logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कठिन रास्ते... लंबा सफर... लेकिन दिल में सिर्फ एक आस्था—बाबा मणिमहेश के दर्शन।

20 hrs ago
user_Surender Thakur
Surender Thakur
Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
20 hrs ago

कठिन रास्ते... लंबा सफर... लेकिन दिल में सिर्फ एक आस्था—बाबा मणिमहेश के दर्शन।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • कांग्रेस की गारंटियां जमीन पर नहीं उतरीं, टांडा मेडिकल कॉलेज की हालत चिंताजनक : पवन काजल धर्मशाला      नृपजीत निप्पी      दिनांक 13.09.2026 कांग्रेस की गारंटियां जमीन पर नहीं उतरीं, टांडा मेडिकल कॉलेज की हालत चिंताजनक : पवन काजल कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनाव से पहले जनता से किए वादों और गारंटियों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इस दौरान कांगड़ा भाजपा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर भी मौजूद रहे। पवन काजल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, एक वर्ष में एक लाख तथा पांच वर्ष में पांच लाख नौकरियां देने, गोबर खरीदने और स्टार्टअप जैसी कई गारंटियां दी थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच जा रही है और सरकार से जवाब मांग रही है। काजल ने कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में कई बार एक बेड पर दो से तीन मरीज रखने की स्थिति बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमआरआई के लिए करीब छह माह और अल्ट्रासाउंड के लिए तीन माह तक की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उनका कहना था कि अस्पताल की कई लिफ्टें पिछले आठ-नौ माह से खराब पड़ी हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए कुछ स्वास्थ्य संस्थानों को बंद या डाउनग्रेड किए जाने का भी आरोप लगाया। विधायक ने कांगड़ा जिले की कथित अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाएं लंबे समय से अधर में हैं। काजल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कांगड़ा के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले को विकास की दृष्टि से अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारी, किसान और पेंशनभोगी समेत समाज का विभिन्न वर्ग प्रदेश सरकार से निराश है और जनता अब 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। काजल ने कहा कि कांगड़ा की जनता ने उन्हें लगातार तीन बार विधानसभा पहुंचाकर भरोसा जताया है और आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर कांगड़ा को प्रदेश की राजनीति में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। पवन काजल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को शाम सात बजे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी 101 बूथों पर दीप जलाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 100 दीप जलाने के साथ कुल 10,100 दीपों से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाईट : पवन काजल कांगड़ा विधायक
    1
    कांग्रेस की गारंटियां जमीन पर नहीं उतरीं, टांडा मेडिकल कॉलेज की हालत चिंताजनक : पवन काजल

धर्मशाला      नृपजीत निप्पी      दिनांक 13.09.2026
कांग्रेस की गारंटियां जमीन पर नहीं उतरीं, टांडा मेडिकल कॉलेज की हालत चिंताजनक : पवन काजल
कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनाव से पहले जनता से किए वादों और गारंटियों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इस दौरान कांगड़ा भाजपा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर भी मौजूद रहे।
पवन काजल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, एक वर्ष में एक लाख तथा पांच वर्ष में पांच लाख नौकरियां देने, गोबर खरीदने और स्टार्टअप जैसी कई गारंटियां दी थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच जा रही है और सरकार से जवाब मांग रही है।
काजल ने कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में कई बार एक बेड पर दो से तीन मरीज रखने की स्थिति बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमआरआई के लिए करीब छह माह और अल्ट्रासाउंड के लिए तीन माह तक की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उनका कहना था कि अस्पताल की कई लिफ्टें पिछले आठ-नौ माह से खराब पड़ी हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए कुछ स्वास्थ्य संस्थानों को बंद या डाउनग्रेड किए जाने का भी आरोप लगाया।
विधायक ने कांगड़ा जिले की कथित अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाएं लंबे समय से अधर में हैं। काजल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कांगड़ा के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले को विकास की दृष्टि से अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारी, किसान और पेंशनभोगी समेत समाज का विभिन्न वर्ग प्रदेश सरकार से निराश है और जनता अब 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। काजल ने कहा कि कांगड़ा की जनता ने उन्हें लगातार तीन बार विधानसभा पहुंचाकर भरोसा जताया है और आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर कांगड़ा को प्रदेश की राजनीति में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। पवन काजल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को शाम सात बजे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी 101 बूथों पर दीप जलाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 100 दीप जलाने के साथ कुल 10,100 दीपों से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बाईट : पवन काजल कांगड़ा विधायक
    user_नृपजीत सिंह
    नृपजीत सिंह
    Farmer धर्मशाला, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत बेटी की उपलब्धि पर पिता बलवीर सिंह पठानिया की आंखों में छलका गर्व, क्षेत्र में खुशी की लहर लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -उप तहसील राजा का तालाब के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्का की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर उनके पिता बलवीर सिंह पठानिया भावुक नजर आए और उनकी आंखों में बेटी की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था। अल्का पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पहली कक्षा से 12वीं तक लाड़थ बाड़ी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा पीटीयू जालंधर से एमटेक की पढ़ाई की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत जारी रखी और अपनी लगन व परिश्रम के बल पर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। अल्का के पिता बलवीर सिंह पठानिया सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता रजनी पठानिया गृहिणी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली अल्का ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार का गौरव बढ़ाया है। गांव पहुंचने पर अल्का का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि अल्का की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से लाड़थ बाड़ी सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाइट — अल्का पठानिया, लेफ्टिनेंट
    1
    लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
बेटी की उपलब्धि पर पिता बलवीर सिंह पठानिया की आंखों में छलका गर्व, क्षेत्र में खुशी की लहर
लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा
एंकर -उप तहसील राजा का तालाब के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्का की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर उनके पिता बलवीर सिंह पठानिया भावुक नजर आए और उनकी आंखों में बेटी की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था।
अल्का पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पहली कक्षा से 12वीं तक लाड़थ बाड़ी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा पीटीयू जालंधर से एमटेक की पढ़ाई की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत जारी रखी और अपनी लगन व परिश्रम के बल पर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया।
अल्का के पिता बलवीर सिंह पठानिया सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता रजनी पठानिया गृहिणी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली अल्का ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार का गौरव बढ़ाया है।
गांव पहुंचने पर अल्का का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि अल्का की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से लाड़थ बाड़ी सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बाइट — अल्का पठानिया, लेफ्टिनेंट
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी की मौजूदगी में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासपरक सोच से प्रभावित होकर बीडीसी कश्मीर मनसाई क्षेत्र की बीडीसी सदस्य ममता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीडीसी सदस्य ममता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता, ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने ममता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने बीडीसी सदस्य ममता को पार्टी में नई जिम्मेदारी और राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
    1
    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी की मौजूदगी में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासपरक सोच से प्रभावित होकर बीडीसी कश्मीर मनसाई क्षेत्र की बीडीसी सदस्य ममता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीडीसी सदस्य ममता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता, ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने ममता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने बीडीसी सदस्य ममता को पार्टी में नई जिम्मेदारी और राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_Hamirpur news
    Hamirpur news
    हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 18 हजार रुपये से अधिक की इनामी राशि के लिए उड़ान समूह ने आयोजित किया MSAT टैलेंट सर्च एग्जाम 2026 सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा रविवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए उड़ान टैलेंट सर्च प्रतियोगिता “MSAT-2026” का आयोजन ऊना, बंगाणा और अंब में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और अब तक की शैक्षणिक तैयारी को परखा। इस प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ऐसे निर्धन एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना है, जो योग्यता होने के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी नहीं कर पाते अथवा पात्रता होने के बावजूद उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। उड़ान समूह का प्रयास है कि ऐसे होनहार विद्यार्थियों को उचित मंच और प्रोत्साहन मिले। संस्था अपनी आय एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसके साथ ही MSAT जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता का आकलन करने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सही दिशा देने का अवसर मिलता है। संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने बताया कि MSAT-2026 में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की अनिवार्यता रखी गई है। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम 11 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उड़ान समूह के वार्षिक समारोह में विशेष रूप से छात्रवृत्ति, इनामी राशि तथा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से 18 हजार रुपये से अधिक की इनामी राशि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों तथा उड़ान समूह के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के प्रधानाचार्य राज पाल सिरोही, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना के प्रधानाचार्य अमर सिंह तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब के प्रधानाचार्य संजय कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सुख राम शर्मा, राकेश अरोड़ा, डॉ. राममूर्ति शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, अरविंद शर्मा, पंकज शर्मा, रजत शर्मा, राकेश कुमार, मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, संजीव भारद्वाज, सतीश डोगरा, दीपक पठानिया, संजय कुमार, अनुपम शर्मा, रजनीश कुमार, बेबी धीमान, बबीता चंदेल, नेहा तथा उड़ान समूह के समस्त सदस्यों का प्रतियोगिता को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उड़ान समूह ने कहा कि संस्था भविष्य में भी प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस प्रकार की प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती रहेगी।
    1
    18 हजार रुपये से अधिक की इनामी राशि के लिए उड़ान समूह ने आयोजित किया MSAT टैलेंट सर्च एग्जाम 2026
सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा रविवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए उड़ान टैलेंट सर्च प्रतियोगिता “MSAT-2026” का आयोजन ऊना, बंगाणा और अंब में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और अब तक की शैक्षणिक तैयारी को परखा।
इस प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ऐसे निर्धन एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना है, जो योग्यता होने के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी नहीं कर पाते अथवा पात्रता होने के बावजूद उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।
उड़ान समूह का प्रयास है कि ऐसे होनहार विद्यार्थियों को उचित मंच और प्रोत्साहन मिले। संस्था अपनी आय एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसके साथ ही MSAT जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता का आकलन करने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सही दिशा देने का अवसर मिलता है।
संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने बताया कि MSAT-2026 में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की अनिवार्यता रखी गई है। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम 11 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उड़ान समूह के वार्षिक समारोह में विशेष रूप से छात्रवृत्ति, इनामी राशि तथा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से 18 हजार रुपये से अधिक की इनामी राशि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों तथा उड़ान समूह के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के प्रधानाचार्य राज पाल सिरोही, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना के प्रधानाचार्य अमर सिंह तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब के प्रधानाचार्य संजय कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने सुख राम शर्मा, राकेश अरोड़ा, डॉ. राममूर्ति शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, अरविंद शर्मा, पंकज शर्मा, रजत शर्मा, राकेश कुमार, मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, संजीव भारद्वाज,  सतीश डोगरा, दीपक पठानिया, संजय कुमार, अनुपम शर्मा, रजनीश कुमार, बेबी धीमान, बबीता चंदेल, नेहा तथा उड़ान समूह के समस्त सदस्यों का प्रतियोगिता को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
उड़ान समूह ने कहा कि संस्था भविष्य में भी प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस प्रकार की प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती रहेगी।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सात दिन से तप रहा घुमारवीं, गर्ग बोले- आवाज दबाई तो भड़केगा आंदोलन क्रमिक अनशन पर पांच कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार को घेरा, कहा- सत्ता के दबाव में नहीं झुकेंगे, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष घुमारवीं:- घुमारवीं में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को देशराज सांख्यान, सुरेश कुमार, हेमराज सांख्यान, श्याम सिंह जम्वाल और सरवन सिंह जम्वाल अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाकर आंदोलन खत्म नहीं किया जा सकता। सरकार ने यदि अनदेखी जारी रखी तो संघर्ष और तेज होगा। गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में चल रहा आंदोलन अब केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की भावनाएं इससे जुड़ चुकी हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव में न झुकेगी, न डरेगी और न ही जनहित के मुद्दों से पीछे हटेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता और विपक्ष की आवाज सुनना है। सवाल उठाने वालों को डराने या दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के मुद्दे उठाने वालों की आवाज सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इसका राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सात दिन से चल रहा क्रमिक अनशन सरकार के लिए साफ संदेश है कि कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब नहीं दे रहा, बल्कि उनका संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोरी समझना सरकार की भूल होगी। गर्ग ने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और न्याय के लिए है। जब तक संबंधित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक बनाया जाएगा। अनशन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर निर्णय होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
    1
    सात दिन से तप रहा घुमारवीं, गर्ग बोले- आवाज दबाई तो  भड़केगा आंदोलन 
क्रमिक अनशन पर पांच कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार को घेरा, कहा- सत्ता के दबाव में नहीं झुकेंगे, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

घुमारवीं:- घुमारवीं में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन  सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को देशराज सांख्यान, सुरेश कुमार, हेमराज सांख्यान, श्याम सिंह जम्वाल और सरवन सिंह जम्वाल अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाकर आंदोलन खत्म नहीं किया जा सकता। सरकार ने यदि अनदेखी जारी रखी तो संघर्ष और तेज होगा।
गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में चल रहा आंदोलन अब केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की भावनाएं इससे जुड़ चुकी हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव में न झुकेगी, न डरेगी और न ही जनहित के मुद्दों से पीछे हटेगी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता और विपक्ष की आवाज सुनना है। सवाल उठाने वालों को डराने या दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के मुद्दे उठाने वालों की आवाज सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इसका राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि सात दिन से चल रहा क्रमिक अनशन सरकार के लिए साफ संदेश है कि कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब नहीं दे रहा, बल्कि उनका संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोरी समझना सरकार की भूल होगी। 
गर्ग ने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और न्याय के लिए है। जब तक संबंधित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक बनाया जाएगा।
अनशन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर निर्णय होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • ना थके हैं कदम कभी, ना डिगा है सेवा का संकल्प, माँ नन्दा की डोलियों संग मुस्तैद खाकी, सुरक्षा का हरदम विकल्प! माँ नन्दा की पावन डोलियों के साथ दुर्गम पहाड़ी रास्तों व हर मोड़ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सेवा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के जवान 24x7 पूरी तत्परता से डटे हैं।
    1
    ना थके हैं कदम कभी, ना डिगा है सेवा का संकल्प,
माँ नन्दा की डोलियों संग मुस्तैद खाकी, सुरक्षा का हरदम विकल्प!

माँ नन्दा की पावन डोलियों के साथ दुर्गम पहाड़ी रास्तों व हर मोड़ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सेवा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के जवान 24x7 पूरी तत्परता से डटे हैं।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher Kargil, Ladakh•
    2 hrs ago
  • ज्वाली के हरसर बाजार में लाखों की चोरी, तीन चोर CCTV में कैद संजीव कुमार ( कांगडा जिला ) पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
    1
    ज्वाली के हरसर बाजार में लाखों की चोरी, तीन चोर CCTV में कैद
संजीव कुमार ( कांगडा जिला )
पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुक्खू सरकार ने बंद की जनहितैषी योजनाएं, जनता को नहीं मिली गारंटियों की राशि : बिक्रम ठाकुर धर्मशाला      नृपजीत निप्पी      दिनांक 13.09.2026 सुक्खू सरकार ने बंद की जनहितैषी योजनाएं, जनता को नहीं मिली गारंटियों की राशि : बिक्रम ठाकुर कांगड़ा : कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए दीया जलाया जाएगा। केंद्र सरकार के सहयोग और वित्तीय सहायता से निर्मित परियोजनाओं तथा पुलों के आसपास भी सामूहिक रूप से दीये जलाकर प्रधानमंत्री का आभार जताया जाएगा। ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर पिछली भाजपा सरकार के समय शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सहारा योजना के लाभार्थियों को भी समय पर राशि नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ऐसी योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं और सरकार को इन्हें सुचारू रूप से चलाना चाहिए। भाजपा विधायक ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार ने अभी तक इस वादे को पूरी तरह पूरा नहीं किया है। उन्होंने मांग की कि महिलाओं को लंबित राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सरकार की कथित ‘झूठी गारंटियों’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि इन पदों के लिए उन्होंने कितनी बार चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के लिए चुनाव जीतना पड़ता है, जबकि कई पदों पर व्यक्ति नामांकन के माध्यम से भी पहुंच सकता है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने पुराने पदों को राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहे हैं, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित जनप्रतिनिधि की पहचान जनता के वोट से होती है। बाईट : बिक्रम ठाकुर पूर्व मंत्री
    1
    सुक्खू सरकार ने बंद की जनहितैषी योजनाएं, जनता को नहीं मिली गारंटियों की राशि : बिक्रम ठाकुर

धर्मशाला      नृपजीत निप्पी      दिनांक 13.09.2026
सुक्खू सरकार ने बंद की जनहितैषी योजनाएं, जनता को नहीं मिली गारंटियों की राशि : बिक्रम ठाकुर
कांगड़ा : कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए दीया जलाया जाएगा। केंद्र सरकार के सहयोग और वित्तीय सहायता से निर्मित परियोजनाओं तथा पुलों के आसपास भी सामूहिक रूप से दीये जलाकर प्रधानमंत्री का आभार जताया जाएगा। ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर पिछली भाजपा सरकार के समय शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सहारा योजना के लाभार्थियों को भी समय पर राशि नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ऐसी योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं और सरकार को इन्हें सुचारू रूप से चलाना चाहिए। भाजपा विधायक ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार ने अभी तक इस वादे को पूरी तरह पूरा नहीं किया है। उन्होंने मांग की कि महिलाओं को लंबित राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सरकार की कथित ‘झूठी गारंटियों’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि इन पदों के लिए उन्होंने कितनी बार चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के लिए चुनाव जीतना पड़ता है, जबकि कई पदों पर व्यक्ति नामांकन के माध्यम से भी पहुंच सकता है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने पुराने पदों को राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहे हैं, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित जनप्रतिनिधि की पहचान जनता के वोट से होती है।
बाईट : बिक्रम ठाकुर पूर्व मंत्री
    user_नृपजीत सिंह
    नृपजीत सिंह
    Farmer धर्मशाला, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान हमीरपुर से नाल्टी तक करीब 30 से 40 मिनट का सफर निजी बसों की धीमी रफ्तार और जगह-जगह अनावश्यक ठहराव के कारण डेढ़ से पौने दो घंटे में पूरा हो रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को दौड़वीं पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के समक्ष ग्रामीणों ने यह समस्या उठाई और बसों की समय-सारिणी व संचालन व्यवस्था में सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने नाल्टी सहकारी समिति में जमा अपनी धनराशि जरूरत के समय वापस न मिलने का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और जमा राशि लौटाने की मांग की। इसके अलावा नाल्टी को कमलाह से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग रखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आसपास के गांवों के लोगों को निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए छोटा और सुविधाजनक रास्ता मिलेगा। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई छोटे मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया। #Hamirpur #Nalti #Daurwin #HimachalPradesh #RuralIssues #PublicTransport #CooperativeSociety
    1
    40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान
40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान
हमीरपुर से नाल्टी तक करीब 30 से 40 मिनट का सफर निजी बसों की धीमी रफ्तार और जगह-जगह अनावश्यक ठहराव के कारण डेढ़ से पौने दो घंटे में पूरा हो रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रविवार को दौड़वीं पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के समक्ष ग्रामीणों ने यह समस्या उठाई और बसों की समय-सारिणी व संचालन व्यवस्था में सुधार की मांग की।
ग्रामीणों ने नाल्टी सहकारी समिति में जमा अपनी धनराशि जरूरत के समय वापस न मिलने का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और जमा राशि लौटाने की मांग की।
इसके अलावा नाल्टी को कमलाह से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग रखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आसपास के गांवों के लोगों को निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए छोटा और सुविधाजनक रास्ता मिलेगा।
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई छोटे मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया।
#Hamirpur #Nalti #Daurwin #HimachalPradesh #RuralIssues #PublicTransport #CooperativeSociety
    user_Hamirpur news
    Hamirpur news
    हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.