logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेल्वे इंस्टीट्यूट में गूंजी खेल प्रतिभाओं की आवाज, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम आमला। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल स्तरीय जिला बैतूल, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला एवं नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन आमला के अध्यक्ष शेख सफी, सचिव कृष्णकांत शर्मा, लाइन शाखा अध्यक्ष राजेश कोसे, नवीन कड़वे, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के सचिव राकेश चौकीकर, कोषाध्यक्ष रीतेश कुमार, एमके ठेपे, पवन मिश्रा, पवन देशमुख सहित रेल्वे इंस्टीट्यूट के सदस्य मौजूद रहे। वहीं सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य खैरवार, आलम सर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। मुख्य शाखा अध्यक्ष शेख सफी, एमके ठेपे एवं राजेश कोसे सहित यूनियन पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और जिला स्तर पर चयन का अवसर मिला।

2 hrs ago
user_AMLA NEWS
AMLA NEWS
आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

रेल्वे इंस्टीट्यूट में गूंजी खेल प्रतिभाओं की आवाज, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम आमला। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल स्तरीय जिला बैतूल, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला एवं नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए

4e20902b-893f-43dd-94ce-d5d83e600d7d

किया जाएगा। आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन आमला के अध्यक्ष शेख सफी, सचिव कृष्णकांत शर्मा, लाइन शाखा अध्यक्ष राजेश कोसे, नवीन कड़वे, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के सचिव राकेश चौकीकर, कोषाध्यक्ष रीतेश कुमार, एमके ठेपे, पवन मिश्रा, पवन देशमुख सहित रेल्वे इंस्टीट्यूट के सदस्य मौजूद रहे। वहीं

361e5e39-299b-405c-afe1-d3154c7e5725

सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य खैरवार, आलम सर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। मुख्य शाखा अध्यक्ष शेख सफी, एमके ठेपे एवं राजेश कोसे सहित यूनियन पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और जिला स्तर पर चयन का अवसर मिला।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रेल्वे इंस्टीट्यूट में गूंजी खेल प्रतिभाओं की आवाज, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम आमला। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल स्तरीय जिला बैतूल, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला एवं नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन आमला के अध्यक्ष शेख सफी, सचिव कृष्णकांत शर्मा, लाइन शाखा अध्यक्ष राजेश कोसे, नवीन कड़वे, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के सचिव राकेश चौकीकर, कोषाध्यक्ष रीतेश कुमार, एमके ठेपे, पवन मिश्रा, पवन देशमुख सहित रेल्वे इंस्टीट्यूट के सदस्य मौजूद रहे। वहीं सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य खैरवार, आलम सर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। मुख्य शाखा अध्यक्ष शेख सफी, एमके ठेपे एवं राजेश कोसे सहित यूनियन पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और जिला स्तर पर चयन का अवसर मिला।
    3
    रेल्वे इंस्टीट्यूट में गूंजी खेल प्रतिभाओं की आवाज, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
आमला। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल स्तरीय जिला बैतूल, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला एवं नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया।
कार्यक्रम में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन आमला के अध्यक्ष शेख सफी, सचिव कृष्णकांत शर्मा, लाइन शाखा अध्यक्ष राजेश कोसे, नवीन कड़वे, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के सचिव राकेश चौकीकर, कोषाध्यक्ष रीतेश कुमार, एमके ठेपे, पवन मिश्रा, पवन देशमुख सहित रेल्वे इंस्टीट्यूट के सदस्य मौजूद रहे। वहीं सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य खैरवार, आलम सर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
मुख्य शाखा अध्यक्ष शेख सफी, एमके ठेपे एवं राजेश कोसे सहित यूनियन पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और जिला स्तर पर चयन का अवसर मिला।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर --------- कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की ------- बैतूल, 11 अगस्त 2026। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘रक्तांजलि’ अभियान के तहत 13 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम, बैतूल में आयोजित होगा। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिलेवासियों से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने के साथ देश के वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की जा सकती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान के माध्यम से हम शहीदों के अमूल्य बलिदान को नमन करें। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, समाजसेवियों, युवाओं एवं जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे ‘रक्तांजलि’ अभियान से जुड़कर स्वेच्छा से रक्तदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। शहीदों की स्मृति में आयोजित इस अभियान में जिलेवासियों की सहभागिता उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।
    1
    शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर
शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर
---------
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की
-------
बैतूल, 11 अगस्त 2026। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘रक्तांजलि’ अभियान के तहत 13 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम, बैतूल में आयोजित होगा।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिलेवासियों से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने के साथ देश के वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की जा सकती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान के माध्यम से हम शहीदों के अमूल्य बलिदान को नमन करें।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, समाजसेवियों, युवाओं एवं जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे ‘रक्तांजलि’ अभियान से जुड़कर स्वेच्छा से रक्तदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। शहीदों की स्मृति में आयोजित इस अभियान में जिलेवासियों की सहभागिता उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    10 hrs ago
  • बैतूल के पर्यटक स्थल कुकरू से तीन किलोमीटर दूर यह विशाल झरना कोतुहल बना हुआ है
    1
    बैतूल के पर्यटक स्थल कुकरू 
से तीन किलोमीटर दूर यह विशाल
झरना कोतुहल बना हुआ है
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • धामनगांव में महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा को लेकर निकली कलशयात्रा, धामनगांव में शिव शक्ति निर्मलया वहान सेवा समिति महिला संगठन के तत्वावधान में पांच दिवसीय महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश में भी महिलाओं की भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास देखा गया, महिला ने नृत्य के साथ कलशयात्रा का नगर भ्रमण कराया। सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में धार्मिक कलशयात्रा का समापन किया गया जिसके बाद शिव महापुराण कथा पंडित ने व्यास पीठ की पुजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया।
    1
    धामनगांव में महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा को लेकर निकली कलशयात्रा,
धामनगांव में शिव शक्ति निर्मलया वहान सेवा समिति महिला संगठन के तत्वावधान में पांच दिवसीय महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश में भी महिलाओं की भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास देखा गया, महिला ने नृत्य के साथ कलशयात्रा का नगर भ्रमण कराया। सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में धार्मिक कलशयात्रा का समापन किया गया जिसके बाद शिव महापुराण कथा पंडित ने व्यास पीठ की पुजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भंदारगोंदी के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिली आधुनिक सुविधाएं, प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर होगी पढ़ाई पांढुर्णा। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर जागरूकता की कमी कई बार इन सकारात्मक प्रयासों पर सवालिया निशान लगा देती है। ऐसा ही एक मामला पांढुर्णा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंदारगोंदी से सामने आया है, जहां शासन की ओर से सरकारी स्कूलों की कायापलट करने के लिए आधुनिक सुविधाओं का पिटारा खोल दिया गया है। अब यहां के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल जमीन या चटाई पर नहीं बैठेंगे, बल्कि उनके बैठने के लिए शासन द्वारा उच्च गुणवत्ता की अलग-अलग टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था भेजी गई है। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में खेलकूद और मनोरंजन की बेहतरीन सामग्री भी पहुंचाई गई है। भेजी गई इस सामग्री में विशेष प्रकार के झूले, हाथी, घोड़े, घिसर पट्टी और अन्य आकर्षक खिलौने शामिल हैं, जिन्हें देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी शहर के महंगे निजी स्कूलों की तरह आधुनिक माहौल मिल सके, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ पूरी तरह से आनंदित होकर अपना विकास कर सकें। सरकार हर वर्ग के बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है और शिक्षा के अधिकार के तहत उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव संसाधन व सामग्री मुफ्त में मुहैया करा रही है। हालांकि, इन तमाम सुविधाओं के धरातल पर उतरने के बाद भी एक बड़ी विडंबना यह देखने को मिल रही है कि ग्राम भंदारगोंदी के ग्रामीण इस बात की गहराई को समझ नहीं पा रहे हैं। आज के समय में जब सरकारी स्कूलों में प्राइवेट संस्थानों से भी बेहतर और आधुनिक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, तब भी यहां के लोग अपने बच्चों का भविष्य संवारने के बजाय उन्हें भारी-भरकम फीस वसूलने वाले निजी विद्यालयों में भेज रहे हैं। ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने ही गांव में संचालित इन सरकारी स्कूलों की बेहतरी और उनकी सुध लेने की बजाय उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं, जिससे शासन के इन महत्वाकांक्षी प्रयासों का पूरा लाभ जरूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम और ग्रामीणों के रहन-सहन पर गौर करें तो एक और गंभीर सवाल खड़ा होता है। जब भंदारगोंदी के ग्रामीण अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्राइवेट स्कूलों में हजारों रुपये की भारी-भरकम फीस आसानी से भर रहे हैं, तो इससे यह साफ जाहिर होता है कि वे किसी साधारण या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उनका जीवनयापन उच्च श्रेणी का है और वे किसी भी प्रकार से अमीर वर्ग की श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद यदि वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं या कागजों में खुद को कमजोर दर्शा रहे हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। ऐसी स्थिति को देखते हुए अब यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि स्थानीय प्रशासन इस मामले में तुरंत संज्ञान ले। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे साधनसंपन्न परिवारों का विशेष सर्वे कर उन्हें चिन्हित करे, जो बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में पढ़ाते हैं लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में आर्थिक रूप से कमजोर या गरीबी रेखा के दायरे में आते हैं। ऐसे लोगों को तुरंत गरीबी रेखा की श्रेणी से बाहर किया जाना चाहिए, ताकि सरकारी खजाने पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम हो सके। इसके साथ ही, इन संपन्न परिवारों के छंटने से जो अतिरिक्त राशि या संसाधन बचेंगे, उन्हें सीधे तौर पर इन ग्रामीण सरकारी स्कूलों के और अधिक विकास, रखरखाव और बच्चों की अन्य बुनियादी जरूरतों पर खर्च किया जाना चाहिए, तभी सही मायनों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकेगी।
    1
    भंदारगोंदी के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिली आधुनिक सुविधाएं, प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर होगी पढ़ाई
पांढुर्णा। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर जागरूकता की कमी कई बार इन सकारात्मक प्रयासों पर सवालिया निशान लगा देती है। ऐसा ही एक मामला पांढुर्णा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंदारगोंदी से सामने आया है, जहां शासन की ओर से सरकारी स्कूलों की कायापलट करने के लिए आधुनिक सुविधाओं का पिटारा खोल दिया गया है। अब यहां के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल जमीन या चटाई पर नहीं बैठेंगे, बल्कि उनके बैठने के लिए शासन द्वारा उच्च गुणवत्ता की अलग-अलग टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था भेजी गई है।
बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में खेलकूद और मनोरंजन की बेहतरीन सामग्री भी पहुंचाई गई है। भेजी गई इस सामग्री में विशेष प्रकार के झूले, हाथी, घोड़े, घिसर पट्टी और अन्य आकर्षक खिलौने शामिल हैं, जिन्हें देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी शहर के महंगे निजी स्कूलों की तरह आधुनिक माहौल मिल सके, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ पूरी तरह से आनंदित होकर अपना विकास कर सकें। सरकार हर वर्ग के बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है और शिक्षा के अधिकार के तहत उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव संसाधन व सामग्री मुफ्त में मुहैया करा रही है।
हालांकि, इन तमाम सुविधाओं के धरातल पर उतरने के बाद भी एक बड़ी विडंबना यह देखने को मिल रही है कि ग्राम भंदारगोंदी के ग्रामीण इस बात की गहराई को समझ नहीं पा रहे हैं। आज के समय में जब सरकारी स्कूलों में प्राइवेट संस्थानों से भी बेहतर और आधुनिक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, तब भी यहां के लोग अपने बच्चों का भविष्य संवारने के बजाय उन्हें भारी-भरकम फीस वसूलने वाले निजी विद्यालयों में भेज रहे हैं। ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने ही गांव में संचालित इन सरकारी स्कूलों की बेहतरी और उनकी सुध लेने की बजाय उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं, जिससे शासन के इन महत्वाकांक्षी प्रयासों का पूरा लाभ जरूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम और ग्रामीणों के रहन-सहन पर गौर करें तो एक और गंभीर सवाल खड़ा होता है। जब भंदारगोंदी के ग्रामीण अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्राइवेट स्कूलों में हजारों रुपये की भारी-भरकम फीस आसानी से भर रहे हैं, तो इससे यह साफ जाहिर होता है कि वे किसी साधारण या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उनका जीवनयापन उच्च श्रेणी का है और वे किसी भी प्रकार से अमीर वर्ग की श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद यदि वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं या कागजों में खुद को कमजोर दर्शा रहे हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी एक बड़ा प्रश्नचिह्न है।
ऐसी स्थिति को देखते हुए अब यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि स्थानीय प्रशासन इस मामले में तुरंत संज्ञान ले। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे साधनसंपन्न परिवारों का विशेष सर्वे कर उन्हें चिन्हित करे, जो बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में पढ़ाते हैं लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में आर्थिक रूप से कमजोर या गरीबी रेखा के दायरे में आते हैं। ऐसे लोगों को तुरंत गरीबी रेखा की श्रेणी से बाहर किया जाना चाहिए, ताकि सरकारी खजाने पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम हो सके। इसके साथ ही, इन संपन्न परिवारों के छंटने से जो अतिरिक्त राशि या संसाधन बचेंगे, उन्हें सीधे तौर पर इन ग्रामीण सरकारी स्कूलों के और अधिक विकास, रखरखाव और बच्चों की अन्य बुनियादी जरूरतों पर खर्च किया जाना चाहिए, तभी सही मायनों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकेगी।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ग्रीनसिटी चोरी का फरार इनामी आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, तीन लाख के जेवरात बरामद सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपी तक, गंज पुलिस की कार्रवाई बैतूल। ग्रीनसिटी में अप्रैल माह में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गंज पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। घर से नकदी सहित जेवरात चोरी पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को ग्रीनसिटी सेक्टर-बी निवासी गोविंदराव मोकलकर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी कान के आभूषण, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की मूर्ति और 75 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना गंज में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोनू उडके और सडडु उर्फ राजा पाखरे, दोनों निवासी ओझाढाना गंज, बैतूल की पहचान की। प्रकरण में सोनू उडके को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी सडडु उर्फ राजा घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी निगरानी की जा रही थी और उस पर इनाम भी घोषित किया गया था। टावर लोकेशन के आधार पर भोपाल में दबोचा विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी भोपाल में मौजूद है। इसके बाद गंज पुलिस की टीम भोपाल रवाना हुई। पुलिस ने टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। ये जेवरात हुए बरामद आरोपी की निशानदेही और कब्जे से पुलिस ने— एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स दो जोड़ी चांदी की पायल चांदी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति चार चांदी के सिक्के एक सोने का मंगलसूत्र एक सोने की अंगूठी मंगलसूत्र एवं हार के 70 नग सोने के मोती सोने के दो पेंडल समेत करीब 3 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी सडडु उर्फ राजा पिता राजू पाखरे (35), निवासी ओझाढाना गंज, बैतूल को 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया। इनकी रही विशेष भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक अंकित, प्रधान आरक्षक नीलेश, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक अनिरुद्ध यादव, नवीन रघुवंशी, नरेन्द्र धुर्वे, शिवशंकर देवड़ा, कृष्णकांत तथा साइबर सेल बैतूल के आरक्षक दीपेन्द्र और पंकज की विशेष भूमिका रही। एसपी ने की नागरिकों से अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि घर या प्रतिष्ठान को लंबे समय के लिए बंद कर बाहर जाने पर इसकी जानकारी विश्वसनीय पड़ोसियों अथवा संबंधित बीट पुलिस को दें। घर और प्रतिष्ठान के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाएं तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। उन्होंने कहा कि चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    2
    ग्रीनसिटी चोरी का फरार इनामी आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, तीन लाख के जेवरात बरामद
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपी तक, गंज पुलिस की कार्रवाई
बैतूल। ग्रीनसिटी में अप्रैल माह में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गंज पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
घर से नकदी सहित जेवरात चोरी
पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को ग्रीनसिटी सेक्टर-बी निवासी गोविंदराव मोकलकर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी कान के आभूषण, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की मूर्ति और 75 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना गंज में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोनू उडके और सडडु उर्फ राजा पाखरे, दोनों निवासी ओझाढाना गंज, बैतूल की पहचान की।
प्रकरण में सोनू उडके को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी सडडु उर्फ राजा घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी निगरानी की जा रही थी और उस पर इनाम भी घोषित किया गया था।
टावर लोकेशन के आधार पर भोपाल में दबोचा
विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी भोपाल में मौजूद है। इसके बाद गंज पुलिस की टीम भोपाल रवाना हुई। पुलिस ने टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
ये जेवरात हुए बरामद
आरोपी की निशानदेही और कब्जे से पुलिस ने—
एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स
दो जोड़ी चांदी की पायल
चांदी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति
चार चांदी के सिक्के
एक सोने का मंगलसूत्र
एक सोने की अंगूठी
मंगलसूत्र एवं हार के 70 नग सोने के मोती
सोने के दो पेंडल
समेत करीब 3 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी सडडु उर्फ राजा पिता राजू पाखरे (35), निवासी ओझाढाना गंज, बैतूल को 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया।
इनकी रही विशेष भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक अंकित, प्रधान आरक्षक नीलेश, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक अनिरुद्ध यादव, नवीन रघुवंशी, नरेन्द्र धुर्वे, शिवशंकर देवड़ा, कृष्णकांत तथा साइबर सेल बैतूल के आरक्षक दीपेन्द्र और पंकज की विशेष भूमिका रही।
एसपी ने की नागरिकों से अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि घर या प्रतिष्ठान को लंबे समय के लिए बंद कर बाहर जाने पर इसकी जानकारी विश्वसनीय पड़ोसियों अथवा संबंधित बीट पुलिस को दें। घर और प्रतिष्ठान के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाएं तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।
उन्होंने कहा कि चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.