logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मामू चौक में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार विवाद के दौरान सिर पर पत्थर मारकर किया था घायल, कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपियों को दबोचा बैतूल। शहर के टिकारी क्षेत्र स्थित मामू चौक में युवक के साथ मारपीट कर उसके सिर पर पत्थर से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 20 मई की रात की है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रकरण में जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं का भी इजाफा किया है। पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 की रात करीब 11 बजे मामू चौक, टिकारी बैतूल में आजाद वार्ड निवासी शेख वहीद के पुत्र अदनान का रिजवान, रेहान एवं सल्लू के लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने अदनान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी रेहान ने पत्थर उठाकर अदनान के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट के बाद दर्ज किया था मामला घटना के बाद फरियादी शेख वहीद पिता शेख शहीद, उम्र 45 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड टिकारी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 414/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मामले में धारा 109(1) एवं 117(2) बीएनएस का भी इजाफा किया गया। फरार चल रहे रेहान और रिजवान गिरफ्तार पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी रेहान पिता अख्तर शाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड तथा रिजवान शाह पिता रसीद शाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी कम्पनी गार्डन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मारपीट जैसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। इनकी रही भूमिका आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत आहके, आरक्षक राहुल शर्मा तथा प्रधान आरक्षक 143 दिनेश निमोदा की भूमिका रही।

6 hrs ago
user_Dabang kesari amla mohd. asif
Dabang kesari amla mohd. asif
Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

मामू चौक में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार विवाद के दौरान सिर पर पत्थर मारकर किया था घायल, कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपियों को दबोचा बैतूल। शहर के टिकारी क्षेत्र स्थित मामू चौक में युवक के साथ मारपीट कर उसके सिर पर पत्थर से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 20 मई की रात की है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रकरण में जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं का भी इजाफा किया है। पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 की रात करीब 11 बजे मामू चौक, टिकारी बैतूल में आजाद वार्ड निवासी शेख वहीद के पुत्र अदनान का रिजवान, रेहान एवं सल्लू के लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने अदनान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी रेहान ने पत्थर उठाकर अदनान के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट के बाद दर्ज किया था

986ad232-2ae4-4f26-a52a-c397cf44c213

मामला घटना के बाद फरियादी शेख वहीद पिता शेख शहीद, उम्र 45 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड टिकारी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 414/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मामले में धारा 109(1) एवं 117(2) बीएनएस का भी इजाफा किया गया। फरार चल रहे रेहान और रिजवान गिरफ्तार पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी रेहान पिता अख्तर शाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड तथा रिजवान शाह पिता रसीद शाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी कम्पनी गार्डन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मारपीट जैसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। इनकी रही भूमिका आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत आहके, आरक्षक राहुल शर्मा तथा प्रधान आरक्षक 143 दिनेश निमोदा की भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हनुमान लोक की दुकान नीलामी पर बवाल, स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता देने की मांग तेज पांढुर्णा:-जाम सांवली मंदिर में स्थानीय दुकानदारों की अनदेखी का आरोप, 5 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी। जाम सांवली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के हनुमान लोक में नवनिर्मित दुकानों की नीलामी को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय दुकानदारों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नीलामी प्रक्रिया का विरोध करते हुए एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 20–25 वर्षों से मंदिर परिसर में व्यवसाय कर रहे स्थानीय दुकानदारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। साथ ही नीलामी की राशि इतनी अधिक रखी गई है कि इसमें केवल बड़े पूंजीपति ही भाग ले सकते हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ दुकानों को नीलामी सूची में शामिल नहीं किया गया, जबकि एक बड़ी दुकान हल्दीराम को करीब 5 करोड़ रुपये में दिए जाने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पूरी नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। विधायक विजय चौरे ने कहा कि हनुमान लोक सभी की आस्था का केंद्र है, इसलिए नीलामी नीति में संशोधन कर स्थानीय और पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 अगस्त को जाम सांवली मंदिर के सामने क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    1
    हनुमान लोक की दुकान नीलामी पर बवाल, स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता देने की मांग तेज
पांढुर्णा:-जाम सांवली मंदिर में स्थानीय दुकानदारों की अनदेखी का आरोप, 5 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी।
जाम सांवली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के हनुमान लोक में नवनिर्मित दुकानों की नीलामी को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय दुकानदारों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नीलामी प्रक्रिया का विरोध करते हुए एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 20–25 वर्षों से मंदिर परिसर में व्यवसाय कर रहे स्थानीय दुकानदारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। साथ ही नीलामी की राशि इतनी अधिक रखी गई है कि इसमें केवल बड़े पूंजीपति ही भाग ले सकते हैं।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ दुकानों को नीलामी सूची में शामिल नहीं किया गया, जबकि एक बड़ी दुकान हल्दीराम को करीब 5 करोड़ रुपये में दिए जाने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पूरी नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।
विधायक विजय चौरे ने कहा कि हनुमान लोक सभी की आस्था का केंद्र है, इसलिए नीलामी नीति में संशोधन कर स्थानीय और पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 अगस्त को जाम सांवली मंदिर के सामने क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भंदारगोंदी के सरकारी स्कूल में दो दिन से बंद था मध्याह्न भोजन पांढुर्णा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंदारगोंदी के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में गत तीन अगस्त से चार अगस्त यानी मंगलवार तक लगातार दो दिनों से बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा था आज मंगलवार को जब पत्रकार निलेश कलसकर स्कूल पहुंचे और बच्चों तथा स्कूल के प्रधान पाठक वानखेड़े से इस संबंध में बात की तब बच्चों ने बताया कि कल से उन्हें भोजन नहीं मिला है स्थिति यह थी कि जहां मंगलवार के निर्धारित मेनू के अनुसार बच्चों को खीर पूरी और आलू टमाटर की सब्जी मिलना चाहिए था वहीं स्कूल प्रशासन ने आनन फानन में दोपहर तीन बजे पोहा बनवाकर बच्चों में बंटवाया जबकि भोजन वितरण का तय समय दोपहर डेढ़ बजे का है अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खुली स्कूल प्रशासन की नींद इस पूरे मामले की जानकारी जब बीआरसी अधिकारी ब्रह्मेसर को फोन पर दी गई और पांढुर्णा की एसडीएम अलका एक्का से बात की गई तब जाकर स्कूल प्रशासन की नींद खुली और बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया वहीं इस संबंध में जब आंगनवाड़ी की बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा पंद्रे को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पांढुर्णा से भोजन आ रहा है जबकि पूर्व में करीब डेढ़ महीने से दूसरा समूह अपने निजी पैसों से आंगनवाड़ी के बच्चों को भोजन दे रहा था जिन्होंने इस्तीफा दिया था उन्होंने डेढ़ महीने तक आंगनवाड़ी में भोजन नहीं पहुंचाया और अब अचानक पांढुर्णा से मध्याह्न भोजन भेजा जा रहा है जबकि नियम यह है कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन स्कूल परिसर में ही बनना चाहिए इस पूरी घटना और अव्यवस्था के जिम्मेदार लापरवाह बाल विकास परियोजना के ही अधिकारी हैं
    1
    भंदारगोंदी के सरकारी स्कूल में दो दिन से बंद था मध्याह्न भोजन
पांढुर्णा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंदारगोंदी के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में गत तीन अगस्त से चार अगस्त यानी मंगलवार तक लगातार दो दिनों से बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा था आज मंगलवार को जब पत्रकार निलेश कलसकर स्कूल पहुंचे और बच्चों तथा स्कूल के प्रधान पाठक वानखेड़े से इस संबंध में बात की तब बच्चों ने बताया कि कल से उन्हें भोजन नहीं मिला है स्थिति यह थी कि जहां मंगलवार के निर्धारित मेनू के अनुसार बच्चों को खीर पूरी और आलू टमाटर की सब्जी मिलना चाहिए था वहीं स्कूल प्रशासन ने आनन फानन में दोपहर तीन बजे पोहा बनवाकर बच्चों में बंटवाया जबकि भोजन वितरण का तय समय दोपहर डेढ़ बजे का है
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खुली स्कूल प्रशासन की नींद
इस पूरे मामले की जानकारी जब बीआरसी अधिकारी ब्रह्मेसर को फोन पर दी गई और पांढुर्णा की एसडीएम अलका एक्का से बात की गई तब जाकर स्कूल प्रशासन की नींद खुली और बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया वहीं इस संबंध में जब आंगनवाड़ी की बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा पंद्रे को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पांढुर्णा से भोजन आ रहा है जबकि पूर्व में करीब डेढ़ महीने से दूसरा समूह अपने निजी पैसों से आंगनवाड़ी के बच्चों को भोजन दे रहा था जिन्होंने इस्तीफा दिया था उन्होंने डेढ़ महीने तक आंगनवाड़ी में भोजन नहीं पहुंचाया और अब अचानक पांढुर्णा से मध्याह्न भोजन भेजा जा रहा है जबकि नियम यह है कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन स्कूल परिसर में ही बनना चाहिए इस पूरी घटना और अव्यवस्था के जिम्मेदार लापरवाह बाल विकास परियोजना के ही अधिकारी हैं
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    10 hrs ago
  • आज क्षेत्र विधायक सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी, भाजपा मंडल दामजीपुरा कार्य करणी को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी एक दिवसीय दौरा के दौरान, भाजपा मंडल दामजीपुरा के,स्थल भीलट देव बाबा मंदिर बटकी झिरना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसमें कार्य करणी को लेकर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र के नज मानस से मुलाकात और उनकी समास्याओं को लेकर चर्चा की। जिसमें जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार जी, और मंडल प्रभारी महेश्वर चंदेल जी, और भाजपा मंडल दामजीपुरा के सभी कार्यकर्ताए उपस्थित रहें।
    2
    आज क्षेत्र विधायक सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी, भाजपा मंडल दामजीपुरा कार्य करणी को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 
आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को सम्मानीय श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी एक दिवसीय दौरा के दौरान, भाजपा मंडल दामजीपुरा के,स्थल भीलट देव बाबा मंदिर बटकी झिरना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसमें कार्य करणी को लेकर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र के नज मानस से मुलाकात और उनकी समास्याओं को लेकर चर्चा की। 
जिसमें जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार जी, और मंडल प्रभारी महेश्वर चंदेल जी, और भाजपा मंडल दामजीपुरा के सभी कार्यकर्ताए उपस्थित रहें।
    user_Prahlad Barskar
    Prahlad Barskar
    Political party office भीमपुर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर भैंसदेही में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां भैंसदेही मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बस स्टैंड चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जीत को लोकतंत्र एवं जनता की आवाज की जीत बताया। बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच जीत की खुशी साझा की। कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का स्वागत फूलमालाओं से किया और मिठाई बांटकर जनता का आभार व्यक्त किया। उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए अपना जनादेश दिया है। उनका कहना था कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का संदेश लेकर आई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन कांग्रेस को मिलता रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानु ठाकुर ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग का यह सकारात्मक परिणाम है। पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। विजय उत्सव में विनयशंकर पाठक, धर्मेंद्र मालवीय, राजा आर्य, अमित सोनारे, अफरोज भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया।
    2
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर भैंसदेही में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
भैंसदेही
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बस स्टैंड चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जीत को लोकतंत्र एवं जनता की आवाज की जीत बताया।
बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच जीत की खुशी साझा की। कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का स्वागत फूलमालाओं से किया और मिठाई बांटकर जनता का आभार व्यक्त किया। उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए अपना जनादेश दिया है। उनका कहना था कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का संदेश लेकर आई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन कांग्रेस को मिलता रहेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानु ठाकुर ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग का यह सकारात्मक परिणाम है। पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विजय उत्सव में विनयशंकर पाठक, धर्मेंद्र मालवीय, राजा आर्य, अमित सोनारे, अफरोज भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चिचोली में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सुनीं आमजन की समस्याएं चिचोली में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सुनीं आमजन की समस्याएं --- अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश --- विद्युत कनेक्शन में लापरवाही पर जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश --- विद्युत तार चोरी की शिकायत पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश --- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश --- बैतूल 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मंगलवार को चिचोली जनपद कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क, नाली, बिजली, अतिक्रमण, राजस्व, सीमांकन, पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतों को लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने चिचोली जनपद से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर आवेदकों की उपस्थिति में सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं धनियाजाम पंचायत की शिकायतों की कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा एडिशनल सीईओ को जांच करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कलेक्टर ने लगभग 123 आवेदनों पर सुनवाई की। ---कलेक्टर ने एमपीईबी को पोल शिफ्टिंग के दिए निर्देश--- जनसुनवाई में ग्राम चूड़ियां निवासी सालकराम यादव ने कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन लगवाए जाने आवेदन दिया। आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुन कलेक्टर ने लापरवाही पर संबंधित जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई करने और शीघ्र कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम चूड़िया के ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा सड़क पर खंबे गाड़ने से आवागमन बाधित होने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने एमपीईबी के अधिकारियों को बिजली पोल शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम जीन निवासी धर्मेंद्र धोटे द्वारा बिजली पोल लगाए जाने की आवेदन पर कलेक्टर ने एमपीईबी के जीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ---ग्रामीणों ने की पुल और बैराज बनाने की मांग--- जनसुनवाई में ग्राम चूड़िया के ग्रामीणों द्वारा मोरण्ड एवं कोंढर नदी पर पुल निर्माण किए जाने के आवेदन पर कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई के अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार रामकिशन यादव द्वारा मोरण्ड नदी पर बैराज बनाने के आवेदन पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के ईई को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गंगाराम द्वारा भूमि से संबंधित जानकारी दस्तावेज एवं भूमि जांच करवाए जाने के आवेदन पर कलेक्टर ने वन विभाग को जांच कर प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम सिपलई निवासी राजीव सोनी ने खेत में बनाई गई सीमेंट रोड की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने चिचोली तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए। ---बिजली समस्या पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश--- जनसुनवाई में ग्राम गोंडूमंडई के किसानों ने एलटी लाइन के तार चोरी होने, ट्रांसफार्मर बंद होने और फसल नुकसान की शिकायत की। प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित थाना प्रभारी को विद्युत तार चोरी के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तथा विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने ग्राम सिंगराई खापा में एनएच-47 किनारे पक्की नाली निर्माण किए जाने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
    2
    चिचोली में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सुनीं आमजन की समस्याएं
चिचोली में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सुनीं आमजन की समस्याएं
---
अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
--- 
विद्युत कनेक्शन में लापरवाही पर जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश 
---
विद्युत तार चोरी की शिकायत पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश 
---
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश 
--- 
बैतूल 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मंगलवार को चिचोली जनपद कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क, नाली, बिजली, अतिक्रमण, राजस्व, सीमांकन, पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतों को लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने चिचोली जनपद से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर आवेदकों की उपस्थिति में सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं धनियाजाम पंचायत की शिकायतों की कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा एडिशनल सीईओ को जांच करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कलेक्टर ने लगभग 123 आवेदनों पर सुनवाई की।
---कलेक्टर ने एमपीईबी को पोल शिफ्टिंग के दिए निर्देश---
जनसुनवाई में ग्राम चूड़ियां निवासी सालकराम यादव ने कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन लगवाए जाने आवेदन दिया। आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुन कलेक्टर ने लापरवाही पर संबंधित जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई करने और शीघ्र कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम चूड़िया के ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा सड़क पर खंबे गाड़ने से आवागमन बाधित होने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने एमपीईबी के अधिकारियों को बिजली पोल शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम जीन निवासी धर्मेंद्र धोटे द्वारा बिजली पोल लगाए जाने की आवेदन पर कलेक्टर ने एमपीईबी के जीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 
---ग्रामीणों ने की पुल और बैराज बनाने की मांग---
जनसुनवाई में ग्राम चूड़िया के ग्रामीणों द्वारा मोरण्ड एवं कोंढर नदी पर पुल निर्माण किए जाने के आवेदन पर कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई के अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार रामकिशन यादव द्वारा मोरण्ड नदी पर बैराज बनाने के आवेदन पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के ईई को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गंगाराम द्वारा भूमि से संबंधित जानकारी दस्तावेज एवं भूमि जांच करवाए जाने के आवेदन पर कलेक्टर ने वन विभाग को जांच कर प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम सिपलई निवासी राजीव सोनी ने खेत में बनाई गई सीमेंट रोड की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने चिचोली तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए।
---बिजली समस्या पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश---
जनसुनवाई में ग्राम गोंडूमंडई के किसानों ने एलटी लाइन के तार चोरी होने, ट्रांसफार्मर बंद होने और फसल नुकसान की शिकायत की। प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित थाना प्रभारी को विद्युत तार चोरी के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तथा विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।  ग्रामीणों ने ग्राम सिंगराई खापा में एनएच-47 किनारे पक्की नाली निर्माण किए जाने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    7 hrs ago
  • प्रथम सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में उमड़ी आस्था, दमुआ से पैदल कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त पांढुर्णा:-घोरावाड़ी, दमुआ और जुन्नारदेव से पहुंचे कांवड़ यात्रियों का मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत। सावन मास के प्रथम सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव हवेली में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दमुआ, घोरावाड़ी और जुन्नारदेव से बड़ी संख्या में शिवभक्त पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान अर्धनारीश्वर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गोपाल वंजारी, सचिव सुनील येलकर, विनोद निकाजु, सोनू कलंबे, प्राचार्य श्रीमती ममता वंजारी सहित समिति के सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राजेन्द्र वैश्य, गुड्डू बंदेवार, नमन बंदेवार, माताजी तथा 10 वर्षीय आकाश बंदेवार ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। यात्रा प्रमुख राजेन्द्र बंदेवार ने बताया कि अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग पर कांवड़ अर्पित करने से आत्मिक शांति मिलती है और पूरा वर्ष सुख-समृद्धि एवं आनंद के साथ व्यतीत होता है। सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर तक दर्शन-पूजन करती रही।
    2
    प्रथम सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में उमड़ी आस्था, दमुआ से पैदल कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त
पांढुर्णा:-घोरावाड़ी, दमुआ और जुन्नारदेव से पहुंचे कांवड़ यात्रियों का मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत।
सावन मास के प्रथम सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव हवेली में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दमुआ, घोरावाड़ी और जुन्नारदेव से बड़ी संख्या में शिवभक्त पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान अर्धनारीश्वर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गोपाल वंजारी, सचिव सुनील येलकर, विनोद निकाजु, सोनू कलंबे, प्राचार्य श्रीमती ममता वंजारी सहित समिति के सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान राजेन्द्र वैश्य, गुड्डू बंदेवार, नमन बंदेवार, माताजी तथा 10 वर्षीय आकाश बंदेवार ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। यात्रा प्रमुख राजेन्द्र बंदेवार ने बताया कि अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग पर कांवड़ अर्पित करने से आत्मिक शांति मिलती है और पूरा वर्ष सुख-समृद्धि एवं आनंद के साथ व्यतीत होता है।
सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर तक दर्शन-पूजन करती रही।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता : बकरा बकरी चोरी का पर्दाफाश,एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता : बकरा बकरी चोरी का पर्दाफाश,एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार 🔹बैतूल पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 03 अगस्त की दरमियानी रात मे बकरा बकरी चोरी के प्रकरण का खुलासा कर एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सतत विवेचना एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बकरा बकरी चोरी करने वाले एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार* 🔹 *घटना का विवरण* *फरियादी रोवा वट्टी निवासी ग्राम चौकी ने थाना कोतवाली* में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03.08.26 को दरमियानी रात मे घर के साईड बने कोठे मे बंधी बकरा बकरी तीन नग किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। 🔹 *अपराध पंजीयन* रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 0652/2026, धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹जांच के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवगाँव से एक मोटर सायकल मे दो लडके बकरिया लाद कर बैतूल की ओर जा रहे है सूचना पर करंजी नाला ब्रिज खेडीसावलीगढ पहुंचकर हमराह स्टाप के नाकाबंदी किया गया कुछ देर बाद ग्राम देवगाँव की ओर से हाईवे पर दो लडके मोटर सायकल से बकरिया लादकर आते दिखे जिन्हे स्टाप द्वारा रोका गया एक काले रंग की हीरो कम्पनी की मोटर सायकल जिसमे आगे पीछे नंबर प्लेट नही थे दो लडके मोटर सायकल की सीट मे तीन नग बकरिया लादे हुये थे जिन्हे हिरासत मे लेकर पुछताछ की गई जिन्होने ग्राम चौकी से तीन नग बकरा बकरी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी व अपचारी बालक को गिरफ्तार कर दिनांक 04 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जप्त मसरुखा 01- तीन नग बकरिया कीमती करीबन 45000 रुपये, 02- घटना मे प्रयुक्त हीरो कंपनी की मोटर सायकल एवं एक मोबाइल फोन ** गिरफ्तार दो आरोपी 01- राजेश पिता धनराज कागले उम्र 18 साल निवासी हिवरखेडी, 02- एक अपचारी बालक 🔹*सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, प्रआर.243 नानकराम, प्रआर.322 अजय भलावी, आर.01 रोहित, आर.30 ओमकार की विशेष भूमिका रही। 🔹 *जनहित में अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने पालतु पशु एवं कृषि उपयोगी पशुओ को सुरक्षित स्थान पर रखे, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
    1
    कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता : बकरा बकरी चोरी का पर्दाफाश,एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता : बकरा बकरी चोरी का पर्दाफाश,एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार
🔹बैतूल पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 03 अगस्त की दरमियानी रात मे बकरा बकरी चोरी के प्रकरण का खुलासा कर एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार* 
🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सतत विवेचना एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बकरा बकरी चोरी करने वाले एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार* 
🔹 *घटना का विवरण* 
*फरियादी रोवा वट्टी निवासी ग्राम चौकी ने थाना कोतवाली* में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03.08.26 को दरमियानी रात मे घर के साईड बने कोठे मे बंधी बकरा बकरी तीन नग किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
🔹 *अपराध पंजीयन* 
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 0652/2026, धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹जांच के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवगाँव से एक मोटर सायकल मे दो लडके बकरिया लाद कर बैतूल की ओर जा रहे है सूचना पर करंजी नाला ब्रिज खेडीसावलीगढ पहुंचकर हमराह स्टाप के नाकाबंदी किया गया कुछ देर बाद ग्राम देवगाँव की ओर से हाईवे पर दो लडके मोटर सायकल से बकरिया लादकर आते दिखे जिन्हे स्टाप द्वारा रोका गया एक काले रंग की हीरो कम्पनी की मोटर सायकल जिसमे आगे पीछे नंबर प्लेट नही थे दो लडके मोटर सायकल की सीट मे तीन नग बकरिया लादे हुये थे जिन्हे हिरासत मे लेकर पुछताछ की गई जिन्होने ग्राम चौकी से तीन नग बकरा बकरी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी व अपचारी बालक को गिरफ्तार कर दिनांक 04 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जप्त मसरुखा 01- तीन नग बकरिया कीमती करीबन 45000 रुपये, 02- घटना मे प्रयुक्त हीरो कंपनी की मोटर सायकल एवं एक मोबाइल फोन 
** गिरफ्तार दो आरोपी 01- राजेश पिता धनराज कागले उम्र 18 साल निवासी हिवरखेडी, 
02-  एक अपचारी बालक
🔹*सराहनीय भूमिका* 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, प्रआर.243 नानकराम, प्रआर.322 अजय भलावी, आर.01 रोहित, आर.30 ओमकार की विशेष भूमिका रही।
🔹 *जनहित में अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने पालतु पशु एवं कृषि उपयोगी पशुओ को सुरक्षित स्थान पर रखे, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.