Shuru
Apke Nagar Ki App…
फुलकाहां में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, डीएम प्रतिभा रानी ने दिया ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का संदेश शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड की फुलकाहां पंचायत स्थित मॉडल-सह-सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-66 पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस वर्ष पोषण माह की थीम ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ रखी गई है।
Ajay Kumar
फुलकाहां में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, डीएम प्रतिभा रानी ने दिया ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का संदेश शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड की फुलकाहां पंचायत स्थित मॉडल-सह-सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-66 पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस वर्ष पोषण माह की थीम ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ रखी गई है।
More news from बिहार and nearby areas
- शिवहर में बाढ़ और सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता शिवहर में शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेन्द्र सिंह सहित जिले के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- व्यवहार न्यायालय मोतिहारी के परिसर में आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत। व्यवहार न्यायालय मोतिहारी के परिसर में आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत। *--राष्ट्रीय लोक अदालत में कई विवादों का हुआ निष्पादन।* मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक सिरहा टाइम्स शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी 12 सितंबर 2026 मोतिहारी:-आज 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्यक्रम आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं जिला सत्र न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय मोतिहारी एवं अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।सुनहरा अवसर राष्ट्रीय लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक के चूककर्त्ता ऋणियों को ऋण चूकता कर न्यायिक प्रक्रिया से छुटकारा पाने एक सुनहरा मौका । कृपया इस सुनहरे मौके पर ब्याज में भारी छुट का लाभ उठायें तथा मुक्त हो जाये, इस अवसर का लाभ शाखा में भी उपयुक्त तिथि के पहले भी लिया जाता है।आज ही अपने शाखा के शाखा प्रबंधक / क्षेत्राधिकारी से सम्पर्क करें। नियम एवं शर्ते लागू।निवेदक- भारतीय स्टेट बैंक। भारतीय स्टेट बैंक अपने नियम एवं शर्तों के अनुसार ऋणियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाभ देते हुए ऋण मुक्त किया। वहीं पर व्यवहार न्यायालय के विभिन्न न्यायालय में चल रहे सुलहनीय वाद का भी समापन किया गया।1
- हत्या,पुलिस पर भड़का लोगों का गुस्सा.. #police #CrimeNews #Crime #BiharPolice #CrimeNews1
- बड़ी मात्रा में पुलिस ने विदेशी शराब पकड़ा, बिहार में शराब बंदी है फिर भी मिल रहा शराब insaafTakNews बड़ी मात्रा में पुलिस ने विदेशी शराब पकड़ा, बिहार में शराब बंदी है फिर भी मिल रहा शराब insaafTakNews1
- घोड़ासहन में ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी का विकास आयुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण, कहा—रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण): स्थानीय गांधी नगर स्थित नवनिर्मित ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी में शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और जिले के जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने संयुक्त रूप से फैक्टरी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और उत्पादन प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने फैक्टरी के विभिन्न प्रभागों का जायजा लिया। उन्होंने सिलाई (स्टिचिंग), कटिंग, पैकेजिंग यूनिट तथा मैट्रेस रूम का अवलोकन कर वहां आधुनिक मशीनों से तैयार किए जा रहे कपड़ों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। फैक्टरी परिसर पहुंचने पर संचालक उमेश जायसवाल ने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय स्तर पर आजीविका को मिलेगा बढ़ावा निरीक्षण के उपरांत फैक्टरी के मीटिंग हॉल में अधिकारियों ने संचालक एवं तकनीकी कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में फैक्टरी की दैनिक उत्पादन क्षमता, वर्तमान में कार्यरत कर्मियों की संख्या, कच्चे माल की आपूर्ति तथा भविष्य में रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने फैक्टरी के इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ासहन जैसे क्षेत्र में इस स्तर की गारमेंट्स फैक्टरी का स्थापित होना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्योगों के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, जिससे आसपास के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे ऐसे उद्यमों को बढ़ावा देने में सकारात्मक सहयोग करें ताकि पलायन पर प्रभावी रोक लग सके। ये अधिकारी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर सिकरहना एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता आलोक कुमार, सीओ अतुल कुमार बादल, आरओ संकलदेव सहित फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े कई कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- सीतामढ़ी में राजद जिला उपाध्यक्ष बैधनाथ महतो की गोली मारकर हत्या एसपी डीएसपी समेत 8 थाना की गाड़ी को तोड़ डाला1
- सीतामढ़ी में आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ा,खेत में भागकर पुलिस ने बचाई जान वीडियो वायरल !! #sitamarhi #bihar #latestnews #viralnews #police1
- OHE तार में तकनीकी खराबी, करीब डेढ़ घंटे बाधित रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन चकिया। शनिवार को डाउन 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन के परिचालन में तकनीकी खराबी के कारण करीब डेढ़ घंटे तक बाधा उत्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार, पिपरा और चकिया के बीच कुड़ियां हॉल्ट के पास OHE की तार में तकनीकी खराबी हो गया।OHE तार में खराबी आने के कारण सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहा। ट्रेन सुबह करीब 9:50 बजे से 11:20 बजे तक पिपरा से महवल रेलवे स्टेशन के बीच बाधित रही। इस दौरान ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।रेलवे के स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तकनीकी फॉल्ट की जानकारी मिलने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा खराबी को दूर करने का कार्य किया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू कराया गया। तब तक के लिए यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।इस संबंध में चकिया रेलवे सूत्रों द्वारा जानकारी दी गई है।1
- सीतामढ़ी में राजद जिला उपाध्यक्ष बैधनाथ महतो की गोली मारकर हत्या एसपी डीएसपी समेत 8 थाना की गाड़ी को तोड़ डाला1