Shuru
Apke Nagar Ki App…
टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे? नगर निकाय चुनाव 2026 में नेताओं का बड़ा फैसला! पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगे… और टिकट नहीं मिला तो? क्या पार्टी के खिलाफ भी मैदान में उतरेंगे? देखिए जनता के बीच हुई खास बातचीत और जानिए नगर निकाय चुनाव 2026 का चुनावी मूड! 🗳️ #swmstory #election #MunicipalElection2026
Ashutosh Trivedi
टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे? नगर निकाय चुनाव 2026 में नेताओं का बड़ा फैसला! पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगे… और टिकट नहीं मिला तो? क्या पार्टी के खिलाफ भी मैदान में उतरेंगे? देखिए जनता के बीच हुई खास बातचीत और जानिए नगर निकाय चुनाव 2026 का चुनावी मूड! 🗳️ #swmstory #election #MunicipalElection2026
More news from राजस्थान and nearby areas
- टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे? नगर निकाय चुनाव 2026 में नेताओं का बड़ा फैसला! पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगे… और टिकट नहीं मिला तो? क्या पार्टी के खिलाफ भी मैदान में उतरेंगे? देखिए जनता के बीच हुई खास बातचीत और जानिए नगर निकाय चुनाव 2026 का चुनावी मूड! 🗳️ #swmstory #election #MunicipalElection20261
- ईसरदा बांध के गेट खुलने की संभावना ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई सारसोप। ईसरदा बांध की भराव क्षमता 253 आरएल मीटर पूरी होने के बाद बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। ऐसे में बनास नदी में पानी की आवक और बहाव तेज होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से नदी क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से नदी, रपट व निचले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की गई है।1
- रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था। लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारी रेलवे के अंदर गाय,पशु आदि का हवाला देकर रास्ते के अंदर घुस जाते हैं। जिसको लेकर इस दरवाजे को बंद करने की काव्यत चल रही है । लेकिन वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *वही रेलवे प्रबंधक लोकेंद्र मीणा का कहना है कि* इस रास्ते को हमेशा के लिए बंद नहीं किया जा रहा रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह आम रास्ता चालू रहेगा। आगामी आने वाले त्योहार गणेश जी मेला, राखी आदि त्यौहारों को लेकर भी यह रास्ता चालू रहेगा।4
- सीवर लाइन ब्लॉक रिजर्व पुलिस लाईन एरिया में पिछले दो महिनों से सीवर लाइन ब्लॉक पडी हुई है कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।पुलिस लाईन एरिया के सरकारी आवासों मे सीवर का अपशिष्ट बैक आ रहा है जिसकी वीडियो संलग्न कर रहा हूँ।1
- ईद मिलादुन्नबी पर निकली सद्भावना रैली, दिया भाईचारे का संदेश चौथ का बरवाड़ा.कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से सद्भावना रैली निकाली गई। इस अवसर पर रैली में बड़ी संख्या में बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर शामिल हुए और लोगों को प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। सद्भावना रैली की शुरुआत ईदगाह मैदान से समाजसेवी बसंती लाल सैनी द्वारा बच्चों को झंडे सौंपकर की गई। इसके बाद रैली मुख्य बाजार से होते हुए उस्मानिया मस्जिद के सामने से कलंदरी मस्जिद पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश दिया था। वर्तमान समय में उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी समाजों से आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की अपील की।रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के समापन पर कलंदरी मस्जिद में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।1
- रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ (विशेष संवाददाता): रामगढ़ मुराड़ा मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के चलते आम जनता का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे पूरा रास्ता गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बेहाल सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य दोपहिया वाहन चालक रोजाना कीचड़ और गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। न केवल वाहन चालक, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष स्थानीय निवासियों का कहना है कि: सड़क के दोनों ओर नाली न होने के कारण हल्का पानी भी सड़क पर ही भर जाता है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबित है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और कीचड़ से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।1
- महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली, किया प्रदर्शन श्योपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली, किया प्रदर्शन श्योपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार! प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार! "आसमान से बरसी आफत, जमीन लील गई बस्तियां: 160 जिंदगियां तबाह, 800 से ज्यादा लापता!" प्रकृति का विकराल तांडव: तिब्बत की तरफ से आए भीषण सैलाब और ग्लेशियर टूटने से नेपाल में इतिहास की सबसे खौफनाक तबाही देखने को मिली है। पलक झपकते ही पूरा इलाका मलबे और पानी के समंदर में तब्दील हो गया। मौत का खौफनाक आंकड़ा: अब तक 160 से अधिक मौतों की पुष्टि हो चुकी है। लापता लोगों की संख्या 800 के पार पहुंच चुकी है, जिनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। संकटमोचक बना भारत: महाविनाश की इस घड़ी में भारत ने दरियादिली दिखाते हुए तुरंत बड़े पैमाने पर राहत सामग्री और सहायता की खेप रवाना कर दी है। 🏆 2. खेल जगत में महाक्रांति: PM मोदी भरेंगे युवाओं में नया जोश! ⚡ 'खेलो इंडिया डायलॉग' से गूंजेगा देश का कोना-कोना सीधा महा-संवाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के भविष्य यानी युवा एथलीटों के साथ ऐतिहासिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने जा रहे हैं। हर जिले में हलचल: देश के प्रत्येक जिले के 2-2 चुनिंदा कॉलेजों के होनहार खिलाड़ियों से सीधे रूबरू होकर खेल और फिटनेस का नया विजन साझा करेंगे। 🛑 3. पंजाब में आर-पार की जंग: सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल से थमी रफ्तार! ✊ 200 से ज्यादा संगठनों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरा जनसैलाब कामकाज पूरी तरह ठप: अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों ने आज आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सरकार पर भारी दबाव: 200 से अधिक कर्मचारी संगठनों के एकजुट विरोध प्रदर्शन से पूरे राज्य का प्रशासनिक ढांचा चरमरा गया है। सीएम आवास पर नजरें: हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज आपातकालीन बैठक होने की संभावना है।1