Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी का वीडियो वायरल, उठे व्यवस्थाओं पर सवाल बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रॉमा सेंटर के भीतर आवारा कुत्ते घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
आईरा समाचार बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी का वीडियो वायरल, उठे व्यवस्थाओं पर सवाल बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रॉमा सेंटर के भीतर आवारा कुत्ते घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- पहले ये काम केवल लड़के करते थे लेकिन अब लड़कियाँ भी आगे निकल रही हैं, फ़ोन पर बात करते हुए लड़की ने पहले अपने कार की टंकी फुल करवाई और फिर पेमेंट के समय रफूचक्कर हो गई, पेट्रोल पम्प वाले बेचारे करें तो क्या करें ? #म्हारि छोरिया छोरो से कम है के😀 दंगल फिल्म😀1
- चंदन की तरह समाज में फैले प्रेम और धार्मिक एकता की खुशबू डॉ. भुवनेश मुनि महाराज हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह के 10वें उर्स का समापन, सर्वधर्म सभा में गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश, 25 गौशाला संचालकों का सम्मान नागौर जिले के पादूकलां स्थित हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह के नौ कूंटी दरबार में आयोजित 10वें उर्स का समापन सर्वधर्म सद्भाव, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक संदेश के साथ हुआ। सर्वधर्म सभा में संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता, इंसानियत और भाईचारे को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस दौरान 25 गौशाला संचालकों का सम्मान किया गया तथा चंदन और खेजड़ी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। पांच दिवसीय उर्स का समापन पारंपरिक कुल की रस्म के साथ हुआ। "दम मदार बेड़ा पार" और "अल्लाह हुम्मा तार-तार, फिर मिलेंगे बार-बार" के उद्घोष के बीच हजारों अकीदतमंदों ने दरगाह में हाजिरी लगाकर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। दरगाह के गद्दीनशीं फकीर रमजान अली खां ने कहा कि यह उर्स वर्षों से गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना हुआ है, जहां हर धर्म और समाज के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ जुटते हैं। सर्वधर्म सभा में पर्यावरणविद् डॉ. भुवनेश मुनि महाराज ने कहा कि हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह का जीवन प्रेम, सेवा, सच्चाई और इंसानियत की मिसाल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चंदन अपनी सुगंध से वातावरण को महकाता है, उसी प्रकार प्रेम, सद्भाव और धार्मिक एकता की खुशबू भी पूरे समाज में फैलनी चाहिए। वहीं खेजड़ी का वृक्ष प्रकृति संरक्षण और लोककल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न संत-महात्माओं, पूर्व विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में आपसी भाईचारे की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पादूकलां का यह दरबार वर्षों से धार्मिक सौहार्द और मानवता का प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उर्स के समापन अवसर पर दरगाह की ओर से गौसेवा के संदेश के साथ 25 गौशाला संचालकों एवं सचिवों को दलिया और गुड़ भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, साधु-संतों और फकीरों का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। अंत में सभी अतिथियों ने दरगाह परिसर में चंदन और खेजड़ी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।4
- pmGsy की डामर सड़क 2011 की चिन्हित गोरलीखा की ढाणी डामर सड़क शिवकरत हैं ठेकेदार ने काम सुरू कीया पीडब्ल्यूडी से रूकवा दीया पहले ग्रेवल सड़क बनी हुथी ऊसे भी तोड़ दी आब आनेजाने मे भारी दीकत आरही है 50 ढाणीया की आबादी है सरकार से निवेदन है की ईसे पुन चालू करवाने की कृपा करेग्रामपंचायत केरला तेहसील आऊ जिला फलोदी राजस्थान4
- साथीन गांव में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह व सावण महोत्सव के तहत डां रूमा देवी बाड़मेर ने किया सम्बोधित। लाईव असलम खिलजी।1
- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जाट कार्यालय सालवा कला में आए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जाट कार्यालय सालवा कला में आए1
- यूजीसी नियमों के विरोध में जयपुर में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, वोट बहिष्कार की शपथ जयपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में सोमवार को जयपुर में करणी सेना और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी, बैरिकेड तोड़े गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन और हल्का लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के नेताओं ने ऐलान किया कि यदि यूजीसी के नए नियम वापस नहीं लिए गए, तो आगामी चुनावों में बीजेपी को वोट नहीं देने की शपथ ली मंच सेप्रदर्शनकारियों ने सरकार से नियमों को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी। यह घोषणा आंदोलन का हिस्सा रही और इसे करणी सेना के नेताओं ने सार्वजनिक रूप से दोहराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी के नए प्रावधानों से सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के हित प्रभावित होंगे। वहीं यूजीसी का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता, सुरक्षित वातावरण और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। प्रदर्शन के बाद करणी सेना कप्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को पूरे देश में और व्यापक किया जाएगा।1
- क्यों हुए Hanuman Beniwal ताल छापर की सभा में नाराज, अचानक सभा में माइक छोड़कर कार्यक्रम छोड़ चले गए बेनीवाल1
- अवैध लाईम स्टोन खनन पर नागौर पुलिस का बड़ा प्रहार: पांचौड़ी पुलिस ने एलएनटी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया डिटेन एएसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में हुई कार्रवाई; अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को दी गई सूचना पांचौड़ी(नागौर):अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागौर श्री आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन में अवैध लाईम स्टोन खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचौड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन में प्रयुक्त 01 एलएनटी (LNT) मशीन तथा पत्थर से भरी 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन (जब्त) किया है। घटना का विवरण: सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत्त नागौर) श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) के निकटतम सुपरविजन में पांचौड़ी थानाधिकारी उर्जा राम (उप निरीक्षक) मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। सरहद भेड़ से एलएनटी मशीन जब्त: गश्त के दौरान मौजा भेड़ स्थित खेत खसरा नंबर 2283/2275 के अंदर अवैध रूप से खनन करने में प्रयुक्त एलएनटी मशीन (चेसिस नंबर RSB-J-2-19 5859) खेत से लगभग 300 मीटर दूरी पर खड़ी पाई गई। वाहन मालिक धुन्धियाडी निवासी ओमप्रकाश जाट को मोबाइल के जरिए मौके पर बुलाने पर वह नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने एलएनटी मशीन को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। भुंडेल-निम्बोला मार्ग पर अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी: तत्पश्चात थानाधिकारी मय टीम मौजा भेड़ से रवाना होकर भुंडेल पहुंचे। भुंडेल एवं निम्बोला के बीच पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाकर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम चेनाराम पुत्र अनाराम जाति जाट (निवासी जीवणबेरा) बताया। ट्रॉली में भरे लाईम स्टोन पत्थरों के संबंध में वैध रवाना या दस्तावेज मांगने पर चालक कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रैक्टर (नंबर RJ 21 RN 5398) को मय ट्रॉली जब्त कर लिया। खनिज विभाग को सौंपी जाएगी अग्रिम कार्रवाई: पांचौड़ी पुलिस ने जब्ती की संपूर्ण जानकारी खनिज विभाग नागौर के अभियंताओं को फोन के माध्यम से दे दी है। जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया है और खनिज विभाग द्वारा मामले में अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।2
- स्वर्ण पद्द पैदल यात्रा को प्रशासन का रोकने का प्रयास महिपाल सिंह मकराना और उनके सभी सहयोगियो का जनसैलाब जो युजीसी का विरोध कर रहा है पुरा स्वर्ण समाज। सुत्रो से।1