Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी साहिल गद्दी पुत्र यासीन (22) निवासी चक महमूद के पास से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Anshu Kumar Press
बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी साहिल गद्दी पुत्र यासीन (22) निवासी चक महमूद के पास से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली में आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बारादरी पुलिस ने एक शातिर युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी दबंगई दिखाने के लिए हरियाणा से तमंचा खरीदकर लाया था। पुलिस के मुताबिक 11 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी जगतपुर उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ सम्राट अशोक नगर की तरफ जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल गद्दी (22) पुत्र यासीन निवासी चक महमूद, थाना बारादरी बताया। उसने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ा है और हरियाणा में काम करता है। ईद की छुट्टी मनाने घर आया था और अपनी धमक कायम रखने के लिए हरियाणा से तमंचा खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 2 बजे दी गई जानकारी1
- Post by Anshu Kumar Press1
- बरेली। अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी देते जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह।1
- बरेली के थाना हाफिजगंज का मामला लव मैरिज से भड़का परिवार ससुराल में घुसकर किया खूनी हमला और दी जान से मारने की धमकी लगाई इंसाफ की गुहार1
- बरेली नैनीताल रोड मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के सामने एक वेब सीरीज की शूटिंग की गई इसके डायरेक्टर संदीप जी बताए गए बिना परमिशन के शूटिंग की गई जिससे जाम भी लगा4
- पति ने पत्नी की डंडों से पीट कर हत्या की शव जलाने की कोशिश खेत से आरोपी गिरफ्तार। भुता। बरेली के भुता थाना क्षेत्र के रावल कलां गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी घटना के बाद आरोपी शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया मृतका की पहचान मंजू (28) आरोपी पति की पहचान भीमसेन (32) के रूप में हुई है 5 साल पहले किया था दूसरा विवाह ग्रामीणों के अनुसार भीमसेन ने करीब 5 वर्ष पहले पीलीभीत की रहने वाली वस्तु से दूसरा विवाह किया था उसकी पहली पत्नी करीब एक वर्ष पहले अपने तीन बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी इसके बाद से ही भीमसेन और मंजू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था भीमसेन पत्नी के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते घर में आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी मंजू के भी दो बच्चे हैं जिन्हें वह अपने मायके मैं छोड़कर भीमसेन के साथ रहने लगी बताया जा रहा है कि सोमवार रात भीमसेन शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से चरित्र को लेकर बहस करने लगा विवाद बढ़ने पर उसने मंजू को डंडों से बैरागी से पीट दिया सर में गंभीर चोट लगने से मंजू खून से लटपट होकर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई मंगलवार सुबह 8:00 बजे भीमसेन ने घटना को छुपाने की कोशिश की और मंजू के शव को गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा हालांकि ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सना डंडा भी बरामद किया क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी भीमसेन को मोबाइल की जीपीएस लोकेशन के आधार पर गांव के बाहर एक खेत से गिरफ्तार कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- हम बेटियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं...1
- बरेली में नवरात्रि और ईद उल फितर से पहले मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास एक महिला स्मैक बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से 54 वर्षीय तारा पत्नी सलीम निवासी सूफीटोला (थाना बारादरी) हाल निवासी जगतपुर मोहन तालाब पालक का खेत को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है और जीविका चलाने के लिए स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचती है। उसने खुलासा किया कि उसका दामाद फतेहगंज पश्चिमी से स्मैक लाकर देता है, जिसे वह इलाके में फुटकर में बेचती थी। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है तथा उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले में थाना पुलिस ने आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1