logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालोतरा फैक्ट्री हादसा: स्लज टैंक की सफाई में उतरे 3 मजदूरों की मौत, अस्पताल में मची अफरा-तफरी बालोतरा। बालोतरा शहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया के तीसरे फेस स्थित एक निजी कपड़ा फैक्ट्री में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री के स्लज टैंक की सफाई के दौरान उसमें उतरे तीन मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों व स्थानीय लोगों की भीड़ नाहटा जिला अस्पताल में जमा हो गई। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बने स्लज टैंक की सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई के दौरान तीन मजदूर टैंक के अंदर उतरकर काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक के अंदर अचानक जहरीली गैस फैलने से तीनों की तबीयत बिगड़ गई। मजदूरों के बेहोश होने पर उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और आनन-फानन में नाहटा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृत मजदूरों की पहचान गुमनाराम (30), श्रवण (25) और विशंभर (54) के रूप में हुई है। तीनों मजदूर फैक्ट्री में सफाई कार्य कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां माहौल गमगीन हो गया। एसडीएम-डीएसपी पहुंचे जिला अस्पताल स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अस्पताल पहुंच गया और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। मौके पर एसडीएम और डीएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण मजदूरों का दम घुट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोर्चरी के बाहर लोगों ने रोका रास्ता हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सड़क पर रास्ता रोक दिया। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी के बाहर एकत्र होकर रास्ता जाम कर दिया।

on 13 March
user_Gopal singh jodha
Gopal singh jodha
Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
on 13 March
cfe7ef0c-3ebb-45f9-bb97-8574d29f1cef

बालोतरा फैक्ट्री हादसा: स्लज टैंक की सफाई में उतरे 3 मजदूरों की मौत, अस्पताल में मची अफरा-तफरी बालोतरा। बालोतरा शहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया के तीसरे फेस स्थित एक निजी कपड़ा फैक्ट्री में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री के स्लज टैंक की सफाई के दौरान उसमें उतरे तीन मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों व स्थानीय लोगों की भीड़ नाहटा जिला अस्पताल में जमा हो गई। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बने स्लज टैंक की सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई के दौरान तीन मजदूर टैंक के अंदर उतरकर काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक के अंदर अचानक जहरीली गैस फैलने से तीनों की तबीयत बिगड़ गई। मजदूरों के बेहोश होने पर उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और आनन-फानन में नाहटा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृत मजदूरों की पहचान गुमनाराम (30), श्रवण (25) और विशंभर (54) के रूप में हुई है। तीनों मजदूर फैक्ट्री में सफाई कार्य कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां माहौल गमगीन हो गया। एसडीएम-डीएसपी पहुंचे जिला अस्पताल स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अस्पताल पहुंच गया और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। मौके पर एसडीएम और डीएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण मजदूरों का दम घुट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोर्चरी के बाहर लोगों ने रोका रास्ता हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सड़क पर रास्ता रोक दिया। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी के बाहर एकत्र होकर रास्ता जाम कर दिया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम राजस्थान पुलिस दिवस की पूर्व संध्या कार्यक्रम मे 'अपने मोबाइल को चोरो से सुरक्षित रखें कुछ इस तरह से आप अपने मोबाइल को चोरी होने से बचा सकते हैं', के बारे मे आमजन को जागरूक करते हुए।*
    1
    *कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम राजस्थान पुलिस दिवस की पूर्व संध्या कार्यक्रम मे 'अपने मोबाइल को चोरो से सुरक्षित रखें कुछ इस तरह से आप अपने मोबाइल को चोरी होने से बचा सकते हैं', के बारे मे आमजन को जागरूक करते हुए।*
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • जैसलमेर की नवनियुक्त जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने पदभार संभालते ही बाल विवाह के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चियों को पढ़ने और अपने भविष्य का फैसला खुद करने का पूरा अधिकार है। आइये, हम सब मिलकर इस कुरीति को जड़ से मिटाएं।
    1
    जैसलमेर की नवनियुक्त जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने पदभार संभालते ही बाल विवाह के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चियों को पढ़ने और अपने भविष्य का फैसला खुद करने का पूरा अधिकार है। आइये, हम सब मिलकर इस कुरीति को जड़ से मिटाएं।
    user_Chandrabhan Solanki Journalist
    Chandrabhan Solanki Journalist
    Local News Reporter जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • PADMA SARGARA OFFICIAL Presenting the song " Prem Jaal " sung by Salim Shekhawas, Lyrics by Padma Sargara, and Music directed by Sk Studio. ► Subscribe Now:   bit.ly/3uuieia  ​ 🔔 Stay updated! Video Credits: Song: Prem Jaal - प्रेम जाल Singer: Salim Shekhawas Lyrics/Composition: Padma Sargara Music: SK Studio D.O.P.: Jitu Parjapat Editor: Anu Suthar Publicity Design: Ram Bishnoi Cinematographer: Dinesh Gehlot Video Director & Starcast: Kunwar Mukesh Singh And Priya Gupta Producer & Director: Hemraj Kag Music Label: Padma Sargara Official
    1
    PADMA SARGARA OFFICIAL Presenting the song " Prem Jaal " sung by Salim Shekhawas, Lyrics by Padma Sargara, and Music directed by Sk Studio.
► Subscribe Now:   bit.ly/3uuieia  ​  🔔 Stay updated!
Video Credits:
Song: Prem Jaal - प्रेम जाल
Singer: Salim Shekhawas
Lyrics/Composition: Padma Sargara
Music: SK Studio
D.O.P.: Jitu Parjapat
Editor: Anu Suthar
Publicity Design: Ram Bishnoi
Cinematographer: Dinesh Gehlot
Video Director & Starcast: Kunwar Mukesh Singh And Priya Gupta
Producer & Director: Hemraj Kag
Music Label: Padma Sargara Official
    user_HEMRAJ
    HEMRAJ
    Music producer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जालौर गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कारी भाई बागडे ने राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया इस दौरान जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट सहित बैंक के पदाधिकारी मौजूद रहे
    2
    जालौर गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कारी भाई बागडे ने राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया इस दौरान जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट सहित बैंक के पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • 📍गागरिया, बाड़मेर जहां बिना जांच के ही मरीजों को दवाई बांटी जा रही है… और जब सवाल पूछा गया तो जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जाओगे!” गागरिया के राजकीय अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों पर बिना जांच किए दवाई देने के आरोप लगे हैं। वीडियो में एक ग्रामीण डॉक्टर से सवाल करता है तो जवाब मिलता है – “खांसी-जुकाम में चेक क्या करना।” सरकारी नियमों के मुताबिक किसी भी मरीज को बिना जांच दवाई देना गलत है, लेकिन यहां खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है। साथ ही ओपीडी समय का भी पालन नहीं किया जा रहा, जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्या मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है? आप भी देखिए ये रिपोर्ट और बताइए आपकी क्या राय है। 🎤 रिपोर्ट: हाकम की आवाज #BarmerNews #RajasthanNews #HospitalNegligence #GroundReport #हाकम_की_आवाज #socialmediamarketing Cmho Iec Barmer Barmer District Administration
    1
    📍गागरिया, बाड़मेर
जहां बिना जांच के ही मरीजों को दवाई बांटी जा रही है… और जब सवाल पूछा गया तो जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जाओगे!”
गागरिया के राजकीय अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों पर बिना जांच किए दवाई देने के आरोप लगे हैं। वीडियो में एक ग्रामीण डॉक्टर से सवाल करता है तो जवाब मिलता है – “खांसी-जुकाम में चेक क्या करना।”
सरकारी नियमों के मुताबिक किसी भी मरीज को बिना जांच दवाई देना गलत है, लेकिन यहां खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है। साथ ही ओपीडी समय का भी पालन नहीं किया जा रहा, जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
क्या मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है?
आप भी देखिए ये रिपोर्ट और बताइए आपकी क्या राय है।
🎤 रिपोर्ट: हाकम की आवाज
#BarmerNews #RajasthanNews #HospitalNegligence #GroundReport #हाकम_की_आवाज #socialmediamarketing 
Cmho Iec Barmer Barmer District Administration
    user_Hakam ki awaz
    Hakam ki awaz
    Voice of people गडरा रोड, बाड़मेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लखनऊ में भीषण आग, 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान करीब 30 गैस सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। आग की लपटें लगभग 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। घटना के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया। दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम देर तक जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली भी काट दी गई। हादसे में एक युवक ने दावा किया कि उसके 4 बच्चे जिंदा जल गए, जिससे इलाके में मातम का माहौल है। कई लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं बृजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। #LucknowFire #Vikasnagar #FireAccident #UPNews #BreakingNews
    1
    लखनऊ में भीषण आग, 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे
लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
इस दौरान करीब 30 गैस सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। आग की लपटें लगभग 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। घटना के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया।
दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम देर तक जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली भी काट दी गई।
हादसे में एक युवक ने दावा किया कि उसके 4 बच्चे जिंदा जल गए, जिससे इलाके में मातम का माहौल है। कई लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं बृजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।
#LucknowFire #Vikasnagar #FireAccident #UPNews #BreakingNews
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    1
    पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • Post by सांवला राम/सगथाराम गांव भवातड़ा ग्राम पंचायत जोरादर
    3
    Post by सांवला राम/सगथाराम गांव भवातड़ा ग्राम पंचायत जोरादर
    user_सांवला राम/सगथाराम गांव भवातड़ा ग्राम पंचायत जोरादर
    सांवला राम/सगथाराम गांव भवातड़ा ग्राम पंचायत जोरादर
    Poultry Farmer चितलवाना, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.