Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर, खुद्दी राम बोस पूसा के शहनाई टीम ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, नाव से पहुंचाया मदद का सामान
Anil shriwastav
समस्तीपुर, खुद्दी राम बोस पूसा के शहनाई टीम ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, नाव से पहुंचाया मदद का सामान
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर, खुद्दी राम बोस पूसा के शहनाई टीम ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, नाव से पहुंचाया मदद का सामान1
- बिहार की पहली महिला डीजीपी बनी प्रीता वर्मा बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! DGP विनय कुमार के 21 दिनों के अवकाश पर जाने के बाद वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा फिलहाल DG होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा के पद पर हैं। अब वह बिहार पुलिस की कमान संभालेंगी। बताया जा रहा है कि वह बिहार की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्हें DGP का कार्यकारी प्रभार मिला है। यह व्यवस्था 5 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।1
- झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार। समस्तीपुर मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही पेट्रोल पंप के समीप NH 122 B पर अज्ञात बाईक पर सवार झपटा मार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन खींचकर हुआ फरार लोग देखते रह गए। सड़क पर खड़ी महिलाओं की रो रो कर हुआ बुरा हाल। सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कार्यशैली पर उठी सवाल, आते जाते महिला असुरक्षित कर रही हैं महसूस । बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस।1
- इसे कहते हैं प्राथमिकता!! बिहार में लाखों लोग बाढ़ की परेशानी से जूझ रहे हैं और राहत एवं बचाव के इंतज़ामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आयोजन के लिए काशी में बड़ी संख्या में नई मोटरसाइकिलें पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। सवाल किसी के जन्मदिन या आयोजन का नहीं, प्राथमिकताओं का है। जब बिहार का किसान, मजदूर और आम नागरिक बाढ़ और रोज़गार की चिंता से जूझ रहा हो, तब क्या सरकार की पहली प्राथमिकता राहत, बचाव और प्रभावित परिवारों की मदद नहीं होनी चाहिए? जनता को तय करना है—दिखावे की राजनीति चाहिए या जमीन पर राहत और विकास? #PushpaSahani #Bihar1
- *खेती बचाओ संघर्ष समिति ने 5 सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* समस्तीपुर। खेती बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष *विनोद कुमार राय* के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संयोजक विनोद कुमार राय ने कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया-डीएपी के साथ गैर सब्सिडी उत्पादों की जबरन टैगिंग, मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री और निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। समिति ने जिलाधिकारी के समक्ष *5 सूत्री मांग पत्र* रखा: 1. मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था समाप्त हो। 2. निर्धारित मात्रा की बंदिश खत्म कर जरूरत के अनुसार उर्वरक दिया जाए। 3. कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो। 4. यूरिया-डीएपी के साथ जबरन टैगिंग बंद हो। 5. रबी फसल को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो खेती और किसानी बचाने के लिए किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। *प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे:* रामचंद्र महतो, रामाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रोफेसर उमेश कुमार, मनोज कुमार सुनील, राजेश्वर महतो, गिरधारी महतो, डोमन राय, राकेश कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह , महावीर पोद्दार, शंभूनाथ राय, विश्वनाथ सिंह, कोमल राय, रामेश्वर महतो, ललन कुमार, नंद किशोर राय, मनोज कुमार राय, भोला राय, ऋषिदेव महतो, उपेन्द्र राय, राम पुकार पासवान, रामविनोद पासवान, मोo शाहिद हुसैन, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, रामयतन सिंह राकेश, मोo अकबर अली, सुधीर देव, राघवेंद्र यादव, मोo आफताब अली, सुनील कुमार राय, शत्रुधन पंजी, अनिल साह, रामबाबू यादव, अमित कुमार महतो, अवधेश मिश्र, सत्येन्द्र यादव सहित सैकड़ो किसान नेता। अंत में विनोद कुमार राय के नेतृत्व में *5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल* ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा !1
- “अधिवक्ता को अनजान नंबर से आया धमकी भरा फोन, गाली-गलौज के बाद दो दिन में गोली मारकर हत्या की धमकी; बाढ़ थाना और अधिवक्ता संघ में लिखित शिकायत, अविलंब गिरफ्तारी की मांग”1
- आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो की मौत मुसरीघरारी। थाना क्षेत्र के सातनपुर रोड स्थित एनएच-28 पर सागर होटल के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मो. रहिस आज़म (19), पिता मो. कलीम अंसारी, ग्राम डगरुआ, वार्ड संख्या-7, मुसरीघरारी, समस्तीपुर तथा राम चंद्र राम (करीब 45), पिता बैजनाथ राम, ग्राम झखड़ा, थाना सरायरंजन के रूप में हुई है।1
- न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1