logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवाचार:भविष्य की उड़ान जीवद विद्यालय के विकास में ग्रामीणों ने निभाई भागीदारी, जनसहयोग से जुटाए 60 हजार रुपये सवाई माधोपुर। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के तहत विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षणिक विकास में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवद के विकास के लिए ग्रामीणों ने 60 हजार रुपये की जनसहयोग राशि प्रदान की। उक्त राशि का चैक मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजना में जमा करवाने हेतु विद्यायल के प्रधानाचार्य ऋषिकेश मीना एवं ग्रामवासियों द्वारा सीडीईओ देवी लाल मीणा, एडीपीसी हरकेश लाल मीणा तथा डीईओ दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में जिला कलक्टर काना राम को सौंपा गया। जिला कलक्टर ने विद्यालय विकास में ग्रामीणों की इस सकारात्मक पहल की सराहना की तथा अन्य विद्यालयों में भी जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। एडीपीसी हरकेश लाल ने बताया कि “भविष्य की उड़ान” पहल का उद्देश्य विद्यालयों के विकास में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। योजना के तहत समुदाय द्वारा विद्यालय विकास के लिए दिए गए योगदान के आधार पर राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त राज्यांश उपलब्ध कराया जाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिल रही है तथा समाज के छोटे-छोटे योगदान मिलकर विद्यालयों के लिए बड़े बदलाव का आधार बन रहे हैं। 60 हजार पर मिलेगा 90 हजार का अतिरिक्त राज्यांश कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसहयोग से प्राप्त 60 हजार रुपए की राशि पर योजनांतर्गत 90 हजार राज्य सरकार द्वारा राज्यांश के रूप में अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 1 लाख 50 हजार रुपये विद्यालय विकास हेतु प्राप्त होंगे। उक्त राशि का उपयोग विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने, कक्षा-कक्षों की मरम्मत तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने में किया जाएगा। इससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक बेहतर एवं सुविधाजनक बनेगा।

1 day ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
1 day ago
ce79ac2f-5e1d-4d55-a174-0a234a7239df

नवाचार:भविष्य की उड़ान जीवद विद्यालय के विकास में ग्रामीणों ने निभाई भागीदारी, जनसहयोग से जुटाए 60 हजार रुपये सवाई माधोपुर। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के तहत विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षणिक विकास में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवद के विकास के लिए ग्रामीणों ने 60 हजार रुपये की जनसहयोग राशि प्रदान की। उक्त राशि का चैक मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजना में जमा करवाने हेतु विद्यायल के प्रधानाचार्य ऋषिकेश मीना एवं ग्रामवासियों द्वारा सीडीईओ देवी लाल मीणा, एडीपीसी हरकेश लाल मीणा तथा डीईओ दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में जिला कलक्टर काना राम को सौंपा गया। जिला कलक्टर ने विद्यालय विकास में ग्रामीणों की इस सकारात्मक पहल की सराहना की तथा अन्य विद्यालयों में भी जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। एडीपीसी हरकेश लाल ने बताया कि “भविष्य की उड़ान” पहल का उद्देश्य विद्यालयों के विकास में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। योजना के तहत समुदाय द्वारा विद्यालय विकास के लिए दिए गए योगदान के आधार पर राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त राज्यांश उपलब्ध कराया जाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिल रही है तथा समाज के छोटे-छोटे योगदान मिलकर विद्यालयों के लिए बड़े बदलाव का आधार बन रहे हैं। 60 हजार पर मिलेगा 90 हजार का अतिरिक्त राज्यांश कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसहयोग से प्राप्त 60 हजार रुपए की राशि पर योजनांतर्गत 90 हजार राज्य सरकार द्वारा राज्यांश के रूप में अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 1 लाख 50 हजार रुपये विद्यालय विकास हेतु प्राप्त होंगे। उक्त राशि का उपयोग विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने, कक्षा-कक्षों की मरम्मत तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने में किया जाएगा। इससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक बेहतर एवं सुविधाजनक बनेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे? नगर निकाय चुनाव 2026 में नेताओं का बड़ा फैसला! पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगे… और टिकट नहीं मिला तो? क्या पार्टी के खिलाफ भी मैदान में उतरेंगे? देखिए जनता के बीच हुई खास बातचीत और जानिए नगर निकाय चुनाव 2026 का चुनावी मूड! 🗳️ #swmstory #election #MunicipalElection2026
    1
    टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे?  नगर निकाय चुनाव 2026 में नेताओं का बड़ा फैसला!
पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगे… और टिकट नहीं मिला तो?
क्या पार्टी के खिलाफ भी मैदान में उतरेंगे? 
देखिए जनता के बीच हुई खास बातचीत और जानिए नगर निकाय चुनाव 2026 का चुनावी मूड! 🗳️
#swmstory #election
#MunicipalElection2026
    user_Ashutosh Trivedi
    Ashutosh Trivedi
    Video Creator सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ईसरदा बांध के गेट खुलने की संभावना ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई सारसोप। ईसरदा बांध की भराव क्षमता 253 आरएल मीटर पूरी होने के बाद बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। ऐसे में बनास नदी में पानी की आवक और बहाव तेज होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से नदी क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से नदी, रपट व निचले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की गई है।
    1
    ईसरदा बांध के गेट खुलने की संभावना
ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई
सारसोप। ईसरदा बांध की भराव क्षमता 253 आरएल मीटर पूरी होने के बाद बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। ऐसे में बनास नदी में पानी की आवक और बहाव तेज होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से नदी क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से नदी, रपट व निचले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की गई है।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था। लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारी रेलवे के अंदर गाय,पशु आदि का हवाला देकर रास्ते के अंदर घुस जाते हैं। जिसको लेकर इस दरवाजे को बंद करने की काव्यत चल रही है । लेकिन वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *वही रेलवे प्रबंधक लोकेंद्र मीणा का कहना है कि* इस रास्ते को हमेशा के लिए बंद नहीं किया जा रहा रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह आम रास्ता चालू रहेगा। आगामी आने वाले त्योहार गणेश जी मेला, राखी आदि त्यौहारों को लेकर भी यह रास्ता चालू रहेगा।
    4
    रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था।
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था। लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारी रेलवे के अंदर गाय,पशु आदि का हवाला देकर रास्ते के अंदर घुस जाते हैं।  जिसको लेकर इस दरवाजे को बंद करने की काव्यत चल रही है । लेकिन वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
*वही रेलवे प्रबंधक लोकेंद्र मीणा का कहना है कि* इस रास्ते को हमेशा के लिए बंद नहीं किया जा रहा रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह आम रास्ता चालू रहेगा। आगामी आने वाले त्योहार गणेश जी मेला, राखी आदि त्यौहारों को लेकर भी यह रास्ता चालू रहेगा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • सीवर लाइन ब्लॉक रिजर्व पुलिस लाईन एरिया में पिछले दो महिनों से सीवर लाइन ब्लॉक पडी हुई है कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।पुलिस लाईन एरिया के सरकारी आवासों मे सीवर का अपशिष्ट बैक आ रहा है जिसकी वीडियो संलग्न कर रहा हूँ।
    1
    सीवर लाइन ब्लॉक
रिजर्व पुलिस लाईन एरिया में पिछले दो महिनों से सीवर लाइन ब्लॉक पडी हुई है कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।पुलिस लाईन एरिया के सरकारी आवासों मे सीवर का अपशिष्ट बैक आ रहा है जिसकी वीडियो संलग्न कर रहा हूँ।
    user_Jitendra singh
    Jitendra singh
    सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ (विशेष संवाददाता): रामगढ़ मुराड़ा मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के चलते आम जनता का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे पूरा रास्ता गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बेहाल सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य दोपहिया वाहन चालक रोजाना कीचड़ और गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। न केवल वाहन चालक, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष स्थानीय निवासियों का कहना है कि: सड़क के दोनों ओर नाली न होने के कारण हल्का पानी भी सड़क पर ही भर जाता है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबित है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और कीचड़ से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
    1
    रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान
नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार
रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान
नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार
रामगढ़ (विशेष संवाददाता): रामगढ़ मुराड़ा मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के चलते आम जनता का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे पूरा रास्ता गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है।
दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बेहाल
सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य दोपहिया वाहन चालक रोजाना कीचड़ और गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। न केवल वाहन चालक, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष
स्थानीय निवासियों का कहना है कि:
सड़क के दोनों ओर नाली न होने के कारण हल्का पानी भी सड़क पर ही भर जाता है।
कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबित है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और कीचड़ से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • 20 वार्डों में बोर्ड बनाने का दावा; एक ही दिन अलग-अलग जगह बैठक से गुटबाजी की चर् कांग्रेस की दो बैठकों से चुनावी हलचल: एक में पठान-मीणा ने दावेदारों से लिए बायोडाटा, दूसरी में भी जुटे टिकट के इच्छुक 20 वार्डों में बोर्ड बनाने का दावा; एक ही दिन अलग-अलग जगह बैठक से गुटबाजी की चर्चा सपोटरा। नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस में गुरुवार को दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। कस्बे के अंजनी मैरिज गार्डन में विधानसभा चुनाव समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आमीन पठान की मौजूदगी में बैठक हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा भी इसमें शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और टिकट के दावेदार पहुंचे। पठान ने 20 वार्डों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए दावेदारों से चर्चा की और उनके बायोडाटा लिए। उन्होंने कहा कि टिकट किसी एक व्यक्ति को मिलेगा, लेकिन चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सभी की है। जिन्हें टिकट नहीं मिले, वे भी पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़े रहें और कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ के पंजे को जिताने के लिए काम करें। हालांकि बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी दिखाई नहीं दिए। इसे लेकर कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चा होती रही। रमेश मीणा ने विधायक पर लगाए आरोप, पठान ने सरकार को घेरा पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा ने विधायक हंसराज मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक के ढाई साल के कार्यकाल में चहेते लोगों को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में एकजुट होकर उतरने की अपील की। आमीन पठान ने कहा कि प्रदेश में किसान खेती की बढ़ती लागत से परेशान है। जनता ने जनप्रतिनिधियों को विधानसभा तक पहुंचाया है, इसलिए उन्हें जनता के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता सरकार के कामकाज का आकलन करेगी। भरतलाल मीणा ने डूंगरी बांध के विरोध का मुद्दा उठाते हुए लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गोठरा ने किया। इस दौरान जलधारी मीणा, रिंकू बीलवाड़, शिवराज पटेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पुरुषोत्तम बजाज सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरी बैठक, दावेदारों ने दिए आवेदन पठान के सपोटरा पहुंचने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरिलाल बैरवा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के सामने एक निजी आवास पर अलग बैठक भी हुई। यहां पार्षद पद के टिकट के इच्छुक कुछ दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किए। बैठक में प्रदेश महासचिव हुकम बाई मीणा, पूर्व विकास अधिकारी देवीलाल मीना, ऋषिकेश, रामधन बैरवा सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। एक ही दिन कांग्रेस की दो अलग-अलग बैठकों ने पार्टी की अंदरूनी सियासत को लेकर चर्चाओं को बढ़ा दिया। गुटबाजी के सवाल पर आमीन पठान ने कहा कि परिवार में आपसी मतभेद होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन मिलकर चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।
    1
    20 वार्डों में बोर्ड बनाने का दावा; एक ही दिन अलग-अलग जगह बैठक से गुटबाजी की चर्
कांग्रेस की दो बैठकों से चुनावी हलचल: एक में पठान-मीणा ने दावेदारों से लिए बायोडाटा, दूसरी में भी जुटे टिकट के इच्छुक
20 वार्डों में बोर्ड बनाने का दावा; एक ही दिन अलग-अलग जगह बैठक से गुटबाजी की चर्चा
सपोटरा। नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस में गुरुवार को दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। कस्बे के अंजनी मैरिज गार्डन में विधानसभा चुनाव समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आमीन पठान की मौजूदगी में बैठक हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा भी इसमें शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और टिकट के दावेदार पहुंचे।
पठान ने 20 वार्डों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए दावेदारों से चर्चा की और उनके बायोडाटा लिए। उन्होंने कहा कि टिकट किसी एक व्यक्ति को मिलेगा, लेकिन चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सभी की है। जिन्हें टिकट नहीं मिले, वे भी पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़े रहें और कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ के पंजे को जिताने के लिए काम करें।
हालांकि बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी दिखाई नहीं दिए। इसे लेकर कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चा होती रही।
रमेश मीणा ने विधायक पर लगाए आरोप, पठान ने सरकार को घेरा
पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा ने विधायक हंसराज मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक के ढाई साल के कार्यकाल में चहेते लोगों को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में एकजुट होकर उतरने की अपील की।
आमीन पठान ने कहा कि प्रदेश में किसान खेती की बढ़ती लागत से परेशान है। जनता ने जनप्रतिनिधियों को विधानसभा तक पहुंचाया है, इसलिए उन्हें जनता के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता सरकार के कामकाज का आकलन करेगी।
भरतलाल मीणा ने डूंगरी बांध के विरोध का मुद्दा उठाते हुए लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गोठरा ने किया। इस दौरान जलधारी मीणा, रिंकू बीलवाड़, शिवराज पटेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पुरुषोत्तम बजाज सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरी बैठक, दावेदारों ने दिए आवेदन
पठान के सपोटरा पहुंचने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरिलाल बैरवा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के सामने एक निजी आवास पर अलग बैठक भी हुई। यहां पार्षद पद के टिकट के इच्छुक कुछ दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किए। बैठक में प्रदेश महासचिव हुकम बाई मीणा, पूर्व विकास अधिकारी देवीलाल मीना, ऋषिकेश, रामधन बैरवा सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
एक ही दिन कांग्रेस की दो अलग-अलग बैठकों ने पार्टी की अंदरूनी सियासत को लेकर चर्चाओं को बढ़ा दिया। गुटबाजी के सवाल पर आमीन पठान ने कहा कि परिवार में आपसी मतभेद होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन मिलकर चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।
    user_सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली, किया प्रदर्शन श्योपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली, किया प्रदर्शन श्योपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली, किया प्रदर्शन

श्योपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली, किया प्रदर्शन
श्योपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Irsad News
    Irsad News
    Court reporter श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार! प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार! "आसमान से बरसी आफत, जमीन लील गई बस्तियां: 160 जिंदगियां तबाह, 800 से ज्यादा लापता!" प्रकृति का विकराल तांडव: तिब्बत की तरफ से आए भीषण सैलाब और ग्लेशियर टूटने से नेपाल में इतिहास की सबसे खौफनाक तबाही देखने को मिली है। पलक झपकते ही पूरा इलाका मलबे और पानी के समंदर में तब्दील हो गया। मौत का खौफनाक आंकड़ा: अब तक 160 से अधिक मौतों की पुष्टि हो चुकी है। लापता लोगों की संख्या 800 के पार पहुंच चुकी है, जिनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। संकटमोचक बना भारत: महाविनाश की इस घड़ी में भारत ने दरियादिली दिखाते हुए तुरंत बड़े पैमाने पर राहत सामग्री और सहायता की खेप रवाना कर दी है। 🏆 2. खेल जगत में महाक्रांति: PM मोदी भरेंगे युवाओं में नया जोश! ⚡ 'खेलो इंडिया डायलॉग' से गूंजेगा देश का कोना-कोना सीधा महा-संवाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के भविष्य यानी युवा एथलीटों के साथ ऐतिहासिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने जा रहे हैं। हर जिले में हलचल: देश के प्रत्येक जिले के 2-2 चुनिंदा कॉलेजों के होनहार खिलाड़ियों से सीधे रूबरू होकर खेल और फिटनेस का नया विजन साझा करेंगे। 🛑 3. पंजाब में आर-पार की जंग: सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल से थमी रफ्तार! ✊ 200 से ज्यादा संगठनों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरा जनसैलाब कामकाज पूरी तरह ठप: अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों ने आज आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सरकार पर भारी दबाव: 200 से अधिक कर्मचारी संगठनों के एकजुट विरोध प्रदर्शन से पूरे राज्य का प्रशासनिक ढांचा चरमरा गया है। सीएम आवास पर नजरें: हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज आपातकालीन बैठक होने की संभावना है।
    1
    प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार!
प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार!
"आसमान से बरसी आफत, जमीन लील गई बस्तियां: 160 जिंदगियां तबाह, 800 से ज्यादा लापता!"
प्रकृति का विकराल तांडव: तिब्बत की तरफ से आए भीषण सैलाब और ग्लेशियर टूटने से नेपाल में इतिहास की सबसे खौफनाक तबाही देखने को मिली है। पलक झपकते ही पूरा इलाका मलबे और पानी के समंदर में तब्दील हो गया।
मौत का खौफनाक आंकड़ा: अब तक 160 से अधिक मौतों की पुष्टि हो चुकी है। लापता लोगों की संख्या 800 के पार पहुंच चुकी है, जिनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
संकटमोचक बना भारत: महाविनाश की इस घड़ी में भारत ने दरियादिली दिखाते हुए तुरंत बड़े पैमाने पर राहत सामग्री और सहायता की खेप रवाना कर दी है।
🏆 2. खेल जगत में महाक्रांति: PM मोदी भरेंगे युवाओं में नया जोश!
⚡ 'खेलो इंडिया डायलॉग' से गूंजेगा देश का कोना-कोना
सीधा महा-संवाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के भविष्य यानी युवा एथलीटों के साथ ऐतिहासिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने जा रहे हैं।
हर जिले में हलचल: देश के प्रत्येक जिले के 2-2 चुनिंदा कॉलेजों के होनहार खिलाड़ियों से सीधे रूबरू होकर खेल और फिटनेस का नया विजन साझा करेंगे।
🛑 3. पंजाब में आर-पार की जंग: सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल से थमी रफ्तार!
✊ 200 से ज्यादा संगठनों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरा जनसैलाब
कामकाज पूरी तरह ठप: अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों ने आज आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
सरकार पर भारी दबाव: 200 से अधिक कर्मचारी संगठनों के एकजुट विरोध प्रदर्शन से पूरे राज्य का प्रशासनिक ढांचा चरमरा गया है।
सीएम आवास पर नजरें: हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज आपातकालीन बैठक होने की संभावना है।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.