Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hariom.rajput
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में बीच सड़क पर मजनू की चप्पलों से पिटाई, युवती ने मजनू को धुना,1
- उरई में दलित युवक पर दबंगो का हमला लूट व जान से मारने की धमकी #जालौन #उरई उरई । कोतवाली क्षेत्र में जातिगत उत्पीड़न और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में धुलाई सेंटर चलाकर जीविकोपार्जन करने वाले एक युवक के साथ दबंगों ने न केवल जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि उसके घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट कर तमंचे के बल पर 42,500 रुपये लूट लिए। पीड़ित के अनुसार 05 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे न्यू ब्रेजा कार (UP 92 AU 3345) से चन्द्रपाल सिंह सेंगर अपने तीन साथियों के साथ शराब के नशे में धुलाई सेंटर पर पहुंचे और जबरन गाड़ी धुलवाने का दबाव बनाया। पैसे मांगने पर दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि “हम ठाकुर हैं, पैसे मांगने की हिम्मत कैसे की”, और मुफ्त में गाड़ी धोने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, अगले दिन 06 फरवरी की रात करीब 10 बजे दबंग दोबारा लाठी-डंडों व तमंचे के साथ पीड़ित के घर में घुस आए। आरोप है कि चन्द्रपाल सेंगर ने पीड़ित की छाती पर तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और अटैची में रखे 42,500 रुपये लूट लिए। यह रकम दुकानों के किराये की थी। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और थाने में दी गई तहरीर के बाद भी आरोपी खुलेआम घूमकर दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए तथा उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।1
- Post by Manoj Verma2
- कबरई क्रशर खदान पहाड़ में बहुत ट्रक बहुत खतरा है 👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀1
- ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दो लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।1
- उल्दन पुलिस ने सार्वजनिक जुआ खेलते 5 आरोपी किए गिरफ्तार, ₹3080 नकद बरामद थाना उल्दन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹3080 नकद ताश की 52 गड्डियां व जुआ सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र पटेल,राहुल पटेल,नीरज कुमार पटेल, खलील रजक और नंदकिशोर कुशवाहा शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत आवश्यक सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है1
- राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न1
- भारतीय किसान यूनियन, जालौन की ओर से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विरोध जताया गया है।किसान यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से इस समझौते को रद्द करने की मांग की है। किसान यूनियन का कहना है कि इस समझौते से सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारत में आ सकते हैं, जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान हो सकता है। साथ ही डेयरी सेक्टर, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और पारंपरिक बीज व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है। किसान नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ व्यापार का मुद्दा नहीं बल्कि किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि आत्मनिर्भरता से जुड़ा विषय है। किसान यूनियन ने सरकार से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।2
- ब्यूरो चीफ मोंठ अरविंद श्रीवास समथर (झांसी)। कस्बा समथर के मोहल्ला खान बहादुर निवासी 29 वर्षीय अफसर पुत्र सत्तार खान का शव जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित बेतवा नहर (कुठौद शाखा) में सड़ी-गली हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अफसर 8 फरवरी को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। गुरुवार को नहर में उतराता शव मिलने पर शिनाख्त अफसर के रूप में हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफसर नहर तक कैसे पहुंचा। क्या वह हादसे का शिकार हुआ या किसी साजिश का? कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और हालिया संपर्कों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण पर से पर्दा उठने की उम्मीद है। अफसर की शादी 10 मार्च 2025 को हुई थी। एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि नई-नई बसी गृहस्थी उजड़ गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले को लेकर करीब तीन सौ लोग थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। फिलहाल पूरे कस्बे की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।4