रोते हुए महिला ने सुनाई आपबीती, बोली- साहब हमारा घर बनवा दीजिए गरीब महिला समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, बात करते हुए भावुक होकर रोने लगी अमेठी में एक गरीब महिला अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, जहां बातचीत करते हुए महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते भावुक होकर रोने लगी। महिला की आंखों में आंसू थे और वह बार-बार अपने परिवार के लिए घर बनवाने की गुहार लगाती रही। सुनारी कलां निवासी हीरावती का कहना है कि उसका घर गिर चुका है और वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। महिला के मुताबिक बारिश के कारण जिस जगह वह रह रही है, वहां भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों को लेकर उसके सामने रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। महिला ने आरोप लगाया कि राधेश्याम उसे घर बनाने नहीं देते, जिसके चलते वह काफी समय से परेशान है। अपनी समस्या को लेकर वह प्रशासन के अधिकारियों के यहां सैकड़ों बार शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। पत्रकार से बातचीत के दौरान महिला रो पड़ी। उसने दर्द भरी आवाज में कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आखिर कहां जाएं। अपना घर गिर चुका है और परिवार के पास रहने का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। महिला के मुताबिक समाधान दिवस में पहुंचने पर थानेदार ने उसे काम हो जाने का आश्वासन दिया है। अब महिला को उम्मीद है कि इस बार उसकी फरियाद पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा और उसके परिवार को रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी। सैकड़ों शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, अब प्रशासन से आखिरी उम्मीद सवाल यह है कि आखिर कब होगी गरीब महिला की सुनवाई और कब मिलेगा उसके परिवार को रहने के लिए अपना घर?
रोते हुए महिला ने सुनाई आपबीती, बोली- साहब हमारा घर बनवा दीजिए गरीब महिला समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, बात करते हुए भावुक होकर रोने लगी अमेठी में एक गरीब महिला अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, जहां बातचीत करते हुए महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते भावुक होकर रोने लगी। महिला की आंखों में आंसू थे और वह बार-बार अपने परिवार के लिए घर बनवाने की गुहार लगाती रही। सुनारी कलां निवासी हीरावती का कहना है कि उसका घर गिर चुका है और वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। महिला के मुताबिक बारिश के कारण जिस जगह वह रह रही है, वहां भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों को लेकर उसके सामने रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। महिला ने आरोप लगाया कि राधेश्याम उसे घर बनाने नहीं देते, जिसके चलते वह काफी समय से परेशान है। अपनी समस्या को लेकर वह प्रशासन के अधिकारियों के यहां सैकड़ों बार शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। पत्रकार से बातचीत के दौरान महिला रो पड़ी। उसने दर्द भरी आवाज में कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आखिर कहां जाएं। अपना घर गिर चुका है और परिवार के पास रहने का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। महिला के मुताबिक समाधान दिवस में पहुंचने पर थानेदार ने उसे काम हो जाने का आश्वासन दिया है। अब महिला को उम्मीद है कि इस बार उसकी फरियाद पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा और उसके परिवार को रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी। सैकड़ों शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, अब प्रशासन से आखिरी उम्मीद सवाल यह है कि आखिर कब होगी गरीब महिला की सुनवाई और कब मिलेगा उसके परिवार को रहने के लिए अपना घर?
- रोते हुए महिला ने सुनाई आपबीती, बोली- साहब हमारा घर बनवा दीजिए गरीब महिला समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, बात करते हुए भावुक होकर रोने लगी अमेठी में एक गरीब महिला अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, जहां बातचीत करते हुए महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते भावुक होकर रोने लगी। महिला की आंखों में आंसू थे और वह बार-बार अपने परिवार के लिए घर बनवाने की गुहार लगाती रही। सुनारी कलां निवासी हीरावती का कहना है कि उसका घर गिर चुका है और वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। महिला के मुताबिक बारिश के कारण जिस जगह वह रह रही है, वहां भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों को लेकर उसके सामने रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। महिला ने आरोप लगाया कि राधेश्याम उसे घर बनाने नहीं देते, जिसके चलते वह काफी समय से परेशान है। अपनी समस्या को लेकर वह प्रशासन के अधिकारियों के यहां सैकड़ों बार शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। पत्रकार से बातचीत के दौरान महिला रो पड़ी। उसने दर्द भरी आवाज में कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आखिर कहां जाएं। अपना घर गिर चुका है और परिवार के पास रहने का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। महिला के मुताबिक समाधान दिवस में पहुंचने पर थानेदार ने उसे काम हो जाने का आश्वासन दिया है। अब महिला को उम्मीद है कि इस बार उसकी फरियाद पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा और उसके परिवार को रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी। सैकड़ों शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, अब प्रशासन से आखिरी उम्मीद सवाल यह है कि आखिर कब होगी गरीब महिला की सुनवाई और कब मिलेगा उसके परिवार को रहने के लिए अपना घर?1
- कालिका धाम परिसर में सपा का जनसंवाद सम्मेलन, मिशन-2027 को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार अमेठी। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित कालिका धाम परिसर में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से विशाल जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेत्री एवं महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह की देखरेख में किया गया। सम्मेलन में पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से संवाद किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष राम उदित यादव रहीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है। जनसंवाद के माध्यम से पार्टी जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें मजबूती से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सपा नेत्री एवं महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार और अपराध जैसी समस्याओं से परेशान है। समाजवादी पार्टी जनसंवाद के माध्यम से सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करना है। उन्होंने दावा किया कि जनसंवाद कार्यक्रम को जनता का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जनता को जोड़ने के बजाय बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों से जनता को काफी लाभ मिला था। सपा जिला उपाध्यक्ष एवं संग्रामपुर क्षेत्र निवासी संग्राम सिंह ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा जाति से ऊपर उठकर विकास और सामाजिक न्याय की बात की है। कार्यक्रम में रामदुलारे कश्यप, राधेश्याम सिंह, रविंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप यादव, अधिवक्ता राम सिंह, मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। भवसिंहपुर, संग्रामपुर, सोनारीकनू, कनू, पूरे भुवाला सहित आसपास के कई गांवों से लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मिशन-2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर जोर दिया गया। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।1
- जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। अमेठी - जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप कालिकन परिसर में हुआ कार्यक्रम। सपा नेत्री एवं महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह की देखरेख में सम्मेलन। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों पर हुआ संवाद। गुंजन सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद करने का किया गया आह्वान। मिशन-2027 को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर। आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सम्मेलन में पहुंचे।1
- अमेठी - जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप कालिकन परिसर में हुआ कार्यक्रम। सपा नेत्री एवं महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह की देखरेख में सम्मेलन। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों पर हुआ संवाद। गुंजन सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद करने का किया गया आह्वान। मिशन-2027 को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर। आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सम्मेलन में पहुंचे। अमेठी - जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप कालिकन परिसर में हुआ कार्यक्रम। सपा नेत्री एवं महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह की देखरेख में सम्मेलन। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों पर हुआ संवाद। गुंजन सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद करने का किया गया आह्वान। मिशन-2027 को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर। आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सम्मेलन में पहुंचे।4
- नेपाल को पुनः वैदिक_सनातन_हिन्दू_राष्ट्र_अधिराज्य घोषित किया गया।1
- नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, FCI में फर्जी भर्ती कराने वाला गिरोह बेनाकाब: सुलतानपुर में FIR दर्ज, बस के सफर से शुरू हुई ठगी की पटकथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने और फर्जी मेडिकल व इंटरव्यू कराकर जाली जॉइनिंग लेटर थमाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामला सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाने का है, जहां पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीपरगांव निवासी गिरजाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 दिसंबर 2019 को वे हड़ौरा बाजार से लखनऊ जाने के लिए बस में सवार हुए थे। सफर के दौरान उनकी मुलाकात जयप्रकाश यादव निवासी- वृंदावन योजना, लखनऊ और दिलीप कुमार मिश्रा से हुई। पीड़ित के बेरोजगार होने की बात सुनकर जयप्रकाश यादव ने खुद को भारतीय खाद्य निगम का महामंत्री बताया। उसने दावा किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर एफसीआई में 'सरदार मेडल हैंडलिंग श्रमिक' पदों पर सीधी भर्ती हो रही है। प्रति पद 3-3 लाख रुपये खर्च पर पक्की नौकरी दिलाने और बैकडेट जॉइनिंग कराकर एरियर दिलाने का झांसा दिया गया। पीड़ित अपने परिचितों (गंगाराम, राकेश कुमार, राजेश कुमार, रातरानी, ताड़कनाथ, रविशंकर शर्मा, अखिलेश वर्मा, ओमप्रकाश, मिथलेश, धनंजय शर्मा, मंजीत कुमार) के साथ लखनऊ स्थित वृंदावन योजना क्षेत्र में आरोपियों के बताए पते पर पहुंचा। वहां जयप्रकाश यादव के अलावा रामधवन पाल, सुरेशचन्द्र निवासी- कुतुबपुर, जौनपुर; स्वयं को कोषाध्यक्ष बताने वाला, कैलाशचन्द्र निवासी- सीतापुर, बृजेन्द्र श्रीवास्तव और बीरम सिंह चौधरी निवासी हाथरस मिले। सभी ने 3-3 लाख रुपये में नौकरी का पक्का आश्वासन दिया। 8 जनवरी 2020 को आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से धनपतगंज के हड़ौरा बाजार पहुंचे और प्रति अभ्यर्थी 1-1 लाख रुपये एडवांस लिए। बाकी रकम अलग-अलग तिथियों में नकद, RTGS और फोन पे के माध्यम से ऐंठी गई। ठगी को असली रूप देने के लिए गिरोह ने 22 अगस्त 2022 को पीड़ितों को गोंडा बुलाया, जिला चिकित्सालय गोंडा में फर्जी तरीके से मेडिकल कराया गया और झूलेलाल धर्मशाला में फर्जी इंटरव्यू आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों से एक-एक ब्लैंक चेक लिए गए। 20 सितंबर 2022 को गांधी पार्क में बुलाकर फर्जी रजिस्टर और 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए।इसके बाद अभ्यर्थियों को फर्जी जॉइनिंग लेटर और गेट पास थमाकर गोंडा एफसीआई में जॉइन करने को कहा गया। 30 सितंबर 2022 को जब पीड़ित गोंडा स्थित भारतीय खाद्य निगम कार्यालय पहुंचे, तो अधिकारियों ने जॉइनिंग लेटर को फर्जी घोषित कर दिया। इसके बाद सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आने लगे। जब पीड़ित लखनऊ के वृंदावन चौकी क्षेत्र में आरोपियों के कार्यालय पहुंचे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। हंगामा होने पर आरोपियों ने रविशंकर शर्मा को 30 लाख रुपये और कमलेश को 10 लाख रुपये का चेक दिया। हालांकि, खाते में पैसे न होने के कारण बैंक में चेक बाउंस हो गए। लखनऊ के वृंदावन कोतवाली और स्थानीय धनपतगंज थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों की शरण ली। इसके बाद धनपतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच धनपतगंज थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्य को सौंपी गई है।1
- पक्षी विहार के लिए चिन्हित तालाब पर कब्जे का आरोप, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग तहसील गौरीगंज क्षेत्र के ग्राम सभा समभावा में पक्षी विहार के लिए चिन्हित तालाब की भूमि पर जबरन कब्जा कर धान की रोपाई किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम व पोस्ट-पंडरी निवासी सुरेंद्र देव पांडेय ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में सुरेंद्र देव पांडेय ने आरोप लगाया है कि ग्राम समभावा में स्थित तालाब की गाटा संख्या 468, 463 और 455 की भूमि पर अधिवक्ता शिवबहादुर पांडेय व उनके पुत्र शैलेन्द्र पांडेय द्वारा कथित रूप से कब्जा कर धान की रोपाई कराई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तालाब की आड़ में उनकी जमीन के कुछ हिस्से पर भी कब्जा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कब्जा रोकने का प्रयास करने पर उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि गाटा संख्या 468, 463 और 455 की पैमाइश कराकर तालाब की भूमि को कथित कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा मामले में उचित विधिक कार्रवाई की जाए। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी अमेठी और उपजिलाधिकारी गौरीगंज को भी भेजी गई है।3
- बकरी भगाने को लेकर विवाद में युवक की पिटाई, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर बकरी भगाने को लेकर विवाद में युवक की पिटाई, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर शुक्ल बाजार। थाना क्षेत्र में बकरी भगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को अकेला पाकर दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि बकरी भगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद शनिवार को युवक को अकेला पाकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में हुई शिकायत समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1