जिलाधिकारी ने मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्ध आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण। वृद्धाश्रम में निवासरत समस्त वृद्ध जनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का दिलाए लाभ जिलाधिकारी आज जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्ध आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्वर्गीय तपेश्वर राम कल्याण समिति द्वारा संचालित इस वृद्ध आश्रम के प्रबंधक लक्षीराम प्रसाद से उन्होंने वृद्ध आश्रम पर की गई व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित वृद्धि जनों से भी वहां पर मिलने वाली सुविधाओं एवं अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही रसोई घर एवं औषधालय का भी निरीक्षण किया।वृद्ध आश्रम में कुल नामांकित 116 वृद्ध जनों के सापेक्ष 83 वृद्धजन मौके पर मिले। जिलाधिकारी ने वृद्ध आश्रम के प्रबंधक को एक माह की ऑनलाइन उपस्थिति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समस्त वृद्ध जनों का नियमित मेडिकल चेकअप कराने के साथ ही औषधालय में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।उन्होंने प्रबंधक से मीनू के हिसाब से समय से नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही साथ पूरे वृद्ध आश्रम परिसर की साफ सफाई के अलावा शौचायलयों की नियमित साफ सफाई करने को भी कहा। गर्मी के दृष्टिगत उन्होंने जगह-जगह पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरकार द्वारा वृद्ध जनों हेतु संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं,जैसे 70 वर्ष से ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने, वृद्धा पेंशन दिलाने, दिव्यांग जनों हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने आदि सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्ध आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण। वृद्धाश्रम में निवासरत समस्त वृद्ध जनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का दिलाए लाभ जिलाधिकारी आज जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्ध आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्वर्गीय तपेश्वर राम कल्याण समिति द्वारा संचालित इस वृद्ध आश्रम के प्रबंधक लक्षीराम प्रसाद से उन्होंने वृद्ध आश्रम पर की गई व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित वृद्धि जनों से भी वहां पर मिलने वाली सुविधाओं एवं अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अभिलेखों का निरीक्षण करने के
साथ ही रसोई घर एवं औषधालय का भी निरीक्षण किया।वृद्ध आश्रम में कुल नामांकित 116 वृद्ध जनों के सापेक्ष 83 वृद्धजन मौके पर मिले। जिलाधिकारी ने वृद्ध आश्रम के प्रबंधक को एक माह की ऑनलाइन उपस्थिति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समस्त वृद्ध जनों का नियमित मेडिकल चेकअप कराने के साथ ही औषधालय में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।उन्होंने प्रबंधक से मीनू के हिसाब से समय से नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही साथ पूरे वृद्ध आश्रम
परिसर की साफ सफाई के अलावा शौचायलयों की नियमित साफ सफाई करने को भी कहा। गर्मी के दृष्टिगत उन्होंने जगह-जगह पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरकार द्वारा वृद्ध जनों हेतु संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं,जैसे 70 वर्ष से ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने, वृद्धा पेंशन दिलाने, दिव्यांग जनों हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने आदि सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।1
- Post by RISHI RAI1
- Post by Reporter2
- Post by Pradeep srivastv1
- बरहज पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 18.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस से सम्बन्धित नामजद 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष , 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष , 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष व 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 19.04.2026 को ब्रह्मचारी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) को बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.04.2026 को थाना बरहज क्षेत्र के ग्राम करौंदी में जयराम व राजकुमार जो कि आपस में पट्टीदार हैं, इनके बीच मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में राजकुमार व उनके परिजनों के द्वारा जयराम के पिता मवाजा को लाठी से गंभीर चोट पहुँचायी गयी, जिनकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज देवरिया में मृत्यु हो गयी। मृतक के पुत्र जयराम द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना बरहज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 2. उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 3. का0 दीपक यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 4. का0 कमलेश कुमार, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 5. का0 रामचन्द्र मौर्या, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 6. का0 अभिषेक सिंह, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।1
- बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh1
- देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने संसद में नारी वंदन महिला आरक्षण विधायक पास नहीं होने के बाद विपक्ष पर बोला हमला।1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते करीब 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह ‘टाइगर’ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री एवं कपड़े वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं सांसद रामाशंकर विद्यार्थी व अद्या शंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधान पद के प्रत्याशी देव कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।1