logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आर्यस एजुकेशन पॉइंट प्री स्कूल में फ्री हेल्थ चेकअप, 12 बिंदुओं पर हुई बच्चों की जांच महराजगंज। आर्यस एजुकेशन पॉइंट प्री स्कूल कुआंचाप कौवाठोर मुजूरी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फ्री हेल्थ चेकअप पॉइंट का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्वास्थ्य जांच की गई। चेकअप के दौरान 1. पोषण की स्थिति, 2. व्यक्तिगत स्वच्छता, 3. त्वचा का रंग, 4. कमजोरी और थकान के लक्षण, 5. व्यवहार एवं अभिविन्यास, 6. स्पष्ट संवेदना, 7. दर्द की संवेदना, 8. तापमान व श्वसन दर, 9. SPO2, 10. रक्तचाप हृदय व श्वसन तंत्र की जांच, 11. पेट एवं अन्य अंगों का परीक्षण, 12. दूर दृष्टि, पास दृष्टि व आंखों की सामान्य जांच शामिल रही। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छोटे बच्चों में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या का पता शुरू में ही चल सके। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। जांच के दौरान बच्चों को स्वच्छता, सही पोषण और आंखों की देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस तरह के हेल्थ चेकअप शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

13 hrs ago
user_Kartikey pandey
Kartikey pandey
Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

आर्यस एजुकेशन पॉइंट प्री स्कूल में फ्री हेल्थ चेकअप, 12 बिंदुओं पर हुई बच्चों की जांच महराजगंज। आर्यस एजुकेशन पॉइंट प्री स्कूल कुआंचाप कौवाठोर मुजूरी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फ्री हेल्थ चेकअप पॉइंट का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्वास्थ्य जांच की गई। चेकअप के दौरान 1. पोषण की स्थिति, 2. व्यक्तिगत स्वच्छता, 3. त्वचा का

रंग, 4. कमजोरी और थकान के लक्षण, 5. व्यवहार एवं अभिविन्यास, 6. स्पष्ट संवेदना, 7. दर्द की संवेदना, 8. तापमान व श्वसन दर, 9. SPO2, 10. रक्तचाप हृदय व श्वसन तंत्र की जांच, 11. पेट एवं अन्य अंगों का परीक्षण, 12. दूर दृष्टि, पास दृष्टि व आंखों की सामान्य जांच शामिल रही। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छोटे बच्चों में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है,

ताकि किसी भी समस्या का पता शुरू में ही चल सके। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। जांच के दौरान बच्चों को स्वच्छता, सही पोषण और आंखों की देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस तरह के हेल्थ चेकअप शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गोरखपुर 🛑 रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल गुलरिहा थाना क्षेत्र के बंजरहा बाजार के पास बड़ा सड़क हादसा। महाराजगंज से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस ने बाजार से खरीदारी कर साइकिल से लौट रहे अज्ञात साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस घायल की पहचान कराने में जुटी हुई है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। 📍 स्थान: बंजरहा बाजार, गुलरिहा, गोरखपुर #BreakingNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #गोरखपुर #गुलरिहा #RoadAccident #सड़कहादसा #RoadwaysBus #AccidentNews #UPNews #ब्रेकिंगन्यूज़ #ताजा_खबर #खबर_आपके_शहर_की
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गोरखपुर
🛑 रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
गुलरिहा थाना क्षेत्र के बंजरहा बाजार के पास बड़ा सड़क हादसा। महाराजगंज से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस ने बाजार से खरीदारी कर साइकिल से लौट रहे अज्ञात साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
वहीं, पुलिस घायल की पहचान कराने में जुटी हुई है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
📍 स्थान: बंजरहा बाजार, गुलरिहा, गोरखपुर
#BreakingNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #गोरखपुर #गुलरिहा #RoadAccident #सड़कहादसा #RoadwaysBus #AccidentNews #UPNews #ब्रेकिंगन्यूज़ #ताजा_खबर #खबर_आपके_शहर_की
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाएगी-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को सुने
    1
    समाजवादी पार्टी किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाएगी-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को सुने
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महराजगंज: पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट, बृजमनगंज के 4 इन्फ्लुएंसर हुए शामिल, SP ने की सराहना महराजगंज: पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट, बृजमनगंज के 4 इन्फ्लुएंसर हुए शामिल, SP ने की सराहना महराजगंज। आज पुलिस लाइन सभागार महराजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी जी ने की। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी थानों से चुनिंदा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया था। बृजमनगंज थाने से 4 प्रमुख लोगों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बृजमनगंज से आमंत्रित - 1- श्री राकेश जायसवाल (नगर अध्यक्ष, आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज)* 2- श्री जगदम्बा जायसवाल (पत्रकार/सोशल मीडिया ) 3- श्री शिव श्रीवास्तव (इंकलाबी पत्रकार/इन्फ्लुएंसर) 4- श्रीमती प्रियंका जायसवाल पत्नी श्री गौरव जायसवाल कार्यक्रम के दौरान सभी इन्फ्लुएंसर्स ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना परिचय प्रस्तुत किया। बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने एसपी महोदय से सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, अफवाहों को रोकने और जनजागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज समाज की सबसे बड़ी ताकत है, अगर पुलिस और इन्फ्लुएंसर मिलकर काम करें तो अपराध पर लगाम और सही सूचना लोगों तक तेजी से पहुंचाई जा सकती है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी समाज के आइना हैं। आप सभी के सहयोग से पुलिस प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बनाने के लिए एक *व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और सभी को उसमें जोड़ने* की बात कही, ताकि कोई भी सूचना, अफवाह या जनहित की जानकारी तुरंत साझा की जा सके। कार्यक्रम में जनपद के अन्य थानों से आए सैकड़ों इन्फ्लुएंसर्स, पुलिस अधिकारी और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
    1
    महराजगंज: पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट, बृजमनगंज के 4 इन्फ्लुएंसर हुए शामिल, SP ने की सराहना
महराजगंज: पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट, बृजमनगंज के 4 इन्फ्लुएंसर हुए शामिल, SP ने की सराहना
महराजगंज। आज पुलिस लाइन सभागार महराजगंज  में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी जी ने की।
इस कार्यक्रम में जनपद के सभी थानों से चुनिंदा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया था। बृजमनगंज थाने से 4 प्रमुख लोगों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
बृजमनगंज से आमंत्रित -
1- श्री राकेश जायसवाल (नगर अध्यक्ष, आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज)*
2- श्री जगदम्बा जायसवाल (पत्रकार/सोशल मीडिया )
3- श्री शिव श्रीवास्तव (इंकलाबी पत्रकार/इन्फ्लुएंसर)
4- श्रीमती प्रियंका जायसवाल पत्नी श्री गौरव जायसवाल
कार्यक्रम के दौरान सभी इन्फ्लुएंसर्स ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना परिचय प्रस्तुत किया।
बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने एसपी महोदय से सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, अफवाहों को रोकने और जनजागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज समाज की सबसे बड़ी ताकत है, अगर पुलिस और इन्फ्लुएंसर मिलकर काम करें तो अपराध पर लगाम और सही सूचना लोगों तक तेजी से पहुंचाई जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी समाज के आइना हैं। आप सभी के सहयोग से पुलिस प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बनाने के लिए एक *व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और सभी को उसमें जोड़ने* की बात कही, ताकि कोई भी सूचना, अफवाह या जनहित की जानकारी तुरंत साझा की जा सके।
कार्यक्रम में जनपद के अन्य थानों से आए सैकड़ों इन्फ्लुएंसर्स, पुलिस अधिकारी और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्यवाही 1.35 किलो गांजा बरामद, बाइक सवार युवक गिरफ्तार परसामलिक। नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंचनघाट से एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे एक झोले में काले रंग की प्लास्टिक पन्नी से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान अमरनाथ चौधरी (36) पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 186/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्यवाही 1.35 किलो गांजा बरामद, बाइक सवार युवक गिरफ्तार
परसामलिक।
नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंचनघाट से एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे एक झोले में काले रंग की प्लास्टिक पन्नी से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान अमरनाथ चौधरी (36) पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 186/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • तीन साल से नाली निर्माण का इंतजार, बदहाल लिंक रोड से ग्रामीण परेशान पनियरा (महराजगंज)। विकासखंड पनियरा के ग्राम सभा सतगुरु में बाजार से नहर तक जाने वाली लिंक रोड लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क किनारे नाली नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और जलजमाव बना रहता है। उनका आरोप है कि सफाई कर्मी कभी-कभार मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सफाई नहीं हो पाती। नाली के अभाव में नहर का पानी सड़क की ओर आने से स्थिति और खराब हो जाती है। फिसलन के कारण आए दिन राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क के आसपास दो विद्यालय भी स्थित हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों का इस मार्ग से लगातार आना-जाना रहता है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख से भी शिकायत कर चुके हैं। ग्राम प्रधान से कई बार नाली निर्माण की मांग की गई, लेकिन उन्हें लगातार आश्वासन ही मिलता रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली निर्माण और सड़क की सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे बीडीओ कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम सभा काफी बड़ी है और यहां केवल एक सफाई कर्मी तैनात है। अतिरिक्त सफाई कर्मी की मांग अधिकारियों से की गई है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण के लिए वर्तमान में बजट उपलब्ध नहीं है। बजट मिलते ही नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान राजेश दुबे, राजकुमार, अलीरजा, ज्ञानमती, अनीता, सरवन, तशरीफ खान, कलामुद्दीन, पति राज, आकाश, दीपक, विजय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    तीन साल से नाली निर्माण का इंतजार, बदहाल लिंक रोड से ग्रामीण परेशान
पनियरा (महराजगंज)। विकासखंड पनियरा के ग्राम सभा सतगुरु में बाजार से नहर तक जाने वाली लिंक रोड लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क किनारे नाली नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और जलजमाव बना रहता है। उनका आरोप है कि सफाई कर्मी कभी-कभार मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सफाई नहीं हो पाती। नाली के अभाव में नहर का पानी सड़क की ओर आने से स्थिति और खराब हो जाती है। फिसलन के कारण आए दिन राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क के आसपास दो विद्यालय भी स्थित हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों का इस मार्ग से लगातार आना-जाना रहता है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख से भी शिकायत कर चुके हैं। ग्राम प्रधान से कई बार नाली निर्माण की मांग की गई, लेकिन उन्हें लगातार आश्वासन ही मिलता रहा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली निर्माण और सड़क की सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे बीडीओ कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस संबंध में ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम सभा काफी बड़ी है और यहां केवल एक सफाई कर्मी तैनात है। अतिरिक्त सफाई कर्मी की मांग अधिकारियों से की गई है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण के लिए वर्तमान में बजट उपलब्ध नहीं है। बजट मिलते ही नाली का निर्माण कराया जाएगा।
इस दौरान राजेश दुबे, राजकुमार, अलीरजा, ज्ञानमती, अनीता, सरवन, तशरीफ खान, कलामुद्दीन, पति राज, आकाश, दीपक, विजय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Anchit Kumar
    Anchit Kumar
    Photographer महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • एसपी से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग को लेकर बृजमनगंज चेयरमैन राकेश जायसवाल ने उठाई आवाज #mahararagnj #sp #police #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate
    1
    एसपी से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग को लेकर बृजमनगंज चेयरमैन राकेश जायसवाल ने उठाई आवाज 


#mahararagnj 
#sp 
#police 
#vairalvideo 
#vairalreels 
#NewsUpdate
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शराबियों पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थानों पर पकड़े गए 1461 लोग महराजगंज जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 1461 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस समेत अन्य सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में हड़कंप मचा रहा। एसपी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से कई बार शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने के साथ आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    शराबियों पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थानों पर पकड़े गए 1461 लोग
महराजगंज जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 1461 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस समेत अन्य सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में हड़कंप मचा रहा।
एसपी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से कई बार शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने के साथ आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आर्यस एजुकेशन पॉइंट प्री स्कूल में फ्री हेल्थ चेकअप, 12 बिंदुओं पर हुई बच्चों की जांच महराजगंज। आर्यस एजुकेशन पॉइंट प्री स्कूल कुआंचाप कौवाठोर मुजूरी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फ्री हेल्थ चेकअप पॉइंट का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्वास्थ्य जांच की गई। चेकअप के दौरान 1. पोषण की स्थिति, 2. व्यक्तिगत स्वच्छता, 3. त्वचा का रंग, 4. कमजोरी और थकान के लक्षण, 5. व्यवहार एवं अभिविन्यास, 6. स्पष्ट संवेदना, 7. दर्द की संवेदना, 8. तापमान व श्वसन दर, 9. SPO2, 10. रक्तचाप हृदय व श्वसन तंत्र की जांच, 11. पेट एवं अन्य अंगों का परीक्षण, 12. दूर दृष्टि, पास दृष्टि व आंखों की सामान्य जांच शामिल रही। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छोटे बच्चों में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या का पता शुरू में ही चल सके। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। जांच के दौरान बच्चों को स्वच्छता, सही पोषण और आंखों की देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस तरह के हेल्थ चेकअप शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
    3
    आर्यस एजुकेशन पॉइंट प्री स्कूल में फ्री हेल्थ चेकअप, 12 बिंदुओं पर हुई बच्चों की जांच
महराजगंज। आर्यस एजुकेशन पॉइंट प्री स्कूल कुआंचाप कौवाठोर मुजूरी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फ्री हेल्थ चेकअप पॉइंट का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्वास्थ्य जांच की गई।
चेकअप के दौरान 1. पोषण की स्थिति, 2. व्यक्तिगत स्वच्छता, 3. त्वचा का रंग, 4. कमजोरी और थकान के लक्षण, 5. व्यवहार एवं अभिविन्यास, 6. स्पष्ट संवेदना, 7. दर्द की संवेदना, 8. तापमान व श्वसन दर, 9. SPO2, 10. रक्तचाप हृदय व श्वसन तंत्र की जांच, 11. पेट एवं अन्य अंगों का परीक्षण, 12. दूर दृष्टि, पास दृष्टि व आंखों की सामान्य जांच शामिल रही।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छोटे बच्चों में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या का पता शुरू में ही चल सके। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। जांच के दौरान बच्चों को स्वच्छता, सही पोषण और आंखों की देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई।
विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस तरह के हेल्थ चेकअप शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.