आरा में ‘टॉप एजुकेशन’ का नया विकल्प, A3 इंटरनेशनल ने शुरू की एडमिशन प्रक्रिया आरा में ‘टॉप एजुकेशन’ का नया विकल्प, A3 इंटरनेशनल ने शुरू की एडमिशन प्रक्रिया आरा। शहर के कर्मन टोला स्थित वालिया कॉम्प्लेक्स यूनियन बैंक के ऊपर रविवार को गणपत यूनिवर्सिटीज के तहत संचालित विभिन्न यूनिवर्सिटीज के आरा शाखा का शुभारंभ गणपत यूनिवर्सिटीज के एडमिशन कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर पाण्डेय, डी कैरियर जोन के डायरेक्टर अमित कुमार, कैरियर जोन के ऑपरेशनल हेड निहाल सिंह के द्वारा वहीं जिला स्कूल के पीछे पुरानी पोस्ट ऑफिस के समीप आइसेक्ट इण्डिया डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन इस्ट जोन भारत के रिजनल मैनेजर अमृतेश मिश्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिजनल मैनेजर ने कहा कि आइसेक्ट इण्डिया 41 साल पुराना संस्थान है जो सरकार के साथ मिलकर पुरे भारत मे स्किल डेवलपमेंट के 28 सेक्टर मे आइसेक्ट इण्डिया ग्रुप का प्रशिक्षण देता है।प्रशिक्षण उपरांत आइसेक्ट के छः यूनिवर्सिटीज के द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट की मान्यता सरकारी होता है।इस अवसर पर आइसेक्ट के छः यूनिवर्सिटीज मे चल रहे अलग-अलग कोर्सेज के बारे मे बिस्तार से बताया।वहीं डेमेस्टिक चैनल पार्टनर ए-थ्री इन्टरनेशनल के संस्थापक अमरेन्द्र चौबे ने बताया कि शहर के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया विकल्प सामने आया है। A3 इंटरनेशनल द्वारा “टॉप एजुकेशन” के तहत विभिन्न यूजीसी एप्रोवड (UGC-Approved) विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ टाई-अप कर कई प्रोफेशनल और डिस्टेंस कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां बी-टेक, बीसीए/एमसीए, बीबीए/एमबीए, बी-काॅम/एम-काॅम, बीए/एमए, बी फार्मा, बीएससी नर्सिंग, पॉलिटेक्निक, जीएनएम सहित कई डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा पीजीडीसीए, डीसीए, सीसीसी, सीसीए, सीडब्लुटी जैसे कंप्यूटर कोर्स और डेटा एंट्री, डेस्कटॉप पब्लिशिंग, वेब टेक्नोलॉजी आदि के सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी संचालित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अब आरा के बच्चे घर बैठे आरा से ही इण्डिया के टाॅप टेन यूनिवर्सिटीज से विभिन्न कोर्स कर सकते हैं।इसके साथ हीआरा के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण भात है कि छोटा से छोटा कोर्स का भी सर्टिफिकेट यूनिवर्सिटीज के द्वारा दी जाती है।खास बात यह है कि संस्थान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत भी छात्रों को सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी। ए-थ्री इंटरनेशनल का दावा है कि वह छात्रों को सही कॉलेज, सही कोर्स और बेहतर भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देने के साथ प्लेसमेंट सपोर्ट भी उपलब्ध कराता है। संस्थान के आरा में दो ब्रांच संचालित हैं - पहली शाखा जिला स्कूल के पीछे, पुराना पोस्ट ऑफिस के पास तथा दूसरी शाखा कर्मन टोला वालिया कॉम्प्लेक्स, यूनियन बैंक के ऊपर स्थित है। इच्छुक छात्र दिए गए उपरोक्त पत्ते पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। *आरा में ‘टॉप एजुकेशन’ के लिए आईसेक्ट-एनएसडीसी सेंटर बना आकर्षण का केंद्र* आरा शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईसेक्ट-एनएसडीसी (स्किल नॉलेज प्रोवाइडर सेंटर) द्वारा “टॉप एजुकेशन आपके अपने शहर में” अभियान चलाया जा रहा है। संस्थान ने विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने की पहल की है।सेंटर में पीजीडीसीए, डीसीए, डीसीए+, सीएफए, टैली, सीसीसी सहित कई शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही, सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स के जरिए छात्रों को कम समय में तकनीकी दक्षता प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है। संस्थान का दावा है कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अनेक छात्र विभिन्न निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर चुके हैं।आईसेक्ट -एनएसडीसी सेंटर की खास बात यह है कि यह देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों जैसे गणपत यूनिवर्सिटी, आरएनटीयू, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, अमिटी यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी आदि के साथ जुड़कर छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर भी प्रदान कर रहा है। संस्थान के दो ब्रांच के अलावा ए-थ्री इंटरनेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा भी छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई है।प्रबंधन की ओर से बताया गया कि विशेष समर ऑफर के तहत मात्र 250 रुपये में मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट में 4 घंटे की कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्थान ने अधिक से अधिक छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। *आरा में ए-थ्री इंटरनेशनल का ‘स्पेशल समर ऑफर’, 250 रुपये में उच्च शिक्षा व स्किल कोर्स का मौका* आरा। शहर में स्थित ए-थ्री इंटरनेशनल के संस्थापक अमरेन्द्र चौबे के द्वारा छात्रों के लिए उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु विशेष ऑफर की घोषणा की गई है।संस्था द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार “स्टडी ग्रो सक्सीड” थीम के तहत देश की कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ टाई-अप कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। संस्था के अनुसार गणपत यूनिवर्सिटी, अमिटी यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी, मणिपाल यूनिवर्सिटी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ साझेदारी के माध्यम से इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फार्मेसी, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, हेल्थ साइंस, लॉ, एजुकेशन एवं डिजाइन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कोर्स कराए जा रहे हैं। A-थ्री इंटरनेशनल डिजिटल लाइब्रेरी के अंतर्गत छात्रों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी दावा किया गया है। खास बात यह है कि संस्था द्वारा “स्पेशल समर ऑफर” के तहत सुबह एवं शाम की 4 घंटे की शिफ्ट के लिए मात्र 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें। संस्था प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को किफायती दर पर बेहतर शिक्षा एवं करियर के अवसर प्रदान करना है।

- Post by अजय कुमार1
- सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर बढेगा- संजय सरावगी* *भाजपा द्वारा आयोजित विधानपरिषद उपचुनाव जिला बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकताओं मे भरा जोश* *एनडीए प्रत्याशी द्वारा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से जिताने की अपील की गई। *भाजपा कोर कमेटी बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भोजपुर के सभी प्रखंडो मे विधानपरिषद उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया। आराः भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा-बक्सर विधानपरिषद उप चुनाव हेतु जिला कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बैठक मे शामिल हुए। आरा आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकताओं द्वारा कोईलवर से भाजपा कार्यालय तक भव्य स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, वंदेमातरम एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र, फूलमाला एवं मोमेंटो दे क सम्मानित किया गया। मंचासीन प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ शंभु,आरा विधायक सह निवर्तमान मंत्री संजय सिंह टाईगर, बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,अगिआंव विधायक महेश पासवान, संदेश विधायक राधाचरण साह,शाहपुर विधायक राकेश ओझा, आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार,आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी,पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील पांडेय,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,दक्षिण बिहार क्षेत्रीय सह प्रभारी मिथलेश कुशवाहा, नमो एप्प प्रदेश संयोजक रितेश रंजन,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी आदि को अंगवस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी एवं सक्रिय कार्यकताओं मे आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु जोश भरा।उन्होने कहा सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार मे यह पहली चुनाव है।अब बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर आगे बढेगा।विधानसभा चुनाव में एनडीए के के कार्यकताओं ने भोजपुर जिला के सभी सात सीटो पर जितवा कर विरोधियों का सुपड़ा साफ कर दिया, उसी प्रकार विधानपरिषद उपचुनाव में भी एनडीए समर्थित उम्मीदवार कन्हैया कुमार साव को भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ता जितवाने का काम करेंगे एवं विरोधी का सुपड़ा साफ करेंगे। एनडीए पाँच पार्टियों का गठबंधन है और पांडव मिलकर विरोधियों को चारो खाने चित करेंगे। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे समर्थन जुटाने की अपील की एवं विश्वास जताया कि इस बार पिछले चुनाव से अधिक मतो से एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। आरा-बक्सर एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंचासीन सभी नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उपस्थित कार्यकताओं से जीत सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश वर्मा द्वा बैठक के दौरान संगठन के मजबूती पर बल दिया गया।उन्होने प्रत्येक महीना के प्रथम सप्ताह मे मंडल बैठक,दूसरे सप्ताह में जिला बैठक,तीसरे सप्ताह पंचायत बैठक एवं अंतिम सप्ताह प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम एवं बूथ बैठक की योजना की रूपरेखा बतायी। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए संगठन की मजबूती एवं एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे जनप्रतिनिधि संपर्क करने की बात कही। *बैठक के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक की गई।बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव हेतु भोजपुर जिला के सभी चौदह प्रखंडो के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया।बड़हरा प्रखंड मे जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,आरा प्रखंड में धीरेन्द्र सिंह,संदेश प्रखंड में सीडी शर्मा, उदवंतनगर प्रखंड मे प्रहलाद राय,अगिआंव मे ज्योति प्रकाश कुशवाहा, गड़हनी राजेन्द्र तिवारी, चरपोखरी में अमरेन्द्र कुमार, शाहपुर प्रखंड में नरेन्द्र तिवारी, बिहिया मे कौशल विद्यार्थी, जगदीशपुर प्रखंड में मिथलेश कुशवाहा, तरारी में राजकुमार कुशवाहा, सहार में वंदना राजवंशी, पीरो में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं कोईलवर प्रखंड में हरेन्द्र पांडेय को प्रभारी बनाया गया।* कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी,विधानसभा संयोजक,मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री शामिल हुए।1
- भोजपुर के आरा स्थित जीरो माइल, उत्तम मैरिज हॉल में 3 मई 2026 को भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमीर चंद शर्मा ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद मुख्य अतिथि रहे। बैठक में समाज को एकजुट करने, अत्याचार के खिलाफ लड़ने और राजनीतिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनने पर जोर दिया गया। कई पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद रहे। 🎤 रिपोर्ट: पंकज सिंह, जनता की आवाज, आरा न्यूज़1
- पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोइलवर पुल के पास परेव इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ""त हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के इब्राहिमपुर नगर थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ✍️ रिपोर्ट: सत्येंद्र कुमार1
- अगियाँव बजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमेहता गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे के करीब बताया कि गुप्त सूचना मिली की रमेश राम के पुत्र हनुमान राम द्वारा शराब बेची जा रही है । सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Vikash kumar yadav1
- आरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा-बक्सर विधानपरिषद उप चुनाव हेतु जिला कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बैठक मे शामिल हुए। आरा आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकताओं द्वारा कोईलवर से भाजपा कार्यालय तक भव्य स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, वंदेमातरम एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र, फूलमाला एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। मंचासीन प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ शंभु,आरा विधायक सह निवर्तमान मंत्री संजय सिंह टाईगर, बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,अगिआंव विधायक महेश पासवान, संदेश विधायक राधाचरण साह,शाहपुर विधायक राकेश ओझा, आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद,आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी,पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील पांडेय,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,दक्षिण बिहार क्षेत्रीय सह प्रभारी मिथलेश कुशवाहा, नमो एप्प प्रदेश संयोजक रितेश रंजन,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी आदि को अंगवस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी एवं सक्रिय कार्यकताओं मे आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु जोश भरा।उन्होने कहा सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार मे यह पहली चुनाव है।अब बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर आगे बढेगा।विधानसभा चुनाव में एनडीए के कार्यकताओं ने भोजपुर जिला के सभी सात सीटो पर जितवा कर विरोधियों का सुपड़ा साफ कर दिया, उसी प्रकार विधानपरिषद उपचुनाव में भी एनडीए समर्थित उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ता जीतवाने का काम करेंगे एवं विरोधी का सुपड़ा साफ करेंगे। एनडीए पाँच पार्टियों का गठबंधन है और पांडव मिलकर विरोधियों को चारो खाने चित करेंगे। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे समर्थन जुटाने की अपील की एवं विश्वास जताया कि इस बार पिछले चुनाव से अधिक मतो से एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। आरा-बक्सर एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंचासीन सभी नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उपस्थित कार्यकताओं से जीत सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश वर्मा द्वारा बैठक के दौरान संगठन के मजबूती पर बल दिया गया।उन्होने प्रत्येक महीना के प्रथम सप्ताह मे मंडल बैठक,दूसरे सप्ताह में जिला बैठक,तीसरे सप्ताह पंचायत बैठक एवं अंतिम सप्ताह प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम एवं बूथ बैठक की योजना की रूपरेखा बतायी। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए संगठन की मजबूती एवं एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे जनप्रतिनिधि संपर्क करने की बात कही। *बैठक के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक की गई।बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव हेतु भोजपुर जिला के सभी चौदह प्रखंडो के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया।बड़हरा प्रखंड मे जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,आरा प्रखंड में धीरेन्द्र सिंह,संदेश प्रखंड में सीडी शर्मा, उदवंतनगर प्रखंड मे प्रहलाद राय,अगिआंव मे ज्योति प्रकाश कुशवाहा, गड़हनी राजेन्द्र तिवारी, चरपोखरी में अमरेन्द्र कुमार, शाहपुर प्रखंड में नरेन्द्र तिवारी, बिहिया मे कौशल विद्यार्थी, जगदीशपुर प्रखंड में मिथलेश कुशवाहा, तरारी में राजकुमार कुशवाहा, सहार में वंदना राजवंशी, पीरो में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं कोईलवर प्रखंड में हरेन्द्र पांडेय को प्रभारी बनाया गया।* कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी,विधानसभा संयोजक,मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री शामिल हुए।2
- भोजपुर न्यायालय में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया उद्घाटन — बिहार न्यायिक अकादमी, पटना के निर्देशन में आयोजित हुआ ऑन-साइट प्रशिक्षण — विशेष संवाददाता, भोजपुर ०३ मई, २०२६ आरा। भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में रविवार को एक महत्त्वपूर्ण न्यायिक आयोजन सम्पन्न हुआ। बिहार न्यायिक अकादमी, Gayghat, पटना के निर्देशन और Bhojpur Nyaymandal के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कुशल नेतृत्व में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए दो दिवसीय ऑन-साइट प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में उपस्थित गणमान्य अधिकारी श्री पुरुषोत्तम मिश्रा — प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर श्री शैलेन्द्र पाण्डा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ श्री संदीप कुमार मिश्रा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह-पीठासीन अधिकारी, एक्सक्लूसिव विशेष न्यायालय सं. १ श्री धर्मेन्द्र तिवारी — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-७ श्री आकाश यादव — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर श्री ऋषि कुमार — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर श्री देवेश मिश्रा — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर सुश्री सम्भावी वत्स — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर सुश्री एलियाना — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने नव-नियुक्त लिपिकों को सम्बोधित किया और न्यायालय की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के महत्त्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का प्रत्येक कर्मचारी न्याय-प्रशासन की रीढ़ होता है और उसके कार्य की शुद्धता एवं समयबद्धता से आम जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है। "न्यायालय का प्रत्येक कर्मी न्याय-प्रशासन की नींव है — अनुशासन और समर्पण ही हमारी असली पहचान है।" ज्ञातव्य है कि बिहार न्यायिक अकादमी, Gayghat, पटना के पत्र सं. १४९५-१५०५ दिनांक २९.०४.२०२६ के अनुसरण में Bhojpur Nyaymandal के सभी नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए यह ऑन-साइट प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के ५९ (उनसठ) नव-नियुक्त लिपिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार सिंह, ल. न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी-सह-अपर सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी), भोजपुर, आरा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित न्यायाधीशों एवं प्रशिक्षुओं का हार्दिक अभिनन्दन किया तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस, दिनांक ०३.०५.२०२६ को छः शैक्षणिक सत्रों में न्यायालय की संरचना, पीठ लिपिक एवं अधिकारी लिपिक के कर्तव्य, जी.आर.सी.ओ., आपराधिक व दीवानी मुकदमों के चरण, जमानत एवं रिमाण्ड आदेश, सी.आई.एस. के माध्यम से कारण सूची तैयारी तथा डिजिटल भत्ते के भुगतान सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण के संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) के रूप में Bhojpur Nyaymandal के अनुभवी एवं सेवानिवृत्त न्यायिक मंत्रिस्तरीय अधिकारी — श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त नाज़िर), श्री गौरीशंकर राम (सेवानिवृत्त डी.जे. सरिश्तेदार), मो. सगीरुल हक़ (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क एवं सरिश्तेदार), श्री अमित कुमार वर्मा (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क) तथा श्री सुधाकर चौबे (सेवानिवृत्त प्रभारी हेड क्लर्क) ने अपने बहुमूल्य अनुभव प्रशिक्षुओं के साथ साझा किए। उपस्थित सभी न्यायाधीशों ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया और न्यायालयीन कार्य में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के भाव को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ श्री शैलेन्द्र पाण्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल तकनीकी ज्ञान नहीं देता, बल्कि न्यायिक संस्कार भी विकसित करता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा एवं समापन दिवस दिनांक १०.०५.२०२६ (रविवार) को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिलेख प्रबंधन, प्रतिलिपि विभाग, निरीक्षण, पत्राचार नियम एवं प्रशासनिक रजिस्टरों के रख-रखाव पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अंत में प्रश्नोत्तर एवं एम.सी.क्यू. सत्र आयोजित होगा। इस उल्लेखनीय आयोजन की सफलता में शीर्ष लिपिक श्री सुरेश कुमार, नाज़िर श्री जितेन्द्र प्रसाद, सिस्टम ऑफिसर श्री मनीष कुमार एवं सिस्टम असिस्टेंट श्री रंधीर शर्मा का विशेष योगदान रहा।1
- Post by अजय कुमार1