सावलमेंढा मे बढ़े उत्साह से मनाया गया विश्व आदिवादी दिवस, भैंसदेही सावलमेंढा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम के स्थानीय हाई स्कूल खेल मैदान पर कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी दिवस मनाया गया कार्यक्रम में आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा अर्चना के उपरांत डीजे एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हुए रैली निकाली गयी जो कि ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर हाई स्कूल खेल मैदान पहुची जहां जनजाति सांस्कृतिक कार्यक्रमो के बाद उपस्थित अतिथि जिसमे आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम द्वारा युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने के साथ ही सभी धर्मों के सम्मान कि बात कही गयी इसके अतिरिक्त डॉ संदीप धुर्वे द्वारा कहा गया कि यह सिर्फ नाचने का दिन नही बल्कि हमारे आत्मचिंतन का दिन है हमे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं द्वारा समाजजनों को संबोधित करते हुए शिक्षा ,रोजगार एवं सामाजिक एकता कि बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सावलमेंढा एवं आसपास के ग्रामो से आदिवासी समाज से महिला,पुरुष एवं बच्चे अपनी पाराम्परिक वेशभूषा में सम्मिलित रहे।
सावलमेंढा मे बढ़े उत्साह से मनाया गया विश्व आदिवादी दिवस, भैंसदेही सावलमेंढा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम के स्थानीय हाई स्कूल खेल मैदान पर कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी दिवस मनाया गया कार्यक्रम में आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा अर्चना के उपरांत डीजे एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हुए रैली निकाली गयी जो कि ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर हाई स्कूल खेल मैदान पहुची जहां जनजाति सांस्कृतिक कार्यक्रमो के बाद उपस्थित अतिथि जिसमे आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम द्वारा युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने के साथ ही सभी धर्मों के सम्मान कि बात कही गयी इसके अतिरिक्त डॉ संदीप धुर्वे द्वारा कहा गया कि यह सिर्फ नाचने का दिन नही बल्कि हमारे आत्मचिंतन का दिन है हमे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं द्वारा समाजजनों को संबोधित करते हुए शिक्षा ,रोजगार एवं सामाजिक एकता कि बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सावलमेंढा एवं आसपास के ग्रामो से आदिवासी समाज से महिला,पुरुष एवं बच्चे अपनी पाराम्परिक वेशभूषा में सम्मिलित रहे।
- भैंसदेही में 15 अगस्त समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, गांधी धाम में होगा मुख्य आयोजन स्वतंत्रता दिवस 2026 की राष्ट्रीय जानकारी भैंसदेही स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय एवं भव्य रूप से मनाने को लेकर भैंसदेही में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजीत मेरावी ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, संस्था प्रमुखों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त की सुबह शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में सुबह 7 से 8 बजे के बीच तथा तहसील कार्यालय परिसर में सुबह 8.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य समारोह गांधी धाम में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। गांधी धाम में होगा मुख्य समारोह मुख्य समारोह में नगर परिषद भैंसदेही के अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन तथा अन्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रभात फेरी में शामिल होंगे विद्यार्थी बैठक में तय किया गया कि नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं सुबह करीब 8.45 बजे गांधी धाम बाजार चौक पर एकत्र होकर प्रभात फेरी में शामिल होंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सभी शिक्षण संस्थाओं को समय पर विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का होगा चयन स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा कविता, भाषण, नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए समिति गठित की गई है। चयनित विद्यार्थी 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही में आयोजित चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की अवधि करीब 5 से 6 मिनट निर्धारित की गई है। नगर परिषद संभालेगी बैठक, सफाई और पेयजल व्यवस्था मुख्य समारोह स्थल गांधी धाम में बैठक व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा की जाएगी। समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल एवं चलित शौचालय की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। गांधी धाम बाजार चौक से कार्यक्रम स्थल तक प्रभात फेरी के मार्ग की व्यवस्थाएं भी नगर परिषद द्वारा की जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी धाम में झंडे लगाने तथा सरस्वती जी की छायाप्रति एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी की जाएगी। 14 और 15 अगस्त को होगी रोशनी बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 एवं 15 अगस्त की शाम सभी शासकीय भवनों में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संबंधित कार्यालय अपने स्तर पर विद्युत व्यवस्था करेंगे। विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के नाम पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए जाएंगे। संबंधित संस्थाओं को 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक नाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से और ध्वज संहिता के नियमों के अनुसार आयोजित हो। राष्ट्रीय ध्वज को साफ-सुथरा एवं सीधा फहराया जाए तथा सूर्यास्त से पहले सम्मानपूर्वक उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को थाना प्रभारी के समन्वय से आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।1
- धामनगांव में महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा को लेकर निकली कलशयात्रा, धामनगांव में शिव शक्ति निर्मलया वहान सेवा समिति महिला संगठन के तत्वावधान में पांच दिवसीय महारूद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश में भी महिलाओं की भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास देखा गया, महिला ने नृत्य के साथ कलशयात्रा का नगर भ्रमण कराया। सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में धार्मिक कलशयात्रा का समापन किया गया जिसके बाद शिव महापुराण कथा पंडित ने व्यास पीठ की पुजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया।1
- बैतूल के पर्यटक स्थल कुकरू से तीन किलोमीटर दूर यह विशाल झरना कोतुहल बना हुआ है1
- रेल्वे इंस्टीट्यूट में गूंजी खेल प्रतिभाओं की आवाज, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम आमला। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल स्तरीय जिला बैतूल, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला एवं नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन आमला के अध्यक्ष शेख सफी, सचिव कृष्णकांत शर्मा, लाइन शाखा अध्यक्ष राजेश कोसे, नवीन कड़वे, रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के सचिव राकेश चौकीकर, कोषाध्यक्ष रीतेश कुमार, एमके ठेपे, पवन मिश्रा, पवन देशमुख सहित रेल्वे इंस्टीट्यूट के सदस्य मौजूद रहे। वहीं सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य खैरवार, आलम सर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। मुख्य शाखा अध्यक्ष शेख सफी, एमके ठेपे एवं राजेश कोसे सहित यूनियन पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और जिला स्तर पर चयन का अवसर मिला।3
- शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर शहीदों की स्मृति में जेएच कॉलेज में 13 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर --------- कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की ------- बैतूल, 11 अगस्त 2026। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘रक्तांजलि’ अभियान के तहत 13 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम, बैतूल में आयोजित होगा। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिलेवासियों से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने के साथ देश के वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की जा सकती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान के माध्यम से हम शहीदों के अमूल्य बलिदान को नमन करें। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, समाजसेवियों, युवाओं एवं जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे ‘रक्तांजलि’ अभियान से जुड़कर स्वेच्छा से रक्तदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। शहीदों की स्मृति में आयोजित इस अभियान में जिलेवासियों की सहभागिता उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।1
- सावलमेंढा मे बढ़े उत्साह से मनाया गया विश्व आदिवादी दिवस, भैंसदेही सावलमेंढा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम के स्थानीय हाई स्कूल खेल मैदान पर कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी दिवस मनाया गया कार्यक्रम में आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा अर्चना के उपरांत डीजे एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हुए रैली निकाली गयी जो कि ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर हाई स्कूल खेल मैदान पहुची जहां जनजाति सांस्कृतिक कार्यक्रमो के बाद उपस्थित अतिथि जिसमे आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम द्वारा युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने के साथ ही सभी धर्मों के सम्मान कि बात कही गयी इसके अतिरिक्त डॉ संदीप धुर्वे द्वारा कहा गया कि यह सिर्फ नाचने का दिन नही बल्कि हमारे आत्मचिंतन का दिन है हमे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं द्वारा समाजजनों को संबोधित करते हुए शिक्षा ,रोजगार एवं सामाजिक एकता कि बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सावलमेंढा एवं आसपास के ग्रामो से आदिवासी समाज से महिला,पुरुष एवं बच्चे अपनी पाराम्परिक वेशभूषा में सम्मिलित रहे।1
- सारनी पुलिस ने 03 चोरियों का किया खुलासा धार जिले से आते थे दिन में रेकी रात में चोरी एक आरोपी मनीष पिता ठाकुर सिंह वसूनिया गिरफ्तार 06 आरोपियों की शिनाख्त दिनेश, मानसिंह, सुपर सिंह, छगन, रेव सिंह जिला धार निवासी के रूप में हुई1