logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन झाझा होने जा रहा है

4 hrs ago
user_Sushil Kumar
Sushil Kumar
Singer जमुई, जमुई, बिहार•
4 hrs ago

16 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन झाझा होने जा रहा है

More news from बिहार and nearby areas
  • पतनेश्वर धाम में जूते पहनकर ड्यूटी करने पर महिला दरोगा का विरोध, बढ़ा विवाद........ जमुई के प्रसिद्ध पतनेश्वर धाम शिव मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी के दौरान जूते पहनकर ड्यूटी कर रही महिला दरोगा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंदिर परिसर में तैनात महिला दरोगा ब्यूटी कुमारी के जूते पहनकर मौजूद रहने पर श्रद्धालुओं, पुजारी और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद महिला दरोगा ने अपने जूते उतार दिए और दोबारा ड्यूटी संभाली। घटना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी और कई लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मंदिर के पुजारी राजीव पांडेय ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर की सीढ़ियों से पहले ही फूल, बेलपत्र और जल अर्पित कर प्रणाम करते हैं। उनके अनुसार सुरक्षा में तैनात कई अन्य जवान भी जूते उतारकर ड्यूटी कर रहे थे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों तनुज कुमार सिंह, सत्यम कुमार सिंह और मुकेश कुमार ने महिला दरोगा से जूते उतारने का आग्रह करने की बात कही। वहीं कृषि विभाग के पदाधिकारी कमलजीत कुमार ने भी विवाद के बाद महिला दरोगा द्वारा जूते उतारकर ड्यूटी करने की पुष्टि की। मामले की सूचना मिलने पर मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सुमन भी मंदिर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। श्रद्धालुओं और संगठन के सदस्यों ने प्रशासन से मंदिर की धार्मिक मर्यादा और आस्था का ध्यान रखने की मांग की है। ⚠️ नोट: वीडियो में किए जा रहे दावों और स्थानीय लोगों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City चैनल को Subscribe करें। 👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment Hashtags:
    1
    पतनेश्वर धाम में जूते पहनकर ड्यूटी करने पर महिला दरोगा का विरोध, बढ़ा विवाद........
जमुई के प्रसिद्ध पतनेश्वर धाम शिव मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी के दौरान जूते पहनकर ड्यूटी कर रही महिला दरोगा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंदिर परिसर में तैनात महिला दरोगा ब्यूटी कुमारी के जूते पहनकर मौजूद रहने पर श्रद्धालुओं, पुजारी और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने आपत्ति जताई।
विरोध बढ़ने के बाद महिला दरोगा ने अपने जूते उतार दिए और दोबारा ड्यूटी संभाली। घटना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी और कई लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
मंदिर के पुजारी राजीव पांडेय ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर की सीढ़ियों से पहले ही फूल, बेलपत्र और जल अर्पित कर प्रणाम करते हैं। उनके अनुसार सुरक्षा में तैनात कई अन्य जवान भी जूते उतारकर ड्यूटी कर रहे थे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों तनुज कुमार सिंह, सत्यम कुमार सिंह और मुकेश कुमार ने महिला दरोगा से जूते उतारने का आग्रह करने की बात कही। वहीं कृषि विभाग के पदाधिकारी कमलजीत कुमार ने भी विवाद के बाद महिला दरोगा द्वारा जूते उतारकर ड्यूटी करने की पुष्टि की।
मामले की सूचना मिलने पर मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सुमन भी मंदिर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। श्रद्धालुओं और संगठन के सदस्यों ने प्रशासन से मंदिर की धार्मिक मर्यादा और आस्था का ध्यान रखने की मांग की है।
⚠️ नोट: वीडियो में किए जा रहे दावों और स्थानीय लोगों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City चैनल  को Subscribe करें।
👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment
Hashtags:
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    1 day ago
  • यह छुई-मुई का पौधा है, जिसे छूने पर इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं। यह छुई-मुई का पौधा है, जिसे छूने पर इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं।
    1
    यह छुई-मुई का पौधा है, जिसे छूने पर इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं।
यह छुई-मुई का पौधा है, जिसे छूने पर इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • लखीसराय। धरना स्थल पर कांग्रेस सेवा दल का धरना, वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म करने की मांग। लखीसराय ।वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल ने धरना-प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस सेवादल के राज्यव्यापी आंदोलन के 26वें दिन जिला समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आयोजन सह मुख्य संगठक डॉ. संजय यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार की ओर से वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार गठन के 100 दिन बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों और कर्मियों के बकाया अनुदान, सरकारी वेतन और पेंशन सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। डॉ. यादव ने कहा कि धरना के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन पटना में भिक्षाटन और कफन मार्च निकालने की चेतावनी दी गई। धरना के दौरान कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।
    1
    लखीसराय। धरना स्थल पर कांग्रेस सेवा दल का धरना, वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म करने की मांग।
लखीसराय ।वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल ने धरना-प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस सेवादल के राज्यव्यापी आंदोलन के 26वें दिन  जिला समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आयोजन सह मुख्य संगठक डॉ. संजय यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार की ओर से वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार गठन के 100 दिन बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों और कर्मियों के बकाया अनुदान, सरकारी वेतन और पेंशन सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। डॉ. यादव ने कहा कि धरना के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन पटना में भिक्षाटन और कफन मार्च निकालने की चेतावनी दी गई। धरना के दौरान कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • 15 अगस्त को लेकर रामगढ़ चौक में बैठक संपन्न। प्रमुख की अध्यक्षता में तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी। , लखीसराय। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारी रहे मौजूद। बैठक में वीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, एम ओ आई सी डॉ कंचन सहित प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी बैठक में 15 अगस्त समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस वर्ष भी समय पूर्व वर्ष की भांति ही निर्धारित किया गया है रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय सुबह 9:05 बजे थाना परिसर सुबह 9:20 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय सुबह 9:35 बजे, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 9:50 बजे, सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 10:00 बजे, स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:15 बजे, बीडीओ ने दी जानकारी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के झंडोत्तोलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना के सभी कर्मियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। बैठक में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    1
    15 अगस्त को लेकर रामगढ़ चौक में बैठक संपन्न।  
प्रमुख की अध्यक्षता में तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी। 


, लखीसराय।  
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
सभी पदाधिकारी रहे मौजूद।  
बैठक में वीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, एम ओ आई सी डॉ कंचन सहित प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी  
बैठक में 15 अगस्त समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस वर्ष भी समय पूर्व वर्ष की भांति ही निर्धारित किया गया है
रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय  सुबह 9:05 बजे 
थाना परिसर  सुबह 9:20 बजे,
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय सुबह 9:35 बजे,
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 9:50 बजे,
सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 10:00 बजे,
स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:15 बजे,
बीडीओ ने दी जानकारी। 
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के झंडोत्तोलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना के सभी कर्मियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    23 hrs ago
  • #SBI_क्लर्क वेकन्सी - 2026 , 1538 वेकन्सी में जनरल सीट एक भी नहीं @sauravjbt #sbilife
    1
    #SBI_क्लर्क वेकन्सी - 2026 , 1538 वेकन्सी में जनरल सीट एक भी नहीं
@sauravjbt
#sbilife
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • चार दिनों से अपनों की राह देख रहा कांवरिया, पुलिस ने जारी की पहचान की अपील श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़ा उत्तर प्रदेश का एक श्रद्धालु पिछले चार दिनों से तारापुर थाना में परिजनों की राह देख रहा है। कांवरिया के वेश में मिले श्रद्धालु की पहचान पंडित रजक (पिता मुसे रजक), ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर वह अपने साथियों से बिछड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित तारापुर थाना पहुंचाया। श्रद्धालु मानसिक रूप से कुछ कमजोर बताए जा रहे हैं और फिलहाल पुलिस की निगरानी में हैं। तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के संबंधित स्थानीय थाना को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। मामले से वरीय पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। मुंगेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पंडित रजक या उनके परिजनों की जानकारी मिलने पर 9031828083 अथवा 9031828099 पर सूचना दें।
    1
    चार दिनों से अपनों की राह देख रहा कांवरिया, पुलिस ने जारी की पहचान की अपील

श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़ा उत्तर प्रदेश का एक श्रद्धालु पिछले चार दिनों से तारापुर थाना में परिजनों की राह देख रहा है। कांवरिया के वेश में मिले श्रद्धालु की पहचान पंडित रजक (पिता मुसे रजक), ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर वह अपने साथियों से बिछड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित तारापुर थाना पहुंचाया। श्रद्धालु मानसिक रूप से कुछ कमजोर बताए जा रहे हैं और फिलहाल पुलिस की निगरानी में हैं।
तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के संबंधित स्थानीय थाना को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। मामले से वरीय पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। मुंगेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पंडित रजक या उनके परिजनों की जानकारी मिलने पर 9031828083 अथवा 9031828099 पर सूचना दें।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • 🐄 कटौना गांव स्थित आश्रम BRC केंद्र पर यह देसी गाय है। यह काली गाय है और यह देसी गाय का गिर बच्चा है। 🌿🐄🙏 🐄 कटौना गांव स्थित आश्रम BRC केंद्र पर यह देसी गाय है। यह काली गाय है और यह देसी गाय का गिर बच्चा है। 🌿🐄🙏
    1
    🐄 कटौना गांव स्थित आश्रम BRC केंद्र पर यह देसी गाय है। यह काली गाय है और यह देसी गाय का गिर बच्चा है। 🌿🐄🙏
🐄 कटौना गांव स्थित आश्रम BRC केंद्र पर यह देसी गाय है। यह काली गाय है और यह देसी गाय का गिर बच्चा है। 🌿🐄🙏
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • 16 अगस्त तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो सब्सिडी बंद होने के साथ व्यावसायिक दर पर लेना पड़ सकता है गैस सिलेंडर जय माँ भगवती इंडेन गैस एजेंसी, तारापुर के प्रोपराइटर रत्नेश प्रसाद सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से 16 अगस्त तक हर हाल में ई-केवाईसी कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एजेंसी के केवल 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ही अब तक ई-केवाईसी हो सका है, जबकि 30 प्रतिशत उपभोक्ता अभी भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को रसोई गैस सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। साथ ही भविष्य में उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर के बजाय व्यावसायिक दरों पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है। इसलिए सभी उपभोक्ता समय रहते अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा लें। रत्नेश प्रसाद सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी को लेकर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी उपभोक्ता इस आवश्यक प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि से पहले एजेंसी या अधिकृत केंद्र पर पहुंचकर ई-केवाईसी कराने की अपील की।
    1
    16 अगस्त तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो सब्सिडी बंद होने के साथ व्यावसायिक दर पर लेना पड़ सकता है गैस सिलेंडर
जय माँ भगवती इंडेन गैस एजेंसी, तारापुर के प्रोपराइटर रत्नेश प्रसाद सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से 16 अगस्त तक हर हाल में ई-केवाईसी कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एजेंसी के केवल 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ही अब तक ई-केवाईसी हो सका है, जबकि 30 प्रतिशत उपभोक्ता अभी भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को रसोई गैस सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। साथ ही भविष्य में उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर के बजाय व्यावसायिक दरों पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है। इसलिए सभी उपभोक्ता समय रहते अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा लें।
रत्नेश प्रसाद सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी को लेकर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी उपभोक्ता इस आवश्यक प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि से पहले एजेंसी या अधिकृत केंद्र पर पहुंचकर ई-केवाईसी कराने की अपील की।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • वार्ड संख्या-25 में विकास को लेकर जनता और पूर्व वार्ड पार्षद आमने-सामने हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-25 में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि न तो पूर्व वार्ड पार्षद के कार्यकाल में उनकी समस्याओं का समाधान हुआ और न ही वर्तमान वार्ड पार्षद के कार्यकाल में अपेक्षित काम हो रहा है। लोगों ने सड़क, नाला, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत की। वहीं, इन आरोपों पर पूर्व वार्ड पार्षद ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उपलब्ध संसाधनों और स्वीकृत योजनाओं के अनुसार विकास कार्य कराए गए थे। उन्होंने दावा किया कि कई योजनाएं पूरी की गईं और कुछ कार्य प्रशासनिक या अन्य कारणों से लंबित रह गए। आखिर वार्ड संख्या-25 की जमीनी हकीकत क्या है? जनता के आरोप और पूर्व वार्ड पार्षद की सफाई—दोनों पक्षों को सुनिए इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में।
    1
    वार्ड संख्या-25 में विकास को लेकर जनता और पूर्व वार्ड पार्षद आमने-सामने
हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-25 में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि न तो पूर्व वार्ड पार्षद के कार्यकाल में उनकी समस्याओं का समाधान हुआ और न ही वर्तमान वार्ड पार्षद के कार्यकाल में अपेक्षित काम हो रहा है। लोगों ने सड़क, नाला, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत की।
वहीं, इन आरोपों पर पूर्व वार्ड पार्षद ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उपलब्ध संसाधनों और स्वीकृत योजनाओं के अनुसार विकास कार्य कराए गए थे। उन्होंने दावा किया कि कई योजनाएं पूरी की गईं और कुछ कार्य प्रशासनिक या अन्य कारणों से लंबित रह गए।
आखिर वार्ड संख्या-25 की जमीनी हकीकत क्या है? जनता के आरोप और पूर्व वार्ड पार्षद की सफाई—दोनों पक्षों को सुनिए इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.