*आई कैन न्यूज /कुशीनगर l* बिते दिन एक बंद बॉडी की ट्रक तिलक चौक से सुभाष चौक की तरफ जा रही थी और पडरौना के हृदय स्थल तिलक चौक पर लटकते हुए तार हमेशा एक बड़ी घटना का संकेत दे रहा है, लेकिन फिर भी कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस समस्या पर अपना ध्यान नहीं दे रहा है, ध्यान पूर्वक इस वीडियो को आप लोग देखें वीडियो के 9 वें में सेकंड में ट्रक के बॉडी और तार का एक स्पर्श हुआ है, स्पर्श होते हुए स्पार्क हो रहा है, संजोग कहिए की ड्राइवर ने बड़ी गति के साथ गाड़ी अपनी पीछे कर लिया, अन्यथा बॉडी और तार का संपर्क छूटने के कारण एक बड़ी घटना टल गई है, लगभग 1 सप्ताह पूर्व 1:30 बजे रात को इसी तरह की घटना हुई और वह तार टूटकर मेरे घर के टीन सैड पर गिरने के साथ मेरे पूरे घर में विद्युत प्रवाह का झटका उत्पन्न हुआ लेकिन विद्युत सब स्टेशन से विद्युत टिप होने के कारण हम और हमारे परिवारजन सुरक्षित बच गये उस दिन की घटना में तिलक चौक चित्रा प्रेस के गली के कोने वाला पोल क्षतिग्रस्त हो गया उस रात्रि विद्युत कर्मचारियों व अधिकारी भी आए थे लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला गया पूरे मंडल में हम लोग के माननीय सांसद जी का विकास पुरुष में गिनती की जाती है कभी कभार उनका भी इधर से आना जाना होता ही है लेकिन इस समस्या पर उनका भी ध्यान कभी नहीं गया इसके संदर्भ में हमने कई वर्ष पहले भी माननीय सांसद जी से एक साक्षात्कार के माध्यम से निवेदन किया था नगर के विद्युत तारों को व्यवस्थित करने का कार्य करें परंतु अब तक कुछ भी नहीं हुआ। आश्चर्य की बात यह है कि सारे जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री पूज्य महाराज जी और प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के अपने को काफी नजदीक बताते हैं उसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आजकल तो आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सब लोग अपना-अपना टिकट सुनिश्चित कराने लगें होंगे। परम् पूज्य महाराज जी का कोई बहुत प्रिय है, कोई परम् प्रिय है, कोई अतिशय प्रिय है लेकिन जनहित में आवश्यक कार्य कुछ नहीं हो रहा है। सरकार के पास न तो धन की कमी है न तो योजनाओं की कमी है यदि माननीय राज्यसभा सांसद महोदय, माननीय सांसद महोदय, माननीय विधायक , माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा महोदया एवं परम पूज्य महाराज के परम् प्रिय लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष महोदय यह सभी लोग यह नियत बना लें तो 1 महीने के अंदर यह सारा कार्य संपन्न हो जाएगा। यही आपके गोरखपुर में हर क्षेत्र में युद्ध स्तर पर विकास कार्य चल रहा है।

- कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल कॉलेज में प्रदान की जा रही सुविधाओं और प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि यहाँ के छात्रों और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ मिल सकें।1
- कुशीनगर में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पटहेरवा थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना अंतर्गत दहवा निवासी नबी हसन अंसारी पुत्र मुस्तफा और मखलूक अंसारी उर्फ भुट्टू पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 02 गोवंशीय बछड़े, 01 संशोधित बोलेरो (रजि. नं. UP57D0090), 01 लकड़ी का ठीहा, 02 बांका और 01 चाकू बरामद किया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पटहेरवा थाने में मु0अ0सं0-183/2026 धारा: 3/5/5ए/8 गोवध अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम और धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि इसी मुकदमे में 16.06.2026 को भी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है और वे दोनों बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। वे कुशीनगर-बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों में घूमने वाले आवारा गोवंशीय पशुओं को चुराकर रात के समय पैदल ही बिहार ले जाते थे। वहाँ इन पशुओं का वध कर मांस बेचा जाता था और इससे कमाए गए पैसों को वे आपस में बांट लेते थे।2
- कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहा पर देर रात एक दीवान का बिजली संविदा कर्मी को गाली देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दीवान बृजकिशोर सिंह, दो होमगार्डों के साथ मिलकर देर रात गाड़ी चेकिंग के नाम पर बिजली कर्मी को गालियां दे रहे थे। वायरल वीडियो में दीवान बृजकिशोर सिंह बिजली कर्मी को कैमरे पर खबर चलवाने और बिगाड़ लेने की चुनौती भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बिजली संविदा कर्मी रात के समय बिजली फाल्ट ठीक करने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक गाँव में पिछले दस सालों से सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के मौसम में इस जर्जर रास्ते के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन 'प्रधानमंत्री गड्ढा मुक्त योजना' के तहत भी इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा है।1
- मोहर्रम के पवित्र अवसर को देखते हुए पडरौना कोतवाली में पीस कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सौहार्द के वातावरण को बनाए रखने पर ज़ोर देना था, जिसके लिए सभी उपस्थित लोगों से विशेष अपील की गई।1
- कुशीनगर जिले के सुकरौली विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा पिडरा से ग्रामीण विकास योजनाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में लगभग पांच वर्षों बाद खड़ंजा सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन एक व्यक्ति के घर तक जाने वाला रास्ता छोड़ दिया गया, जबकि आसपास के अन्य घरों तक सड़क बनाई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें जानबूझकर विकास कार्य से वंचित किया गया है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आईजीआरएस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की, जिसके बाद विकासखंड कार्यालय से ए.डी.ओ. पंचायत द्वारा जांच की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जांच के दौरान उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन मिला था। हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्हें सूचित किया गया कि यह कार्य वर्ष 2026 की कार्ययोजना में शामिल किया गया है, लेकिन ग्राम प्रधान का कार्यकाल खत्म होने और प्रशासक नियुक्त होने के कारण अब इसे पूरा नहीं किया जा सकता। अब बड़ा सवाल यह है कि यदि सड़क निर्माण कार्ययोजना के तहत होना था, तो एक परिवार को छोड़कर बाकी लोगों तक विकास कार्य कैसे पहुंच गया? शिकायतकर्ता न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि क्या सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को समान रूप से मिलना चाहिए और विकास कार्यों में भेदभाव की कोई गुंजाइश होनी चाहिए या नहीं।1
- Post by Shrikrishn1
- कुशीनगर जिले के पडरौना स्थित धर्मशाला रोड की स्थिति इन दिनों बदहाल है, जहाँ हर रोज़ भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस सड़क का हाल अब लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन जैसा व्यस्त हो गया है, जिससे यह पडरौना की एक बेहद व्यस्त सड़क बन चुकी है। जो भी व्यक्ति गलती से इस रोड पर आ जाता है, उसे घंटों जाम से जूझना पड़ता है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि दिन के समय किसी को अचानक कोई स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति हो जाए या किसी अन्य तरह की इमरजेंसी पड़ जाए, तो निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं मिल पाता। जाम के कारण कई लोग अपने काम पर जाने में देर कर देते हैं। जाम हटने के बाद, नौकरीपेशा लोग अक्सर तेज़ गति से बाइक चलाते हैं ताकि देर से पहुँचने के कारण डाँट खाने से बच सकें, जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है कि कहीं अचानक कोई सामने न आ जाए। इस जाम का मुख्य कारण सड़क पर बाइक और कई जगहों पर चार-पहिया वाहनों का खड़ा होना है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लोग अपनी बाइक को सड़क के किनारे और सड़क के अगले हिस्से में ही खड़ा करके अपने कामों पर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में, जाम से निजात पाना मुश्किल हो जाता है।2
- एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है, जिसमें एक अवर अभियंता को रुपये लेते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इस वीडियो के आधार पर, संबंधित मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1