Shuru
Apke Nagar Ki App…
please support me friends and like and share and so please came · mr.sandwich cafe in jaipur capital galleria mall sirsi road jaipur
Raj
please support me friends and like and share and so please came · mr.sandwich cafe in jaipur capital galleria mall sirsi road jaipur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीएचसी निबोहरा की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन फतेहाबाद : भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के कार्यकर्ताओं ने प्रदीप गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) निबोहरा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और नियमित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता, पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना जनहित में आवश्यक है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। संगठन ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- किसानों की खाद की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सोपा ज्ञापन अम्बाह ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें किसानों के लिए खाद्य आपूर्ति को जल्द से जल्द दूर कराया जाए, नहर सुविधा की व्यवस्था जल्द कराई जाए और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती की कार्रवाई को तुरंत नियंत्रित किया जाए और बिजली विभाग द्वारा बिल में की जड़ी मनमानी को रोका जाए । यह सभी कारण ज्ञापन में लिखकर मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन अंबाह के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया । इस मौके पर :- जय राजोरिया, महावीर समाधिया, उदय सिंह ,एजेंट पूर्व सरपंच, दुर्गा प्रसाद शर्मा, बृजेश शर्मा, विवेक सखवार, फरेंद्र गुर्जर, विनय गहलोत,छोटू शर्मा, पुष्पेंद्र समाधिया, गौतम सखवार, कुलदीप निषद कोक सिंह कुशवाहा शिवनारायण सखवार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे2
- hamare ya gau char jamin bhum masin dubra Tut rhi hai badi masin dubra1
- Episode- 0A-192 आपके समक्ष आदित्यराज सिंह... मरेगा हर कोई मरेगा-- कोई डर के मरेगा तो कोई लड़के मरेगा... देश में हर तरफ एक से एक काण्ड हो रहे हैं फिर भी उनका एनकाउंटर नहीं हुआ.... और जो सच के खिलाफ आवाज उठा दे तो उसका एनकाउंटर हो जाताहै... तो ये कहां की इंसानियत है भाई...1
- आगरा ब्रेकिंग!!! बंद घर में महिला का शव मिलने से सनसनी पति पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ताला तोड़कर शव बाहर निकाला गया फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला पैमा का मामला बताया गया है. आगरा ब्रेकिंग!!! बंद घर में महिला का शव मिलने से सनसनी पति पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ताला तोड़कर शव बाहर निकाला गया फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला पैमा का मामला बताया गया है.1
- सितंबर में अंबाह करेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन, तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे पत्रकार रेस्ट हाउस में हुई बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सम्मेलन की रूपरेखा पर मंथन, करीब 50 पत्रकार रहे मौजूद अम्बाह श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई अंबाह की रविवार को रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित बैठक में सितंबर माह में प्रस्तावित संभागीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया गया। करीब 50 पत्रकारों की मौजूदगी में सम्मेलन के आयोजन स्थल, मुख्य अतिथियों, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के बंटवारे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन को चंबल संभाग का यादगार पत्रकार आयोजन बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के मुद्दों को प्रभावी मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महासचिव रामपाल तोमर और जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने, पुराने सदस्यों के नवीनीकरण, संगठन के विस्तार तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने और सभी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने सुझाव रखते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में अंबाह इकाई के महासचिव अशफाक खान ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, जगपाल तोमर, दिनेश गुप्ता, मलखान परमार, सतेंद्र राजावत, धर्मेंद्र तोमर, ओंकार गुर्जर, जसवंत राजावत, आशीष तोमर, पंकज जैन, धीरेन्द्र तोमर, हेमंत छारी रामकिशन कुशवाह, गिर्राज सिंह, मोनू तोमर, अपनेश तोमर, बंटी श्रीवास, रामगोपाल राजावत, इशाक अहमद, रोहित शर्मा, पीयूष लोहिया, ऋषिकेश कुशवाह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।4
- Episode- 0A-191 वृजभूषण मारकंडे का बयान-- भरततिवारी की हत्या सम्राट चौधरी ने कराया... और किसकी मजाल है... और ये मैं ही नहीं बिहार के एसपी भी कह चुके हैं और साथ में ये भी कह चुके हैं अब अगला नंबर मेरा है सम्राट चौधरी अब मेरी हत्या करा देगा क्योंकि सम्राट चौधरी के खिलाफ सच बोला है मैंने.... अतः आपको साहसी कर्मठ आईपीएस से मिलाऊँ.... 1- अमिताभ दास- आईपीएस बिहार 2- अमिताभ ठाकुर- आईपीएस यूपी लेकिन भोजपुर का कप्तान नहीं चाहता था- भरततिवारी को निपटाना... लेकिन उस पर दवाब आ रहे थे ड्यूटी जो करना थी....1
- गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट1
- चिरपुरा रोड पर जलभराव से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अम्बाह। चिरपुरा रोड पर लंबे समय से बने जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम अंबाह को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदेश संगठन मंत्री सियाराम गुर्जर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि चिरपुरा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों का मुख्य आवागमन इसी मार्ग से होता है, लेकिन सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी और आम नागरिक गुजरते हैं। सड़क पर भरे पानी और गहरे गड्ढों के कारण कई बार बैटरी रिक्शा सहित अन्य वाहन पलट चुके हैं, जिससे लोगों को चोटें भी आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 9 जून 2026 को भी प्रशासन को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि चिरपुरा की ओर पानी छोड़ने के बजाय जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी खेतों की ओर मोड़ा गया तो कृषि भूमि प्रभावित होगी और फसलों को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि चौराहे से आने वाले नाले को पहले की तरह एसआरएम गार्डन के नाले से जोड़कर पानी की निकासी कराई जाए, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर चिरपुरा रोड को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आगे जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1