logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ में भीषण आग, 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान करीब 30 गैस सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। आग की लपटें लगभग 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। घटना के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया। दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम देर तक जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली भी काट दी गई। हादसे में एक युवक ने दावा किया कि उसके 4 बच्चे जिंदा जल गए, जिससे इलाके में मातम का माहौल है। कई लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं बृजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। #LucknowFire #Vikasnagar #FireAccident #UPNews #BreakingNews

2 hrs ago
user_V Rathi
V Rathi
Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
2 hrs ago

लखनऊ में भीषण आग, 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान करीब 30 गैस सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। आग की लपटें लगभग 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। घटना के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया। दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम देर तक जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली भी काट दी गई। हादसे में एक युवक ने दावा किया कि उसके 4 बच्चे जिंदा जल गए, जिससे इलाके में मातम का माहौल है। कई लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं बृजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। #LucknowFire #Vikasnagar #FireAccident #UPNews #BreakingNews

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुमेरपुर विधायक ओर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने महिला विधेयक को लेकर बातचीत में कहा कि यह विधेयक महिलाओं के लिए राजनीति में नए अवसर खोलने वाला साबित होगा।
    1
    सुमेरपुर विधायक ओर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने महिला विधेयक को लेकर बातचीत में कहा कि यह विधेयक महिलाओं के लिए राजनीति में नए अवसर खोलने वाला साबित होगा।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • PM के दौरे को लेकर प्रदेश स्तर से भाजपा पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 अप्रैल को बालोतरा पचपदरा दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था शिलान्यास, व 21 अप्रैल 2026 को करेंगे रिफाइनरी का लोकार्पण/शुभारंभ, पचपदरा रिफाइनरी की देंगे बड़ी सौगात PM मोदी, प्रधानमंत्री दौरे को लेकर कलेक्टर सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी जुटे तैयारियों में, PM दौरे को लेकर सभास्थल, पार्किंग, हेलीपैड निर्माण, पानी व्यवस्था, रिफाइनरी विजिट सहित कार्य शुरू, सभा स्थल के पास व रिफाइनरी गेट के सामने हेलीपैड निर्माण, 21 को PM नरेंद्र मोदी के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता व HRRL के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे उपस्थित,
    1
    PM के दौरे को लेकर प्रदेश स्तर से भाजपा पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई,
प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 अप्रैल को बालोतरा पचपदरा दौरा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था शिलान्यास, व 21 अप्रैल 2026 को करेंगे रिफाइनरी का लोकार्पण/शुभारंभ,
पचपदरा रिफाइनरी की देंगे बड़ी सौगात PM मोदी,
प्रधानमंत्री दौरे को लेकर कलेक्टर सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी जुटे तैयारियों में,
PM दौरे को लेकर सभास्थल, पार्किंग, हेलीपैड निर्माण, पानी व्यवस्था, रिफाइनरी विजिट सहित कार्य शुरू,
सभा स्थल के पास व रिफाइनरी गेट के सामने हेलीपैड निर्माण,
21 को PM नरेंद्र मोदी के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता व HRRL के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे उपस्थित,
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Laxman चौहान
    1
    Post by Laxman चौहान
    user_Laxman चौहान
    Laxman चौहान
    Local Politician पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आज के समय में मानवता के लिए सबसे बड़ी मिसाल के वीडियो कायम करता है वीडियो वायरल है मगर बहुत बड़ा प्रेरणादायक है
    1
    आज के समय में मानवता के लिए सबसे बड़ी मिसाल के वीडियो कायम करता है वीडियो वायरल है मगर बहुत बड़ा प्रेरणादायक है
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आज दिनांक 16 अप्रैल को पी.एम. श्री स्कूल, रानीगाँव में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पी.एल.वी. (PLV) प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ​शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: ​साइबर फ्रॉड: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षा के उपाय। ​बाल विवाह: बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणाम और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा। ​घरेलू हिंसा: महिलाओं के अधिकारों और घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी संरक्षण की जानकारी। ​इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर के अंत में 'कोर्ट वाली दीदी' पहल के तहत कानूनी सहायता के विभिन्न माध्यमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
    1
    आज दिनांक 16 अप्रैल को पी.एम. श्री स्कूल, रानीगाँव में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पी.एल.वी. (PLV) प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
​शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
​साइबर फ्रॉड: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षा के उपाय।
​बाल विवाह: बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणाम और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा।
​घरेलू हिंसा: महिलाओं के अधिकारों और घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी संरक्षण की जानकारी।
​इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर के अंत में 'कोर्ट वाली दीदी' पहल के तहत कानूनी सहायता के विभिन्न माध्यमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
    user_Jitendra Gehlot 🥇
    Jitendra Gehlot 🥇
    Local News Reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही, पानी के होद से व्यर्थ बहा पानी, जिम्मेदार बेखबर बायतु बायतु उपखण्ड मुख्यालय में जलदाय विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां पानी के होद (टंकी) से लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक ओर जहां क्षेत्र की जनता पानी की किल्लत से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है और लोग इसे संसाधनों की खुली बर्बादी बता रहे हैं।
    1
    जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही,
पानी के होद से व्यर्थ बहा पानी, जिम्मेदार बेखबर 
बायतु 
बायतु उपखण्ड मुख्यालय में जलदाय विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां पानी के होद (टंकी) से लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
एक ओर जहां क्षेत्र की जनता पानी की किल्लत से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है और लोग इसे संसाधनों की खुली बर्बादी बता रहे हैं।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सुमेरपुर उपखण्ड के जाखोड़ा गांव की प्रमुख समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार काे सुमेरपुर विधायक कार्यालय पहुंच राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की। इस दाैरान ग्रामीणाें ने मंत्री का स्वागत किया व जाखाेड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक बने ग्रेवल सड़क की जगह पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग रखी। इस दौरान मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जाखोड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक वर्तमान में ग्रेवल सड़क है, जो ग्राम आबादी से सटी हुई है। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर पानी भराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे आमजन व श्रद्धालुओं को भारी दिक्क्त का सामना करना पड़ता है। उन्हाेंने बताया कि उक्त मार्ग पर देवासियाें का वास में बारिश के दिनाें में भराव हाेता हैं। ऐसे में वहां हाेकर निकलना भी मुश्किल हाेता है। ग्रामीणाें ने उक्त मार्ग पर पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग की ताकि आवागमन सुगम हो सके और पानी भराव की समस्या से राहत मिले। ज्ञापन देने के दाैरान विधायक प्रतिनिधि इंद्रसिंह जाखोड़ा, निंबाराम, केसाराम, देवाराम, गेनाराम, वजाराम, पोसाराम, हिराराम, गणेशराम, हरीश, दलपत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    सुमेरपुर उपखण्ड के जाखोड़ा गांव की प्रमुख समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार काे सुमेरपुर विधायक कार्यालय पहुंच राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की। इस दाैरान ग्रामीणाें ने मंत्री का स्वागत किया व जाखाेड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक बने ग्रेवल सड़क की जगह पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग रखी। इस दौरान मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जाखोड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक वर्तमान में ग्रेवल सड़क है, जो ग्राम आबादी से सटी हुई है। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर पानी भराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे आमजन व श्रद्धालुओं को भारी दिक्क्त का सामना करना पड़ता है। उन्हाेंने बताया कि उक्त मार्ग पर देवासियाें का वास में बारिश के दिनाें में भराव हाेता हैं। ऐसे में वहां हाेकर निकलना भी मुश्किल हाेता है। ग्रामीणाें ने उक्त मार्ग पर पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग की ताकि आवागमन सुगम हो सके और पानी भराव की समस्या से राहत मिले। ज्ञापन देने के दाैरान विधायक प्रतिनिधि इंद्रसिंह जाखोड़ा, निंबाराम, केसाराम, देवाराम, गेनाराम, वजाराम, पोसाराम, हिराराम, गणेशराम, हरीश, दलपत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    1
    पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.