Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंगेर के किशनपुर मध्य विद्यालय में सभी पेड़ काट दिए गए हैं। इंचार्ज सुमन कुमार ने 'ठनका' (बिजली गिरने) के डर को इसकी वजह बताया और कहा कि उन्होंने सरकारी विभाग से कोई मंजूरी नहीं ली थी। अब वे छत की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से बात करेंगे।
Pardafass news
मुंगेर के किशनपुर मध्य विद्यालय में सभी पेड़ काट दिए गए हैं। इंचार्ज सुमन कुमार ने 'ठनका' (बिजली गिरने) के डर को इसकी वजह बताया और कहा कि उन्होंने सरकारी विभाग से कोई मंजूरी नहीं ली थी। अब वे छत की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से बात करेंगे।
More news from बिहार and nearby areas
- मुंगेर के लखनपुर में लोजपा (आर) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। पार्टी का लक्ष्य है कि यह कार्यालय अल्पसंख्यकों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा और समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ेगा। चिराग पासवान के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन को साकार करने का संकल्प लिया गया।1
- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के होटल मौर्य पहुंचे हैं। उनकी मौजूदगी से बिहार की राजनीति में बड़ी रणनीतिक हलचल की उम्मीद है।1
- सफाई कर्मी से मारपीट के बाद भड़के सफाई मजदूरों ने काम बंद कर जताया विरोध।1
- सूर्यगढ़ा की बेटियों का कमाल, ब्लैकबोर्ड पर उकेरा टैगोर का व्यक्तित्व विशाल। सूर्यगढ़ा के +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनी टैगोर जयंती सूर्यगढ़ा (लखीसराय) स्थानीय +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की शुरुआत प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह और शिक्षक प्रेम रंजन कुमार द्वारा टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर छात्राओं ने टैगोर की रचनाओं पर आधारित भावपूर्ण गीत, कविताएं और आकर्षक बंगाली नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष आकर्षण का केंद्र छात्रा आयुषी, अर्चना और वर्षा द्वारा ब्लैकबोर्ड पर चाक से उकेरी गई गुरुदेव की जीवंत आकृति रही, जिसकी सभी शिक्षकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। शिक्षक प्रेम रंजन कुमार ने टैगोर को एशिया का प्रथम नोबेल विजेता बताते हुए उनके दार्शनिक और राष्ट्रभक्त व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक ने राष्ट्रगान के रचयिता के योगदान को अविस्मरणीय बताया। मौके पर स्काउट-गाइड प्रशिक्षक अनुराग आनंद सहित शिक्षक रवि कुमार, प्रियंका कुमारी, फौजिया सुल्तान और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।1
- मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में 30 अप्रैल को तेज तूफान के कारण एक पर्यटक क्रूज़ पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं क्रूज़ पलटने के बाद मां और बेटे की मार्मिक तस्वीर देखकर लोग विह्वल हो उठे।3
- खगड़िया के गोगरी प्रखंड की रामपुर पंचायत में बीते वर्ष बाढ़ में डूबने से 15 वर्षीय नाजमीन खातून की मौत हो गई थी। बुधवार को गोगरी सीओ दीपक कुमार की ओर से मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। पीड़ित परिवार ने इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।1
- बिहार के महाविद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे सेमेस्टर नामांकन कार्य पूरी तरह बाधित हो गया। कर्मचारियों की मांगों में पदानुसार वेतनमान, 65 वर्ष सेवानिवृत्ति और पुरानी पेंशन योजना शामिल है, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- मुंगेर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश गौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे जेल भेज दिया गया।1
- सूर्यगढ़ा NH -80 पर रफ्तार का तांडव, तिहरी टक्कर में चौकीदार घायल लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव के समीप बुधवार देर रात 'रफ्तार के जुनून' ने भारी तबाही मचाई। NH-80 पर स्थित एक लाइन होटल के पास तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत में ड्यूटी पर तैनात पुलिस चौकीदार सुधीर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक बालू लदे ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस क्रेन के जरिए मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास कर रही थी, तभी एक अनियंत्रित कचरा लदे ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में दोबारा टक्कर मार दी। इस दूसरी भिड़ंत की चपेट में आने से चौकीदार सुधीर पासवान का हाथ कई जगहों से फ्रैक्चर हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि लोग समय रहते पीछे न हटते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।1