Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Bilaspur : लाखों की लागत से बना भवन बदहाली के आंसू बहाने को मजबूर, बेसहारा पशुओं और नशेड़ियों का बना अड्डा
North India bulletin
#Bilaspur : लाखों की लागत से बना भवन बदहाली के आंसू बहाने को मजबूर, बेसहारा पशुओं और नशेड़ियों का बना अड्डा
More news from Bilaspur and nearby areas
- #Bilaspur : लाखों की लागत से बना भवन बदहाली के आंसू बहाने को मजबूर, बेसहारा पशुओं और नशेड़ियों का बना अड्डा1
- घुमारवीं गांव में 16 लाख से बनेगा ओवरहेड वाटर टैंक, विधायक ने किया शिलान्यास संपर्क मार्ग के लिए 10 लाख और सामुदायिक भवन व महिला मंडल भवन के लिए भी 10 लाख रुपये देने की घोषणा भोरंज। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत घुमारवीं में 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ओवरहेड वाटर स्टोरेज टैंक का शिलान्यास किया। इस टैंक के निर्माण से गांव में पेयजल भंडारण की सुविधा को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर जलापूर्ति उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक ने 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विधायक सुरेश कुमार ने गांव के विकास को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने संपर्क मार्ग के निर्माण एवं सुधार के लिए 10 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन एवं महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में पेयजल, सड़क, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।4
- दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और 7 वर्षीय बेटे की मौत; 11 साल की बेटी घायल संजय अवस्थी 03 नवम्बर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार। अर्की के डुमैहर स्कूल का वार्षिक समारोह बना यादगार, जब विद्यालय का पहला विद्यार्थी ही बना मुख्य अतिथि। मंदिर से 12 किलो चांदी के मुकुट और सोने के आभूषण चोरी अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर शिमला पुलिस ने कसा शिकंजा सोने चांदी के दाम1
- हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली और निदेशक को ज्ञापन हमीरपुर हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली और निदेशक को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने 24 सितंबर 2026 को जारी 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटकर देने की अधिसूचना वापस लेने तथा उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 12 महीने का पूरा मानदेय देने की मांग की। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 12 वर्षों से मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी केवल आश्वासन देने का आरोप लगाया। यूनियन ने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकार का मानदेय हर महीने एक साथ तथा प्रत्येक माह की पहली तारीख को दिया जाए। साथ ही प्रशिक्षण के लिए यात्रा भत्ता भी सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को सीटू जिला सचिव जोगिंदर कुमार सहित यूनियन नेताओं ने भी संबोधित किया।2
- सप्लाई के लिए आया डेढ़ क्विंटल पनीर पकड़ा, बहडाला में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग में भरे सैंपल त्योहारी सीजन के बीच सोमवार सुबह चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित बहडाला गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से सप्लाई के लिए लाया जा रहा करीब डेढ़ क्विंटल पनीर पकड़ा। एक गाड़ी में लाए जा रहे इस पनीर को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया और खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। विभागीय टीम ने पनीर की जांच करते हुए उसके सैंपल भरे। अब इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल सीजन के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कई बार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता किया जाता है, जिससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और जांच अभियान तेज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से गाड़ी पकड़े जाने के बाद उन्हें सूचित किया गया था, जिसके चलते टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पनीर की सैंपलिंग की कार्रवाई पूरी की।1
- नालागढ़ नरसिंह मंदिर भूमि विवाद में हाई कोर्ट के फैसले पर बबलू पंडित ने जताया आभार, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप शिमला। नालागढ़ में स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा श्री नरसिंह जी मंदिर भूमि विवाद पर अपने पक्ष में आए फैसले के लिए बजरंग सेना के राज्य उपाध्यक्ष बबलू पंडित ने माननीय हाई कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। प्रकरण से पर्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1421 में राजा विक्रम चंद ने मंदिर निर्माण के लिए 1730 बीघा 12 बिस्वा जमीन दान दी थी, जिसके कानूनी मालिक स्वयं भगवान हैं। वर्ष 1972 में सरकार ने देखरेख के नाम पर 1564 बीघा 13 बिस्वा जमीन अपने सिस्टम में ले ली थी। जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक राम कुमार और उनकी पत्नी कुलदीप कौर उर्फ निधि ने 2017 में अधिकारियों से साठगांठ कर नियमों को दरकिनार कर मंदिर की 41 बीघा 10 बिस्वा जमीन का अवैध तबादला करा लिया। यही नहीं, कब्जे के बाद पहाड़ को काटकर समतल मैदान बना दिया गया और वहां हजारों हरे-भरे पेड़ों की बलि चढ़ा दी गई। रोजाना 80 टिपर खनन सामग्री की ढुलाई हुई, इस अवैध कार्य से 10 करोड़ का निजी लाभ और 125 करोड़ की निजी टाउनशिप काटी गई। इसे कानूनी रूप देने के लिए रद्द इंतकाल संख्या 1413 की जगह 1417 दिखाकर सार्वजनिक मंदिर को निजी मठ घोषित कर दिया गया। बबलू पंडित ने कहा कि माननीय विधायक पर ज्योति मर्डर केस से संबंधित एक आपराधिक मामला चल रहा है। न्याय का इंतजार करते हुए ज्योति के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में विचाराधीन इस मामले की सुनवाई 2015 के बाद से लंबित है। उन्होंने मांग उठाई कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगाकर पीड़ितों को न्याय प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि माननीय विधायक की संपत्ति 2017 में 40 लाख थी, जो 2022 के चुनावी हलफनामे में बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई और वर्तमान में विधायक की कुल संपत्ति का आकलन करीब 1000 करोड़ से 1500 करोड़ तक हो चुका है। राम कुमार के पूरे परिवार की कुल संपत्ति 7500 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है। इस संपत्ति मामले में गंभीर जांच की आवश्यकता है। बबलू पंडित ने कहा कि नालागढ़ और अर्की के अंतर्गत बहने वाली सरसा नदी और आसपास के नदी-नालों के एक बड़े भू-भाग को खनन के लिए पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में लीज पर दिया गया था। यहां नदी-नालों का बेतरतीब दोहन किया गया, क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ गायब हैं और भूमि का जलस्तर कम हो गया है। वर्तमान में इस क्रशर के प्रदूषण से रिहायशी क्षेत्र और आसपास स्थित स्कूल-कॉलेज के हजारों बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी मामलों की जांच की मांग करते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।1
- सुजानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 30 किलो बेसन और चमचम मौके पर नष्ट सुजानपुर त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुजानपुर बाजार में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मिठाई, फास्ट फूड और किराना की 15 से 20 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गुणवत्ता वाला 30 किलो बेसन और चमचम मिठाई मौके पर ही नष्ट की गई खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने भविष्य स्वीट्स शॉप सहित मुख्य बाजार की दुकानों में छापेमारी की। टीम ने गुलाब जामुन, बर्फी, रसगुल्ला, चटनी, टोमैटो सॉस सहित अन्य मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए उठाए। *दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी* डॉ. अभिषेक ठाकुर ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिठाइयों में किसी भी तरह का प्रतिबंधित और हानिकारक फूड कलर इस्तेमाल न करें। केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित मापदंडों के तहत निर्धारित कलर का ही सीमित मात्रा में प्रयोग किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *पनीर, मक्खन और दूध को लेकर भी किया जागरूक* निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने पनीर, मक्खन, दूध और खोया जैसे डेयरी उत्पादों को लेकर भी दुकानदारों और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिलावटी और बिना बिल वाले डेयरी उत्पाद न बेचे। दूध व पनीर ताजा और अच्छी गुणवत्ता का ही रखें। खुला और लंबे समय से रखा बासी सामान बेचने से बचें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग और बिल जरूर लें। मिलावट दिखने पर विभाग को सूचित करें।2
- साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने की शिरकत। साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष पूजा कुमारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य पूजा शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी जीवन में अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वीसी कौशल, आयुष्मान गर्ग, दीवान चंद, विद्यासागर, जगदेव ठाकुर, राजेंद्र गारला, रमेश चंद कौशल, वीरेंद्र चौधरी, प्रीतम चंद चौधरी, कुसुम राणा, संजय कुमार, राजीव परदेशी, हरीश प्रधान, अनिल रावत, महेश कौंडल, रोशन लाल, राम चंद्र पठानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।4