Shuru
Apke Nagar Ki App…
Om Prakash Jha ब्यूरो चीफ इंद्रप्रस्थ समाचार
More news from बिहार and nearby areas
- सहरसा | कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फरेवा मुसहरी के निकट खेत में कीटनाशक दवा खाने से शनिवार सुबह ग्यारह बजे के करीब चार युवकों की हालत गंभीर हो गई.जिनमें से इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई.जबकि दो अन्य का इलाज विभिन्न अस्पताल में जारी है.मृतकों की पहचान फरेवा मुसहरी निवासी स्व. मांगन सदा के 17 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार तथा अर्जुन सदा के 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है.वहीं घटना में भोला सदा के 15 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार तथा कुजली सदा के 16 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है.इधर घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया.जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, एसडीओ आलोक राय तथा एसडीपीओ मुकेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की तथा परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी ली.घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतक युवकों के घरों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.इस संबंध में सहरसा एसपी हिमांशु ने बताया कि कनरिया थाना को सूचना मिली कि चार युवकों के द्वारा कीटनाशक पदार्थ जैसी खाई गई है.जिसके बाद दो की मौत की सूचना आई.जिसके बाद सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे.चूंकि मामला काफी संवेदनशील है.इसलिए हमने और जिलाधिकारी महोदय ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और परिजनों से बात की.1
- Post by Rinku Rinku1
- Post by Kirana dukan1
- चलती बिजली लाइन से तार चोरी करने पहुँचा चोर खम्भे पर ही चिपक गया ⚡ साथी भागे, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती!1
- बसंत उत्सव में गैर-जिम्मेदाराना हरकतें -- मुंह से पेट्रोल निकालकर आग का खेल। एक आदमी को मुंह से पेट्रोल निकालकर आग दिखाने का प्रदर्शन महंगा पड़ा, उसके चेहरे पर आग लग गई, देखिए आगे क्या हुआ1
- सरकारी विद्यालय का स्थिति जर्जर है इस वीडियो के माध्यम से सुने और क्या सब टीचर कहता है1
- मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत परड़िया व हथिऔंधा पंचायत में आयोजित पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया, लेकिन शाम में हुई मतगणना काफी रोमांचक और हंगामेदार रही। हथिऔंधा पैक्स चुनाव में शिवकुमार भगत को 386 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. शमीम (196 मत) को हराकर जीत दर्ज की। वहीं परड़िया पैक्स की मतगणना रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय बेहद रोमांचक हो गई जब प्रारंभिक परिणाम में सुरेन्द्र झा को 296, अमोद मेहता को 294, अशोक ठाकुर को 263 तथा दिलीप चौधरी को 101 मत मिलने की घोषणा की गई। इस घोषणा के अनुसार सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया। हालांकि, अमोद मेहता ने परिणाम को अस्वीकार करते हुए पुनः मतगणना के लिए आवेदन दिया। इसके बाद हुई री-काउंटिंग का अंतिम फैसला रात करीब 11 बजे आया, जिसमें अमोद मेहता को 1 मत से विजयी घोषित कर दिया गया। मतगणना से असंतुष्ट प्रत्याशी ने बीडीओ पर लगाया धांधली का आरोप री-काउंटिंग का परिणाम आते ही सुरेन्द्र झा के समर्थकों ने जोरदार विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों का कहना था कि पहले सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया, फिर री-काउंटिंग में उन्हें 1 मत से पराजित कैसे कर दिया गया। या तो पहले गिनती गलत हुई या बाद में गड़बड़ी की गई। समर्थकों ने री-काउंटिंग के दौरान बीडीओ पर रिश्वत लेकर पक्षपातपूर्ण तरीके से हराने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष समर्थक मौजूद रहे। बाद में प्रत्याशी सुरेन्द्र झा एवं थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के समझाने-बुझाने पर रात करीब 12 बजे जाम समाप्त कराया गया। इस संबंध में बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई गई है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया।4
- लखनऊ की पेपर मिल चौकी में दरोगा जी लाखों की घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए 😳 एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद विभाग में मचा हड़कंप!1
- मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी मिड डे मील योजना के तहत परोसी गई खिचड़ी खाने से 70 से अधिक मासूम बच्चे बीमार पड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 👉 सवाल साफ है — क्या बच्चों की थाली की कोई निगरानी नहीं? क्या मिड डे मील में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? और अगर किसी बच्चे की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? सरकार और प्रशासन को अब सिर्फ बयान नहीं, जवाब और कार्रवाई देनी होगी। #MadhepuraNews #MidDayMealScam #BiharBreaking #GovernmentFailure #SchoolFoodSafety #ChildrenInDanger #BiharNewsHindi #SystemFailure #BreakingNews #MidDayMeal #PublicIssue1