सिकंदरा में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, घर का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवरात किए पार,जांच में जुटी पुलिस सिकंदरा कस्बे के राजपुर रोड स्थित विकास नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ हजारों रुपये की नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। विकास नगर निवासी पुष्पा कटियार पत्नी स्व. दिनेश बाबू कटियार ने बताया कि वह 6 अप्रैल को निजी कार्य से कानपुर गई थीं। खराब मौसम के चलते वह वापस नहीं लौट सकीं। बुधवार को सुबह करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली शिखा कटियार ने उन्हें फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही किरायेदार अंशू कटियार पुत्र रमेश चंद्र के कमरे का ताला भी तोड़ दिया गया था। पीड़िता के अनुसार घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए, जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं किरायेदार अंशू कटियार ने बताया कि उनके आभूषणों के साथ करीब 10 हजार रुपये की नगदी भी चोरी हो गई। कुल मिलाकर उनके यहां से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किए। पीड़िता ने मामले में पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
सिकंदरा में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, घर का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवरात किए पार,जांच में जुटी पुलिस सिकंदरा कस्बे के राजपुर रोड स्थित विकास नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ हजारों रुपये की नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। विकास नगर निवासी पुष्पा कटियार पत्नी स्व. दिनेश बाबू कटियार ने बताया कि वह 6 अप्रैल को निजी कार्य से कानपुर गई थीं। खराब मौसम के चलते वह वापस नहीं लौट सकीं। बुधवार को सुबह करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली शिखा कटियार ने उन्हें फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही किरायेदार अंशू कटियार पुत्र रमेश चंद्र के कमरे का ताला भी तोड़ दिया गया था। पीड़िता के अनुसार घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए, जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं किरायेदार अंशू कटियार ने बताया कि उनके आभूषणों के साथ करीब 10 हजार रुपये की नगदी भी चोरी हो गई। कुल मिलाकर उनके यहां से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किए। पीड़िता ने मामले में पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रामनगर डेरा में बुधवार को करीब 3 बजे आयोजित बंजारा समाज के महासम्मेलन में समाज के नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए राजनीतिक दलों और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने साफ कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में वही दल समर्थन पाएगा जो समाज के हित में जमीनी स्तर पर काम करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनाम सिंह ने कहा कि बंजारा समाज को अब वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में समाज को नजरअंदाज कर दिया जाता है। कार्यक्रम में उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सभा को प्रभावित करने के लिए बसों की व्यवस्था में बाधा डाली गई। वहीं, मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति ने इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य महंत बाबू सिंह महाराज ने कहा कि अब समाज अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। महासम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने आगामी चुनावों में बंजारा समाज की निर्णायक भूमिका के संकेत दिए।1
- कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसका असर बाजार में दिखा, जहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं। यह फैसला व्यापार मंडल के औपचारिक गठन से पहले ही लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि जिले के झींझक, रसूलाबाद और अकबरपुर जैसे अन्य बाजारों में पहले से ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर मंगलपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को एक बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया। बुधवार सुबह व्यापारियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस बीच व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगे।साथ ही जगह-जगह बंदी घोषणा के पोस्टर चस्पा किए।शुरुआत में कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें भी समझाकर बंद करा दिया। व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी से उन्हें अपने घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल का औपचारिक गठन किया जाएगा। हालांकि, इस बंदी का असर अन्य वर्गों पर भी पड़ा। खाने-पीने की दुकानें, फल विक्रेता और ऑटो चालक प्रभावित हुए। ऑटो चालक सौरभ ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के कारण उनकी आमदनी प्रभावित हुई है, क्योंकि सवारियां कम मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक वे दो चक्कर लगा लेते थे, लेकिन आज सुबह से खाली बैठे हैं। मोबाइल दुकान के संचालक सौरभ पाल ने पुष्टि की कि सभी व्यापारियों की सहमति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी के दौरान व्यापारी अपने व्यावसायिक और घरेलू कार्य निपटा सकेंगे। जल्द ही सभी व्यापारी बैठक कर व्यापार मंडल का गठन करेंगे।इस मौके पर गौरव पोरवाल, सुभाष सविता,गिरीश शुक्ला,गोलू ठाकुर,सागर भारतीय,रामजी गुप्ता,के.पी कुशवाहा, अंकित मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के ख़म्हैला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत फॉरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य जांच में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार सुबह करीब छह बजे जब घरवाले कमरे में पहुंचे तो नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर डेरापुर के नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार खम्हैला गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू पाल की शादी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर गांव निवासी महेंद्र पाल की 22 वर्षीय पुत्री रंजना से करीब डेढ़ माह पहले हुई थी। पति टिंकू पाल अमेठी स्थित चीनी मिल में नौकरी करता है और दो दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर गया था। बताया गया कि मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे और रंजना अपने कमरे में चली गई थी। बुधवार सुबह देर तक न जागने पर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां वह फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद मृतका के देवर ने पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी संकलित किए हैं। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बुधवार करीब 12 बजे बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर में चतुरंगिनी सेना के जनबल पर जानलेवा हमला, साजिश की आशंका — कई संत पहुंचे नौबस्ता थाना कानपुर नगर। चतुरंगिनी सेना के जनबल पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जनबल के अंगाध्यक्ष महमंडलेश्वर श्री शिवम जी महाराज के काफिले पर ट्रक द्वारा हमला किया गया, जिसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि शिवम जी महाराज के साथ चतुरंगिनी सेना के सदस्य एवं आदि शक्ति गौ रक्षा अखाड़ा के महासचिव स्वामी श्री दीपकेश्वरा नन्द जी महाराज भी कार में मौजूद थे। यात्रा के दौरान एक ट्रक (UP78 DN 9081) ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं लग रही, बल्कि जानबूझकर किया गया हमला प्रतीत होता है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 🛑 घटना के बाद संतों में आक्रोश, नौबस्ता थाना पहुंचे कई संत घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में संत समाज के लोग नौबस्ता थाना, कानपुर पहुंचे। इस दौरान प्रमुख रूप से: गोल्डन बाबा महमंडलेश्वर मनोजानंद जी महाराज नंदी आनंदी के चरण सेवक जय गणेश महाराज महंत संत कुमार (हनुमान मंदिर) गौरक्षक श्याम दुबे आदेश सहगल, जीत, संदीप, हिमांशु सहित कई संत और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।3
- फफूँद, औरैया। नगर के पाता बाईपास रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसी के साथ सीनियर छात्रों के लिए विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्र भावुक नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक रामजी मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा पीजी की छात्रा रति ने पूरे विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। कक्षा पीजी में यशी द्वितीय रही। एलकेजी में धैर्या प्रथम, राज द्वितीय व वंशित तृतीय रहे। यूकेजी में यशी शर्मा व अनुरुद्ध प्रथम, अवनी द्वितीय व सुरभी तृतीय रहीं। कक्षा एक में हिमांशी प्रथम, गरिमा व पूर्वी द्वितीय, आयुष पाल व अभिराज तृतीय रहे। कक्षा दो में मानवी पाल प्रथम, वैष्णवी मिश्रा द्वितीय व वैष्णवी कुशवाहा तृतीय रहीं। कक्षा तीन में इकरा प्रथम, नव्या द्वितीय व तेज़ल तृतीय रहीं। कक्षा चार में जानवी पाल प्रथम, आरज़ू द्वितीय व अनुग्रह मिश्रा तृतीय रहे। कक्षा पांच में अनुष्का प्रथम व अदीब द्वितीय रहे। कक्षा छ में रचित प्रथम, आर्यन द्वितीय व पूरबी तृतीय रहीं। कक्षा सात में हर्षित प्रथम, अवनी पाठक द्वितीय व कक्षा आठ में काव्या गौतम प्रथम व अंश राज द्वितीय स्थान पर रहे। परीक्षाफल वितरण के साथ ही स्कूल में सीनियर छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। जूनियर छात्रों ने विदा होने वाले साथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान छात्र अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गए। स्कूल द्वारा विदा हो रहे छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रबंधक रामजी मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास करना है। प्रधानाचार्य प्रवीण बाजपेई ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।4
- औरैया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/2026 धारा 115(2)/118(1)/127(2)/109(1)/191(2)/191(3)/333/351(2) BNS में वांछित 04 नफर अभियुक्तों विनोद पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया , रामवीर पुत्र विनोद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, सनी पुत्र विनोद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया व विनीता देवी उम्र 42 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली औरैया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।2
- समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते किसानों की सैकड़ो बीघा फसल नष्ट हो गई है। वहीं आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण करने गए तो उनके द्वारा सिर्फ नुकसान का 20% ही आकलन किया गया जबकि किसानों की 80% फसल हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को इस प्रकार राहत दी जाए जिससे कि उनके आगामी खर्च चल सकें।1
- सिकंदरा कस्बे के राजपुर रोड स्थित विकास नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ हजारों रुपये की नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। विकास नगर निवासी पुष्पा कटियार पत्नी स्व. दिनेश बाबू कटियार ने बताया कि वह 6 अप्रैल को निजी कार्य से कानपुर गई थीं। खराब मौसम के चलते वह वापस नहीं लौट सकीं। बुधवार को सुबह करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली शिखा कटियार ने उन्हें फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही किरायेदार अंशू कटियार पुत्र रमेश चंद्र के कमरे का ताला भी तोड़ दिया गया था। पीड़िता के अनुसार घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए, जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं किरायेदार अंशू कटियार ने बताया कि उनके आभूषणों के साथ करीब 10 हजार रुपये की नगदी भी चोरी हो गई। कुल मिलाकर उनके यहां से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किए। पीड़िता ने मामले में पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।1