logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Jpn7 News
Jpn7 News
अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। नाराज महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हसनपुर ब्लॉक तिराहे पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि एक मोहल्ले की कई महिलाएं और अन्य लोग बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुंच गए और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल एक महिला सुनीता ने बताया कि उन्हें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें बार-बार परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी महिला ने आरोप लगाया कि उनके घर में स्मार्ट मीटर लगा है और तीन दिन पहले बिजली का भुगतान करने के बावजूद घर में बिजली सप्लाई नहीं आई, जबकि मीटर तक बिजली पहुंच रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।उधर बिजली विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं की सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने के लिए तत्पर है। मिथिलेश कुमार,एसडीओ हसनपुर
    2
    अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। नाराज महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हसनपुर ब्लॉक तिराहे पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जा रहा है कि एक मोहल्ले की कई महिलाएं और अन्य लोग बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुंच गए और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल एक महिला सुनीता ने बताया कि उन्हें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें बार-बार परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी महिला ने आरोप लगाया कि उनके घर में स्मार्ट मीटर लगा है और तीन दिन पहले बिजली का भुगतान करने के बावजूद घर में बिजली सप्लाई नहीं आई, जबकि मीटर तक बिजली पहुंच रही है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।उधर बिजली विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं की सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने के लिए तत्पर है।
मिथिलेश कुमार,एसडीओ हसनपुर
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एक दुल्हन को लेने पहुंचा 2 दूल्हा! दोनों ही शादी पर अड़े; लड़की का फैसला कर देगा हैरान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. जिसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि एक दुल्हन को लेने के लिए 2 बाराती बारात लेकर मैरेज हॉल पहुंच गए. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला अमरोहा कोतवाली के एक बैंकट हॉल का बताया जा रहा है. जहां 12 अप्रैल को एक शादी की काफी धूमधाम से तैयारी चल रही थी. लेकिन उसी समय पर शादी में अफरा तफरी मच गई, जब दो बाराती दूल्हे के साथ एक ही दुल्हन के लिए मंडप पहुंच गए. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया. जब एक दुल्हन को लेने के लिए 2 दूल्हे बाराती लेकर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि दुल्हन की मंगनी पहले मुरादाबाद निवासी एक दूल्हे के साथ हो चुकी थी, लेकिन किसी वजह से मंगनी टूट गई. फिर दुल्हन के परिवार वालों ने संभल के दूसरे दूल्हे के साथ उसी तारीख पर ही लड़की की शादी फिक्स कर दी. इसी तारीख पर मुरादाबाद के दूल्हे के परिजन भी अपने रिश्तेदारों में कार्ड बांट चुके थे. उन्होंने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली थी. जिसकी वजह से मुरादाबाद का दूल्हा भी बारात लेकर पहुंच गया. लड़की की मंगनी टूटने पर तय हुआ था दूसरा रिश्ता मुरादाबाद में रिश्ता टूटने के बाद लड़की के परिवार वालों ने संभल में दूसरे लड़के से रिश्ता तय हो गया था. संभल का यही दूल्हा पहले से ही बारात लेकर पहुंच चुका था. दो-दो दूल्हों के बारात लेकर पहुंचने के बाद मैरिज हॉल में अफरातफरी की स्थिति बन गई. इसके बाद तीनों पक्षों क बीच कहासुनी भी हो गई.
    1
    एक दुल्हन को लेने पहुंचा 2 दूल्हा! दोनों ही शादी पर अड़े; लड़की का फैसला कर देगा हैरान
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. जिसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि एक दुल्हन को लेने के लिए 2 बाराती बारात लेकर मैरेज हॉल पहुंच गए. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला अमरोहा कोतवाली के एक बैंकट हॉल का बताया जा रहा है.
जहां 12 अप्रैल को एक शादी की काफी धूमधाम से तैयारी चल रही थी. लेकिन उसी समय पर शादी में अफरा तफरी मच गई, जब दो बाराती दूल्हे के साथ एक ही दुल्हन के लिए मंडप पहुंच गए. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया. जब एक दुल्हन को लेने के लिए 2 दूल्हे बाराती लेकर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि दुल्हन की मंगनी पहले मुरादाबाद निवासी एक दूल्हे के साथ हो चुकी थी, लेकिन किसी वजह से मंगनी टूट गई. फिर दुल्हन के परिवार वालों ने संभल के दूसरे दूल्हे के साथ उसी तारीख पर ही लड़की की शादी फिक्स कर दी. इसी तारीख पर मुरादाबाद के दूल्हे के परिजन भी अपने रिश्तेदारों में कार्ड बांट चुके थे. उन्होंने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली थी. जिसकी वजह से मुरादाबाद का दूल्हा भी बारात लेकर पहुंच गया.
लड़की की मंगनी टूटने पर तय हुआ था दूसरा रिश्ता
मुरादाबाद में रिश्ता टूटने के बाद लड़की के परिवार वालों ने संभल में दूसरे लड़के से रिश्ता तय हो गया था. संभल का यही दूल्हा पहले से ही बारात लेकर पहुंच चुका था. दो-दो दूल्हों के बारात लेकर पहुंचने के बाद मैरिज हॉल में अफरातफरी की स्थिति बन गई. इसके बाद तीनों पक्षों क बीच कहासुनी भी हो गई.
    user_Rakesh wagh
    Rakesh wagh
    Amroha, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप से घायल। सैद नगली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ट्रैक्टर खंदक में पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर की मढैया निवासी मनीराम पुत्र रमेश शनिवार को सैद नगली स्थित ट्रैक्टर बाजार गया था। देर शाम जब वह ट्रैक्टर लेकर वापिस अपने घर लौट रहा था, तभी सकतपुर के निकट यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सकतपुर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खंदक में जाकर पलट गया। हादसे में मनीराम ट्रैक्टर के नीचे दबने से बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
    1
    अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप से घायल।
सैद नगली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ट्रैक्टर खंदक में पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर की मढैया निवासी मनीराम पुत्र रमेश शनिवार को सैद नगली स्थित ट्रैक्टर बाजार गया था। देर शाम जब वह ट्रैक्टर लेकर वापिस अपने घर लौट रहा था, तभी सकतपुर के निकट यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि सकतपुर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खंदक में जाकर पलट गया। हादसे में मनीराम ट्रैक्टर के नीचे दबने से बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कांठ के ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश कुंबर सूर्यसेन सिंह से ट्रांसफर के
    1
    कांठ के ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश कुंबर सूर्यसेन सिंह से ट्रांसफर के
    user_BEBAAK NEWS ONLINE
    BEBAAK NEWS ONLINE
    कांठ, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by वसीम खान संपादक
    1
    Post by वसीम खान संपादक
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग का नजारा, आग इतनी खतरनाक थी कि पूरी झुग्गी बस्ती जलकर राख हो गयी,आज लखनऊ में गरीबो का सब कुछ तबाह हो गया । ✍️✍️✍️✍️ रिपोर्ट गुलफाम सैफी यूपी प्रभारी amk 7news 24
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग का नजारा, आग इतनी खतरनाक थी कि पूरी झुग्गी बस्ती जलकर राख हो गयी,आज लखनऊ में गरीबो का सब कुछ तबाह हो गया ।
✍️✍️✍️✍️
रिपोर्ट गुलफाम सैफी यूपी प्रभारी amk 7news 24
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुरा मार्ग पर एक प्लॉट में खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख में तब्दील हो गई। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कार मोहल्ला बटवाल निवासी जुबेर अहमद की है। कार प्लॉट में खड़ी थी, तभी अचानक अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुरा मार्ग पर एक प्लॉट में खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख में तब्दील हो गई। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कार मोहल्ला बटवाल निवासी जुबेर अहमद की है। कार प्लॉट में खड़ी थी, तभी अचानक अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.