logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजपुर में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में आखिरकार सच सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

23 hrs ago
user_सच की धार न्यूज
सच की धार न्यूज
सेंधवा, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago

राजपुर में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में आखिरकार सच सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सेंधवा के अग्रवाल समाज ने श्योपुर में हुई एक घटना के विरोध में अपना ज्ञापन प्रस्तुत किया।
    1
    सेंधवा के अग्रवाल समाज ने श्योपुर में हुई एक घटना के विरोध में अपना ज्ञापन प्रस्तुत किया।
    user_निमाड़ का दबंग न्यूज
    निमाड़ का दबंग न्यूज
    निवाली, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • राजपुर नगर की धनगर भारूंड समाज धर्मशाला में रविवार को लोकमाता और पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस समारोह में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। उपस्थित समाजजनों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के न्यायप्रिय शासन, नारी सम्मान, धर्म और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों पर जोर दिया, जिन्हें आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। जयंती समारोह के दौरान पूजन-अर्चन, आरती और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, समाजोत्थान और सामाजिक एकता को लेकर एक विचार गोष्ठी भी हुई, जिसमें समाज के विकास और युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन सभी समाजजनों द्वारा मां अहिल्या के आदर्शों पर चलने और समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। समापन के पश्चात् प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड 8 के पार्षद तोताराम धनगर, राजू धनगर, गब्बर धनगर, लखन धनगर, विकास, विशाल, लवकुश धनगर सहित धनगर समाज के सभी लोग शामिल रहे।
    1
    राजपुर नगर की धनगर भारूंड समाज धर्मशाला में रविवार को लोकमाता और पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस समारोह में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। उपस्थित समाजजनों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के न्यायप्रिय शासन, नारी सम्मान, धर्म और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों पर जोर दिया, जिन्हें आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

जयंती समारोह के दौरान पूजन-अर्चन, आरती और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, समाजोत्थान और सामाजिक एकता को लेकर एक विचार गोष्ठी भी हुई, जिसमें समाज के विकास और युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।

कार्यक्रम का समापन सभी समाजजनों द्वारा मां अहिल्या के आदर्शों पर चलने और समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। समापन के पश्चात् प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वार्ड 8 के पार्षद तोताराम धनगर, राजू धनगर, गब्बर धनगर, लखन धनगर, विकास, विशाल, लवकुश धनगर सहित धनगर समाज के सभी लोग शामिल रहे।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बड़वानी पुलिस ने वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले 'सिंहस्थ महापर्व' को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, आज जिला मुख्यालय पर पुलिस बल के लिए एक 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बड़वानी के पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर की। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि भौगोलिक स्थिति के कारण बड़वानी जिला महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक मुख्य मार्ग रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए, बाहर से आने वाले हर एक दर्शनार्थी को पुलिस की ओर से हर संभव सहायता और सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से, पुलिस बल को विशेष तौर पर सुगम यातायात नियंत्रण, यात्रियों की सहायता और उनके ठहरने की व्यवस्थाओं पर केंद्रित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत, बड़वानी जिले के शत-प्रतिशत पुलिस बल को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पूरा कार्यक्रम टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ द ट्रेनर्स) मॉडल पर आधारित है। पहले चरण में, जिले के कुल पुलिस बल के 5% हिस्से (जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स आगे चलकर जिले में तैनात बाकी शत-प्रतिशत बल को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, डीएसपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, कमांडेड होमगार्ड श्री सरसचन्द्र राय और रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल सहित विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बड़वानी पुलिस ने वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले 'सिंहस्थ महापर्व' को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, आज जिला मुख्यालय पर पुलिस बल के लिए एक 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बड़वानी के पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर की।

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि भौगोलिक स्थिति के कारण बड़वानी जिला महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक मुख्य मार्ग रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए, बाहर से आने वाले हर एक दर्शनार्थी को पुलिस की ओर से हर संभव सहायता और सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से, पुलिस बल को विशेष तौर पर सुगम यातायात नियंत्रण, यात्रियों की सहायता और उनके ठहरने की व्यवस्थाओं पर केंद्रित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के तहत, बड़वानी जिले के शत-प्रतिशत पुलिस बल को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पूरा कार्यक्रम टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ द ट्रेनर्स) मॉडल पर आधारित है। पहले चरण में, जिले के कुल पुलिस बल के 5% हिस्से (जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स आगे चलकर जिले में तैनात बाकी शत-प्रतिशत बल को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, डीएसपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, कमांडेड होमगार्ड श्री सरसचन्द्र राय और रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल सहित विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter Barwani, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • अंजड के स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन में सोमवार को दिव्यांगजनों सहित सभी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेम्प निर्माण कार्य का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित कार्य पर कुल 98 लाख 83 हजार रुपये की लागत आएगी, जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव रहे, जबकि नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती और मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन करवाने के बाद सभी अतिथियों ने कुदाली चलाकर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। भूमिपूजन के बाद आयोजित मंचासीन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अब सभी साधन व संसाधनों से परिपूर्ण हो चुका है, जहाँ सभी विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि नवीन भवन में रेम्प के निर्माण से विद्यार्थियों, विशेषकर दिव्यांग छात्रों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी और यह कार्य प्रदेश की भाजपा सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। सरकार महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को नए सिरे से दुरुस्त कर रही है। अजय यादव ने कॉलेज प्रबंधन से अपील की कि वे अधिक से अधिक छात्रों को संस्थान से जोड़ें ताकि कॉलेज का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन हो और यह जिले के प्रमुख कॉलेजों के समकक्ष अपनी पहचान बनाए। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजा चौहान ने कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए रेम्प का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ करवाने का सुझाव दिया। प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार काकेश्वर ने बताया कि रेम्प का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की पीआईयू इकाई के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे व्हीलचेयर वाले दिव्यांगजन और अन्य विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को कक्षाओं तक पहुंचने में कोई बाधा नहीं होगी। पीआईयू विभाग के एसडीओ अनिल मंडलोई ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि नवीन भवन में कुल दो रेम्प बनाई जाएंगी। दोनों रेम्प की चौड़ाई लगभग 15 फीट और लंबाई लगभग 56 फीट होगी, जिसमें पहली रेम्प भूतल से प्रथम मंजिल तक और दूसरी रेम्प प्रथम मंजिल से द्वितीय मंजिल तक निर्मित होगी। ये रेम्प मानकों के अनुसार ढलान वाली होंगी ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. सुरेश काग ने किया जबकि आभार प्रो. विजय संगोड़े ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गहलोत, अरुण परमार, भरत यादव, बंटी बंसल, दीपक सेन, जीतू यादव, सुरेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, कैलाश हाटड़िया, रामु खण्डेलवाल, अंकित खण्डेलवाल, विमल शर्मा, विनोद शर्मा, बाघसिंह मण्डलोई सहित बड़ी संख्या में कॉलेज स्टॉफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस रेम्प निर्माण से महाविद्यालय अब पूरी तरह दिव्यांगजन अनुकूल भवन बन जाएगा, जिससे शिक्षा का अधिकार सभी के लिए समान रूप से सुलभ होगा और दिव्यांग छात्रों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
    4
    अंजड के स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन में सोमवार को दिव्यांगजनों सहित सभी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेम्प निर्माण कार्य का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित कार्य पर कुल 98 लाख 83 हजार रुपये की लागत आएगी, जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव रहे, जबकि नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती और मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन करवाने के बाद सभी अतिथियों ने कुदाली चलाकर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।

भूमिपूजन के बाद आयोजित मंचासीन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अब सभी साधन व संसाधनों से परिपूर्ण हो चुका है, जहाँ सभी विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि नवीन भवन में रेम्प के निर्माण से विद्यार्थियों, विशेषकर दिव्यांग छात्रों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी और यह कार्य प्रदेश की भाजपा सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। सरकार महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को नए सिरे से दुरुस्त कर रही है। अजय यादव ने कॉलेज प्रबंधन से अपील की कि वे अधिक से अधिक छात्रों को संस्थान से जोड़ें ताकि कॉलेज का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन हो और यह जिले के प्रमुख कॉलेजों के समकक्ष अपनी पहचान बनाए। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजा चौहान ने कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए रेम्प का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ करवाने का सुझाव दिया।

प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार काकेश्वर ने बताया कि रेम्प का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की पीआईयू इकाई के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे व्हीलचेयर वाले दिव्यांगजन और अन्य विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को कक्षाओं तक पहुंचने में कोई बाधा नहीं होगी। पीआईयू विभाग के एसडीओ अनिल मंडलोई ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि नवीन भवन में कुल दो रेम्प बनाई जाएंगी। दोनों रेम्प की चौड़ाई लगभग 15 फीट और लंबाई लगभग 56 फीट होगी, जिसमें पहली रेम्प भूतल से प्रथम मंजिल तक और दूसरी रेम्प प्रथम मंजिल से द्वितीय मंजिल तक निर्मित होगी। ये रेम्प मानकों के अनुसार ढलान वाली होंगी ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. सुरेश काग ने किया जबकि आभार प्रो. विजय संगोड़े ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गहलोत, अरुण परमार, भरत यादव, बंटी बंसल, दीपक सेन, जीतू यादव, सुरेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, कैलाश हाटड़िया, रामु खण्डेलवाल, अंकित खण्डेलवाल, विमल शर्मा, विनोद शर्मा, बाघसिंह मण्डलोई सहित बड़ी संख्या में कॉलेज स्टॉफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस रेम्प निर्माण से महाविद्यालय अब पूरी तरह दिव्यांगजन अनुकूल भवन बन जाएगा, जिससे शिक्षा का अधिकार सभी के लिए समान रूप से सुलभ होगा और दिव्यांग छात्रों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आंध्रप्रदेश के पुंगनूर से राजस्थान तक छह राज्यों से होकर एक लंबी यात्रा पर निकले 52 वर्षीय मीर अब्दुल, शांति एवं मानवता का संदेश फैलाते हुए मध्य प्रदेश के पानसेमल पहुँचे। उन्होंने बताया कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में शांति और मानवता का संदेश देना है। पानसेमल में उनके नगर आगमन पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मीर अब्दुल यह यात्रा हाथ ठेले से कर रहे हैं।
    1
    आंध्रप्रदेश के पुंगनूर से राजस्थान तक छह राज्यों से होकर एक लंबी यात्रा पर निकले 52 वर्षीय मीर अब्दुल, शांति एवं मानवता का संदेश फैलाते हुए मध्य प्रदेश के पानसेमल पहुँचे। उन्होंने बताया कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में शांति और मानवता का संदेश देना है। पानसेमल में उनके नगर आगमन पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मीर अब्दुल यह यात्रा हाथ ठेले से कर रहे हैं।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की सीमा पार कर, एक उम्रदराज यात्री अब्दुल गफूर मीर 31 मई की रात पानसेमल नगर पहुँचे, जहाँ उन्होंने 1 जून की सुबह देशप्रेम का एक अनूठा संदेश दिया। देशभक्ति के इस प्रतीक ने अपने हाथ ठेले पर पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर लगाई हुई है और उनकी ठेला गाड़ी पर राष्ट्रप्रेम से जुड़े वाक्यांश लिखे हुए हैं। अब्दुल गफूर मीर की यह अब तक की पाँचवीं यात्रा है, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 2,500 किलोमीटर की पदयात्रा तय की है। यह अनोखी यात्रा आंध्र प्रदेश के पुंगनूर से शुरू हुई थी और अभी राजस्थान के जयपुर तक जारी रहेगी, जहाँ इसका समापन होगा। उनकी यह यात्रा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर साथ लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रही है।
    1
    महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की सीमा पार कर, एक उम्रदराज यात्री अब्दुल गफूर मीर 31 मई की रात पानसेमल नगर पहुँचे, जहाँ उन्होंने 1 जून की सुबह देशप्रेम का एक अनूठा संदेश दिया। देशभक्ति के इस प्रतीक ने अपने हाथ ठेले पर पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर लगाई हुई है और उनकी ठेला गाड़ी पर राष्ट्रप्रेम से जुड़े वाक्यांश लिखे हुए हैं।

अब्दुल गफूर मीर की यह अब तक की पाँचवीं यात्रा है, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 2,500 किलोमीटर की पदयात्रा तय की है। यह अनोखी यात्रा आंध्र प्रदेश के पुंगनूर से शुरू हुई थी और अभी राजस्थान के जयपुर तक जारी रहेगी, जहाँ इसका समापन होगा। उनकी यह यात्रा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर साथ लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रही है।
    user_GYANESHWAR LAAD
    GYANESHWAR LAAD
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • राजपुर में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में आखिरकार सच सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
    1
    राजपुर में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में आखिरकार सच सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
    user_सच की धार न्यूज
    सच की धार न्यूज
    सेंधवा, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.