साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने की शिरकत। साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष पूजा कुमारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य पूजा शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी जीवन में अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वीसी कौशल, आयुष्मान गर्ग, दीवान चंद, विद्यासागर, जगदेव ठाकुर, राजेंद्र गारला, रमेश चंद कौशल, वीरेंद्र चौधरी, प्रीतम चंद चौधरी, कुसुम राणा, संजय कुमार, राजीव परदेशी, हरीश प्रधान, अनिल रावत, महेश कौंडल, रोशन लाल, राम चंद्र पठानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने की शिरकत। साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष पूजा कुमारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के
प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य पूजा शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी जीवन में अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों
को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वीसी कौशल, आयुष्मान गर्ग, दीवान चंद, विद्यासागर, जगदेव ठाकुर, राजेंद्र गारला, रमेश चंद कौशल, वीरेंद्र चौधरी, प्रीतम चंद चौधरी, कुसुम राणा, संजय कुमार, राजीव परदेशी, हरीश प्रधान, अनिल रावत, महेश कौंडल, रोशन लाल, राम चंद्र पठानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
- घुमारवीं गांव में 16 लाख से बनेगा ओवरहेड वाटर टैंक, विधायक ने किया शिलान्यास संपर्क मार्ग के लिए 10 लाख और सामुदायिक भवन व महिला मंडल भवन के लिए भी 10 लाख रुपये देने की घोषणा भोरंज। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत घुमारवीं में 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ओवरहेड वाटर स्टोरेज टैंक का शिलान्यास किया। इस टैंक के निर्माण से गांव में पेयजल भंडारण की सुविधा को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर जलापूर्ति उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक ने 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विधायक सुरेश कुमार ने गांव के विकास को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने संपर्क मार्ग के निर्माण एवं सुधार के लिए 10 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन एवं महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में पेयजल, सड़क, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।4
- हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली और निदेशक को ज्ञापन हमीरपुर हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली और निदेशक को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने 24 सितंबर 2026 को जारी 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटकर देने की अधिसूचना वापस लेने तथा उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 12 महीने का पूरा मानदेय देने की मांग की। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 12 वर्षों से मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी केवल आश्वासन देने का आरोप लगाया। यूनियन ने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकार का मानदेय हर महीने एक साथ तथा प्रत्येक माह की पहली तारीख को दिया जाए। साथ ही प्रशिक्षण के लिए यात्रा भत्ता भी सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को सीटू जिला सचिव जोगिंदर कुमार सहित यूनियन नेताओं ने भी संबोधित किया।2
- सुजानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 30 किलो बेसन और चमचम मौके पर नष्ट सुजानपुर त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुजानपुर बाजार में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मिठाई, फास्ट फूड और किराना की 15 से 20 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गुणवत्ता वाला 30 किलो बेसन और चमचम मिठाई मौके पर ही नष्ट की गई खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने भविष्य स्वीट्स शॉप सहित मुख्य बाजार की दुकानों में छापेमारी की। टीम ने गुलाब जामुन, बर्फी, रसगुल्ला, चटनी, टोमैटो सॉस सहित अन्य मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए उठाए। *दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी* डॉ. अभिषेक ठाकुर ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिठाइयों में किसी भी तरह का प्रतिबंधित और हानिकारक फूड कलर इस्तेमाल न करें। केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित मापदंडों के तहत निर्धारित कलर का ही सीमित मात्रा में प्रयोग किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *पनीर, मक्खन और दूध को लेकर भी किया जागरूक* निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने पनीर, मक्खन, दूध और खोया जैसे डेयरी उत्पादों को लेकर भी दुकानदारों और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिलावटी और बिना बिल वाले डेयरी उत्पाद न बेचे। दूध व पनीर ताजा और अच्छी गुणवत्ता का ही रखें। खुला और लंबे समय से रखा बासी सामान बेचने से बचें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग और बिल जरूर लें। मिलावट दिखने पर विभाग को सूचित करें।2
- #Bilaspur : लाखों की लागत से बना भवन बदहाली के आंसू बहाने को मजबूर, बेसहारा पशुओं और नशेड़ियों का बना अड्डा1
- सप्लाई के लिए आया डेढ़ क्विंटल पनीर पकड़ा, बहडाला में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग में भरे सैंपल त्योहारी सीजन के बीच सोमवार सुबह चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित बहडाला गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से सप्लाई के लिए लाया जा रहा करीब डेढ़ क्विंटल पनीर पकड़ा। एक गाड़ी में लाए जा रहे इस पनीर को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया और खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। विभागीय टीम ने पनीर की जांच करते हुए उसके सैंपल भरे। अब इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल सीजन के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कई बार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता किया जाता है, जिससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और जांच अभियान तेज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से गाड़ी पकड़े जाने के बाद उन्हें सूचित किया गया था, जिसके चलते टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पनीर की सैंपलिंग की कार्रवाई पूरी की।1
- वीर सिंह 23 नंबर शॉप सब्जी मंडी भूतर दानी सजन साथियों का सहयोग लगातार मिल रहा है गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु को माध्यम मान कर गौ धन को घास फीड फल फ्रूट सब्जियों को हर दिन दान कर रहे हैं गौ सेवक अजय शर्मा कृष्ण नेगी विपिन शर्मा कमलेश ठाकुर छापे राम नेगी चुनी महंत पिंकू भण्डारी हुक्म राम अमर भण्डारी अमर ठाकुर अजय अमन बोनी सोनी भूपेंद्र ठाकुर अमन ठाकुर चन्द्र ठाकुर बेली पूर्ण चंद नीटू राम आशु भवानी दत्त आलू खूब राम किशन सिंह मन्नत नेगी प्रदीप ठाकुर हरीश नेगी विपिन ठाकुर सोनाली नेगी विपिन शर्मा विनय सूद संजय कुमार प्रतीक्षा ठाकुर योग राज टिकम राम राम राज महंत सभी साथियों का गौ सेवकों का दानी सजन साथियों का गौ भक्तों का आभार व्यक्त किया है गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की ओर से अध्यक्ष श्री शेरा नेगी वीर सिंह 23 नंबर शॉप सब्जी मंडी भूतर दानी सजन साथियों का सहयोग लगातार मिल रहा है गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु को माध्यम मान कर गौ धन को घास फीड फल फ्रूट सब्जियों को हर दिन दान कर रहे हैं गौ सेवक अजय शर्मा कृष्ण नेगी विपिन शर्मा कमलेश ठाकुर छापे राम नेगी चुनी महंत पिंकू भण्डारी हुक्म राम अमर भण्डारी अमर ठाकुर अजय अमन बोनी सोनी भूपेंद्र ठाकुर अमन ठाकुर चन्द्र ठाकुर बेली पूर्ण चंद नीटू राम आशु भवानी दत्त आलू खूब राम किशन सिंह मन्नत नेगी प्रदीप ठाकुर हरीश नेगी विपिन ठाकुर सोनाली नेगी विपिन शर्मा विनय सूद संजय कुमार प्रतीक्षा ठाकुर योग राज टिकम राम राम राज महंत सभी साथियों का गौ सेवकों का दानी सजन साथियों का गौ भक्तों का आभार व्यक्त किया है गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की ओर से अध्यक्ष श्री शेरा नेगी1
- बारिश के लिए आसमान की राह ताक रहे हैं जिला कुल्लू के किसान बॉक्स जिला कुल्लू की उझी घाटी के किसान तुले राम ने बताया कि वह बागवानी के साथ-साथ कृषि के क्षेत्र में भी कार्य करते हैं। गेहूं, जो, मटर और लहसुन यहां पर प्रमुख रूप से बीजा जाता है। इससे किसानों को अपने लिए भी राशन मिलता है और इसे बेचने से भी उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिलता है। लेकिन जिला कुल्लू में आसमान बीते दो माह से नहीं बरस पाए हैं और खेती के लिए पर्याप्त नमी भी पूरी तरह से गायब है। अब किसान आसमान की राह तक रहे हैं। ताकि बारिश हो और किसान अपने खेतों में रबी फसल की बिजाई कर सके।1
- साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने की शिरकत। साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष पूजा कुमारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य पूजा शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी जीवन में अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वीसी कौशल, आयुष्मान गर्ग, दीवान चंद, विद्यासागर, जगदेव ठाकुर, राजेंद्र गारला, रमेश चंद कौशल, वीरेंद्र चौधरी, प्रीतम चंद चौधरी, कुसुम राणा, संजय कुमार, राजीव परदेशी, हरीश प्रधान, अनिल रावत, महेश कौंडल, रोशन लाल, राम चंद्र पठानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।4