logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एटा में रोडवेज बस चालक की लापरवाही, बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल को खिड़की पर लटकाकर दौड़ाई बस एटा जिले में रोडवेज बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस चालक ने ओवरटेक करते समय एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। इतना ही नहीं, घायल युवक को बस की खिड़की पर लटकाकर बस को दौड़ाता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के KS रॉयल एनफील्ड एजेंसी के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

15 hrs ago
user_Reporteramit
Reporteramit
Deoria, Uttar Pradesh•
15 hrs ago

एटा में रोडवेज बस चालक की लापरवाही, बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल को खिड़की पर लटकाकर दौड़ाई बस एटा जिले में रोडवेज बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस चालक ने ओवरटेक करते समय एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। इतना ही नहीं, घायल युवक को बस की खिड़की पर लटकाकर बस को दौड़ाता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के KS रॉयल एनफील्ड एजेंसी के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया:जनपद देवरिया के प्रसिद्ध ऑर्थो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. एस. के. शर्मा ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय दक्षता का परिचय देते हुए सुभिखर गांव निवासी सागर का सफल ACL (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है। बताया जा रहा है कि सागर कुछ समय पहले गंभीर घुटने की चोट का शिकार हो गया था, जिसके कारण उसे चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। जांच के दौरान उसके घुटने का ACL लिगामेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया, जिसके बाद ऑपरेशन ही एकमात्र विकल्प बचा था। डॉ. एस. के. शर्मा की देखरेख में अत्याधुनिक तकनीक से ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के बाद सागर की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द ही सामान्य जीवन में लौट सकेगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि ACL की चोट खेल-कूद या अचानक गिरने से आमतौर पर होती है और समय पर इलाज न मिलने पर यह गंभीर समस्या बन सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घुटने में लगातार दर्द या अस्थिरता महसूस होने पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें। परिवारजनों ने सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टर और उनकी टीम का आभार जताया है। इलाके में इस सफल सर्जरी की चर्चा हो रही है और लोगों ने डॉ. शर्मा की सराहना की है। #surendrachaursiya #newsclicktoday #followersシ゚ #Shalabhmani #deoria #bhatani #barahaj #viralshorts #accident #MadhyaPradesh
    1
    देवरिया:जनपद देवरिया के प्रसिद्ध ऑर्थो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. एस. के. शर्मा ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय दक्षता का परिचय देते हुए सुभिखर गांव निवासी सागर का सफल ACL (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है।
बताया जा रहा है कि सागर कुछ समय पहले गंभीर घुटने की चोट का शिकार हो गया था, जिसके कारण उसे चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। जांच के दौरान उसके घुटने का ACL लिगामेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया, जिसके बाद ऑपरेशन ही एकमात्र विकल्प बचा था।
डॉ. एस. के. शर्मा की देखरेख में अत्याधुनिक तकनीक से ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के बाद सागर की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द ही सामान्य जीवन में लौट सकेगा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि ACL की चोट खेल-कूद या अचानक गिरने से आमतौर पर होती है और समय पर इलाज न मिलने पर यह गंभीर समस्या बन सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घुटने में लगातार दर्द या अस्थिरता महसूस होने पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।
परिवारजनों ने सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टर और उनकी टीम का आभार जताया है। इलाके में इस सफल सर्जरी की चर्चा हो रही है और लोगों ने डॉ. शर्मा की सराहना की है।
#surendrachaursiya #newsclicktoday #followersシ゚ #Shalabhmani #deoria #bhatani #barahaj #viralshorts #accident #MadhyaPradesh
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई _माधोगंज क्षेत्र में इंदलापुर, तपनौर, जेहदीपुर के आस पास के कई गांवों में अचानक मौसम ने करवट ली तेज आंधी बारिश के साथ बराबर 1 घंटा गिरे ओले माधोगंज क्षेत्र में कई गांवों में बुधवार को तेज बारिश ने 1 घंटे तक तांडव मचाया। लगभग 30 मिनट तक बारिश के साथ 40 से 50 ग्राम तक के बड़े ओले गिरे। अचानक हुई ओलावृष्टि से सड़को पर हड़कंप मच गया। कई जगहों पर यात्रियों ने आपने वाहन छोड़कर जान बचाई। बुधवार शाम को हुई इस बड़े स्तर की बारिश और ओलावृष्टि का किसानों का गेहूं पर कहर मचा दिया।
    1
    हरदोई _माधोगंज क्षेत्र में  इंदलापुर, तपनौर, जेहदीपुर के आस पास के कई गांवों में अचानक मौसम ने करवट ली तेज आंधी बारिश के साथ बराबर 1 घंटा गिरे ओले माधोगंज क्षेत्र में कई गांवों में बुधवार को  तेज बारिश ने 1 घंटे तक तांडव मचाया। लगभग 30 मिनट तक बारिश के साथ 40 से 50 ग्राम तक के बड़े ओले गिरे। अचानक हुई ओलावृष्टि से सड़को पर हड़कंप मच गया। कई जगहों पर यात्रियों ने आपने वाहन छोड़कर जान बचाई। बुधवार शाम को हुई इस बड़े स्तर की बारिश और ओलावृष्टि का किसानों का गेहूं पर कहर मचा दिया।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • देवरिया जिले के बड़े पार्क में आगामी 12 अप्रैल को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम है “भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट”। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म और भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सोमित शर्मा माही शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने दी। आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में भजन का विशेष महत्व है। भजन केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने का भी कार्य करता है। इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल को बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को भजन के महत्व से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और भक्ति संगीत के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनें और भक्ति संगीत का आनंद लें।
    4
    देवरिया जिले के बड़े पार्क में आगामी 12 अप्रैल को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम है “भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट”। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म और भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सोमित शर्मा माही शर्मा और  नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने दी।
आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में भजन का विशेष महत्व है। भजन केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने का भी कार्य करता है। इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल को बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाराणसी  से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को भजन के महत्व से अवगत कराएंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और भक्ति संगीत के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने  लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनें और भक्ति संगीत का आनंद लें।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीकांड! सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल कोर्ट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आपसी विवाद में एक वकील ने अपने ही चचेरे भाई—जो खुद भी वकील हैं—पर सरेआम गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। मामला शांत होता दिख ही रहा था कि तभी आरोपी वकील ने अचानक तमंचा निकालकर भाई के सीने में गोली दाग दी। शुरुआती जांच में जमीन का विवाद और पुरानी पारिवारिक रंजिश इस खूनी संघर्ष की वजह बताई जा रही है। सुरक्षित माने जाने वाले कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से वकील और आम लोग स्तब्ध हैं। घायल वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीकांड!
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल कोर्ट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आपसी विवाद में एक वकील ने अपने ही चचेरे भाई—जो खुद भी वकील हैं—पर सरेआम गोली चला दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। मामला शांत होता दिख ही रहा था कि तभी आरोपी वकील ने अचानक तमंचा निकालकर भाई के सीने में गोली दाग दी।
शुरुआती जांच में जमीन का विवाद और पुरानी पारिवारिक रंजिश इस खूनी संघर्ष की वजह बताई जा रही है। सुरक्षित माने जाने वाले कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से वकील और आम लोग स्तब्ध हैं।
घायल वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • एटा में रोडवेज बस चालक की लापरवाही, बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल को खिड़की पर लटकाकर दौड़ाई बस एटा जिले में रोडवेज बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस चालक ने ओवरटेक करते समय एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। इतना ही नहीं, घायल युवक को बस की खिड़की पर लटकाकर बस को दौड़ाता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के KS रॉयल एनफील्ड एजेंसी के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    एटा में रोडवेज बस चालक की लापरवाही, बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल को खिड़की पर लटकाकर दौड़ाई बस
एटा जिले में रोडवेज बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस चालक ने ओवरटेक करते समय एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन घायल हो गया।
आरोप है कि हादसे के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। इतना ही नहीं, घायल युवक को बस की खिड़की पर लटकाकर बस को दौड़ाता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के KS रॉयल एनफील्ड एजेंसी के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.