Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज सीमलवाड़ा के ब्राइट डे विद्यालय में 17 से 19 वर्षीय खेलकूद कार्यक्रम का समापन जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद जी छात्रों को ट्रॉफी वितरण कर आगे जिले का नाम रोशन करें ऐसी बधाई दी धन्यवाद मुख्य अतिथि ताराचंद जी पूर्व सांसद व प्रियाकांत पंड्या पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधीकरण उपस्थित रहे
Yashwant Joshi
आज सीमलवाड़ा के ब्राइट डे विद्यालय में 17 से 19 वर्षीय खेलकूद कार्यक्रम का समापन जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद जी छात्रों को ट्रॉफी वितरण कर आगे जिले का नाम रोशन करें ऐसी बधाई दी धन्यवाद मुख्य अतिथि ताराचंद जी पूर्व सांसद व प्रियाकांत पंड्या पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधीकरण उपस्थित रहे
More news from राजस्थान and nearby areas
- वाकड़ ग्रुप द्वारा अंबाजी के नजदीक के खेराज में भेलपुरी अमेरिकन भुट्टे और खिचड़ी का प्रसाद बनाकर वितरण किया इससे पहले 17 तारीख से बिछीवाड़ा से आगे 4 किलोमीटर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया था लगातार 15 वर्षों से सभी माताजी के भक्तों की सेवा में लगा हुआ सभी भक्त शांति से अपने स्वास्थ्य को संभालते हुए यात्रा करें और पूरे बगड़ में शांति बनी रहे किसानों के फसल अच्छी हो व्यापारियों का धंधा अच्छा इसी आशीर्वाद के साथ वाग़ड़ जय अंबे1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव एंकर इंट्रो पीठ। नवलपुरा निवासी और डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना, पुत्र लखा भाई लबाना, ड्यूटी से अपने घर नवलपुरा आए हुए थे। इसी दौरान उनका शव घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर धम्बोला थाना प्रभारी एवं सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।4
- बटका फला में 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन विधायक गणेश घोघरा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, कहा - खेलों से होता है सर्वांगीण विकास संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर अंतर्गत बटका फला क्षेत्र में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य एवं गरिमामय माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गणेश घोघरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गणेश घोघरा ने प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी, साथ ही उपविजेता व प्रतिभागी टीमों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। - ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं : विधायक घोघरा समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस आवश्यकता है तो उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। - ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बटका फला, मनात फला एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा और खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। पूरा खेल मैदान दर्शकों की तालियों और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।2
- भाजपा के आठवें बोर्ड का आज आगाज, सुशीला गुप्ता- अनिल पटेल संभालेंगे पदभार डूंगरपुर। नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड के कार्यकाल का आगाज गुरुवार को होगा। नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल पदभार ग्रहण करेंगे। नगर परिषद परिसर में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का भी अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में संत-महंत, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अतिथि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान गायत्री परिवार की ओर से गायत्री पाठ किया जाएगा। शपथ के बाद भाजपा की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों से विजय-विकास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा करीब 1:30 बजे गेपसागर की पाल पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। इसमें नए बोर्ड की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। शाम 7:30 बजे गेपसागर की पाल पर भजन संध्या आयोजित होगी। चित्तौड़ के भजन गायक गोकुल शर्मा प्रस्तुति देंगे। इस दौरान गेपसागर झील पर आतिशबाजी भी प्रस्तावित है। नए बोर्ड के सामने चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी वादों को धरातल पर उतारने और शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की चुनौती रहेगी।1
- डुंगरपुर जिले की समस्त पंचायत समितियो की हुई लॉटरी इस प्रकिया के दौरान विभिन्न पंचायत समितियो का निर्धारण किया गया। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर पंचायत समितियों की हुई लॉटरी डूंगरपुर। पंचायत राज संस्थाओं के। पुनर्गठन एवं आरक्षण प्रक्रिया के तहत बुधवार को डूंगरपुर जिले की पंचायत समितियों की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पंचायत समितियों के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में पंचायत समितियों के लिए निर्धारित श्रेणियों के अनुसार आरक्षण तय किया गया। लॉटरी के बाद संबंधित पंचायत समितियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं संबंधित लोग मौजूद रहे। अब आरक्षण की स्थिति के आधार पर आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।1
- गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग ब्लॉक क्षेत्र के राप्रावि गोठड़ा गांव में चार दिवसीय 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, जोरावर सिंह रायकी, खुमान सिंह पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत पडंया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा, डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह आहड़ा, एसडीआईओ कुलदीप जैन, करन सिंह एवं गौतमलाल मीणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था प्रधान रणजीत सिंह पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश चौबीसा ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए निष्पक्ष एवं तटस्थ निर्णय देने की बात कही, ताकि किसी खिलाड़ी में असंतोष की भावना पैदा न हो और सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिले। मुख्य निर्णायक भोपाल सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, राइफल शूटिंग और कुश्ती के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 83 टीमों के करीब 1040 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर चौबीसा ने किया।1
- रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव 12 दिवसीय आयोजन में हुए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित रुद्रप्रयाग सोसाइटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए और विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 25 सितंबर को गणपति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। विसर्जन के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी के भामाशाह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. विनोद भट्ट हैं। समिति सदस्यों ने कहा कि रुद्रप्रयाग सोसाइटी के सभी सदस्य मिल-जुलकर और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाते हैं। आयोजन के दौरान सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।1
- आज सीमलवाड़ा के ब्राइट डे विद्यालय में 17 से 19 वर्षीय खेलकूद कार्यक्रम का समापन जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद जी छात्रों को ट्रॉफी वितरण कर आगे जिले का नाम रोशन करें ऐसी बधाई दी धन्यवाद मुख्य अतिथि ताराचंद जी पूर्व सांसद व प्रियाकांत पंड्या पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधीकरण उपस्थित रहे1