Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएम योगी की दहाड़ दंगा करना हो एक बार स्वागत है यूपी में हम दंगा करना सिखा देंगे सीएम योगी का सबसे बेबाक अंदाज— उपद्रवियों को मंच से दी ऐसी नसीहत, वीडियो हुआ वायरल! दंगाइयों के हौसले पस्त बोले यूपी में सब चंगा
ABHISHEK SINGH
सीएम योगी की दहाड़ दंगा करना हो एक बार स्वागत है यूपी में हम दंगा करना सिखा देंगे सीएम योगी का सबसे बेबाक अंदाज— उपद्रवियों को मंच से दी ऐसी नसीहत, वीडियो हुआ वायरल! दंगाइयों के हौसले पस्त बोले यूपी में सब चंगा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मृत्यु अटल सत्य है चाहे मनुष्य हो या जीव जंतु या पशु पक्षी जिसने जन्म लिया है, उसका एक दिन इस संसार से विदा होना निश्चित है। कोई भी धन, पद, शक्ति या संपत्ति मृत्यु को रोक नहीं सकती। समय सबसे बड़ा बलवान है। आज जो हमारे साथ हैं, कल केवल उनकी यादें रह सकती हैं। इसलिए जीवन में अहंकार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और मानवता को स्थान देना चाहिए। जीवन कितना लंबा है, यह हमारे हाथ में नहीं, लेकिन उसे कितना अच्छा बनाना है, यह हमारे कर्म तय करते हैं। मृत्यु निश्चित है, समय अनिश्चित है—इसलिए हर पल को सार्थक बनाइए और सभी जीवों के प्रति दया रखिए।1
- जिलाधिकारी ने लम्भुआ विधानसभा 190 का विकास कार्य देखना चाहा और बिना उपजिलाधिकारी के सम्पूर्ण भ्रमण किया4
- *जमीन के लालच में जीजा की हत्या, शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार* *जमीन के लालच में जीजा की हत्या शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार* सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलेपुर चौहानी में 2 अगस्त 2026 को हुई मो. शाकिब की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में मृतक के सालों ने अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या की घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि जमीन को लेकर लालच के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- जमीन के लालच में जीजा की हत्या तालाब में फेंका शव चार आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलपुर चौहानी में 2 अगस्त को हुई शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में शाकिब की गला दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों ने जांच के बाद घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त साक्ष्यों और घटना की पूरी कड़ी खंगाल रही है।1
- मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए। डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास 5 अगस्त को नहर पुलिया से कूदने वाली 20 वर्षीय विवाहिता का शव तीन दिन बाद कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया में एक महिला के कूदने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की पहचान हकीकुल पुत्री शारदा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई। जांच में पता चला कि हकीकुल का नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला करीब 15 दिन पहले ससुराल से नाराज होकर मायके चली आई थी। उसका पति महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है। महिला के नहर में कूदने की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। लगातार तलाश के बाद 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- सुल्तानपुर में हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार घायल; तीन गंभीर रेफर सुल्तानपुर में अखण्डनगर थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर बछेड़िया गांव के पास अखण्डनगर–दोस्तपुर मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बलईपुर, थाना पवई, आजमगढ़ निवासी मंगरू (55) अपने बेटे विजय कुमार (22) के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान जामताली, थाना कटरा, बरेली निवासी डब्ल्यू और बब्लू पुत्र रामविलास, जो गोपालपुर गांव के पास जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी पर काम करते हैं, मोटरसाइकिल से राहुलनगर बाजार जा रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर में मंगरू, विजय, डब्ल्यू और बब्लू घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक विवेक वर्मा ने विजय कुमार, डब्ल्यू और बब्लू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा और चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1