सीआरपीएफ की ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ गांव का बेटा, ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ किया विदा बालाघाट जिले की कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम कटेरा के युवक अखिलेश शनिचरे का बीते दिनों केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी (सीआरपीएफ) में चयन हुआ है। यह खबर जैसी ही गांव में पहुंची ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव की उपलब्धि बताया और युवक को बधाई देने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। वहीं आज शुक्रवार 20 फरवरी की शाम 04 बजे युवक को ट्रेनिंग के लिए रवाना करने से पहले गांव में लघु समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए। बुजुर्गों ने युवक को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवाओं ने फूलमालाओं से उसका स्वागत किया और ट्रेनिंग करने के लिए विदा किया। सरपंच प्रतिनिधि संजय सोनी ने बताया कि सीआरपीएफ में चयन के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती है। युवक की इस सफलता ने गांव के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर देशभक्ति के नारे भी लगाए गए।
सीआरपीएफ की ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ गांव का बेटा, ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ किया विदा बालाघाट जिले की कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम कटेरा के युवक अखिलेश शनिचरे का बीते दिनों केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी (सीआरपीएफ) में चयन हुआ है। यह खबर जैसी ही गांव में पहुंची ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव की उपलब्धि बताया और युवक को बधाई देने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। वहीं आज शुक्रवार 20 फरवरी की शाम 04 बजे युवक को ट्रेनिंग के लिए रवाना करने से पहले गांव में लघु समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए। बुजुर्गों ने युवक को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवाओं ने फूलमालाओं से उसका स्वागत किया और ट्रेनिंग करने के लिए विदा किया। सरपंच प्रतिनिधि संजय सोनी ने बताया कि सीआरपीएफ में चयन के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती है। युवक की इस सफलता ने गांव के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर देशभक्ति के नारे भी लगाए गए।
- बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में तिरोड़ी तहसील कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर साढ़े 03 बजे जिला स्तरीय बाढ़ राहत खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रजनी खटीक के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बाढ़ आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान बचाव और राहत कार्य, आवश्यक सावधानियां और आपदा उपरांत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन टीम द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण, मानव-निर्मित उपकरणों की तैयारी और उपयोग संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर प्रतिभागियों को उपकरणों के नाम और उनके उपयोग से अवगत कराया गया। इस दौरान तहसीलदार गीता रांहगडाले, एएसआई महेश कुमार उइके, एसडीईआरएफ टीम के सदस्य करन सिंह वल्के, विशाल रजक, कमलेश मेरावी, विशेष कुतराहे, राजेश धुर्वे, आशीष खरोले, वर्षा तेकाम, मुलेन्द्र आडे उपस्थित रहे।1
- वारासिवनी । बाईक खरीदने के सौदे में बयाना के रुप में दिए गए 1500 रुपये की राशि वापस मॉगने की बात पर हुए विवाद के बाद मध्यस्थ पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो जाने वाले आरोपी मनीष उइके को रामपायली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष उइके को गिरफ्तार करने के बाद उसके भाई आशीष उइके के साथ गुुरुवार को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत झाडग़ॉव का है। जहॉ पर 17 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे मनीष उइके व उसके भाई आशीष उइके का ग्राम के ही दिनेश चैनलाल नगपुरे से बाईक खरीदने के लिए बयाने के रुप में दी गई 1500 रुपये की राशि के लिए विवाद हो गया था। विवाद को बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने 112 डायल को खबर देकर बुला लिया था और 112 डायल में आए हुए पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ही मनीष उइके ने दिनेश नगपुरे की पीठ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। इस अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी हक्का बक्का रह गए और घायल दिनेश नीचे गिर पड़ा। स्थिति को समझने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने मनीष के भाई आशीष को तत्काल पकड़ लिया था और घायल दिनेश को लेकर वारासिवनी शासकीय चिकित्सालय लाकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय बालाघाट उपचार के लिए भिजवा दिया था। इस मामले में रामपायली पुलिस ने अपराध क्रमांक 61/26 बीएनएस की धारा 109(1)3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर फरार आरोपी मनीष की तलाश शुरु कर दी। इस तलाशी अभियान में रामपायली पुलिस को शीघ्र ही सफलता मिल गई और उन्होंने मनीष को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आशीष और मनीष की गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को उनके ग्राम झाडग़ॉव में पैदल घुमाया गया और उनसे अपराध नहीं करने की कसम दिलवाई गई। उसके बाद वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया। जहॉ सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों को जेल भिजवा दिया। इस मामले को हल करने में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय व एसडीओपी अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य द्वारा टीम तैयार की गर्ई टीम के उपनिरीक्षक कलशराम उइके, प्रधान आरक्षक देवेंद्र गौतम, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सैय्याम, आरक्षक आलोक बिसेन, श्यामसिंह, नरोत्तम, जितेंद्र सरादे की सराहनीय भूमिका रही।1
- कुरई -बिहारी लाल सोनी संवाददाता *कृषि विभाग की निःशुल्क मूंगफली वितरण में किसान परेशान* *किसान बोले अधिकारी कर रहे हैं अनदेखी* विकासखंड कुरई के अंतर्गत कृषि विस्तार कार्यालय कुरई में तिलहन का रकबा बढ़ाने मध्य प्रदेश शासन से किसानों को प्रमाणित बीज वितरण किया जा रहा है जिसे लेकर कुरई विकासखंड के दूर दराज के सभी किसान को पता चला कि किसानों को निःशुल्क मूंगफली फ्री में दिया जा रहा है इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में किसान लोग कृषि विभाग कुरई के कार्यालय में पहुंच गए जहां पर किसनो की अफरा तफरी देख परेशानकिसानो के वरिष्ठ अधिकारी को फोन लगाया तब जाकर मौका पर पुलिस एवं विभाग की एसडीओ पवन कुमार गौरव मौका पर पहुंचकर लोगों को समझाईस दी एवं बताया कि शासन ने तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को निःशुल्क ब्लॉक में 360 कुंतल प्रमाणित मूंगफली बीज वितरण किया जाना है जो पात्र किसानों को दिया जाएगा कई कई किसानों ने परिवार के दो दो तीन तीन खाता लेकर पहुंच गए हैं जिससे यह स्थिति बनी हुई है विभाग के द्वारा सभी किसानों को नहीं बुलाया गया। *कृषको ने लगाया गंभीर आरोप* ग्रामीण अंचलों से बड़ी तादाद मेंपहुंचे किसानों ने गंभीर आरोप लगाकर कहां की कृषि विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को असंचित भूमि वाले किसानों को भी दिया है लेकिन जब आज शुक्रवार 20 फरवरी को मुख्यालय में बड़ी संख्या में कृषक बीज लेने पहुंचे तो अधिकारियों ने संचित किसानों के ही बी देने की बात कही एवं कल से बीज लेने के लिए दो दिनों से परेशान हो रहे हैं कहां जा रहा है कि खसरा रकबा सत्यापित कराकर लेकर आये तभी दिया जाएगा एवं आज इकट्ठे सभी किसानों को बुला लिया गया जो सभी को आज मिल पाना संभव नहीं है लौटकर हमें 20 से 30 किलोमीटर परेशान लौट कर जाना पड़ रहा है। एवं कल मनमानी तरीका से लोगों दिया गया इस दौरान कृषक थान सिंह पटले, भीख लाल चौधरी, शिव सिंह बघेल, प्रेमलाल परिहार,बारेलाल मरावी के अलावा बड़ी तादाद में किसान पहुंचे थे।1
- राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शुक्रवार 20 फरवरी से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले के सभी 10 विकासखंडों में बने 278 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 से 4:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।1
- *भोमा विमलानगर पुलिया में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचा दसवीं का छात्र* भोमा के विमलानगर क्षेत्र में स्थित संकरी पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बनते-बनते बची।गुरुवार सुबह दसवीं कक्षा का एक छात्र परीक्षा देने स्कूल जा रहा था, तभी पुलिया पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। सौभाग्य से राहगीरों की तत्परता से छात्र को तुरंत संभाल लिया गया और वह गंभीर चोट से बच गया। यदि थोड़ी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया पिछले कई वर्षों से जर्जर और बेहद संकरी हालत में है। दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है। बरसात के दिनों में फिसलन और पानी के बहाव के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से पुलिया चौड़ीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है।हजारों ग्रामीणों की रोजाना आवाजाही इसी रास्ते से होती है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया का चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- 'निगम कर्जे में है तो अच्छी सड़कें खोदकर दोबारा क्यों बना रहे?', इंदौर की 'धाकड़' महिला, महापौर के सामने ही खोल दी सिस्टम की पोल महापौर भार्गव के सामने महिला ने सुनाई खरी-खरी, नेताओं को नहीं सूझे जवाब1
- बजरंग दल के सदस्यों ने पकड़ी मवेशी से भरी गाड़ी पुलिस अभिरक्षा में सोपा गया वाहन लांजी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली देवर बली चौकी अंतर्गत मवेशी तस्करी की सूचना मिलते ही बजरंग दल की सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से मवेशी तस्करी कर रही गाड़ी को पकड़ा और उक्त गाड़ी को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया है1
- बालाघाट जिले की कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम कटेरा के युवक अखिलेश शनिचरे का बीते दिनों केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी (सीआरपीएफ) में चयन हुआ है। यह खबर जैसी ही गांव में पहुंची ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव की उपलब्धि बताया और युवक को बधाई देने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। वहीं आज शुक्रवार 20 फरवरी की शाम 04 बजे युवक को ट्रेनिंग के लिए रवाना करने से पहले गांव में लघु समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए। बुजुर्गों ने युवक को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवाओं ने फूलमालाओं से उसका स्वागत किया और ट्रेनिंग करने के लिए विदा किया। सरपंच प्रतिनिधि संजय सोनी ने बताया कि सीआरपीएफ में चयन के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती है। युवक की इस सफलता ने गांव के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर देशभक्ति के नारे भी लगाए गए।1