Shuru
Apke Nagar Ki App…
धामनगांव में महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा को लेकर निकली कलशयात्रा, धामनगांव में शिव शक्ति निर्मलया वहान सेवा समिति महिला संगठन के तत्वावधान में पांच दिवसीय महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश में भी महिलाओं की भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास देखा गया, महिला ने नृत्य के साथ कलशयात्रा का नगर भ्रमण कराया। सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में धार्मिक कलशयात्रा का समापन किया गया जिसके बाद शिव महापुराण कथा पंडित ने व्यास पीठ की पुजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया।
आठनेर रिपोर्टर
धामनगांव में महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा को लेकर निकली कलशयात्रा, धामनगांव में शिव शक्ति निर्मलया वहान सेवा समिति महिला संगठन के तत्वावधान में पांच दिवसीय महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश में भी महिलाओं की भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास देखा गया, महिला ने नृत्य के साथ कलशयात्रा का नगर भ्रमण कराया। सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में धार्मिक कलशयात्रा का समापन किया गया जिसके बाद शिव महापुराण कथा पंडित ने व्यास पीठ की पुजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धामनगांव में महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा को लेकर निकली कलशयात्रा, धामनगांव में शिव शक्ति निर्मलया वहान सेवा समिति महिला संगठन के तत्वावधान में पांच दिवसीय महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश में भी महिलाओं की भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास देखा गया, महिला ने नृत्य के साथ कलशयात्रा का नगर भ्रमण कराया। सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में धार्मिक कलशयात्रा का समापन किया गया जिसके बाद शिव महापुराण कथा पंडित ने व्यास पीठ की पुजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया।1
- सावलमेंढा मे बढ़े उत्साह से मनाया गया विश्व आदिवादी दिवस, भैंसदेही सावलमेंढा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम के स्थानीय हाई स्कूल खेल मैदान पर कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी दिवस मनाया गया कार्यक्रम में आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा अर्चना के उपरांत डीजे एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हुए रैली निकाली गयी जो कि ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर हाई स्कूल खेल मैदान पहुची जहां जनजाति सांस्कृतिक कार्यक्रमो के बाद उपस्थित अतिथि जिसमे आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम द्वारा युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने के साथ ही सभी धर्मों के सम्मान कि बात कही गयी इसके अतिरिक्त डॉ संदीप धुर्वे द्वारा कहा गया कि यह सिर्फ नाचने का दिन नही बल्कि हमारे आत्मचिंतन का दिन है हमे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं द्वारा समाजजनों को संबोधित करते हुए शिक्षा ,रोजगार एवं सामाजिक एकता कि बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सावलमेंढा एवं आसपास के ग्रामो से आदिवासी समाज से महिला,पुरुष एवं बच्चे अपनी पाराम्परिक वेशभूषा में सम्मिलित रहे।1
- शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर --------- कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की ------- बैतूल, 11 अगस्त 2026। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘रक्तांजलि’ अभियान के तहत 13 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम, बैतूल में आयोजित होगा। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिलेवासियों से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने के साथ देश के वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की जा सकती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान के माध्यम से हम शहीदों के अमूल्य बलिदान को नमन करें। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, समाजसेवियों, युवाओं एवं जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे ‘रक्तांजलि’ अभियान से जुड़कर स्वेच्छा से रक्तदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। शहीदों की स्मृति में आयोजित इस अभियान में जिलेवासियों की सहभागिता उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।1
- बैतूल के पर्यटक स्थल कुकरू से तीन किलोमीटर दूर यह विशाल झरना कोतुहल बना हुआ है1
- रेल्वे इंस्टीट्यूट में गूंजी खेल प्रतिभाओं की आवाज, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम आमला। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल स्तरीय जिला बैतूल, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला एवं नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन आमला के अध्यक्ष शेख सफी, सचिव कृष्णकांत शर्मा, लाइन शाखा अध्यक्ष राजेश कोसे, नवीन कड़वे, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के सचिव राकेश चौकीकर, कोषाध्यक्ष रीतेश कुमार, एमके ठेपे, पवन मिश्रा, पवन देशमुख सहित रेल्वे इंस्टीट्यूट के सदस्य मौजूद रहे। वहीं सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य खैरवार, आलम सर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। मुख्य शाखा अध्यक्ष शेख सफी, एमके ठेपे एवं राजेश कोसे सहित यूनियन पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और जिला स्तर पर चयन का अवसर मिला।3
- सदा प्रसन्न घाट के पास मिला 5 से 8 वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत शव, मचा हड़कंप सदा प्रसन्न घाट के पास मिला 5 से 8 वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत शव, मचा हड़कंप मुलताई। थाना अंतर्गत प्रभात पट्टन पुलिस चौकी क्षेत्र के सदा प्रसन्न घाट की दूसरी टर्निंग के पास मंगलवार को एक 5 से 8 वर्ष के बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि बच्चे के शव को किसी नें गड्ढे में दफना दिया था, शव को कुत्तों द्वारा नोचा जा रहा था। मौके पर कुत्तों की भीड़ देखकर राहगीरों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभात पट्टन पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रभात पट्टन अस्पताल पहुंचाया। बच्चा किसका है पुलिस कर रही पता पुलिस के अनुसार फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है, आसपास के गांवों एवं क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है ताकि बच्चे की पहचान हो सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को गड्ढे में किसने दफनाया था।1
- ग्रीनसिटी चोरी का फरार इनामी आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, तीन लाख के जेवरात बरामद सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपी तक, गंज पुलिस की कार्रवाई बैतूल। ग्रीनसिटी में अप्रैल माह में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गंज पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। घर से नकदी सहित जेवरात चोरी पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को ग्रीनसिटी सेक्टर-बी निवासी गोविंदराव मोकलकर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी कान के आभूषण, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की मूर्ति और 75 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना गंज में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोनू उडके और सडडु उर्फ राजा पाखरे, दोनों निवासी ओझाढाना गंज, बैतूल की पहचान की। प्रकरण में सोनू उडके को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी सडडु उर्फ राजा घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी निगरानी की जा रही थी और उस पर इनाम भी घोषित किया गया था। टावर लोकेशन के आधार पर भोपाल में दबोचा विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी भोपाल में मौजूद है। इसके बाद गंज पुलिस की टीम भोपाल रवाना हुई। पुलिस ने टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। ये जेवरात हुए बरामद आरोपी की निशानदेही और कब्जे से पुलिस ने— एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स दो जोड़ी चांदी की पायल चांदी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति चार चांदी के सिक्के एक सोने का मंगलसूत्र एक सोने की अंगूठी मंगलसूत्र एवं हार के 70 नग सोने के मोती सोने के दो पेंडल समेत करीब 3 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी सडडु उर्फ राजा पिता राजू पाखरे (35), निवासी ओझाढाना गंज, बैतूल को 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया। इनकी रही विशेष भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक अंकित, प्रधान आरक्षक नीलेश, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक अनिरुद्ध यादव, नवीन रघुवंशी, नरेन्द्र धुर्वे, शिवशंकर देवड़ा, कृष्णकांत तथा साइबर सेल बैतूल के आरक्षक दीपेन्द्र और पंकज की विशेष भूमिका रही। एसपी ने की नागरिकों से अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि घर या प्रतिष्ठान को लंबे समय के लिए बंद कर बाहर जाने पर इसकी जानकारी विश्वसनीय पड़ोसियों अथवा संबंधित बीट पुलिस को दें। घर और प्रतिष्ठान के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाएं तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। उन्होंने कहा कि चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2