Shuru
Apke Nagar Ki App…
सारनी भव्य कांवड़ यात्रा जैरी चौक से होते हुए बाबा मठारदेव तलहटी मंदिर
Namdev gujre Khabar bhart news
सारनी भव्य कांवड़ यात्रा जैरी चौक से होते हुए बाबा मठारदेव तलहटी मंदिर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रेल्वे इंस्टीट्यूट में गूंजी खेल प्रतिभाओं की आवाज, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम आमला। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल स्तरीय जिला बैतूल, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला एवं नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन आमला के अध्यक्ष शेख सफी, सचिव कृष्णकांत शर्मा, लाइन शाखा अध्यक्ष राजेश कोसे, नवीन कड़वे, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के सचिव राकेश चौकीकर, कोषाध्यक्ष रीतेश कुमार, एमके ठेपे, पवन मिश्रा, पवन देशमुख सहित रेल्वे इंस्टीट्यूट के सदस्य मौजूद रहे। वहीं सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य खैरवार, आलम सर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। मुख्य शाखा अध्यक्ष शेख सफी, एमके ठेपे एवं राजेश कोसे सहित यूनियन पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और जिला स्तर पर चयन का अवसर मिला।3
- बैतूल के पर्यटक स्थल कुकरू से तीन किलोमीटर दूर यह विशाल झरना कोतुहल बना हुआ है1
- शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर --------- कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की ------- बैतूल, 11 अगस्त 2026। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘रक्तांजलि’ अभियान के तहत 13 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम, बैतूल में आयोजित होगा। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिलेवासियों से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने के साथ देश के वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की जा सकती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान के माध्यम से हम शहीदों के अमूल्य बलिदान को नमन करें। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, समाजसेवियों, युवाओं एवं जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे ‘रक्तांजलि’ अभियान से जुड़कर स्वेच्छा से रक्तदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। शहीदों की स्मृति में आयोजित इस अभियान में जिलेवासियों की सहभागिता उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।1
- धामनगांव में महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा को लेकर निकली कलशयात्रा, धामनगांव में शिव शक्ति निर्मलया वहान सेवा समिति महिला संगठन के तत्वावधान में पांच दिवसीय महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश में भी महिलाओं की भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास देखा गया, महिला ने नृत्य के साथ कलशयात्रा का नगर भ्रमण कराया। सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में धार्मिक कलशयात्रा का समापन किया गया जिसके बाद शिव महापुराण कथा पंडित ने व्यास पीठ की पुजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया।1
- नर्मदापुरम में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 134 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर समाधान हुआ, वहीं कच्ची सड़क बनने से राहत मिलने पर एक आवेदक ने प्रशासन का विशेष आभार जताया। Hashtags #Narmadapuram #Jansunwai #CollectorNarmadapuram #MadhyaPradeshNews #LocalUpdates नर्मदापुरम में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 134 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर समाधान हुआ, वहीं कच्ची सड़क बनने से राहत मिलने पर एक आवेदक ने प्रशासन का विशेष आभार जताया। Hashtags #Narmadapuram #Jansunwai #CollectorNarmadapuram #MadhyaPradeshNews #LocalUpdates1
- सारनी पुलिस ने 03 चोरियों का किया खुलासा धार जिले से आते थे दिन में रेकी रात में चोरी एक आरोपी मनीष पिता ठाकुर सिंह वसूनिया गिरफ्तार 06 आरोपियों की शिनाख्त दिनेश, मानसिंह, सुपर सिंह, छगन, रेव सिंह जिला धार निवासी के रूप में हुई1