logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैमूर में भाईचारे और सौहार्द के माहौल में अदा हुई की नमाज,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गया पर्व भभुआ/कैमूर: रमज़ान के पवित्र महीने के समापन के साथ जिलेभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। कैमूर जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। भभुआ स्थित जगजीवन स्टेडियम में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की। ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक निगरानी में सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज़ संपन्न हुई। कैमूर जिला अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब के लिए जाना जाता है, जहां सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ईद के अवसर पर जहां हिंदू समुदाय के लोग मुस्लिम भाइयों को बधाई देते हुए गले मिलते नजर आए, वहीं होली, दशहरा, रामनवमी और छठ जैसे पर्वों में भी सभी समुदाय मिलकर उत्सव मनाते हैं। छठ पर्व के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा फल दुकानों की सजावट करना यहां की वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। नगर सभापति ने दी शुभकामनाएं भभुआ नगर परिषद के नगर सभापति विकास उर्फ बब्लू तिवारी ने बताया कि ईद पर्व को लेकर नगर परिषद द्वारा कई दिनों पूर्व से साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कैमूर में दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों को मिलजुलकर मनाते हैं, जो जिले की सामाजिक एकता की मिसाल है। उन्होंने जिलावासियों से भाईचारे और सौहार्द के साथ सभी पर्व मनाने की अपील की। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी

6 hrs ago
user_Om Prakash Tiwari
Om Prakash Tiwari
Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
6 hrs ago

कैमूर में भाईचारे और सौहार्द के माहौल में अदा हुई की नमाज,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गया पर्व भभुआ/कैमूर: रमज़ान के पवित्र महीने के समापन के साथ जिलेभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। कैमूर जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। भभुआ स्थित जगजीवन स्टेडियम में बड़ी

संख्या में नमाज़ियों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की। ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक निगरानी में सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज़ संपन्न हुई। कैमूर जिला अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब के लिए जाना जाता है, जहां सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ईद

के अवसर पर जहां हिंदू समुदाय के लोग मुस्लिम भाइयों को बधाई देते हुए गले मिलते नजर आए, वहीं होली, दशहरा, रामनवमी और छठ जैसे पर्वों में भी सभी समुदाय मिलकर उत्सव मनाते हैं। छठ पर्व के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा फल दुकानों की सजावट करना यहां की वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। नगर सभापति ने दी शुभकामनाएं भभुआ नगर परिषद के नगर सभापति विकास उर्फ बब्लू तिवारी ने बताया कि ईद पर्व

को लेकर नगर परिषद द्वारा कई दिनों पूर्व से साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कैमूर में दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों को मिलजुलकर मनाते हैं, जो जिले की सामाजिक एकता की मिसाल है। उन्होंने जिलावासियों से भाईचारे और सौहार्द के साथ सभी पर्व मनाने की अपील की। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी

More news from बिहार and nearby areas
  • सासाराम रोहतास: बढ़ती गर्मी के कारण जल स्तर नीचे की सकता हुआ, रोहतास जिला के सासाराम स्थित ऐतिहासिक स्थल शेरशाह रौजा रोड में पिछले 5 वर्षों से खराब पड़ा चापाकल बना चर्चा का विषय! हालांकि यह भी सच्चाई है कि PHED बिभाग एवं जिला प्रशासन के तरफ से लाखों खर्च किए जाते हैं मरमती के नाम पर लेकिन ऐसे मशहूर स्थलों तक प्रशासन का नजर न जाना अत्यंत दुखद है
    1
    सासाराम रोहतास:
बढ़ती गर्मी के कारण जल स्तर नीचे की सकता हुआ, रोहतास जिला के सासाराम स्थित ऐतिहासिक स्थल शेरशाह रौजा रोड में पिछले 5 वर्षों से खराब पड़ा चापाकल बना चर्चा का विषय! हालांकि यह भी सच्चाई है कि PHED बिभाग एवं जिला प्रशासन के तरफ से लाखों खर्च किए जाते हैं मरमती के नाम पर लेकिन ऐसे मशहूर स्थलों तक प्रशासन का नजर न जाना अत्यंत दुखद है
    user_जितेंद्र कुमार तिवारी
    जितेंद्र कुमार तिवारी
    पत्रकार सासाराम, रोहतास, बिहार•
    13 hrs ago
  • Varanasi Murder: खुद को ‘माफिया’ बताने वाला मंजीत पिस्टल लेकर पहुंचा था, सुबह की पिटाई के बाद रचा कातिलाना प्लान*02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक जनगणना आयोजित की जा रही है। जिसमें नागरिकों से कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।*अदालती आदेश की अवहेलना करना पड़ा भारी, सासाराम कोर्ट ने यूपी के चंदौली डीएम पर लगाया 10 हजार का जुर्मानाLPG संकट के बीच मजदूरों का पलायन रोकने के लिए शुरू हुई विशेष रसोई, रोज 5 हजार से ज्यादा लोगों को मिल रहा भोजन
    1
    Varanasi Murder: खुद को ‘माफिया’ बताने वाला मंजीत पिस्टल लेकर पहुंचा था, सुबह की पिटाई के बाद रचा कातिलाना प्लान*02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक जनगणना आयोजित की जा रही है। जिसमें नागरिकों से कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।*अदालती आदेश की अवहेलना करना पड़ा भारी, सासाराम कोर्ट ने यूपी के चंदौली डीएम पर लगाया 10 हजार का जुर्मानाLPG संकट के बीच मजदूरों का पलायन रोकने के लिए शुरू हुई विशेष रसोई, रोज 5 हजार से ज्यादा लोगों को मिल रहा भोजन
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    2 hrs ago
  • मुगलसराय में ईद के मौके पर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर प्रशासन मुस्तैद रहा और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।
    3
    मुगलसराय में ईद के मौके पर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर प्रशासन मुस्तैद रहा और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house Mugalsarai, Chandauli•
    4 hrs ago
  • (दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने स्वयं मोर्चा संभाला और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के विभिन्न नमाज स्थलों व प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। ​सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु: ​एसपी का औचक निरीक्षण: पुलिस अधीक्षक ने रॉबर्ट्सगंज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। ​अपर पुलिस अधीक्षक की मुस्तैदी: एएसपी श्री अनिल कुमार ने दुद्धी क्षेत्र का भ्रमण कर नमाज स्थलों की सुरक्षा परखी और अधीनस्थ कर्मचारियों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी। ​सर्किल स्तर पर निगरानी: जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों (COs) ने अपने-अपने सर्किल में गश्त कर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराई। ​शांतिपूर्ण समापन: पुलिस प्रशासन की व्यापक तैयारियों के चलते पूरे जनपद में नमाज सकुशल और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।
    4
    (दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र)
अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने स्वयं मोर्चा संभाला और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के विभिन्न नमाज स्थलों व प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।
​सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु:
​एसपी का औचक निरीक्षण: पुलिस अधीक्षक ने रॉबर्ट्सगंज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
​अपर पुलिस अधीक्षक की मुस्तैदी: एएसपी श्री अनिल कुमार ने दुद्धी क्षेत्र का भ्रमण कर नमाज स्थलों की सुरक्षा परखी और अधीनस्थ कर्मचारियों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी।
​सर्किल स्तर पर निगरानी: जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों (COs) ने अपने-अपने सर्किल में गश्त कर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराई।
​शांतिपूर्ण समापन: पुलिस प्रशासन की व्यापक तैयारियों के चलते पूरे जनपद में नमाज सकुशल और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।
    user_पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • सूर्यपुरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से बेमौसम हल्की बारिश और हवा ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। किसान बिगड़ते मौसम से खासे चिंतित हैं। शनिवार संध्या 05 बजे सूर्यपुरा के किसान रामशंकर सिंह, अशोक यादव,रामकुमार राय, पहाड़ी महतो दावथ के गंगा सिंह, निर्मल कुमार, शेष कुमार, सुनील कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि मार्च माह के अंतिम पखवाड़े में एकाएक तापमान ज्यादा कम होने से पहले से ही फसलों पर असर पड़ा है। वहीं बेमौसम बारिश से गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों समेत सब्जियां खराब हो जाएगी। उपर से तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंकाएं बनी हुई है। रबी, तेलहन, दलहन की फसल अब तैयार हो चुकी है। जल्द ही कटनी चालू होंगी। किसानों को खरीफ सीजन में चक्रवाती तूफान से धान की फसल पहले ही बर्बाद हो गई थीं जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज के प्रधान कृषि वैज्ञानिक आरके जलज ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रोहतास जिले में हल्की बारिश की संभावना है। अगर तेज हवा, वर्षा और ओलावृष्टि हुई तो किसानों के फसलों को काफी नुकसान होगा। लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है।
    1
    सूर्यपुरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से बेमौसम हल्की बारिश और हवा ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। किसान बिगड़ते मौसम से खासे चिंतित हैं। शनिवार संध्या 05 बजे सूर्यपुरा के किसान रामशंकर सिंह, अशोक यादव,रामकुमार राय, पहाड़ी महतो दावथ के गंगा सिंह, निर्मल कुमार, शेष कुमार, सुनील कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि मार्च माह के अंतिम पखवाड़े में एकाएक तापमान  ज्यादा कम होने से पहले से ही फसलों पर असर पड़ा है। वहीं बेमौसम बारिश से गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों समेत सब्जियां खराब हो जाएगी। उपर से तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंकाएं बनी हुई है। रबी, तेलहन, दलहन की फसल अब तैयार हो चुकी है। जल्द ही कटनी चालू होंगी। किसानों को खरीफ सीजन में चक्रवाती तूफान से धान की फसल पहले ही बर्बाद हो गई थीं जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज के प्रधान कृषि वैज्ञानिक आरके जलज ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रोहतास जिले में हल्की बारिश की संभावना है। अगर तेज हवा, वर्षा और ओलावृष्टि हुई तो किसानों के फसलों को काफी नुकसान होगा। लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के खरोज गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से जख्मी ।जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। शनिवार संध्या 04 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि उक्त गांव में कमलेश पाण्डेय और जितेंद्र पाण्डेय के बीच पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर हो हल्ला के बाद ईट पत्थर और लाठी डंडे से हुए मारपीट में कमलेश पाण्डेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपुरा में करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया। जबकि मारपीट की इस घटना को लेकर जख्मी कमलेश पाण्डेय ने जितेंद्र पाण्डेय सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष के जितेंद्र पाण्डेय की पत्नी रीमा देवी ने कमलेश पाण्डेय सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र पाण्डेय और उसके पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के खरोज गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से जख्मी ।जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। शनिवार संध्या 04 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि उक्त गांव में कमलेश पाण्डेय और जितेंद्र पाण्डेय के बीच पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर हो हल्ला के बाद ईट पत्थर और लाठी डंडे से हुए मारपीट में कमलेश पाण्डेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपुरा में करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया। जबकि मारपीट की इस घटना को लेकर जख्मी कमलेश पाण्डेय ने जितेंद्र पाण्डेय सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष के जितेंद्र पाण्डेय की पत्नी रीमा देवी ने कमलेश पाण्डेय सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र पाण्डेय और उसके पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.