logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांशीराम जयंती पर सपा नेत्रियों ने सरकार को लेकर बोल दी बड़ी बात...

8 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

कांशीराम जयंती पर सपा नेत्रियों ने सरकार को लेकर बोल दी बड़ी बात...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मऊ रेलवे स्टेशन पर एक लड़के की मोबाइल और पैसे की हुई चोरी...! बलिया से वापस अपने घर देवरिया जा रहा था...! युवक के बयान के मुताबिक जब उसको अचानक से नींद आई तब तक उसके पास पास मोबाइल थी और उसके ये भी बताया कि मैं उस लड़के को अभी खोज रहा हूं इसीलिए पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराया। पूछने पर ये भी बताया कि मैं उसको पहचानता हूं इसीलिए खोज रहा हूं। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maupolice #maumahadev #VistaarNews #HumaraUP #मऊ #maunews #railwaystation #thief
    1
    मऊ रेलवे स्टेशन पर एक लड़के की मोबाइल और पैसे की हुई चोरी...!
बलिया से वापस अपने घर देवरिया जा रहा था...!
युवक के बयान के मुताबिक जब उसको अचानक से नींद आई तब तक उसके पास पास मोबाइल थी और उसके ये भी बताया कि मैं उस लड़के को अभी खोज रहा हूं इसीलिए पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराया।
पूछने पर ये भी बताया कि मैं उसको पहचानता हूं इसीलिए खोज रहा हूं।
#दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maupolice #maumahadev #VistaarNews #HumaraUP #मऊ #maunews #railwaystation #thief
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आजमगढ़। यूपीएसआई (UPSI) भर्ती परीक्षा के दौरान आजमगढ़ पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस की सक्रियता के कारण एक महिला अभ्यर्थी का भविष्य खराब होने से बच गया, जो गलत केंद्र पर पहुँचने के कारण काफी परेशान थी। ​असमंजस में थी अभ्यर्थी ​रविवार को आयोजित परीक्षा की द्वितीय पाली में एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए निकली थी। केंद्र के नाम में समानता होने के कारण वह असमंजस का शिकार हो गई। उसे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) जमुड़ी, सठियांव पहुँचना था, लेकिन वह गलती से GGIC रैदोपुर पहुँच गई। जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा था। ​पीआरबी 5385 बनी मददगार ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान रैदोपुर केंद्र पर ड्यूटी में तैनात पीआरबी 5385 के हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह की नजर परेशान अभ्यर्थी पर पड़ी। ​स्थिति की गंभीरता को समझते हुए हेड कांस्टेबल ने बिना समय गंवाए तत्काल निर्णय लिया। उन्होंने अभ्यर्थी को अपनी सरकारी गाड़ी (PRB) में बैठाया और रैदोपुर से लगभग 15-20 किलोमीटर दूर स्थित उसके सही निर्धारित केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी (थाना मुबारकपुर) के लिए रवाना हुए। ​समय पर पहुँचीं, दी परीक्षा ​पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की बदौलत अभ्यर्थी समय रहते अपने सही केंद्र पर पहुँच गई और द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल हो सकी। अभ्यर्थी और उसके परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस की इस मदद के लिए गहरा आभार व्यक्त किया है। ​अधिकारियों ने की सराहना ​इस नेक कार्य के लिए हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह और उनकी टीम की चौतरफा सराहना हो रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट के समय नागरिकों की मदद करना भी है। आजमगढ़ पुलिस की इस तत्परता ने एक बार फिर "मित्र पुलिस" की छवि को चरितार्थ किया है।
    1
    आजमगढ़। यूपीएसआई (UPSI) भर्ती परीक्षा के दौरान आजमगढ़ पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस की सक्रियता के कारण एक महिला अभ्यर्थी का भविष्य खराब होने से बच गया, जो गलत केंद्र पर पहुँचने के कारण काफी परेशान थी।
​असमंजस में थी अभ्यर्थी
​रविवार को आयोजित परीक्षा की द्वितीय पाली में एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए निकली थी। केंद्र के नाम में समानता होने के कारण वह असमंजस का शिकार हो गई। उसे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) जमुड़ी, सठियांव पहुँचना था, लेकिन वह गलती से GGIC रैदोपुर पहुँच गई। जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा था।
​पीआरबी 5385 बनी मददगार
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान रैदोपुर केंद्र पर ड्यूटी में तैनात पीआरबी 5385 के हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह की नजर परेशान अभ्यर्थी पर पड़ी।
​स्थिति की गंभीरता को समझते हुए हेड कांस्टेबल ने बिना समय गंवाए तत्काल निर्णय लिया। उन्होंने अभ्यर्थी को अपनी सरकारी गाड़ी (PRB) में बैठाया और रैदोपुर से लगभग 15-20 किलोमीटर दूर स्थित उसके सही निर्धारित केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी (थाना मुबारकपुर) के लिए रवाना हुए।
​समय पर पहुँचीं, दी परीक्षा
​पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की बदौलत अभ्यर्थी समय रहते अपने सही केंद्र पर पहुँच गई और द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल हो सकी। अभ्यर्थी और उसके परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस की इस मदद के लिए गहरा आभार व्यक्त किया है।
​अधिकारियों ने की सराहना
​इस नेक कार्य के लिए हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह और उनकी टीम की चौतरफा सराहना हो रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट के समय नागरिकों की मदद करना भी है। आजमगढ़ पुलिस की इस तत्परता ने एक बार फिर "मित्र पुलिस" की छवि को चरितार्थ किया है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बलिया के बेल्थरा रोड रामलीला मैदान में होगा इफ्तार कार्यक्रम, आयोजक ने लोगों से की शामिल होने की अपील। बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र में माह-ए-रमजान के पावन अवसर पर 17 मार्च दिन मंगलवार की शाम दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामलीला मैदान, बेल्थरा रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारा को मजबूत करना है। आयोजकों की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जाएगी और सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन राजेश कुमार पासवान द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दें।
    1
    बलिया के बेल्थरा रोड रामलीला मैदान में होगा इफ्तार कार्यक्रम, आयोजक ने लोगों से की शामिल होने की अपील।
बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र में माह-ए-रमजान के पावन अवसर पर 17 मार्च  दिन मंगलवार की शाम दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामलीला मैदान, बेल्थरा रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारा को मजबूत करना है। आयोजकों की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जाएगी और सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन राजेश कुमार पासवान द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दें।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    14 hrs ago
  • आजमगढ़। मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल की लोक अदालत में शनिवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना मामलों में बड़ा फैसला सुनाया गया। अदालत ने सुलह-समझौते के आधार पर बीमा कंपनी को पीड़ित परिवारों को कुल 3 करोड़ 60 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। यह फैसला मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल के जज मुकेश कुमार सिंह ने सुनाया। पहला मामला पहले मामले में कटघर, लालगंज निवासी मनोज कुमार यादव 22 जून 2023 को रोडवेज की जनरथ बस से गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। जब बस अनजान शहीद के पास छत्तरपुर गांव के पास पहुंची, तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज यादव की मौत हो गई। मृतक की पत्नी मीरा यादव, माता मौला देवी तथा तीन बच्चों ने मुआवजे के लिए एमएसीटी कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। टक्कर मारने वाली पिकअप श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित थी। लोक अदालत के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसके बाद अदालत ने बीमा कंपनी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। दूसरा मामला दूसरे मामले में शहर के पटखौली निवासी गुंजन के पति राम आशीष की 26 अक्टूबर 2025 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में शामिल वाहन भी श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित था। सुलह-समझौते के बाद अदालत ने बीमा कंपनी को पीड़िता गुंजन को 1 करोड़ 50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। तीसरा मामला तीसरा मामला मेहनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 27 अक्टूबर 2024 को सड़क दुर्घटना में ऊंचा गांव निवासी सर्वेश चंद की मौत हो गई थी। इस मामले में भी टक्कर मारने वाला वाहन श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित था। सुलह-समझौते के बाद अदालत ने मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। इन मामलों में पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता नीरज कुमार राय ने विशेष प्रयास कर समझौता कराने में अहम भूमिका निभाई।
    1
    आजमगढ़। मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल की लोक अदालत में शनिवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना मामलों में बड़ा फैसला सुनाया गया। अदालत ने सुलह-समझौते के आधार पर बीमा कंपनी को पीड़ित परिवारों को कुल 3 करोड़ 60 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया।
यह फैसला मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल के जज मुकेश कुमार सिंह ने सुनाया।
पहला मामला
पहले मामले में कटघर, लालगंज निवासी मनोज कुमार यादव 22 जून 2023 को रोडवेज की जनरथ बस से गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। जब बस अनजान शहीद के पास छत्तरपुर गांव के पास पहुंची, तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज यादव की मौत हो गई।
मृतक की पत्नी मीरा यादव, माता मौला देवी तथा तीन बच्चों ने मुआवजे के लिए एमएसीटी कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। टक्कर मारने वाली पिकअप श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित थी।
लोक अदालत के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसके बाद अदालत ने बीमा कंपनी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया।
दूसरा मामला
दूसरे मामले में शहर के पटखौली निवासी गुंजन के पति राम आशीष की 26 अक्टूबर 2025 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में शामिल वाहन भी श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित था।
सुलह-समझौते के बाद अदालत ने बीमा कंपनी को पीड़िता गुंजन को 1 करोड़ 50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।
तीसरा मामला
तीसरा मामला मेहनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 27 अक्टूबर 2024 को सड़क दुर्घटना में ऊंचा गांव निवासी सर्वेश चंद की मौत हो गई थी। इस मामले में भी टक्कर मारने वाला वाहन श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित था।
सुलह-समझौते के बाद अदालत ने मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया।
इन मामलों में पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता नीरज कुमार राय ने विशेष प्रयास कर समझौता कराने में अहम भूमिका निभाई।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • Post by Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    1
    Post by Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    user_Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Farmer नियुज•
    1 hr ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.