आए। चोर दुकान से निम्नलिखित सामान चुरा ले गए: एक इनवर्टर (3.5 किलोवाट) दो बैटरियां इलेक्ट्रिक स्कूटी की 5 लीथियम बैटरियां प्रशासन से खुलासे की मांग घटना के संबंध में दुकान स्वामी द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दे दी गई है। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस चोरी का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बदायूं के बिल्सी नगर में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा का नगर भ्रमण हुआ। यह यात्रा काशी से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए आज बिल्सी नगर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन और गुरु रविदास महाराज के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। बिल्सी पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ओमप्रकाश सागर तथा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने गुरु रविदास महाराज के जयकारे लगाए। कलश यात्रा के बिल्सी नगर भ्रमण के दौरान तेजस्वी सागर, विनय कुमार सागर, शेखर सक्सेना, राहुल सोलंकी, टीटू जैन, अतुल वार्ष्णेय, शाहनवाज अल्वी, शानू चंद्र सेन माहेश्वरी, उमेश वार्ष्णेय और दीपक चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आप तक LIVE 24 NEWS — हर खबर पर पैनी नजर।1
- uttarpradeshplusott समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' में ईडी (ED) की छापेमारी जारी है। लखनऊ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर जौहर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। आजम खान रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इस बीच पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह महू ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान यूनिवर्सिटी आने वाले छात्रों की भी तलाशी ली जा रही है।1
- थाना दातागंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तगण को लूटे हुये माल तथा घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी सहित गिरफ्तार किया गया थाना दातागंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तगण को लूटे हुये माल तथा घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी सहित गिरफ्तार किया गया । *घटना का विवरण:-* दिनांक 19.08.2026 को वादी नेत्रपाल पुत्र किशनपाल निवासी कस्बा म्याऊं थाना अलापुर, बदायूँ की थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम डहरपुर टोल प्लाजा के पास 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी रोककर गाडी सीज करवाने की धमकी देकर 50000/- रूपये की माँग करते हुये वादी उपरोक्त से जबरदस्ती 19200/- रूपये नगद व 800/- रूपये आनलाइन यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कराने एवं एक मोबाइल फोन लूट लेने की घटना कारित की गयी। जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना दातागंज पर मु0अ0स0 289/2026 धारा 308(2)/309(6) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. हरिओम मथुरिया पुत्र रामसरन निवासी मोहल्ला नाहर खाँ सराय लालपुल चौराहा थाना कोतवाली बदायूँ 2. यश जोशी पुत्र सुभाष चन्द्र जोशी निवासी मोहल्ला जोशी, चौधरी सराय थाना कोतवाली बदायूँ को आज दिनांक 20.08.2026 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा लूटे गये एक अदद मोबाइल, 10200 रूपये नगद मय घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी (DL3CBS6126) सहित बसेला तिराहे से गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 309(6) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 310(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार किये गये अभि0गण का नाम –* 1. हरिओम मथुरिया पुत्र रामसरन निवासी मो0 नाहर खाँ सराय लालपुल चौराहा थाना कोतवाली, बदायूँ। 2. यश जोशी पुत्र सुभाष चन्द्र जोशी निवासी मो0 जोशी चौधरी सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूँ। *गिरफ्तारी का स्थान –* बसेला तिराहा थाना दातागंज, बदायूँ। *बरामदगी का विवरण –* 1. एक अदद मोबाइल 2. 10200 रूपये नगद 3. घटना मे प्रयुक्त वैगनआर गाडी (DL3CBS6126) गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम -* प्रभारी निरीक्षक दातागंज श्री वेदपाल सिंह मय टीम2
- 🚨 गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का 24 घंटे में खुलासा ➡️ खुद को हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताकर वाहन रोकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार 🔴 बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9837280889 🚨 गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का 24 घंटे में खुलासा ➡️ खुद को हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताकर वाहन रोकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ➡️ पशुओं व मुर्गों से भरी गाड़ियों के चालकों को धमकाकर अवैध वसूली का आरोप ➡️ एक मामले में चालक से मांगे थे 50 हजार रुपये ➡️ पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचा ➡️ वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, मोबाइल और 10,200 रुपये नकद बरामद ➡️ दोनों आरोपी बदायूं शहर के रहने वाले बताए गए ➡️ अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी 📍 मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का लूटकांड के खुलासे के बाद पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप।2
- जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला विद्यालय के पास का रास्ता1
- बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान। बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।1
- जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला विद्यालय के पास का रास्ता जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला विद्यालय के पास का रास्ता1