Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांठ के ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश कुंबर सूर्यसेन सिंह से ट्रांसफर के कांठ के ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश कुंबर सूर्यसेन सिंह से ट्रांसफर के
BEBAAK NEWS ONLINE
कांठ के ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश कुंबर सूर्यसेन सिंह से ट्रांसफर के कांठ के ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश कुंबर सूर्यसेन सिंह से ट्रांसफर के
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांठ के ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश कुंबर सूर्यसेन सिंह से ट्रांसफर के1
- Post by Jpn7 News1
- Post by वसीम खान संपादक1
- मुरादाबाद में अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती, मुरादाबाद से रिपोर्ट शानू की1
- अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। नाराज महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हसनपुर ब्लॉक तिराहे पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि एक मोहल्ले की कई महिलाएं और अन्य लोग बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुंच गए और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल एक महिला सुनीता ने बताया कि उन्हें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें बार-बार परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी महिला ने आरोप लगाया कि उनके घर में स्मार्ट मीटर लगा है और तीन दिन पहले बिजली का भुगतान करने के बावजूद घर में बिजली सप्लाई नहीं आई, जबकि मीटर तक बिजली पहुंच रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।उधर बिजली विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं की सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने के लिए तत्पर है। मिथिलेश कुमार,एसडीओ हसनपुर2
- Post by Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)1
- एक दुल्हन को लेने पहुंचा 2 दूल्हा! दोनों ही शादी पर अड़े; लड़की का फैसला कर देगा हैरान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. जिसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि एक दुल्हन को लेने के लिए 2 बाराती बारात लेकर मैरेज हॉल पहुंच गए. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला अमरोहा कोतवाली के एक बैंकट हॉल का बताया जा रहा है. जहां 12 अप्रैल को एक शादी की काफी धूमधाम से तैयारी चल रही थी. लेकिन उसी समय पर शादी में अफरा तफरी मच गई, जब दो बाराती दूल्हे के साथ एक ही दुल्हन के लिए मंडप पहुंच गए. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया. जब एक दुल्हन को लेने के लिए 2 दूल्हे बाराती लेकर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि दुल्हन की मंगनी पहले मुरादाबाद निवासी एक दूल्हे के साथ हो चुकी थी, लेकिन किसी वजह से मंगनी टूट गई. फिर दुल्हन के परिवार वालों ने संभल के दूसरे दूल्हे के साथ उसी तारीख पर ही लड़की की शादी फिक्स कर दी. इसी तारीख पर मुरादाबाद के दूल्हे के परिजन भी अपने रिश्तेदारों में कार्ड बांट चुके थे. उन्होंने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली थी. जिसकी वजह से मुरादाबाद का दूल्हा भी बारात लेकर पहुंच गया. लड़की की मंगनी टूटने पर तय हुआ था दूसरा रिश्ता मुरादाबाद में रिश्ता टूटने के बाद लड़की के परिवार वालों ने संभल में दूसरे लड़के से रिश्ता तय हो गया था. संभल का यही दूल्हा पहले से ही बारात लेकर पहुंच चुका था. दो-दो दूल्हों के बारात लेकर पहुंचने के बाद मैरिज हॉल में अफरातफरी की स्थिति बन गई. इसके बाद तीनों पक्षों क बीच कहासुनी भी हो गई.1
- कांठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती आज पूरे देश में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बेहद कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया को दिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है डॉ अंबेडकर की उपलब्धियां: डॉ अंबेडकर ने 32 से अधिक डिग्रियां हासिल कीं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। संविधान तैयार करने में लगे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के समय में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें 'संविधान का जनक' कहा जाता है कांठ इसी कड़ी में नगर पंचायत कांठ में भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में अनुयायियों ने 'जय भीम' के नारों के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया इस दौरान एक भव्य सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जैसे जुल्फिकार अहमद, अभिनय चौधरी, तबरेज आलम सिद्दीकी और भावी प्रत्याशी राजपाल प्रजापति मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था: कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना इंस्पेक्टर सुदेश पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे विशेष साक्षात्कार राजपाल प्रजापति, भावी प्रत्याशी) सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजपाल प्रजापति ने बाबा साहब के तीन मुख्य सिद्धांतों पर जोर दिया: शिक्षित बनो संगठित बनो संघर्ष करो उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें इन सिद्धांतों पर चलना चाहिए और शराब व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए1