Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजय कुमार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई _माधोगंज क्षेत्र में इंदलापुर, तपनौर, जेहदीपुर के आस पास के कई गांवों में अचानक मौसम ने करवट ली तेज आंधी बारिश के साथ बराबर 1 घंटा गिरे ओले माधोगंज क्षेत्र में कई गांवों में बुधवार को तेज बारिश ने 1 घंटे तक तांडव मचाया। लगभग 30 मिनट तक बारिश के साथ 40 से 50 ग्राम तक के बड़े ओले गिरे। अचानक हुई ओलावृष्टि से सड़को पर हड़कंप मच गया। कई जगहों पर यात्रियों ने आपने वाहन छोड़कर जान बचाई। बुधवार शाम को हुई इस बड़े स्तर की बारिश और ओलावृष्टि का किसानों का गेहूं पर कहर मचा दिया।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले के बड़े पार्क में आगामी 12 अप्रैल को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम है “भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट”। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म और भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सोमित शर्मा माही शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने दी। आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में भजन का विशेष महत्व है। भजन केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने का भी कार्य करता है। इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल को बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को भजन के महत्व से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और भक्ति संगीत के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनें और भक्ति संगीत का आनंद लें।4
- सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीकांड! सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल कोर्ट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आपसी विवाद में एक वकील ने अपने ही चचेरे भाई—जो खुद भी वकील हैं—पर सरेआम गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। मामला शांत होता दिख ही रहा था कि तभी आरोपी वकील ने अचानक तमंचा निकालकर भाई के सीने में गोली दाग दी। शुरुआती जांच में जमीन का विवाद और पुरानी पारिवारिक रंजिश इस खूनी संघर्ष की वजह बताई जा रही है। सुरक्षित माने जाने वाले कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से वकील और आम लोग स्तब्ध हैं। घायल वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- एटा में रोडवेज बस चालक की लापरवाही, बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल को खिड़की पर लटकाकर दौड़ाई बस एटा जिले में रोडवेज बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस चालक ने ओवरटेक करते समय एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। इतना ही नहीं, घायल युवक को बस की खिड़की पर लटकाकर बस को दौड़ाता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के KS रॉयल एनफील्ड एजेंसी के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- ब्रेकिंग कुशीनगर। - दिनदहाड़े बाइक सवार महिला से पर्स की छिनैती - बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीना - 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम - कुछ हजार रुपए, मोबाइल छीना - छिनैती के दौरान पीड़ित दंपति का बाइक अनियंत्रित होकर गिरी - बाइक गिरने से दंपति हुआ घायल, आया हल्की चोटे - पुलिस CCTV फुटेज आधार पर जांच में जुटी - कसया थाना क्षेत्र सपहा-कसया मार्ग पर जूनियर हाई स्कूल नरकटिया बुजुर्ग के समीप की है घटना1
- Post by विजय कुमार1