*भोमा विमलानगर पुलिया में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचा दसवीं का छात्र* भोमा के विमलानगर क्षेत्र में स्थित संकरी पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बनते-बनते बची।गुरुवार सुबह दसवीं कक्षा का एक छात्र परीक्षा देने स्कूल जा रहा था, तभी पुलिया पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। सौभाग्य से राहगीरों की तत्परता से छात्र को तुरंत संभाल लिया गया और वह गंभीर चोट से बच गया। यदि थोड़ी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया पिछले कई वर्षों से जर्जर और बेहद संकरी हालत में है। दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है। बरसात के दिनों में फिसलन और पानी के बहाव के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से पुलिया चौड़ीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है।हजारों ग्रामीणों की रोजाना आवाजाही इसी रास्ते से होती है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया का चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
*भोमा विमलानगर पुलिया में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचा दसवीं का छात्र* भोमा के विमलानगर क्षेत्र में स्थित संकरी पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बनते-बनते बची।गुरुवार सुबह दसवीं कक्षा का एक छात्र परीक्षा देने स्कूल जा रहा था, तभी पुलिया पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। सौभाग्य से राहगीरों की तत्परता से छात्र को तुरंत संभाल लिया गया और वह गंभीर चोट से बच गया। यदि थोड़ी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया पिछले कई वर्षों से जर्जर और बेहद संकरी हालत में है। दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है। बरसात के दिनों में फिसलन और पानी के बहाव के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से पुलिया चौड़ीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है।हजारों ग्रामीणों की रोजाना आवाजाही इसी रास्ते से होती है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया का चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
- *भोमा विमलानगर पुलिया में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचा दसवीं का छात्र* भोमा के विमलानगर क्षेत्र में स्थित संकरी पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बनते-बनते बची।गुरुवार सुबह दसवीं कक्षा का एक छात्र परीक्षा देने स्कूल जा रहा था, तभी पुलिया पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। सौभाग्य से राहगीरों की तत्परता से छात्र को तुरंत संभाल लिया गया और वह गंभीर चोट से बच गया। यदि थोड़ी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया पिछले कई वर्षों से जर्जर और बेहद संकरी हालत में है। दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है। बरसात के दिनों में फिसलन और पानी के बहाव के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से पुलिया चौड़ीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है।हजारों ग्रामीणों की रोजाना आवाजाही इसी रास्ते से होती है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया का चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- 'निगम कर्जे में है तो अच्छी सड़कें खोदकर दोबारा क्यों बना रहे?', इंदौर की 'धाकड़' महिला, महापौर के सामने ही खोल दी सिस्टम की पोल महापौर भार्गव के सामने महिला ने सुनाई खरी-खरी, नेताओं को नहीं सूझे जवाब1
- पेंचपार्क क्षेत्र में तेंदुआ का मूवमेंट गांव में दहशत पेंच राष्ट्रीय उद्यान के वन परिक्षेत्र खवासा (बफर)के अंतर्गत ग्राम आमाझिरी में विगत कुछ दिनों से गांव में तेंदुए का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है। रात्रि के समय तेंदुआ बस्ती के समीप आकर छोटे पालतू पशुओं (बकरी, कुत्ते,बछड़ोंआदि) को अपना शिकार बना रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है। इको विकास समिति के अध्यक्ष महोदय एवम ग्रामवासियों के द्वारा इस संबंध में वन विभाग को लिखित शिकायत दी गई। निवेदन किया गया कि— क्षेत्र में तत्काल वन अमले की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। आवश्यकतानुसार पिंजरा/रेस्क्यू टीम की व्यवस्था की जाए। प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाए। ग्रामीणों को सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी निर्देश प्रदान किए जाएं। कृपया मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करे।1
- थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजरी-खमरिया बाईपास में कतरकना के नजदीक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। घायलों को संजीवनी 108 से नजदीक के सरकारी अस्पताल कटंगी में प्राथमिक उपचार के लिए लाकर भर्ती करवाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। हादसा साढ़े 08 बजे के आस-पास हुआ है। मिली जानकारी अनुसार महेश सिरसाम उम्र 45 वर्ष, प्रेम उइके उम्र 18 वर्ष, रामेश्वर उइके उम्र 23 वर्ष तीनों निवासी ग्राम खमरिया अपने घर की तरफ जा रहे थे। इनकी मोटरसाइकिल को दूसरी मोटरसाइकिल से पीछे से टक्कर मार दी। जिससे इनकी मोटरसाइकिल सामने जा रही बैलगाड़ी से जाकर टकरा गई। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर संजीवनी 108 ईएमटी डॉ गौरीशंकर पटले और पायलेट दिलीप उइके घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां से महेश को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया।1
- Check This Video: 'छिंदवाड़ा मोहखेड़ सिंगोड़ी परासिया चौरई की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से ' 🌈*ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोये।* *औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए।*🤝1
- वारासिवनी । बाईक खरीदने के सौदे में बयाना के रुप में दिए गए 1500 रुपये की राशि वापस मॉगने की बात पर हुए विवाद के बाद मध्यस्थ पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो जाने वाले आरोपी मनीष उइके को रामपायली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष उइके को गिरफ्तार करने के बाद उसके भाई आशीष उइके के साथ गुुरुवार को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत झाडग़ॉव का है। जहॉ पर 17 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे मनीष उइके व उसके भाई आशीष उइके का ग्राम के ही दिनेश चैनलाल नगपुरे से बाईक खरीदने के लिए बयाने के रुप में दी गई 1500 रुपये की राशि के लिए विवाद हो गया था। विवाद को बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने 112 डायल को खबर देकर बुला लिया था और 112 डायल में आए हुए पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ही मनीष उइके ने दिनेश नगपुरे की पीठ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। इस अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी हक्का बक्का रह गए और घायल दिनेश नीचे गिर पड़ा। स्थिति को समझने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने मनीष के भाई आशीष को तत्काल पकड़ लिया था और घायल दिनेश को लेकर वारासिवनी शासकीय चिकित्सालय लाकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय बालाघाट उपचार के लिए भिजवा दिया था। इस मामले में रामपायली पुलिस ने अपराध क्रमांक 61/26 बीएनएस की धारा 109(1)3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर फरार आरोपी मनीष की तलाश शुरु कर दी। इस तलाशी अभियान में रामपायली पुलिस को शीघ्र ही सफलता मिल गई और उन्होंने मनीष को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आशीष और मनीष की गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को उनके ग्राम झाडग़ॉव में पैदल घुमाया गया और उनसे अपराध नहीं करने की कसम दिलवाई गई। उसके बाद वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया। जहॉ सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों को जेल भिजवा दिया। इस मामले को हल करने में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय व एसडीओपी अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य द्वारा टीम तैयार की गर्ई टीम के उपनिरीक्षक कलशराम उइके, प्रधान आरक्षक देवेंद्र गौतम, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सैय्याम, आरक्षक आलोक बिसेन, श्यामसिंह, नरोत्तम, जितेंद्र सरादे की सराहनीय भूमिका रही।1
- प्रिंस एंड्रयू एपस्टीन मामले में 11 घंटे की पूछताछ के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को रिहा कर दिया गया है1
- हार के जबड़े से छीन लाए जीत: अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल में मध्यप्रदेश का परचम!1