Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज क्षेत्र विधायक सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी, भाजपा मंडल दामजीपुरा कार्य करणी को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी एक दिवसीय दौरा के दौरान, भाजपा मंडल दामजीपुरा के,स्थल भीलट देव बाबा मंदिर बटकी झिरना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसमें कार्य करणी को लेकर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र के नज मानस से मुलाकात और उनकी समास्याओं को लेकर चर्चा की। जिसमें जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार जी, और मंडल प्रभारी महेश्वर चंदेल जी, और भाजपा मंडल दामजीपुरा के सभी कार्यकर्ताए उपस्थित रहें।
Prahlad Barskar
आज क्षेत्र विधायक सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी, भाजपा मंडल दामजीपुरा कार्य करणी को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी एक दिवसीय दौरा के दौरान, भाजपा मंडल दामजीपुरा के,स्थल भीलट देव बाबा मंदिर बटकी झिरना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसमें कार्य करणी को लेकर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र के नज मानस से मुलाकात और उनकी समास्याओं को लेकर चर्चा की। जिसमें जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार जी, और मंडल प्रभारी महेश्वर चंदेल जी, और भाजपा मंडल दामजीपुरा के सभी कार्यकर्ताए उपस्थित रहें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आज क्षेत्र विधायक सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी, भाजपा मंडल दामजीपुरा कार्य करणी को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी एक दिवसीय दौरा के दौरान, भाजपा मंडल दामजीपुरा के,स्थल भीलट देव बाबा मंदिर बटकी झिरना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसमें कार्य करणी को लेकर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र के नज मानस से मुलाकात और उनकी समास्याओं को लेकर चर्चा की। जिसमें जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार जी, और मंडल प्रभारी महेश्वर चंदेल जी, और भाजपा मंडल दामजीपुरा के सभी कार्यकर्ताए उपस्थित रहें।2
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर भैंसदेही में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां भैंसदेही मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बस स्टैंड चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जीत को लोकतंत्र एवं जनता की आवाज की जीत बताया। बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच जीत की खुशी साझा की। कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का स्वागत फूलमालाओं से किया और मिठाई बांटकर जनता का आभार व्यक्त किया। उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए अपना जनादेश दिया है। उनका कहना था कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का संदेश लेकर आई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन कांग्रेस को मिलता रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानु ठाकुर ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग का यह सकारात्मक परिणाम है। पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। विजय उत्सव में विनयशंकर पाठक, धर्मेंद्र मालवीय, राजा आर्य, अमित सोनारे, अफरोज भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया।2
- बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए दैनिक भास्कर बोरदेही से राधेश्याम यदुवंशी की रिपोर्ट बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए बोरदेही। पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत थाना बोरदेही में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक (सउनि) कमल सिंह मेहर, आरक्षक सचिन दीवान एवं आरक्षक रोहन उईके का स्थानांतरण थाना आमला , वहीं आरक्षक मनोज पाल को थाना सारणी पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। थाना बोरदेही में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके स्थानांतरण पर थाना स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।2
- आवारा मवेशियों को गोशाला,कांजीहाउस भेजा गया,मवेशी मुक्त होंगी सड़कें-एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया आवारा मवेशियों को गोशाला,कांजीहाउस भेजा गया,मवेशी मुक्त होंगी सड़कें-एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यस्ततम मार्गों पर ,स्टेट एवं नेशनल हाईवे पर आवारा मवेशी बे लगाम झुंड बनाकर विचरण कर रहे ,लंबे समय से मीडिया इस बात को उठाता रहा है, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं ,कई दुर्घटनाओं का सबब बन चुके इन मवेशियों के कारण कई लोग काल के गाल में समा गए । कलेक्टर के निर्देश पर टिमरनी एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने नगर परिषद ,एवं ग्राम पंचायतों को आदेशित किया है कि सड़कों से मवेशियों को स्थानांतरित कर गोशालाओं में भेजा जाए। नगर परिषद कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा मवेशियों को कांजी हाउस पहुंचाया तो वही सोडलपुर ग्राम पंचायत ने भी लगभग आधा सैकड़ा मवेशियों को नजरपूरा एवं भादूगांव की गौशाला में पहुंचाया। एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया ने बताया कि शीघ्र ही अन्य स्थानों पर घूम रहे मवेशियों को भी गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा ।4
- दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सिवनी मालवा में जश्न, मंदिर में पूजन के बाद निकाली रैली, बांटी मिठाई व मेलोडी दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सिवनी मालवा में जश्न, मंदिर में पूजन के बाद निकाली रैली, बांटी मिठाई व मेलोडी सिवनी मालवा नगर में दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सोमवार शाम नगर कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिवनी मालवा में उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। शाम करीब 7 बजे कार्यकर्ताओं ने श्री सियाराम महावीर मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद आतिशबाजी करते हुए मंदिर से जयस्तंभ चौक तक विजय रैली निकाली। रैली के दौरान राहगीरों एवं दुकानदारों को मेलोडी चॉकलेट और मिठाई वितरित कर जीत की खुशी साझा की गई। युवक कांग्रेस अध्यक्ष हैरिसन स्वामी ने बताया कि दतिया में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक है। इसी खुशी में युवक कांग्रेस द्वारा नगरवासियों को मेलोडी चॉकलेट एवं मिठाई वितरित कर जश्न मनाया गया। कांग्रेस नेता विकास पाठक ने कहा कि मां पीताम्बरा एवं भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से कांग्रेस को दतिया चुनाव में विजय प्राप्त हुई है। इसी उपलक्ष्य में नगर कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर आतिशबाजी की तथा लोगों के बीच मिठाई और मेलोडी चॉकलेट बांटी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने कहा कि दतिया की जनता ने विकास, लोकतंत्र और कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाया है। यह जीत पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा लेकर आई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इसी जोश के साथ आगामी चुनावों में भी जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- मामू चौक में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार विवाद के दौरान सिर पर पत्थर मारकर किया था घायल, कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपियों को दबोचा बैतूल। शहर के टिकारी क्षेत्र स्थित मामू चौक में युवक के साथ मारपीट कर उसके सिर पर पत्थर से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 20 मई की रात की है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रकरण में जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं का भी इजाफा किया है। पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 की रात करीब 11 बजे मामू चौक, टिकारी बैतूल में आजाद वार्ड निवासी शेख वहीद के पुत्र अदनान का रिजवान, रेहान एवं सल्लू के लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने अदनान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी रेहान ने पत्थर उठाकर अदनान के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट के बाद दर्ज किया था मामला घटना के बाद फरियादी शेख वहीद पिता शेख शहीद, उम्र 45 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड टिकारी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 414/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मामले में धारा 109(1) एवं 117(2) बीएनएस का भी इजाफा किया गया। फरार चल रहे रेहान और रिजवान गिरफ्तार पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी रेहान पिता अख्तर शाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड तथा रिजवान शाह पिता रसीद शाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी कम्पनी गार्डन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मारपीट जैसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। इनकी रही भूमिका आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत आहके, आरक्षक राहुल शर्मा तथा प्रधान आरक्षक 143 दिनेश निमोदा की भूमिका रही।2
- एयरफोर्स ज्वाइन करने से एक दिन पहले रची गई मौत की साजिश का पर्दाफाशजमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश और सुनियोजित षड्यंत्र ने ली होनहार युवक की जान* * 🔹 *बैतूल पुलिस ने वैज्ञानिक विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा* 🔹बैतूल पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के त्वरित एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की नीति के तहत पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल निर्देशन में हत्या जैसे जघन्य अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना आठनेर पुलिस ने ग्राम पुसली में घटित एक अत्यंत जघन्य एवं सुनियोजित हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी विधिसम्मत जांच जारी है। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 25.07.2026 को थाना आठनेर में ग्राम पुसली निवासी *मोहित पिता मंचित गलफट* के घर नहीं लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिस पर थाना आठनेर में *अपराध क्रमांक 189/2026* धारा 140(3) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। 🔹अगले दिन दिनांक 26/07/2026 को परिजनों द्वारा खेत के समीप मृतक के जूते एवं मोबाइल संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। 🔹 सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य एवं सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा दिनांक 26.07.2026 को घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। 🔹एसडीआरएफ टीम द्वारा खेत में बने सभी 3–4 कुओं की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक कुएं से मोहित का शव बरामद हुआ। शव के गले में वायर कसकर लिपटा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर प्रकरण में हत्या की धाराओं 103(1), 238 बीएनएस का इजाफा किया गया। 🔹 *पुलिस अधीक्षक ने स्वयं किया घटनास्थल का निरीक्षण* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन स्वयं दिनांक 27.07.2026 को घटनास्थल पहुंचे, घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा विशेष जांच दल गठित कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक के परिजनों से भेंट कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष जांच का भरोसा भी दिलाया। 🔹 *ऐसे रची गई हत्या की पूरी साजिश* विशेष जांच दल द्वारा तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक साक्ष्यों, घटनास्थल निरीक्षण एवं आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर जो तथ्य सामने आए, वे अत्यंत चौंकाने वाले हैं। 🔹जांच में सामने आया कि हत्या की योजना लगभग 20 दिन पूर्व ही बना ली गई थी। 🔹मृतक मोहित की बहन *शिवानी ने राजा मस्की* के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद राजा मस्की की नजर अपने ससुर *मंचित गलफट की लगभग 7-8 एकड़ कृषि भूमि* पर थी। राजा मस्की का मानना था कि यदि मोहित रास्ते से हट जाएगा तो भविष्य में यह जमीन उसकी पत्नी शिवानी के माध्यम से उसके कब्जे में आ सकती है। 🔹दूसरी ओर संजय एवं आकाश का परिवार भी मंचित एवं मोहित से वर्षों से खेत, सिंचाई, पाइप लाइन, कुएं के पानी तथा खेत में पार्टी करने को लेकर विवाद रखता था। इन विवादों के कारण दोनों पक्षों में लगातार मनमुटाव बना हुआ था। 🔹जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि जब संजय एवं आकाश ने अपने परिवार में इस विवाद का उल्लेख किया, तब *आकाश के पिता नारायण ने भी उन्हें मोहित को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया* तथा यह विश्वास दिलाया कि घटना के बाद वह उन्हें बचा लेगा। पुलिस इस संबंध में प्राप्त तथ्यों की विधिक जांच कर रही है। 🔹इसी दौरान आरोपियों को जानकारी मिली कि मोहित का चयन भारतीय वायुसेना (Air Force) में हो चुका है तथा उसे 26 जुलाई 2026 को प्रशिक्षण के लिए रवाना होना है। आरोपियों को आशंका थी कि यदि मोहित नौकरी पर चला गया तो भविष्य में उनकी योजना कभी सफल नहीं होगी। इसी कारण हत्या की साजिश को तत्काल अंजाम देने का निर्णय लिया गया। 🔹राजा मस्की, संजय एवं आकाश ने लगभग 20 दिन पहले बैठकर हत्या की पूरी योजना तैयार की तथा तय किया कि मोहित की हत्या कर शव को इस प्रकार छिपाया जाएगा कि घटना दुर्घटना अथवा गुमशुदगी प्रतीत हो। 🔹 *वारदात कैसे की गई* * दिनांक 25 जुलाई 2026 की रात मोहित एयरफोर्स में चयन की खुशी में गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने एवं वितरण के लिए गांव की दुकान से सोनपापड़ी खरीदकर लौट रहा था। * इसी दौरान संजय एवं आकाश उसे दूसरे मंदिर चलने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से बाहर खेत स्थित झोपड़ी पर ले गए, जहां राजा मस्की पहले से मौजूद था। * झोपड़ी में पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने मोहित को पकड़ लिया। * संजय एवं राजा ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि आकाश ने वायर उसके गले में कई बार लपेटकर कस दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। * हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर खेत में बने तीसरे कुएं में फेंक दिया। * पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के जूते दूसरे कुएं के पास फेंक दिए, जबकि संघर्ष के निशान पहले कुएं के पास छोड़े गए। * मृतक का मोबाइल आरोपी की झोपड़ी में ही छूट गया, जो विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य सिद्ध हुआ। 🔹आरोपियों ने ऐसा स्थान चुना था जहां सामान्यतः कोई नहीं आता-जाता, जिससे उन्हें विश्वास था कि हत्या का लंबे समय तक खुलासा नहीं हो सकेगा। किंतु बैतूल पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना, तकनीकी विश्लेषण एवं घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 1. संजय उर्फ पिंटिया गलफट पिता वामन गलफट, निवासी ग्राम पुसली। 2. आकाश पिता नारायण गलफट, निवासी पुसली। 3. राजा मस्की पिता उमेश मस्की निवासी पूसली (मृतक का जीजा)। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी विधिसम्मत जांच जारी है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य, एसडीओपी मुलताई श्री शिव कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश आर्मो, थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, निरीक्षक अंजना धुर्वे, एसडीआरएफ टीम, उप निरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सउनि दिनेश धुर्वे, सउनि गंभीर रघुवंशी, सउनि संतोष चौधरी, प्रधान आरक्षक निर्मल पवार, प्रधान आरक्षक पंकज बटके , आरक्षक मनीष पटेल, आरक्षक विप्लव मिरासी आरक्षक बीरबल मीणा, प्रधान आरक्षक सुभाष माकोड़े, साइबर सेल आर. राजेंद्र धाडसे, आर बलराम राजपूत, आर अनिरूद्ध यादव, आर नितिन चौहान एवं विशेष जांच दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि पारिवारिक, संपत्ति अथवा आपसी विवादों का समाधान सदैव कानून के दायरे में रहकर करें। लालच, द्वेष एवं क्षणिक आवेश में उठाया गया अपराध जीवनभर की सजा और अनेक परिवारों के विनाश का कारण बनता है। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, गुमशुदगी अथवा गंभीर अपराध की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें। बैतूल पुलिस प्रत्येक सूचना पर त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।1