logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार घायल; तीन गंभीर रेफर सुल्तानपुर में अखण्डनगर थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर बछेड़िया गांव के पास अखण्डनगर–दोस्तपुर मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बलईपुर, थाना पवई, आजमगढ़ निवासी मंगरू (55) अपने बेटे विजय कुमार (22) के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान जामताली, थाना कटरा, बरेली निवासी डब्ल्यू और बब्लू पुत्र रामविलास, जो गोपालपुर गांव के पास जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी पर काम करते हैं, मोटरसाइकिल से राहुलनगर बाजार जा रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर में मंगरू, विजय, डब्ल्यू और बब्लू घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक विवेक वर्मा ने विजय कुमार, डब्ल्यू और बब्लू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा और चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

6 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

सुल्तानपुर में हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार घायल; तीन गंभीर रेफर सुल्तानपुर में अखण्डनगर थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर बछेड़िया गांव के पास अखण्डनगर–दोस्तपुर मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बलईपुर, थाना पवई, आजमगढ़ निवासी मंगरू (55) अपने बेटे विजय कुमार (22) के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान जामताली, थाना कटरा, बरेली निवासी डब्ल्यू और बब्लू पुत्र रामविलास, जो गोपालपुर गांव के पास जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी पर काम करते हैं, मोटरसाइकिल से राहुलनगर बाजार जा रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर में मंगरू, विजय, डब्ल्यू और बब्लू घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक विवेक वर्मा ने विजय कुमार, डब्ल्यू और बब्लू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा और चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास 5 अगस्त को नहर पुलिया से कूदने वाली 20 वर्षीय विवाहिता का शव तीन दिन बाद कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया में एक महिला के कूदने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की पहचान हकीकुल पुत्री शारदा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई। जांच में पता चला कि हकीकुल का नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला करीब 15 दिन पहले ससुराल से नाराज होकर मायके चली आई थी। उसका पति महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है। महिला के नहर में कूदने की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। लगातार तलाश के बाद 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव

नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास 5 अगस्त को नहर पुलिया से कूदने वाली 20 वर्षीय विवाहिता का शव तीन दिन बाद कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया में एक महिला के कूदने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की पहचान हकीकुल पुत्री शारदा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि हकीकुल का नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला करीब 15 दिन पहले ससुराल से नाराज होकर मायके चली आई थी। उसका पति महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है।
महिला के नहर में कूदने की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। लगातार तलाश के बाद 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सीएम योगी की दहाड़ दंगा करना हो एक बार स्वागत है यूपी में हम दंगा करना सिखा देंगे सीएम योगी का सबसे बेबाक अंदाज— उपद्रवियों को मंच से दी ऐसी नसीहत, वीडियो हुआ वायरल! दंगाइयों के हौसले पस्त बोले यूपी में सब चंगा
    1
    सीएम योगी की दहाड़ दंगा करना हो एक बार स्वागत है यूपी में हम दंगा करना सिखा देंगे
सीएम योगी का सबसे बेबाक अंदाज— उपद्रवियों को मंच से दी ऐसी नसीहत, वीडियो हुआ वायरल! दंगाइयों के हौसले पस्त बोले यूपी में सब चंगा
    user_ABHISHEK SINGH
    ABHISHEK SINGH
    Teacher जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मृत्यु अटल सत्य है चाहे मनुष्य हो या जीव जंतु या पशु पक्षी जिसने जन्म लिया है, उसका एक दिन इस संसार से विदा होना निश्चित है। कोई भी धन, पद, शक्ति या संपत्ति मृत्यु को रोक नहीं सकती। समय सबसे बड़ा बलवान है। आज जो हमारे साथ हैं, कल केवल उनकी यादें रह सकती हैं। इसलिए जीवन में अहंकार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और मानवता को स्थान देना चाहिए। जीवन कितना लंबा है, यह हमारे हाथ में नहीं, लेकिन उसे कितना अच्छा बनाना है, यह हमारे कर्म तय करते हैं। मृत्यु निश्चित है, समय अनिश्चित है—इसलिए हर पल को सार्थक बनाइए और सभी जीवों के प्रति दया रखिए।
    1
    मृत्यु अटल सत्य है  चाहे मनुष्य हो या जीव जंतु या पशु पक्षी
जिसने जन्म लिया है, उसका एक दिन इस संसार से विदा होना निश्चित है। कोई भी धन, पद, शक्ति या संपत्ति मृत्यु को रोक नहीं सकती।
समय सबसे बड़ा बलवान है। आज जो हमारे साथ हैं, कल केवल उनकी यादें रह सकती हैं। इसलिए जीवन में अहंकार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और मानवता को स्थान देना चाहिए।
जीवन कितना लंबा है, यह हमारे हाथ में नहीं, लेकिन उसे कितना अच्छा बनाना है, यह हमारे कर्म तय करते हैं। मृत्यु निश्चित है, समय अनिश्चित है—इसलिए हर पल को सार्थक बनाइए और सभी जीवों के प्रति दया रखिए।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट सुल्तानपुर जनपद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जहां पर लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले में सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार को गिरफ्तार किया बाइट
    1
    लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जहां पर लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले में सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार को गिरफ्तार किया बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रोते हुए महिला ने सुनाई आपबीती, बोली- साहब हमारा घर बनवा दीजिए गरीब महिला समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, बात करते हुए भावुक होकर रोने लगी अमेठी में एक गरीब महिला अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, जहां बातचीत करते हुए महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते भावुक होकर रोने लगी। महिला की आंखों में आंसू थे और वह बार-बार अपने परिवार के लिए घर बनवाने की गुहार लगाती रही। सुनारी कलां निवासी हीरावती का कहना है कि उसका घर गिर चुका है और वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। महिला के मुताबिक बारिश के कारण जिस जगह वह रह रही है, वहां भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों को लेकर उसके सामने रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। महिला ने आरोप लगाया कि राधेश्याम उसे घर बनाने नहीं देते, जिसके चलते वह काफी समय से परेशान है। अपनी समस्या को लेकर वह प्रशासन के अधिकारियों के यहां सैकड़ों बार शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। पत्रकार से बातचीत के दौरान महिला रो पड़ी। उसने दर्द भरी आवाज में कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आखिर कहां जाएं। अपना घर गिर चुका है और परिवार के पास रहने का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। महिला के मुताबिक समाधान दिवस में पहुंचने पर थानेदार ने उसे काम हो जाने का आश्वासन दिया है। अब महिला को उम्मीद है कि इस बार उसकी फरियाद पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा और उसके परिवार को रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी। सैकड़ों शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, अब प्रशासन से आखिरी उम्मीद सवाल यह है कि आखिर कब होगी गरीब महिला की सुनवाई और कब मिलेगा उसके परिवार को रहने के लिए अपना घर?
    1
    रोते हुए महिला ने सुनाई आपबीती, बोली- साहब हमारा घर बनवा दीजिए
गरीब महिला समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, बात करते हुए भावुक होकर रोने लगी
अमेठी में एक गरीब महिला अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, जहां बातचीत करते हुए महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते भावुक होकर रोने लगी। महिला की आंखों में आंसू थे और वह बार-बार अपने परिवार के लिए घर बनवाने की गुहार लगाती रही।
सुनारी कलां निवासी हीरावती का कहना है कि उसका घर गिर चुका है और वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। महिला के मुताबिक बारिश के कारण जिस जगह वह रह रही है, वहां भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों को लेकर उसके सामने रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
महिला ने आरोप लगाया कि राधेश्याम उसे घर बनाने नहीं देते, जिसके चलते वह काफी समय से परेशान है। अपनी समस्या को लेकर वह प्रशासन के अधिकारियों के यहां सैकड़ों बार शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
पत्रकार से बातचीत के दौरान महिला रो पड़ी। उसने दर्द भरी आवाज में कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आखिर कहां जाएं। अपना घर गिर चुका है और परिवार के पास रहने का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।
महिला के मुताबिक समाधान दिवस में पहुंचने पर थानेदार ने उसे काम हो जाने का आश्वासन दिया है। अब महिला को उम्मीद है कि इस बार उसकी फरियाद पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा और उसके परिवार को रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी।
सैकड़ों शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, अब प्रशासन से आखिरी उम्मीद
सवाल यह है कि आखिर कब होगी गरीब महिला की सुनवाई और कब मिलेगा उसके परिवार को रहने के लिए अपना घर?
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए। डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी
सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए।
डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है।
उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा।
संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता* *सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता*
*सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जमीन के लालच में जीजा की हत्या तालाब में फेंका शव चार आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलपुर चौहानी में 2 अगस्त को हुई शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में शाकिब की गला दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों ने जांच के बाद घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त साक्ष्यों और घटना की पूरी कड़ी खंगाल रही है।
    1
    जमीन के लालच में जीजा की हत्या तालाब में फेंका शव चार आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलपुर चौहानी में 2 अगस्त को हुई शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में शाकिब की गला दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों ने जांच के बाद घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त साक्ष्यों और घटना की पूरी कड़ी खंगाल रही है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद *कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद* *कुड़वार थाना प्रवीण यादव के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर जुड़ैयापुर के बगीचे से मिली 9mm पिस्टल* *सुलतानपुर। कुड़वार थाना प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर मतऊ पांडेय उर्फ माता प्रसाद हत्याकांड में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 9mm पिस्टल बरामद कर ली है।* *पुलिस के अनुसार हथियार की बरामदगी के लिए पिछले दो दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल जुड़ैयापुर गांव के एक बगीचे में आम के पेड़ के नीचे जमीन में दबाकर रखी गई है।* *जानकारी मिलते ही कुड़वार थाना प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कराई गई, जहां से पुलिस ने 9mm पिस्टल बरामद की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इस वारदात में अन्य किन लोगों की भूमिका रही।* *न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद आरोपी को कुड़वार पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर की बरामदगी, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत भी कार्रवाई।* *कुड़वार थाना प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।*
    1
    कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
*कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद*
*कुड़वार थाना प्रवीण यादव के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर जुड़ैयापुर के बगीचे से मिली 9mm पिस्टल*
*सुलतानपुर। कुड़वार थाना प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर मतऊ पांडेय उर्फ माता प्रसाद हत्याकांड में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 9mm पिस्टल बरामद कर ली है।*
*पुलिस के अनुसार हथियार की बरामदगी के लिए पिछले दो दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल जुड़ैयापुर गांव के एक बगीचे में आम के पेड़ के नीचे जमीन में दबाकर रखी गई है।*
*जानकारी मिलते ही कुड़वार थाना प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कराई गई, जहां से पुलिस ने 9mm पिस्टल बरामद की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इस वारदात में अन्य किन लोगों की भूमिका रही।*
*न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद आरोपी को कुड़वार पुलिस ने कस्टडी  रिमांड पर लेकर की बरामदगी, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत भी कार्रवाई।*
*कुड़वार थाना प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।*
    user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.