logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, FCI में फर्जी भर्ती कराने वाला गिरोह बेनाकाब: सुलतानपुर में FIR दर्ज, बस के सफर से शुरू हुई ठगी की पटकथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने और फर्जी मेडिकल व इंटरव्यू कराकर जाली जॉइनिंग लेटर थमाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामला सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाने का है, जहां पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीपरगांव निवासी गिरजाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 दिसंबर 2019 को वे हड़ौरा बाजार से लखनऊ जाने के लिए बस में सवार हुए थे। सफर के दौरान उनकी मुलाकात जयप्रकाश यादव निवासी- वृंदावन योजना, लखनऊ और दिलीप कुमार मिश्रा से हुई। पीड़ित के बेरोजगार होने की बात सुनकर जयप्रकाश यादव ने खुद को भारतीय खाद्य निगम का महामंत्री बताया। उसने दावा किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर एफसीआई में 'सरदार मेडल हैंडलिंग श्रमिक' पदों पर सीधी भर्ती हो रही है। प्रति पद 3-3 लाख रुपये खर्च पर पक्की नौकरी दिलाने और बैकडेट जॉइनिंग कराकर एरियर दिलाने का झांसा दिया गया। पीड़ित अपने परिचितों (गंगाराम, राकेश कुमार, राजेश कुमार, रातरानी, ताड़कनाथ, रविशंकर शर्मा, अखिलेश वर्मा, ओमप्रकाश, मिथलेश, धनंजय शर्मा, मंजीत कुमार) के साथ लखनऊ स्थित वृंदावन योजना क्षेत्र में आरोपियों के बताए पते पर पहुंचा। वहां जयप्रकाश यादव के अलावा रामधवन पाल, सुरेशचन्द्र निवासी- कुतुबपुर, जौनपुर; स्वयं को कोषाध्यक्ष बताने वाला, कैलाशचन्द्र निवासी- सीतापुर, बृजेन्द्र श्रीवास्तव और बीरम सिंह चौधरी निवासी हाथरस मिले। सभी ने 3-3 लाख रुपये में नौकरी का पक्का आश्वासन दिया। 8 जनवरी 2020 को आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से धनपतगंज के हड़ौरा बाजार पहुंचे और प्रति अभ्यर्थी 1-1 लाख रुपये एडवांस लिए। बाकी रकम अलग-अलग तिथियों में नकद, RTGS और फोन पे के माध्यम से ऐंठी गई। ठगी को असली रूप देने के लिए गिरोह ने 22 अगस्त 2022 को पीड़ितों को गोंडा बुलाया, जिला चिकित्सालय गोंडा में फर्जी तरीके से मेडिकल कराया गया और झूलेलाल धर्मशाला में फर्जी इंटरव्यू आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों से एक-एक ब्लैंक चेक लिए गए। 20 सितंबर 2022 को गांधी पार्क में बुलाकर फर्जी रजिस्टर और 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए।इसके बाद अभ्यर्थियों को फर्जी जॉइनिंग लेटर और गेट पास थमाकर गोंडा एफसीआई में जॉइन करने को कहा गया। 30 सितंबर 2022 को जब पीड़ित गोंडा स्थित भारतीय खाद्य निगम कार्यालय पहुंचे, तो अधिकारियों ने जॉइनिंग लेटर को फर्जी घोषित कर दिया। इसके बाद सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आने लगे। जब पीड़ित लखनऊ के वृंदावन चौकी क्षेत्र में आरोपियों के कार्यालय पहुंचे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। हंगामा होने पर आरोपियों ने रविशंकर शर्मा को 30 लाख रुपये और कमलेश को 10 लाख रुपये का चेक दिया। हालांकि, खाते में पैसे न होने के कारण बैंक में चेक बाउंस हो गए। लखनऊ के वृंदावन कोतवाली और स्थानीय धनपतगंज थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों की शरण ली। इसके बाद धनपतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच धनपतगंज थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्य को सौंपी गई है।

1 hr ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, FCI में फर्जी भर्ती कराने वाला गिरोह बेनाकाब: सुलतानपुर में FIR दर्ज, बस के सफर से शुरू हुई ठगी की पटकथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने और फर्जी मेडिकल व इंटरव्यू कराकर जाली जॉइनिंग लेटर थमाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामला सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाने का है, जहां पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीपरगांव निवासी गिरजाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 दिसंबर 2019 को वे हड़ौरा बाजार से लखनऊ जाने के लिए बस में सवार हुए थे। सफर के दौरान उनकी मुलाकात जयप्रकाश यादव निवासी- वृंदावन योजना, लखनऊ और दिलीप कुमार मिश्रा से हुई। पीड़ित के बेरोजगार होने की बात सुनकर जयप्रकाश यादव ने खुद को भारतीय खाद्य निगम का महामंत्री बताया। उसने दावा किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर एफसीआई में 'सरदार मेडल हैंडलिंग श्रमिक' पदों पर सीधी भर्ती हो रही है। प्रति पद 3-3 लाख रुपये खर्च पर पक्की नौकरी दिलाने और बैकडेट जॉइनिंग कराकर एरियर दिलाने का झांसा दिया गया। पीड़ित अपने परिचितों (गंगाराम, राकेश कुमार, राजेश कुमार, रातरानी, ताड़कनाथ, रविशंकर शर्मा, अखिलेश वर्मा, ओमप्रकाश, मिथलेश, धनंजय शर्मा, मंजीत कुमार) के साथ लखनऊ स्थित वृंदावन योजना क्षेत्र में आरोपियों के बताए पते पर पहुंचा। वहां जयप्रकाश यादव के अलावा रामधवन पाल, सुरेशचन्द्र निवासी- कुतुबपुर, जौनपुर; स्वयं को कोषाध्यक्ष बताने वाला, कैलाशचन्द्र निवासी- सीतापुर, बृजेन्द्र श्रीवास्तव और बीरम सिंह चौधरी निवासी हाथरस मिले। सभी ने 3-3 लाख रुपये में नौकरी का पक्का आश्वासन दिया। 8 जनवरी 2020 को आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से धनपतगंज के हड़ौरा बाजार पहुंचे और प्रति अभ्यर्थी 1-1 लाख रुपये एडवांस लिए। बाकी रकम अलग-अलग तिथियों में नकद, RTGS और फोन पे के माध्यम से ऐंठी गई। ठगी को असली रूप देने के लिए गिरोह ने 22 अगस्त 2022 को पीड़ितों को गोंडा बुलाया, जिला चिकित्सालय गोंडा में फर्जी तरीके से मेडिकल कराया गया और झूलेलाल धर्मशाला में फर्जी इंटरव्यू आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों से एक-एक ब्लैंक चेक लिए गए। 20 सितंबर 2022 को गांधी पार्क में बुलाकर फर्जी रजिस्टर और 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए।इसके बाद अभ्यर्थियों को फर्जी जॉइनिंग लेटर और गेट पास थमाकर गोंडा एफसीआई में जॉइन करने को कहा गया। 30 सितंबर 2022 को जब पीड़ित गोंडा स्थित भारतीय खाद्य निगम कार्यालय पहुंचे, तो अधिकारियों ने जॉइनिंग लेटर को फर्जी घोषित कर दिया। इसके बाद सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आने लगे। जब पीड़ित लखनऊ के वृंदावन चौकी क्षेत्र में आरोपियों के कार्यालय पहुंचे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। हंगामा होने पर आरोपियों ने रविशंकर शर्मा को 30 लाख रुपये और कमलेश को 10 लाख रुपये का चेक दिया। हालांकि, खाते में पैसे न होने के कारण बैंक में चेक बाउंस हो गए। लखनऊ के वृंदावन कोतवाली और स्थानीय धनपतगंज थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों की शरण ली। इसके बाद धनपतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच धनपतगंज थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्य को सौंपी गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता* *सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता*
*सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सीएम योगी की दहाड़ दंगा करना हो एक बार स्वागत है यूपी में हम दंगा करना सिखा देंगे सीएम योगी का सबसे बेबाक अंदाज— उपद्रवियों को मंच से दी ऐसी नसीहत, वीडियो हुआ वायरल! दंगाइयों के हौसले पस्त बोले यूपी में सब चंगा
    1
    सीएम योगी की दहाड़ दंगा करना हो एक बार स्वागत है यूपी में हम दंगा करना सिखा देंगे
सीएम योगी का सबसे बेबाक अंदाज— उपद्रवियों को मंच से दी ऐसी नसीहत, वीडियो हुआ वायरल! दंगाइयों के हौसले पस्त बोले यूपी में सब चंगा
    user_ABHISHEK SINGH
    ABHISHEK SINGH
    Teacher जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मृत्यु अटल सत्य है चाहे मनुष्य हो या जीव जंतु या पशु पक्षी जिसने जन्म लिया है, उसका एक दिन इस संसार से विदा होना निश्चित है। कोई भी धन, पद, शक्ति या संपत्ति मृत्यु को रोक नहीं सकती। समय सबसे बड़ा बलवान है। आज जो हमारे साथ हैं, कल केवल उनकी यादें रह सकती हैं। इसलिए जीवन में अहंकार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और मानवता को स्थान देना चाहिए। जीवन कितना लंबा है, यह हमारे हाथ में नहीं, लेकिन उसे कितना अच्छा बनाना है, यह हमारे कर्म तय करते हैं। मृत्यु निश्चित है, समय अनिश्चित है—इसलिए हर पल को सार्थक बनाइए और सभी जीवों के प्रति दया रखिए।
    1
    मृत्यु अटल सत्य है  चाहे मनुष्य हो या जीव जंतु या पशु पक्षी
जिसने जन्म लिया है, उसका एक दिन इस संसार से विदा होना निश्चित है। कोई भी धन, पद, शक्ति या संपत्ति मृत्यु को रोक नहीं सकती।
समय सबसे बड़ा बलवान है। आज जो हमारे साथ हैं, कल केवल उनकी यादें रह सकती हैं। इसलिए जीवन में अहंकार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और मानवता को स्थान देना चाहिए।
जीवन कितना लंबा है, यह हमारे हाथ में नहीं, लेकिन उसे कितना अच्छा बनाना है, यह हमारे कर्म तय करते हैं। मृत्यु निश्चित है, समय अनिश्चित है—इसलिए हर पल को सार्थक बनाइए और सभी जीवों के प्रति दया रखिए।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट सुल्तानपुर जनपद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जहां पर लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले में सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार को गिरफ्तार किया बाइट
    1
    लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जहां पर लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले में सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार को गिरफ्तार किया बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रोते हुए महिला ने सुनाई आपबीती, बोली- साहब हमारा घर बनवा दीजिए गरीब महिला समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, बात करते हुए भावुक होकर रोने लगी अमेठी में एक गरीब महिला अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, जहां बातचीत करते हुए महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते भावुक होकर रोने लगी। महिला की आंखों में आंसू थे और वह बार-बार अपने परिवार के लिए घर बनवाने की गुहार लगाती रही। सुनारी कलां निवासी हीरावती का कहना है कि उसका घर गिर चुका है और वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। महिला के मुताबिक बारिश के कारण जिस जगह वह रह रही है, वहां भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों को लेकर उसके सामने रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। महिला ने आरोप लगाया कि राधेश्याम उसे घर बनाने नहीं देते, जिसके चलते वह काफी समय से परेशान है। अपनी समस्या को लेकर वह प्रशासन के अधिकारियों के यहां सैकड़ों बार शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। पत्रकार से बातचीत के दौरान महिला रो पड़ी। उसने दर्द भरी आवाज में कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आखिर कहां जाएं। अपना घर गिर चुका है और परिवार के पास रहने का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। महिला के मुताबिक समाधान दिवस में पहुंचने पर थानेदार ने उसे काम हो जाने का आश्वासन दिया है। अब महिला को उम्मीद है कि इस बार उसकी फरियाद पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा और उसके परिवार को रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी। सैकड़ों शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, अब प्रशासन से आखिरी उम्मीद सवाल यह है कि आखिर कब होगी गरीब महिला की सुनवाई और कब मिलेगा उसके परिवार को रहने के लिए अपना घर?
    1
    रोते हुए महिला ने सुनाई आपबीती, बोली- साहब हमारा घर बनवा दीजिए
गरीब महिला समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, बात करते हुए भावुक होकर रोने लगी
अमेठी में एक गरीब महिला अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस पर संग्रामपुर थाने पहुंची, जहां बातचीत करते हुए महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते भावुक होकर रोने लगी। महिला की आंखों में आंसू थे और वह बार-बार अपने परिवार के लिए घर बनवाने की गुहार लगाती रही।
सुनारी कलां निवासी हीरावती का कहना है कि उसका घर गिर चुका है और वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। महिला के मुताबिक बारिश के कारण जिस जगह वह रह रही है, वहां भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों को लेकर उसके सामने रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
महिला ने आरोप लगाया कि राधेश्याम उसे घर बनाने नहीं देते, जिसके चलते वह काफी समय से परेशान है। अपनी समस्या को लेकर वह प्रशासन के अधिकारियों के यहां सैकड़ों बार शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
पत्रकार से बातचीत के दौरान महिला रो पड़ी। उसने दर्द भरी आवाज में कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आखिर कहां जाएं। अपना घर गिर चुका है और परिवार के पास रहने का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।
महिला के मुताबिक समाधान दिवस में पहुंचने पर थानेदार ने उसे काम हो जाने का आश्वासन दिया है। अब महिला को उम्मीद है कि इस बार उसकी फरियाद पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा और उसके परिवार को रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी।
सैकड़ों शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, अब प्रशासन से आखिरी उम्मीद
सवाल यह है कि आखिर कब होगी गरीब महिला की सुनवाई और कब मिलेगा उसके परिवार को रहने के लिए अपना घर?
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए। डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी
सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए।
डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है।
उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा।
संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जमीन के लालच में जीजा की हत्या तालाब में फेंका शव चार आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलपुर चौहानी में 2 अगस्त को हुई शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में शाकिब की गला दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों ने जांच के बाद घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त साक्ष्यों और घटना की पूरी कड़ी खंगाल रही है।
    1
    जमीन के लालच में जीजा की हत्या तालाब में फेंका शव चार आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलपुर चौहानी में 2 अगस्त को हुई शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में शाकिब की गला दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों ने जांच के बाद घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त साक्ष्यों और घटना की पूरी कड़ी खंगाल रही है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पक्षी विहार के लिए चिन्हित तालाब पर कब्जे का आरोप, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग तहसील गौरीगंज क्षेत्र के ग्राम सभा समभावा में पक्षी विहार के लिए चिन्हित तालाब की भूमि पर जबरन कब्जा कर धान की रोपाई किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम व पोस्ट-पंडरी निवासी सुरेंद्र देव पांडेय ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में सुरेंद्र देव पांडेय ने आरोप लगाया है कि ग्राम समभावा में स्थित तालाब की गाटा संख्या 468, 463 और 455 की भूमि पर अधिवक्ता शिवबहादुर पांडेय व उनके पुत्र शैलेन्द्र पांडेय द्वारा कथित रूप से कब्जा कर धान की रोपाई कराई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तालाब की आड़ में उनकी जमीन के कुछ हिस्से पर भी कब्जा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कब्जा रोकने का प्रयास करने पर उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि गाटा संख्या 468, 463 और 455 की पैमाइश कराकर तालाब की भूमि को कथित कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा मामले में उचित विधिक कार्रवाई की जाए। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी अमेठी और उपजिलाधिकारी गौरीगंज को भी भेजी गई है।
    3
    पक्षी विहार के लिए चिन्हित तालाब पर कब्जे का आरोप, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

तहसील गौरीगंज क्षेत्र के ग्राम सभा   समभावा में पक्षी विहार के लिए चिन्हित तालाब की भूमि पर जबरन कब्जा कर धान की रोपाई किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम व पोस्ट-पंडरी निवासी सुरेंद्र देव पांडेय ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में सुरेंद्र देव पांडेय ने आरोप लगाया है कि ग्राम समभावा में स्थित तालाब की गाटा संख्या 468, 463 और 455 की भूमि पर अधिवक्ता शिवबहादुर पांडेय व उनके पुत्र शैलेन्द्र पांडेय द्वारा कथित रूप से कब्जा कर धान की रोपाई कराई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तालाब की आड़ में उनकी जमीन के कुछ हिस्से पर भी कब्जा किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कब्जा रोकने का प्रयास करने पर उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि गाटा संख्या 468, 463 और 455 की पैमाइश कराकर तालाब की भूमि को कथित कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा मामले में उचित विधिक कार्रवाई की जाए।
शिकायती पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी अमेठी और उपजिलाधिकारी गौरीगंज को भी भेजी गई है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद *कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद* *कुड़वार थाना प्रवीण यादव के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर जुड़ैयापुर के बगीचे से मिली 9mm पिस्टल* *सुलतानपुर। कुड़वार थाना प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर मतऊ पांडेय उर्फ माता प्रसाद हत्याकांड में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 9mm पिस्टल बरामद कर ली है।* *पुलिस के अनुसार हथियार की बरामदगी के लिए पिछले दो दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल जुड़ैयापुर गांव के एक बगीचे में आम के पेड़ के नीचे जमीन में दबाकर रखी गई है।* *जानकारी मिलते ही कुड़वार थाना प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कराई गई, जहां से पुलिस ने 9mm पिस्टल बरामद की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इस वारदात में अन्य किन लोगों की भूमिका रही।* *न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद आरोपी को कुड़वार पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर की बरामदगी, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत भी कार्रवाई।* *कुड़वार थाना प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।*
    1
    कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
*कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद*
*कुड़वार थाना प्रवीण यादव के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर जुड़ैयापुर के बगीचे से मिली 9mm पिस्टल*
*सुलतानपुर। कुड़वार थाना प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर मतऊ पांडेय उर्फ माता प्रसाद हत्याकांड में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 9mm पिस्टल बरामद कर ली है।*
*पुलिस के अनुसार हथियार की बरामदगी के लिए पिछले दो दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल जुड़ैयापुर गांव के एक बगीचे में आम के पेड़ के नीचे जमीन में दबाकर रखी गई है।*
*जानकारी मिलते ही कुड़वार थाना प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कराई गई, जहां से पुलिस ने 9mm पिस्टल बरामद की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इस वारदात में अन्य किन लोगों की भूमिका रही।*
*न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद आरोपी को कुड़वार पुलिस ने कस्टडी  रिमांड पर लेकर की बरामदगी, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत भी कार्रवाई।*
*कुड़वार थाना प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।*
    user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.