लार क्षेत्र के खरकातुला में धूमधाम से हुआ काली माता का पूजन अर्चन पूर्व प्रधान समेत ग्रामीण रहे मौजूद रिपोर्ट निशांत पांडेय लार, देवरिया। सावन माह के अवसर पर सोमवार को लार क्षेत्र के खरकातुला गांव में काली माता का वार्षिक पूजन समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से आयोजित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर मां काली की पूजा-अर्चना की और गांव के सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। खरकातुला गांव में सावन के दौरान प्रत्येक वर्ष ग्रामवासियों के सहयोग से काली माता का पूजन विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ कराया जाता है। इसी परंपरा के तहत सोमवार को आयोजित पूजन समारोह में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां काली के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार एवं पूरे गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजन कार्यक्रम गांव के कुलपुरोहित सोनू तिवारी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर हरखौली ग्राम पंचायत की पूर्व ग्राम प्रधान समरती ओझा, संतोष ओझा, बृजकिशोर ओझा, ओंकार ओझा, गणेश, धनेश, जगबली, सतेंद्र, गोविंद, श्रीप्रकाश ओझा, जगदीश, श्यामचंद्र सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजन गांव की पुरानी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है और प्रत्येक वर्ष सावन में सामूहिक रूप से मां काली की आराधना कर गांव के लोगों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की जाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
लार क्षेत्र के खरकातुला में धूमधाम से हुआ काली माता का पूजन अर्चन पूर्व प्रधान समेत ग्रामीण रहे मौजूद रिपोर्ट निशांत पांडेय लार, देवरिया। सावन माह के अवसर पर सोमवार को लार क्षेत्र के खरकातुला गांव में काली माता का वार्षिक पूजन समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से आयोजित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर मां काली की पूजा-अर्चना की और गांव के सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। खरकातुला गांव में सावन के दौरान प्रत्येक वर्ष ग्रामवासियों के सहयोग से काली माता का पूजन विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ कराया जाता है। इसी परंपरा के तहत सोमवार को आयोजित पूजन समारोह में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां काली के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार
एवं पूरे गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजन कार्यक्रम गांव के कुलपुरोहित सोनू तिवारी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर हरखौली ग्राम पंचायत की पूर्व ग्राम प्रधान समरती ओझा, संतोष ओझा, बृजकिशोर ओझा, ओंकार ओझा, गणेश, धनेश, जगबली, सतेंद्र, गोविंद, श्रीप्रकाश ओझा, जगदीश, श्यामचंद्र सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजन गांव की पुरानी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है और प्रत्येक वर्ष सावन में सामूहिक रूप से मां काली की आराधना कर गांव के लोगों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की जाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
- देवरिया में भाजपा के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, स्वागत कार्यक्रम में चले लाठी- डंडे देवरिया। जिले में भाजपा के नवनियुक्त सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। युवक की पहचान शुभम जायसवाल के रूप में हुई है जो भाजपा का ही कार्यकता है बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के बाद खरोह चौराहे के पास किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को घेरकर डंडों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई, वह भी भाजपा से जुड़ा कार्यकर्ता है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम में सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बावजूद बाद में चौराहे पर हुई मारपीट ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, मारपीट की घटना को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से फिलहाल सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि भी आधिकारिक स्तर पर नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।1
- देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे! देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे! देवरिया में भाजपा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लाठी-डंडे चलते नजर आ रहे हैं। मामले की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।1
- स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दो गुटों में हुई मारपीट भाजपा के राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया सयोंजक बनाए जाने के बाद प्रथम देवरिया आवागमन पर भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुए जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं।1
- खेलो इंडिया संवाद में देवरिया के दो महाविद्यालयों से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद 27 अगस्त को 1600 स्थानों से युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को आयोजित होने वाले खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करीब 1600 स्थानों पर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए देवरिया जनपद के दो महाविद्यालयों का चयन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। मेरा युवा भारत देवरिया के जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे ने बताया कि जिले में बीआरडी पीजी कॉलेज और रामजी साहेब पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बीआरडी पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम से करीब 100 विद्यार्थी जुड़ेंगे। इनमें विशेष रूप से तीन युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा। वहीं रामजी साहेब पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, खेल भावना को मजबूत करने तथा उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। बी आर डी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार पाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही प्रधानमंत्री का संवाद उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का माध्यम बनेगा।1
- बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर से हटाया गया जर्जर भवन का मलबा डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कराई प्रभावी कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा को मिली प्राथमिकता देवरिया, 25 अगस्त। विकासखंड रामपुर कारखाना अंतर्गत बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित गन्ना विभाग के जर्जर भवन का मलबा जिला प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से विद्यालय परिसर अब अधिक सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित हो गया है। बताया गया कि उक्त जर्जर भवन की वर्ष 2022 में नियमानुसार नीलामी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के चलते नीलामी के बाद भी भवन का मलबा मौके से नहीं हटाया जा सका था। प्रकरण जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यालय परिसर से मलबा हटाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से मंगलवार को जर्जर भवन का पूरा मलबा हटवा दिया गया। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को राहत मिली है। साथ ही परिसर में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक परिसरों में मौजूद जर्जर एवं निष्प्रयोज्य संरचनाओं के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।5
- बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और लूटा गया सामान बरामद देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी की रकम, पीड़ित का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की शाम छितौनी निवासी पवन कुमार अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भड़सर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनके पास से नगदी और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर 24 अगस्त को बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव, संजय कुमार और विशाल कुमार भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी के कुल 3,650 रुपये, पीड़ित का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा आरोपी राजन यादव के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।1
- सोनाडीह ढाला रेलवे फाटक के पास सड़क के किनारे 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से मचा बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह ढाला रेलवे फाटक के समीप मंगलवार के सुबह सड़क किनारे 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान श्याम सुंदर तुरहा निवासी ससना बहादुरपुर के रूप में हुआ। ग्रामप्रधान रमाशंकर यादव के मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की आवश्यक कारवाई के बाद पुलिस ने वृद्ध के शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार श्यामसुंदर तुरहा की तबीयत खराब चल रही थी वे ट्रेन से अकेले सोमवार को मऊ दवा के लिए गए थे। वापस आने के बाद रेलवे स्टेशन से उतरकर तबियत बहुत खराब होने से मधुबन ढाला आने के बजाय सोनाडीह ढाला के तरफ चले गए। जहां वे सड़क के किनारे मृत पाए गए।4
- पुलिस ने मौके से 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, बांका/गड़ासा, चाकू, तराजू, बाट, रस्सी सहित अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिद्धार्थनगर में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के उत्तर स्थित बगीचे में कथित गोवध की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फिरोज अहमद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मौके से 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, बांका/गड़ासा, चाकू, तराजू, बाट, रस्सी सहित अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 सच और सरोकार की आवाज़1