logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Moradabad:नये जिलाधिकारी अनुनय झा को अधिकारियों ने गुलदस्ते देकर किया जोरदार स्वागत

12 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
12 hrs ago

Moradabad:नये जिलाधिकारी अनुनय झा को अधिकारियों ने गुलदस्ते देकर किया जोरदार स्वागत

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Moradabad:नये जिलाधिकारी अनुनय झा को अधिकारियों ने गुलदस्ते देकर किया जोरदार स्वागत
    1
    Moradabad:नये जिलाधिकारी अनुनय झा को अधिकारियों ने गुलदस्ते देकर किया जोरदार स्वागत
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • *अमरोहा: नौगांवा सादात में खेत में मिली लाश से हड़कंप, जहरीले कीड़े के काटने से मौत* *अमरोहा। जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के जमुना चौकी के पास एक लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।* जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान *देवराज सिंह पुत्र रामनिवास त्यागी, उम्र करीब 58 वर्ष* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवराज सिंह खेत में चारा लेने के लिए घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि देवराज सिंह *दिनांक 19/09/2026 को शाम के समय घर से निकले थे*। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। आज *दिनांक 23/09/2026 को शाम करीब 4:00 बजे* सूचना मिली कि उनका शव *आमोद त्यागी के घर के पीछे, सौरभ त्यागी के खाली प्लॉट* में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची जमुना पुलिस ने जांच की तो प्रारंभिक जांच में *जहरीले कीड़े के काटने से मौत* होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। *रिपोर्ट - नौगांवा सादात, अमरोह
    3
    *अमरोहा: नौगांवा सादात में खेत में मिली लाश से हड़कंप, जहरीले कीड़े के काटने से मौत*


*अमरोहा। जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के जमुना चौकी के पास एक लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।*
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान *देवराज सिंह पुत्र रामनिवास त्यागी, उम्र करीब 58 वर्ष* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवराज सिंह खेत में चारा लेने के लिए घर से निकले थे।
परिजनों ने बताया कि देवराज सिंह *दिनांक 19/09/2026 को शाम के समय घर से निकले थे*। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। आज *दिनांक 23/09/2026 को शाम करीब 4:00 बजे* सूचना मिली कि उनका शव *आमोद त्यागी के घर के पीछे, सौरभ त्यागी के खाली प्लॉट* में पड़ा हुआ है।
मौके पर पहुंची जमुना पुलिस ने जांच की तो प्रारंभिक जांच में *जहरीले कीड़े के काटने से मौत* होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
*रिपोर्ट - नौगांवा सादात, अमरोह
    user_Amroha news Nitin Diwakar
    Amroha news Nitin Diwakar
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने संभल के बनियाखेड़ा थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के जंगल क्षेत्र में चल रहे मिट्टी खनन की परमिशन निरस्त कराने और डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर आम जनता और व्यापारियों को कथित परेशानी से राहत दिलाने की मांग की गई है। मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम बनियाखेड़ा का है। ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के जंगल क्षेत्र में काफी समय से मिट्टी खनन का काम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन के बाद मिट्टी से भरे डंपर गांव की सड़कों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं। शिकायत में सड़क और खड़ंजे क्षतिग्रस्त होने, पाइपलाइन टूटने, खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचने तथा धूल के कारण प्रदूषण बढ़ने जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि भारी वाहनों के आवागमन से गांव के बच्चों और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। संगठन ने मिट्टी खनन की प्रक्रिया और ईसी परमिशन को लेकर सवाल उठाते हुए आम जनता और व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग की है। अब ग्रामीणों और व्यापार मंडल की शिकायत के बाद देखने वाली बात होगी कि खनन विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने

बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने
संभल के बनियाखेड़ा थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के जंगल क्षेत्र में चल रहे मिट्टी खनन की परमिशन निरस्त कराने और डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर आम जनता और व्यापारियों को कथित परेशानी से राहत दिलाने की मांग की गई है।
मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम बनियाखेड़ा का है। ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के जंगल क्षेत्र में काफी समय से मिट्टी खनन का काम चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खनन के बाद मिट्टी से भरे डंपर गांव की सड़कों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं। शिकायत में सड़क और खड़ंजे क्षतिग्रस्त होने, पाइपलाइन टूटने, खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचने तथा धूल के कारण प्रदूषण बढ़ने जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है।
ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि भारी वाहनों के आवागमन से गांव के बच्चों और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। संगठन ने मिट्टी खनन की प्रक्रिया और ईसी परमिशन को लेकर सवाल उठाते हुए आम जनता और व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग की है।
अब ग्रामीणों और व्यापार मंडल की शिकायत के बाद देखने वाली बात होगी कि खनन विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमरोहा। यूपी आबादी के पास तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल राहगीर ने मोबाइल से बनाया तेंदुए का वीडियो तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर जहूरहसन का मामला
    1
    अमरोहा। यूपी

आबादी के पास तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप

तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल

राहगीर ने मोबाइल से बनाया तेंदुए का वीडियो

तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की

नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर जहूरहसन का मामला
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • अमरोहा में पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला ने CO समेत 15 पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप अमरोहा। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगरौली में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गांव निवासी महिला रीना ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ द्वारा घर से रास्ता निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर उसके साथ, उसके बेटे और छोटे बच्चे के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने CCTV का DVR और मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। महिला का दावा है कि पुलिस कार्रवाई के बाद घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और करीब एक लाख रुपये नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बेटे को एनकाउंटर में मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अमरोहा को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल मामले में महिला के आरोप और पुलिस के पक्ष के बीच अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    अमरोहा में पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला ने CO समेत 15 पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप
अमरोहा। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगरौली में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गांव निवासी महिला रीना ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ द्वारा घर से रास्ता निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर उसके साथ, उसके बेटे और छोटे बच्चे के साथ मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने CCTV का DVR और मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। महिला का दावा है कि पुलिस कार्रवाई के बाद घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और करीब एक लाख रुपये नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बेटे को एनकाउंटर में मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अमरोहा को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।
फिलहाल मामले में महिला के आरोप और पुलिस के पक्ष के बीच अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    1
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सड़क किनारे बेहोश पड़ी गर्भवती महिला के लिए पुलिस की सूझबूझ जीवनदायिनी बन गई! मामला उज्जैन जिले के महिदपुर का है, जहाँ डाबली खम्मा गांव में संतोषी कुंवर नाम की एक गर्भवती महिला सड़क पर अचेत हालत में मिली! सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV-29 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने लगी! रास्ते में महिला की बिगड़ती हालत देख आरक्षक मोसिन मंसूरी ने बिना देर किए उसे CPR दिया, जिससे उसकी सांसें वापस लौट आईं! डॉक्टरों के अनुसार महिला का शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक गिर गया था और सही समय पर मिली मदद से उसकी और बच्चे की जान बच सकी! इस सराहनीय व मानवीय कार्य के लिए उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने टीम को ₹10 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है !! #ViralVideo #SocialMedia #Trendingnews #Trendingvideo
    1
    सड़क किनारे बेहोश पड़ी गर्भवती महिला के लिए पुलिस की सूझबूझ जीवनदायिनी बन गई!
मामला उज्जैन जिले के महिदपुर का है, जहाँ डाबली खम्मा गांव में संतोषी कुंवर नाम की एक गर्भवती महिला सड़क पर अचेत हालत में मिली!
सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV-29 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने लगी!
रास्ते में महिला की बिगड़ती हालत देख आरक्षक मोसिन मंसूरी ने बिना देर किए उसे CPR दिया, जिससे उसकी सांसें वापस लौट आईं!
डॉक्टरों के अनुसार महिला का शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक गिर गया था और सही समय पर मिली मदद से उसकी और बच्चे की जान बच सकी!
इस सराहनीय व मानवीय कार्य के लिए उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने टीम को ₹10 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है !!
#ViralVideo #SocialMedia #Trendingnews #Trendingvideo
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप सम्भल में जहरीले कीड़े के काटने से पांच वर्षीय मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, घर में मिट्टी से कंचा निकालते समय बच्चे की उंगली में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद तबीयत और बिगड़ने का आरोप है। परिजनों का यह भी आरोप है कि हालत गंभीर होने के बाद दोबारा जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। फिलहाल मासूम का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, जिला अस्पताल पर लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विओ- सम्भल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के ईसापुर मूसापुर गांव में करीब पांच वर्षीय अदीब के साथ यह घटना हुई। सोमवार दोपहर अदीब घर में मिट्टी के अंदर कंचे खेल रहा था। एक कंचा मिट्टी में चला गया, जिसे निकालने के दौरान बच्चे की उंगली में किसी कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सम्भल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, वहां बच्चे को इंजेक्शन और दवा दी गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद बच्चे की हालत में सुधार होने के बजाय और बिगाड़ हो गया। हालत गंभीर होने पर जब वे बच्चे को दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो आरोप है कि उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को शहर के हसीना बेगम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक है और वह कोमा जैसी स्थिति में है। वहीं, जिला अस्पताल के उपचार को लेकर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग या जिला अस्पताल की ओर से भी मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बाइट- अब्दुल हसन (बच्चे के पिता) बाइट- तबारक हुसैन (बच्चे के चाचा)
    4
    जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
सम्भल में जहरीले कीड़े के काटने से पांच वर्षीय मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, घर में मिट्टी से कंचा निकालते समय बच्चे की उंगली में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद तबीयत और बिगड़ने का आरोप है। परिजनों का यह भी आरोप है कि हालत गंभीर होने के बाद दोबारा जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। फिलहाल मासूम का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, जिला अस्पताल पर लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विओ- सम्भल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के ईसापुर मूसापुर गांव में करीब पांच वर्षीय अदीब के साथ यह घटना हुई। सोमवार दोपहर अदीब घर में मिट्टी के अंदर कंचे खेल रहा था। एक कंचा मिट्टी में चला गया, जिसे निकालने के दौरान बच्चे की उंगली में किसी कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सम्भल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, वहां बच्चे को इंजेक्शन और दवा दी गई।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद बच्चे की हालत में सुधार होने के बजाय और बिगाड़ हो गया। हालत गंभीर होने पर जब वे बच्चे को दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो आरोप है कि उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को शहर के हसीना बेगम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक है और वह कोमा जैसी स्थिति में है।
वहीं, जिला अस्पताल के उपचार को लेकर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग या जिला अस्पताल की ओर से भी मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बाइट- अब्दुल हसन (बच्चे के पिता)
बाइट- तबारक हुसैन (बच्चे के चाचा)
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव सुल्तानपुर जहूरहसन में आबादी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। राहगीर ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है और लोग सतर्क हो गए हैं। अमरोहा में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, आबादी के पास दिखा खूंखार शिकारी!
    1
    अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव सुल्तानपुर जहूरहसन में आबादी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। राहगीर ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है और लोग सतर्क हो गए हैं।
अमरोहा में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, आबादी के पास दिखा खूंखार शिकारी!
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.